नियंत्रण-Value Based Questions

                                                                                CBSE कक्षा 12 व्यवसाय अध्ययन

Value Based Questions नियंत्रण


  1. नियंत्रण प्रक्रिया के दौरान प्रमाप निर्धारित करते समय औसत कुशलता वाले श्रमिक के आधार पर प्रमाप निर्धारित किए गए। यहाँ किस मूल्य को ध्यान में रखकर प्रमाप निर्धारित किए गए हैं?
    उत्तर-
    • कर्मचारियों के मनोबल में वृद्धि
    • उत्पादन की किस्म में सुधार
  2. एक कम्पनी के ऋणात्मक विचलन ज्ञात होते ही कर्मचारी को आर्थिक रूप से दण्डित कर दिया। यहाँ किन मूल्यों की अवहेलना की गई है?
    उत्तर-
    • कर्मचारियों में डर एवं हताशा
    • कर्मचारियों के संस्था छोड़ने की दर में वृद्धि
  3. एक कम्पनी के कर्मचारियों ने गुणवता की बजाय प्रमापित मात्रात्मक उत्पादन को प्राप्त कर लिया। यहाँ किस मूल्य की अवहेलना की गई है?
    उत्तर-
    • घटिया वस्तुओं का उत्पादन
    • उपभोक्ताओं का शोषण
  4. एक प्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान देखा कि एक बुजुर्ग कर्मचारी अपना निर्धारित कार्य नहीं कर रहा है। प्रबंधक ने उस कर्मचारी को बिना कारण पूछे डाँट दिया तथा साथ ही उसे अपशब्द भी कहे। आपके दृष्टिकोण में प्रबंधक को किन मूल्यों को ध्यान में रखते हुए व्यवहार करना चाहिए।
    उत्तर-
    • उसे बुजुर्ग कर्मचारी का सम्मान करना चाहिए
    • अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए
    • बिना कारण जाने डाँट-फटकार नहीं करनी चाहिए
  5. एक पर्यवेक्षक ने देखा कि कार्य के दौरान कुछ कर्मचारी कार्य न करके आराम से बैठकर गपशप कर रहे थे तथा कहने पर भी कार्य शुरू नहीं किया। जब उनकी शिकायत प्रबंधक से की गई तो यूनियन द्वारा हड़ताल पर जाने की धमकी दी गई। आपकी राय में क्या कर्मचारियों एवं युनियन का व्यवहार सही था?
    उत्तर-
    • समय का अपव्यय
    • यूनियन को अनावश्यक दबाव नहीं बनाना चाहिए
    • बात-बात पर हड़ताल करने की धमकी सही नहीं है