तार्किक समझ

 

  1. कथन: एक विवाह के सत्कार समारोह में भोजन करने के बाद बहुत से लोग बीमार पड़ गये और उन्हें तत्काल पास के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में ले जाया गया।

    पूर्वधारणाएं:

    • I. प्रभावित लोगों के रिश्तेदार उन्हें सरकारी अस्पताल में ले जाने से इनकार करेंगे।
    • II. निकटवर्ती अस्पताल सभी प्रभावित लोगों का उपचार कर सकेंगे।
  2. कथन: सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में नये कारोबारी उपक्रम स्थापित करने के लिए हाल ही में प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की है और सभी यूनिटों को अबाधित पावर सप्लाइ का वचन दिया है।

    पूर्वधारणाएं:

    • I. सरकार ऐसे सभी यूनिटों को पर्याप्त पावर सप्लाइ कर पायेगी।
    • II. ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी सरकार के इस निर्माण का स्वागत करेंगे।
  3. कथन: मुख्य त्यौहार के दिन नगरपालिका प्राधिकरण ने मंदिर के अंदर और इर्द-गिर्द यातायात का आवागमन रोक दिया।

    पूर्वधारणाएं:

    • I. मुख्य त्यौहार के दिन बहुत बड़ी संख्या में भक्तगण मंदिर में आयेंगे।
    • II. मंदिर के आस-पास के क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोग अत्यंत आवश्यक काम नहीं हो तो अपनी यात्रा एक दिन के लिए स्थगित कर देंगे।
  4. कथन: सरकार ने शहर के सभी प्राइवेट स्कूलों को कम से कम दो वर्ष के लिए फीस का वर्तमान स्तर बनाये रखने के अनुदेश दिए हैं।

    पूर्वधारणाएं:

    • I. प्राइवेट स्कूलों के प्राधिकारी सरकार के अनुदेश का पालन नहीं करेंगे क्योंकि वे सरकारी निधियों पर निर्भर नहीं हैं।
    • II. शहर के प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों के माता-पिता फिर भी अधिक फीस अदा करने के लिए उत्सुक होंगे।
  5. कथन: नगर पालिका प्राधिकरण ने एक व्यस्त रोड पर नये फ्लाईओवर के निर्माण के लिए पुराने पुल को गिरा देने के लिए निर्णय लिया है।

    पूर्वधारणाएं:

    • I. ट्राफिक विभाग वैकल्पिक मार्गों से वाहनों के आवागमन का विपथन कर पायेगा।
    • II. निकटवर्ती क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोग प्राधिकरण के निर्णय के विरोध में प्रदर्शन करेंगे।
  6. कथन: मोहन ने अपनी माता को करीब तीस लोगों के लिए भोजन का इंतजाम करने के लिए कहा क्योंकि अपना जन्मदिन मनाने के लिए उसने अपने सारे मित्रों को बुलाया है।

    पूर्वधारणाएं:

    • I. हो सकता है मोहन के अधिकतर दोस्त उसके जन्मदिन पर उसके घर आएं।
    • II. मोहन के जन्मदिन की पार्टी में भाग लेने वाले तीस से ज्यादा लोग नहीं होंगे।
  7. कथन: शहर के प्रसिद्ध कालेज द्वारा चलाए जाने वाले प्रोफैशनल कोर्सेस् में दाखिला लेने के लिए बड़ी संख्या में महत्वाकांक्षी छात्रों ने आवेदन किया।

    पूर्वधारणाएं:

    • I. हो सकता है सभी आवेदकों को कालेज मे दाखिला मिल जाए।
    • II. हो सकता है प्रसिद्ध कालेज द्वारा अपनाई गई दाखिले की प्रक्रिया सभी आवेदकों के लिए उचित होगी।
  8. कथन: शहर में विदेशी उच्चाधिकारियों के दौरे के दौरान राज्य प्रशासन ने पचास से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी।

    पूर्वधारणाएं:

    • I. हो सकता है विदेशी उच्चाधिकारियों के दौरे के दौरान लोग शहर में किसी भी स्थान पर इकठ्ठा होने से बचे।
    • II. हो सकता है बहुत से लोग निषेधात्मक आदेशों को नजरअंदाज करें और उच्चाधिकारियों की एक झलक पाने के लिए इकट्ठे हों।
  9. कथन: राज्य के दो बड़े शहरों को जोड़ने वाले सुपर हाईवे का प्रयोग करने वाले प्रत्येक वाहन के लिए Rs. 100 का टोल टैक्स लगाने का निर्णय सरकार ने लिया।

    पूर्वधारणाएं:

    • I. हो सकता है इन दो शहरों के बीच यात्रा करने वाले अधिसंख्य वाहन सुपर हाई वे का प्रयोग न करें।
    • II. हो सकता है सरकार टोल टैक्स के संग्रह से सुपर हाई वे बनाने पर आय लागत को वसूल न कर पाए।
  10. कथन: वेतन संशोधन के निर्णय को अगले वर्ष तक स्थगित करने के सरकार के निर्णय के खिलाफ डिग्री कालेजों के सभी अध्यापक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए।

    पूर्वधारणाएं:

    • I. हो सकता है सरकार सभी हड़ताली अध्यापकों को निलंबित कर दे।
    • II. हो सकता है सरकार कालेज अध्यापकोें के वेतन को चालू वर्ष में संशोधित कर दे।
  11. कथन: बहुत सी संस्थाओं ने परीक्षा की आॅनलाईन पद्धति अपना ली है।

    पूर्वधारणाएं:

    • I. हो सकता है देश के सभी भागों के उम्मीदवार कंप्यूटर में पारंगत हों।
    • II. परीक्षा की आॅनलाइन पद्धति से अधिक योग्य लोगों की भर्ती करने में मदद मिलती है।
  12. कथन: प्रदूषण कम करने के लिए सरकार ने शहर की सारी फैक्ट्रियों को तत्काल प्रभाव से पुनर्स्थापित करने का निर्णय लिया है।

    पूर्वधारणाएं:

    • I. शहर में प्रदूषण सिर्फ वहां मौजूद फैक्ट्रियों से ही पैदा होता है।
    • II. हो सकता है लोग पुनर्स्थापित फैक्ट्रियों तक रोजाना यात्रा कर लें।
  13. कथन: सरकार ने आतंकी हमलों के सभी पीड़ितों को मुआवजे के भारी पैकेज की घोषणा की

    पूर्वधारणाएं:

    • I. हो सकता है आतंक की ऐसी घटनाएं निकट भविष्य में न हों।
    • II. यह मुआवजा नागरिकों के मन में वर्तमान सरकार के खिलाफ गुस्से को कम कर सकता है।
  14. कथन: केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से सभी राज्यों मेें लाॅटरी के जरिए जुए पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    पूर्वधारणाएं:

    • I. हो सकता है इससे अबोध नागरिक अपनी मेहनत की कमाई को धोखे मेें गवाने से बच जाएं।
    • II. अगर लाॅटरियों पर प्रतिबंध लग गया तो लोग किसी और तरीके से जुआ नहीं खेलेंगे।
  15. कथन: यद्यपि भारत में चीनी फैक्ट्रियों की संख्या तेज गति से बढ़ रही है, लेकिन हम अभी भी दूसरे देशों से इसका आयात किए जा रहे हैं।

    पूर्वधारणाएं:

    • I. हो सकता है फैक्ट्रियों की बढ़ी हुई संख्या भारत में चीनी की मांग को पूरा न करे।
    • II. चीनी की मांग में भविष्य में काफी वृद्धि हो सकती है।
  16. कथन: संस्था के बहुत से कर्मचारियों ने उच्च शिक्षा लेने के लिए दो वर्ष के विशेष विराम अवकाश के लिए आवेदन किया।

    पूर्वधारणाएं:

    • I. हो सकता है प्रबंधन इनमें से अधिकांश कर्मचारियों का अवकाश मंजूर न करे।
    • II. हो सकता है ये कर्मचारी विराम अवकाश के दौरान अपनी शिक्षा पूरी कर लेंगे।
  17. कथन: मौजूदा आर्थिक स्थितियों के कारण अधिकांश निजी कंपनियांे ने अपने कर्मचारियों के वेतन में पिछले वर्ष के लिए वार्षिक वृद्धि करने के खिलाफ फैसला किया है।

    पूर्वधारणाएं:

    • I. हो सकता है बहुसंख्यक कर्मचारी फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए अपनी नौकरी छोड़ दें।
    • II. हो सकता है ये कंपनियां अगले वर्ष वेतन में वृद्धि की घोषणा करें।
  18. कथन: कालेज प्रशासन ने सभी छात्रों को कालेज परिसर के भीतर सेल फोनों का प्रयोग बंद करने के अनुदेश दिए हैं।

    पूर्वधारणाएं:

    • I. हो सकता छात्र कालेज परिसर में सेल फोनों का प्रयोग बंद कर दें।
    • II. हो सकता है छात्र कालेज परिसर में सेल फोनों का प्रयोग करते रहें।
  19. कथन: मेट्रो शहरों में हवाई जहाज से आने वाले यात्रियों पर सरकार ने कन्जेशन कर लगाने का निर्णय किया है।

    पूर्वधारणाएं:

    • I. हो सकता है इस तरह वसूल किया गया कर भारी ट्रैफिक को संभालने के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराने के आंशिक खर्च को पूरा करने के लिए पर्याप्त होगा।
    • II. हो सकता है इन शहरों में हवाई जहाज से आने वाले यात्री कन्जेशन कर के जरिए अतिरिक्त राशि दे दें।
  20. कथन: स्थानीय नागरिकों के समूह ने नगर प्राधिकरण को एक ज्ञापन दिया कि इलाके में खाली पड़े एक प्लाॅट को उनके अपने खर्चे पर एक बगीचे में बदलने की अनुमति दी जाए।

    पूर्वधारणाएं:

    • I. हो सकता है स्थानीय नागरिकों का समूह बगीचे को विकसित करने के लिए पर्याप्त निधि एकत्र कर ले।
    • II. हो सकता है नगर प्राधिकरण स्थानीय नागरिकों के समूह के अनुरोध को न माने।