वसंत दीवानों की हस्ती - Worksheets

CBSE Worksheet 01
दीवानों की हस्ती

  1. अपने बाद की पीढ़ी के लिए मस्त लोग क्या कामना करते है? दीवानों की हस्ती पाठ के आधार पर बताए।
  2. दीवानों लोगों के एक स्थान पर नहीं रहने के पीछे क्या कारण है? दीवानों की हस्ती पाठ के आधार पर बताइए।
  3. बेफिक्री का जीवन जीने वाले एक भाव से क्या करते है? (दीवानों की हस्ती)
  4. कवि ने दीवानों के लिए सांसारिक दुखों को समान भाव से अपनाने की बात क्यों कही है?
  5. दीवानों के जीवन में आँसू और उल्लास का विरोधाभास साथ-साथ क्यों है?
  6. दीवानों की डगर अन्य लोगों की डगर से किस तरह भिन्न होती है?
  7. दीवानों की हस्ती कविता में दीवाने कैसा जीवन व्यतीत करते हैं?
  8. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उनपर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें। (3)
    हम भिखमंगों की दुनिया में,
    स्वंच्छद लुटाकर प्यार चले,
    हम एक निसानी से उर पर,
    ले असफलता का भार ले चले। 
    अब अपना और पराया क्या?
    आबाद रहें रुकने वाले। 
    हम स्वंय बंधे थे और स्वंय
    हम अपने बंधन तोड़ चले। 
    1. 'हम' किसके लिए काव्यांश में आया है? (1)
    2. कौन कहाँ प्यार लूटना चाहता है? (1)
    3. कवि कों किस बात काअफ़सोस है? (1)
CBSE Worksheet 01
दीवानों की हस्ती

Answers
  1. मस्तमौला लोग अपने आगे आने वाली पीढ़ी को आबाद रहने की शुभकामना देते है।
  2. दीवानों का जीवन स्वच्छंद होता है। वे अपने-पराए, घर-परिवार आदि के बंधनों से नहीं बँधे होते है इसलिए दीवाने लोग एक स्थान पर नहीं रहते है।
  3. बेफिक्र लोग सुख-दुःख को एक भाव से ग्रहण करते हैं।
  4. दीवाने अपने दुख से न बहुत दुखी होते हैं और न सुख से सुखी। वे लोगों से अपने रिश्ते-नाते भी बनाए रहते हैं पर उनके दुखों से बहुत विचलित नहीं होते। वे उनके सुख में अपना लक्ष्य नहीं भूलते इसलिए कवि सुख-दुख को समान भाव से अपनाने की बात कहता है।
  5. दीवाने जहाँ भी अपनी मस्ती लेकर जाते हैं वहाँ उल्लास का वातावरण छा जाता है। वे अभावग्रस्त लोगों का जीवन देखकर दुखी भी होते हैं । इस प्रकार आँसू और  उल्लास का विरोधाभास साथ-साथ होता है।
  6. दीवानों के समूह में मस्ती का आलम होता है। वे अपना कर्त्तव्य निभाना जानते हैं जबकि अन्य लोगों की राह स्वार्थ से भरी होती है और और स्वार्थपूर्ण जीवन को ही वे अपनी सफलता समझते हैं|
  7. 'दीवाने' शब्द देशभक्तों के लिए प्रयुक्त हुआ है। वे साहसपूर्ण एवं निडरता का जीवन व्यतीत करते हैं। उन्होंने अपने रिश्तेदार संबंधियों से नाता तोड़ दिया है वे सभी को समान दृष्टि से देखते हैं। अपना घर-द्वार त्यागकर देश को स्वतंत्र करवाने के लिए इधर-उधर भागते फिरते हैं। अंग्रेजी सरकार से छिपकर अपनी योजनाओं को अंजाम देते हैं। न जाने कितनी बार जेल भी जाते हैं। वे अपने जीवन में दुख-सुख की भावनाओं को समान मानते हैं। सदा संतुष्ट रहते हैं और निरंतर देश की आज़ादी हेतु प्रयासरत रहते हैं।
    1. कवि की तरह मस्तमौला लोगों के लिए।
    2. कवि के सदृश मस्तमौला लोग भिखमंगो की दुनिया में प्यार लुटाना चाहते हैं। 
    3. कवि को इस बात का अफ़सोस है  सब कुछ लुटाकर भी वह लोगों के जीवन का सत्य नहीं सिखा सका।