संगठन-Value Based Questions

                                                                       CBSE कक्षा 12 व्यवसाय अध्ययन

Value Based Questions
संगठन


  1. एक इलक्ट्रोनिक कम्पनी जो कि फ्रीज और टी.वी. बना रही थीवह दो नए उत्पाद एन.सी. और वाशिंग ए.सी. और वाशिंग मशीन बाजार में लाना चाहती हैं प्रत्येक उत्पाद के लिए अलग-अलग विभाग को कार्य सुपूर्द करना चाहती हैं वाशिंग मशीन विभाग की इंचार्ज एक महिला तथा ए.सी. डिविजन का इंचार्ज एक अपंग व्यक्ति को बनाए जाने का निर्णय लेती है। यहाँ किन मूल्यों को ध्यान में रखा गया है?
    उत्तर-
    • महिला सशक्तिकरण
    • अपंग लोगों को आत्मनिर्भर बनाना
    • समानता की प्रवृति को बढ़ावा
    • उत्पादन बढ़ने से रोजगार के अवसरों में वृद्धि
  2. एक संस्था में उच्च अधिकारियों ने कार्य का बँटवारा अधीनस्थों की योग्यता और निपुणता के आधार पर न करके जाति और धर्म के आधार पर किया है। यहाँ किन मूल्यों का उल्लघंन किया गया है?
    उत्तर-
    • प्रजातांत्रिक मूल्यों को अनदेखा करना
    • जातिवाद को बढ़ावा देना
    • धर्मनिरपेक्षता का उल्लंघन
    • संकीर्ण मानसिकता
    • योग्यता को महत्व न देना