भारत की खोज अहमदनगर का किला - Worksheets
CBSE Worksheet 01
अहमदनगर का किला
अहमदनगर का किला
- नेहरू जी अपनी कलम से किसके इतिहास पर प्रकाश डालना चाहते थे? अहमदनगर का किला के पाठ के आधार पर बताइये।
- किसने अकबर की शाही सेना के विरुद्ध हाथ में तलवार उठाकर सेना का नेतृत्व किया था? अहमदनगर का किला पाठ के आधार पर बताए।
- चाँद बीबी की हत्या किसने की? अहमदनगर का किला पाठ के आधार पर बताए।
- नेहरू जी आज़ाद हुए बिना इतिहास-लेखन में असमर्थ क्यों थे?
- भारतीयों ने स्वयं सक्षम होते हुए भी अनुकरण पद्धति क्यों अपनाई? (अहमदनगर का किला)
- अहमदनगर किले के साथ कौन-सी घटना जुड़ी है?
- नेहरू जी ने अनपढ़ और ग्रामीण लोगों में ऐसा क्या देखा कि वे हैरान रह गए और नेहरू को उन लोगों में क्या संभावनाएँ नजर आईं? अहमदनगर का किला पाठ के आधार पर बताइए?
- नेहरू जी ने कुदाल छोड़कर कलम क्यों उठाई? (अहमदनगर का किला)
CBSE Worksheet 01
अहमदनगर का किला
अहमदनगर का किला
Solution
- नेहरू जी अपनी कलम से भारत के इतिहास पर प्रकाश डालना चाहते थे।
- चाँद बीबी नामक एक सुंदर महिला अकबर की शाही सेना के विरुद्ध तलवार अपनी सेना का नेतृत्व किया था।
- चाँद बीबी की हत्या उसी के अपने एक आदमी ने की।
- आज़ाद हुए बिना नेहरू जी वर्तमान को अपने अनुभव का हिस्सा नहीं बना सकते थे और न वर्तमान के बारे में लिख सकते थे। वे पैगंबर बनकर भविष्य के बारे में भी नहीं लिख सकते थे।
- भारतीयों में सक्षमता होते हुए भी नवीन करने की चाह और परिश्रम कम हो गया था। यही कारण था कि उन्होंने दूसरे देशों का अंधा अनुकरण करना शुरू कर दिया।
- अहमदनगर किले के साथ साहसी चाँद बीवी की घटना जुड़ी है जिसने अकबर की शाही सेना के विरुद्ध हाथ में तलवार उठाकर अपनी सेना का नेतृत्व किया, लेकिन बाद में उसके अपने ही एक आदमी ने उसकी हत्या कर दी।
- नेहरू जी उन देहाती और अनपढ़ लोगों को देखकर इसलिए हैरान रह गए क्योंकि ग्रामीणों के अनपढ़ होते हुए भी इन लोगों को लोक प्रचलित अनुवादों और टीकाओं के माध्यम से 'रामायण' तथा 'महाभारत' जैसे ग्रंथों का ज्ञान था। इन ग्रंथों की कथाओं तथा घटनाओं का नैतिक अर्थ भी इन ग्रामीणों को भली-भाँति ज्ञात था। इन ग्रंथों के सैंकड़ों ऐसे पद ज्ञात थे, जिनका प्रयोग वे रोजमर्रा की बातचीत के बीच उदाहरण के रूप में करते थे। उन्हें नैतिक उपदेश देने वाली कहानियाँ याद थीं। वे नैतिक उपदेश भी देते थे। नेहरू जी को ग्रामीणों में यह संभावना नजर आई कि इन ग्रामीणों में उत्साह और साहस की कमी नहीं है। इनको साथ लेकर कुछ भी किया जा सकता है। यदि इन लोगों को अवसर मिले, तो इनकी स्थिति भी अच्छी हो सकती है।
- उन्होंने जेल में खुदाई के दौरान जमीन में से प्राचीन दीवारों के अवशेष एवं कुछ गुंबदों और इमारतों के ऊपरी हिस्से के टुकड़े प्राप्त किए। इससे उन्हें अहमदनगर के किले के बारे में कई जानकारियाँ मिल सकती थी लेकिन अधिकारियों ने इसकी इजाजत नहीं दी तो उन्होंने कुदाल छोड़कर कलम हाथ में पकड़ी अर्थात् बंदी होने के बावजूद, अपनी लेखनी से लेख लिखकर भारत की जनता के दिलों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करवाने का प्रयत्न करते रहे।