वित्तीय बाज़ार-Value Based Questions

                                                                                CBSE कक्षा 12 व्यवसाय अध्ययन

Value Based Questions
वित्तीय प्रबंध


  1. एक कम्पनी में लाभ की मात्रा बहुत अधिक है और भविष्य में विस्तार की संभावनाएँ न्यूनतम होने के बावजूद भी बहुत कम लाभ लाभांष के रूप में वितरित किया। यहाँ कम्पनी में किन मूल्यों की और किनके हितों को प्रभावित किया?
    उत्तर- अंशधारियों को उचित प्रतिफल न मिलना।
  2. एक कम्पनी ने अपने लाभों को अधिक दिखाने के लिए-
    i. ह्रास कम दर से लगाया।
    ii. ख्यातिपेटेन्ट्सस तथा अन्य अमूर्त सम्पत्तियों के मूल्य अधिक दिखाए गए।
    यहाँ पर प्रभावित होने वाले मूल्यों को बताइए।
    उत्तर-
    • कंपनी की अधूरी सूचनाएं देने की प्रवृत्ति
    • नियमों का पालन न करना
    • गलत सूचनाओं से अंश का बाजार मूल्य बढ़ाना
  3. प्याज बेचने वाले एक थोक व्यापारी को पता चलता है कि कम पैदावार की वजह से जल्द ही भविष्य में प्याज की कीमतों भारी वृद्धि की संभावना है। अतः वह प्याज का स्टॉक कर लेता है तथा कीमतें बढ़ने पर प्याज बेचकर भारी मात्रा में लाभ कमाता है। कमाए गए लाभ का कुछ भाग सामाजिक कार्यो में भी लगाता है। इस स्थिति में वह किन मूल्यों को प्रभावित करता है?
    उत्तर-
    • जमाखोरी एवं कालाबाजारी को बढ़ावा
    • सामाजिक कार्यो में भाग लेकर सामाजिक उद्देश्यों की पूर्ति करना
  4. एक सार्वजनिक कम्पनी ने न्यूनतम-अभिदान प्राप्त करने हेतु निजी प्लेसमैन्ट (private placement) के द्वारा प्राप्त किया। यहाँ पर किन के हितों की अवहेलना की गई है?
    उत्तर- आम निवेशकों के हित की अवहेलना की गई
  5. एक फास्ट फूड उत्पादक विदेशी कम्पनी दिल्ली में विद्यालयों के पास फास्ट फूड बेचने के लिए अपने केन्द्र स्थापित करने की योजना बना रही हैआपकी राय में इस योजना के क्या परिणाम होंगे?
    उत्तर-
    • छात्रों के स्वास्थ्य में गिरावट
    • फास्ट फूड की प्रवृति बढ़ेगी।
    • विदेशी कम्पनी को लाभ
  6. एक कम्पनी अपनी वित्तीय विवरण में निवेशकों और ऋण दाताओं को आकर्षित करने के लिए करती है। आपकी राय में क्या यह उचित हैयहाँ कौन-से मूल्य प्रभावित हो रहे हैं?
    उत्तर-
    • निवेशकों और ऋणदाताओं को गलत सूचना देकर धोखे में रखना
    • अति पूंजीकरण की स्थिति की संभावना
    • कर्मचारियों में असंतोष की भावना
  7. चाय निर्माता अपनी चाय की पैंकिग के लिए ऐसे डिब्बों का प्रयोग कर रही है जिन्हें चाय खत्म होने के बाद भी प्रयोग किया जा सके। ऐसी स्थिति में वह किन मूल्यों को प्रभावित करती है?
    उत्तर-
    • संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग
    • पर्यावरण सुरक्षा
    • डिब्बों के प्रयोग से मूल्यों में वृद्धि
  8. सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली कम्पनी अपनी बनाई फेस क्रीम प्रयोग करने पर रंग निखारने वाली बात का विज्ञापन करती है। जबकि प्रयोग करने पर ऐसा नहीं पाया। इस परिस्थिति में वह किन मूल्यों को अनदेखा कर रही है।
    उत्तर-
    • उपभोक्ताओं को भ्रमित करने वाले विज्ञापन
    • स्वास्थ्य से खिलवाड़
  9. एक व्यावसायिक इकाई अपने उत्पाद के विज्ञापन के लिए चट्टानोंपेड़ोंऐतिहासिक इमारतों, बिजली के खम्भों और दीवारों का प्रयोग करती है। यह विज्ञापन नीति कम्पनी की किन त्रृटियों को दर्शाती है?
    उत्तर-
    • पर्यावरण को नुकसान
    • प्राकृतिक सौन्दर्य को नुकसान
    • ऐतिहासिक इमारतों को नुकसान
    • लोगों को जानकारी की प्राप्ति
  10. पेय पदार्थ बनाने वाली कम्पनी अपने उत्पाद के विज्ञापन में खतरनाक कलाबाजियों का प्रदर्शन करते हुए दर्शाती है कि उनकी कम्पनी का पेय पदार्थ व्यक्ति को भयमुक्त और शक्तिवान बना देता है। आपकी दृष्टि में ऐसे विज्ञापन का क्या दुष्प्रभाव हो सकता हैइसे कैसे रोका जा सकता है?
    उत्तर-
    • बच्चों द्वारा अनुकरण करने पर जान का खतरा
    • अनुचित विज्ञापन
  11. एक इलैक्ट्रानिक कम्पनी ऐसे उत्पादन बनाती है जिनके प्रयोग के समय विशेष सावधानी की जरूरत है लेकिन कम्पनी द्वारा इस बारे में कोई सूचना अथवा सावधानी निर्देश उपभोक्ताओं तक नहीं पहुँचाए गए। यदि आप इस कम्पनी के प्रबन्धक होते तो इस बारे में आप क्या करते?
    उत्तर-
    • प्रत्येक उत्पाद पर प्रयोग से संबंधित जानकारी दी जाती है
    • उपभोक्ता शिक्षा की व्यवस्था करते है
  12. एक कम्पनी बिक्री बढ़ाकर अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से कुछ आकर्षक योजनाएँ जैसे मुफ्त उपहारएक के साथ एक फ्री सैम्पल आदि का प्रयोग करती है जिससे उत्पाद के मूल्य में अनावश्यक वृद्धि हो जाती है। आपकी राय में उत्पादक की यह नीति क्या समाज व कम्पनी के हित में हैकैसे?
    उत्तर- नहीं है:-
    • इससे लागतों में अनावश्यक वृद्धि होती है
    • फिजूलखर्ची को बढ़ावा
    • बिक्री में बढ़ोतरी
    • व्यवसाय के उद्देश्यों की पूर्ति