निर्देशन-Value Based Questions

                                                                               CBSE कक्षा 12 व्यवसाय अध्ययन

Value Based Questions
निर्देशन


  1. एक पर्यवेक्षक अपने कर्मचारियों से सम्बन्धित निर्णय लेते समय उनके सुझावों को सुनता है और अच्छे सुझावों को लागू करता है। यहाँ किन मूल्यों को महत्व दिया गया है?
    उत्तर-
    • सहयोग की भावना का विकास
    • संस्था के प्रति अपनत्व की भावना का विकास
    • पहलत क्षमता का विकास
    • सौहार्दपूर्ण वातावरण
  2. एक संस्था में कर्मचारियों के लिए उचित वातावरण व्यवस्थाजलपान गृह और मनोरंजन कक्ष की स्थापना की है। ‘ऐसा किन मूल्यों को ध्यान में रखकर किया गया है?
    उत्तर-
    • कार्य की अच्छी दशाएँ
    • कार्यक्षमता एवं स्वास्थ्य में सुधार
    • कर्मचारियों के तनाव में कमी करने में सहायक
  3. एक संस्था में कर्मचारियों को उचित वेतन के साथ-साथ उत्पादकता के आधार पर बोनस भी दिया जाता है। यह संस्था किन मूल्यों को प्राथमिकता दे रही है?
    उत्तर-
    • मनोबल में वृद्धि
    • उत्पादकता में वृद्धि
    • कर्मचारियों के जीवन स्तर में सुधार
  4. एक शराब बनाने फाली फर्म ने अपने कर्मचारियों को अभिप्रेरित करने के लिए उन्हें सस्ती दरों पर शराब देने की योजना लागू की है। इस योजना से किन मूल्यों में कमी होने की संभावना है?
    उत्तर-
    • सामाजिक बुराईयों में वृद्धि
    • नशाखोरी की प्रवृत्ति को बढ़ावा
    • अभिप्रेरणा का अनुचित तरीका
  5. एक संस्था में औपचारिक सम्प्रेषण की अपेक्षा अनौपचारिक सम्प्रेषण पर अधिक जोर दिया जाता है जिससे उचित संदेश संबंधित व्यक्ति तक सही समय पर नहीं पहुँच पाता फलस्वरूप कार्य अपूर्ण होता है और देरी से होता है। यहाँ पर किन-किन मूल्यों की अवहेलना की गई है?
    उत्तर-
    • अफवाहों को बढ़ावा
    • उत्तरदायित्व निर्धारित करने में कठिनाई
    • निर्धारित समय पर लक्ष्यों को प्राप्त करना संभव नहीं
  6. एक नेता अपने अनुयायियों की व्यक्तिगत समस्याओं व कार्य संबंधी समस्याओं के समाधान में पूर्ण सहयोग देता हैं बताइए वह किन सामाजिक मूल्यों का पालन कर रहा है?
    उत्तर-
    • प्रजातान्त्रिक मूल्यों का विकास
    • सहयोग की भावना
    • कुशल एवं प्रभावी नेतृत्व
    • मानसिक क्रान्ति