नियुक्तिकरण-Value Based Questions

                                                                     CBSE कक्षा 12 व्यवसाय अध्ययन

Value Based Questions
नियुक्तिकरण


  1. एक प्रबंधक ने संगठन सभी अधिकार अपने पास रखे हुए है परिणामस्वरूप अधीनस्थों को हर कार्य के लिए आदेश प्राप्त करने हेतु उसके पास आना पड़ता है। यहाँ किन मूल्यों का हनन किया जा रहा है?
    उत्तर-
    • समय एवं अन्य संसाधनों की बर्बादी
    • कर्मचारियों में निराशा
  2. एक कम्पनी में औपचारिक संगठन को बहुत सख्त से लागू किया है जिसमें कर्मचारियों को सभी कार्य आदेशों के अनुसार ही कार्य करने पड़ते हैं जिसके कारण कम्पनी के कर्मचारी दबाव में कार्य करते हैं। आपके अनुसार इस कम्पनी में कर्मचारियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
    उत्तर-
    • भय का वातावरण उत्पादकता में कमी करेगा
    • असुरक्षा की भावना बढ़ेगी
    • दबाव से कर्मचारी तनाव में आ जाएँगे
    • कार्य को पूरा करने में विलंब होगा।
  3. एक प्रबन्धक नए कर्मचारी की नियुक्ति करते समय उन व्यक्तियों का चयन कर रहा है जिससे उसके व्यक्तिगत स्वार्थ की पूर्ति होती है। यहाँ किस मूल्य की उपेक्षा हो रही हे?
    उत्तर-
    • भाई-भतीजावाद को बढ़ावा
    • भ्रष्टाचार को बढ़ावा
    • अयोग्य कर्मचारियों का चयन
    • योग्य उम्मीदवारों में असंतोष
  4. एक संस्था में महिलाओं की पदोन्नति पुरूषों के मुकाबले विलम्ब से की जाती है। यहाँ किस मूल्य की उपेक्षा की जा रही है?
    उत्तर-
    • समान के अधिकार का पालन न करना
    • महिलाओं को कम महत्व देना
  5. एक कर्मचारी को उसकी छोटी सी गलती पर उसका पक्ष सुने बिना नौकरी से निकाल दिया जाता है, जबकि उसी स्तर के कर्मचारी को उसी तरह की गलती पर नहीं निकाला जाता। यहाँ किस मूल्यको अनदेखा किया गया है?
    उत्तर-
    • असमान व्यवहार
    • अधिकारों का दुरूपयोग
    • कर्मचारियों में असुरक्षा एवं गुटबंदी
  6. एक ऑटोमोबाईल कम्पनी पिछड़े क्षेत्र में कारखाना चला रही है और स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित करने के लिए वहाँ एक प्रशिक्षण केन्द्र खोला है। यहाँ किन मूल्यों को ध्यान में रखा गया है?
    उत्तर-
    • पिछड़े क्षेत्र का विकास प्रशिक्षित कर्मचारियों की आपूर्ति में सहायक
    • कर्मचारियों की उत्पादकता और मनोबल में वृद्धि
    • रोजगार के अवसरों में वृद्धि
  7. एक संस्था ने रोजगार के विज्ञापन में एक पद से सम्बन्धित जिन शर्तो का उल्लेख किया था, उनका पालन व्यक्ति के चयन के बाद नहीं कर रही। यहाँ किन मूल्यों को अनदेखा किया गया है?
    उत्तर-
    • नियम एवं शर्तो का उल्लंघन
    • झूठा विज्ञापन
  8. एक उत्पादन प्रबंधक अपने संयत्र में दैनिक मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी से कम राशि का भुगतान करता है। मजदूरों से न्यूनतम मजदूरी प्राप्त करने के हस्ताक्षर प्राप्त कर लेता है। वह किन सामाजिक मूल्यों का पालन नहीं रहा है।
    उत्तर-
    • न्यूनतम मजदूरी न देना कानून का उल्लघंन है
    • न्यूनतम मजदूरी पर हस्ताक्षर कराना जालसाजी है
    • मजदूरों का शोषण हो रहा है