पर्यायवाची शब्द - Worksheets

CBSE Worksheet 01
पर्यायवाची शब्द

  1. मनुष्य शब्द का पर्यायवाची है-
    1. पुत्र
    2. घर
    3. मानव
    4. सिंह
  2. उल्लास इस शब्द का पर्याय बताओ -
    1. प्रसन्नता
    2. घृणा
    3. स्त्री
    4. नर
  3. अहंकार शब्द का पर्यायवाची है-
    1. श्वेत
    2. अनोखा
    3. दर्प
    4. दुष्ट
  4. वस्त्र - शब्द का पर्यायवाची है
    1. नरम
    2. सरोवर
    3. चीर
    4. अनूठा
  5. माँ शब्द का पर्यायवाची है-
    1. अम्बा
    2. अहि
    3. अरि
    4. रिपु
  6. पर्यायवाची शब्द लिखिए-
    आनंद
  7. निम्नलिखित शब्दों के लिए दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए-
    1. बसंत
    2. राजा
  8. पर्यायवाची शब्द लिखिए-
    दुःख
  9. पर्यायवाची शब्द लिखिए-
    दूध
  10. निम्नलिखित शब्दों के लिए दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए-
    1. पत्नी
    2. तालाब
CBSE Worksheet 01
पर्यायवाची शब्द

Solution


  1. (c) मानव Explanation: मनुज,नर,मानुष। 
  2. (a) प्रसन्नता Explanation: प्रसन्नता ,खुशी, उमंग । 
  3. (c) दर्प Explanation: दर्प,घमंड,गर्व.।
  4. (c) चीर
  5. (a) अम्बा Explanation: जननी,माता ,जन्मदात्री । 
  6. हर्ष, उल्लास
    1. ऋतुराज, ऋतुपति
    2. नृप, राजन
  7. कष्ट, वेदना
  8. क्षीर, दुग्ध
    1. भार्या, दारा
    2. सरोवर, ताल