वसंत यह सबसे कठिन समय नहीं - Worksheets

CBSE Worksheet 01
यह सबसे कठिन समय नहीं

  1. सूरज डूबने के समय घर पर कोई प्रतीक्षा क्यों करता है? (यह सबसे कठिन समय नहीं)
  2. यह सबसे कठिन समय नहीं पाठ के आधार पर बताए की कविता में जिस कल्पना और संभावना की चर्चा की गई है, उसके पक्ष में दो उदाहरण लिखिए।
  3. चिड़िया चोंच में तिनका दबाकर उड़ने की तैयारी में क्यों है? वह तिनकों का क्या करती होगी? लिखिए। यह सबसे कठिन समय नहीं इसके आधार पर बताइये।
  4. नानी की कहानी की क्या विशेषताएँ होती हैं?
  5. ‘यह सबसे कठिन समय नहीं’ कविता हमारे लिए क्या संदेश छोड़ जाती है?
  6. ‘यह सबसे कठिन समय नहीं’ कविता का प्रतिपाद्य लिखिए।
  7. ‘घर न लौटने पर किस समय प्रियजन चिंचित हो जाते हैं’? 
  8. निम्नलिखित पद्यांशों को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
    नहीं यह सबसे कठिन समय नहीं !
    अभी भी दबा है चिड़िया की
    चोंच में तिनका और वह उड़ने की तैयारी में है !
    अभी भी झरती हुई पत्ती
    थामने को बैठा है हाथ एक
    1. कवयित्री और कविता का नाम लिखिए।
    2. चिड़िया की चोंच में क्या है? वह क्या करेगी?
    3. चिड़िया घोंसले का निर्माण क्यों करती है?
    4. झरती हुई पत्ती के माध्यम से कवयित्री क्या संदेश देना चाहती है?
    5. 'थामने को बैठा है हाथ एक' के माध्यम से क्या संकेत किया गया है?
CBSE Worksheet 01
यह सबसे कठिन समय नहीं

Answers
  1. सूरज डूबने के समय घर पर कोई इसलिए प्रतीक्षा इसलिए करता है क्योंकि परिवारजन चाहते हैं कि रात होने से पूर्व परिवार के सभी सदस्य घर पहुँच जाएँ।
  2. कविता में जीवन को कठिन नहीं कहते हुए इसे साबित करने के लिए अंतरिक्ष के पार की दुनिया की कल्पना और संभावना व्यक्त की गई है। अंतरिक्ष में जीवन होने तथा पृथ्वी से वहाँ तक आने-जाने की बात कही गई है। 
  3. चिड़िया अपनी चोंच में तिनका दबाकर उड़ने की तैयारी में है क्योंकि सूरज डूबने का समय हो चुका है उसके डूबने से पहले चिड़िया अपने लिए घोंसला बनाना चाहती है। वह तिनकों से अपने लिए घोंसला तैयार कर उसमें अपने बच्चों के साथ चैन से रहेगी। उसका बनाया घोंसला उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करता है।
  4. नानी की कहानी की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं
    1. नानी की कहानी अपनत्व से भरी हुई है।
    2. नानी की कहानी के कई भाग हैं।
    3. कहानी आशा से परिपूर्ण है।
    4. नानी की कहानियाँ सभी बच्चों के लिए है।
    5. कहानी शिक्षाप्रद है।
  5. ‘यह सबसे कठिन समय नहीं’ कविता ने मनुष्य को निराशा से बचने का संदेश दिया गया है। वर्तमान को कठिनतम समय न बताकर जीवन को आशावादी बनाने का प्रयास किया है। हमें जीवन के प्रति आशावादी दृष्टिकोण रखना चाहिए तथा मन की निराशा त्यागकर वांछित लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए।
  6. ‘यह सबसे कठिन समय नहीं’ कविता में मनुष्य को निराशा त्यागने तथा जीवन के प्रति आशावादी बनने का सुझाव दिया गया है। कवयित्री वर्तमान को सबसे कठिन समय नहीं मानतीं। इसके लिए उन्होंने चिड़िया का घोंसला बनाने की तैयारी करते हुए, गिरती पत्ती को थामने के लिए तैयार हाथ, स्टेशन पर भीड़ तथा गंतव्य तक जाती रेलगाड़ी अपने प्रियजन के लिए चिंतातुर लोग तथा अंतरिक्ष की दुनिया से आती बस जो वहाँ बचे लोगों की कुशलता का समाचार लाती है, का उदाहरण देते हुए मनुष्य को निराशा से बचाने का प्रयास किया है।
  7. घर न लौटने पर सूर्य डूबने के समय या उसके बाद प्रियजन चिंतित हो जाते हैं। उनकी चिंता का कारण यह है कि सूर्य डूबने के बाद तो रात हो जाएगी। वे लौटकर आनेवाले से प्यार एवं अपनत्व का संबंध रखते हैं|
    1. कविता का नाम है यह सबसे कठिन समय नहीं और कवयित्री का नाम है जया जादवानी।
    2. चिडिया की चोंच में तिनका है वह इसका प्रयोग घोंसला बनाने के लिए करेगी।
    3. बारिश आदि से सुरक्षित रहकर अंडे देने के लिए।
    4. झरती हुई पत्ती के माध्यम से कवयित्री यह संदेश देना चाहती है कि यदि तुम लक्ष्य से भटक सहारा देगा।
    5. कवि ने संकेत किया है कि गिरते लोगों को सहारा देने वालों की अभी भी कमी नहीं है।