प्रबन्ध की प्रकृति एवं महत्त्व-Value Based Questions

                                                                   CBSE कक्षा 12 व्यवसाय अध्ययन

मूल्य परक प्रश्नोत्तर
प्रबन्ध की प्रकृति एवं महत्त्व


  1. एक कपड़ा निर्माता अपने यहाँ निकलने वाले दोषयुक्त कपड़ों को एक नारी निकेतन से कम दामों में सुधार करवाकर अनाथालय को निशुल्क प्रदान करती है। यहाँ किन मूल्यों को केन्द्रित किया गया है?
    उत्तर-
    • सामाजिक उत्तरदायित्वों की पूर्ति
    • समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता
    • नारी निकेतन के सदस्यों को रोजगार
    • दोषयुक्त उत्पाद में सुधार करके उसका पूर्ण उपयोग।
  2. एक संस्था के उत्पादन विभाग क्रय विभागविपणन विभागवित विभाग और मानव संसाधन विभाग सभी मिलकर संगठन के संगठनात्मक उद्देश्यों को प्राप्त कर रहे हैं। आपकी दृष्टि से वे सभी किस मूल्य का पालन कर रहे हैं।
    उत्तर- सहयोग, समन्वय, मिलजुलकर कार्य करना।
  3. एक निर्माता ने फ्रिज उत्पादन में हानिकार गैसों की जगह अन्य तकनीक अपनाई जो वायु प्रदूषण नहीं करती। इस परिस्थिति में किन मूल्यों का निर्वाह किया जा रहा है?
    उत्तर-
    • पर्यावरण सुरक्षा
    • समाजिक उत्तरदेयता का पालन
  4. एक उत्पादन प्रबन्धक ने अपने विभाग में सभी कर्मचारियों को यह निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक प्रकार के अवशिष्ट पदार्थो को जैसे कागज रसायन प्लास्टिक आदि को निर्धारित अलग-अलग कूड़ेदानों में ही डाले। बताइए उत्पादन प्रबन्धक ऐसा करते हुए किन मूल्यों को प्राप्त करने में प्रयासरत हैं?
    उत्तर-
    • कूड़ा प्रबन्धन
    • पर्यावरण सुरक्षा
    • सामाजिक उत्तरदायित्वों की पूर्ति
    • कर्मचारियों में जागरूकता
    • कार्य करने का स्वच्छ वातावरण
  5. एक उत्पादन संस्था जो पिछड़े क्षेत्र में कार्यरत हैअपने कर्मचारियोंउनके परिवार तथा स्थानीय लोगों के लिए नाममात्र के शुल्क पर शिक्षा का प्रबन्ध करती हैं। इस कार्य के द्वारा वह किन मूल्यों को प्राप्त कर रही है?
    उत्तर-
    • साक्षरता की दर बढ़ाने में सहायक
    • समाज का विकास
    • पिछड़े क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में वृद्धि
  6. एक फैक्टरी जो कि रिहायशी इलाके में स्थापित हैउसकी मशीने चलते समय काफी शोर करती हैं। फैक्टरी प्रबन्धक स्थानीय लोगों की आर्थिक मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है। परीक्षा के दिनों में शोर की वजह से बच्चे न तो पढ़ पाते हैं और न ही चैन की नींद सो पाते हैं। इस बात की जानकारी मालिक को भी है। यहाँ कौन-से मूल्य प्रभावित हो रहे हैं?
    उत्तर-
    • ध्वनि प्रदूषण
    • कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव
    • बच्चों की पढ़ाई एवं स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव
    • आर्थिक सहायता से समाज का विकास
  7. एक प्रसिद्ध डॉक्टर अपने मरीजों से ऊँची फीस वसूलता है तथा गरीब मरीजों को बिना फीस देखने से मना कर देता है और अपने यहाँ आने वाली दवाई निर्माता कंपनी के एजेंटों को अधिक समय देता है। उपहार और कमीशन भी लेता है। आपके दृष्टिकोण में डॉक्टर का यह व्यवहार क्या पेशेवर है। क्या वह आचार-संहिता का पालन कर रहा है?
    उत्तर-
    • पेशेवर आचार-संहिता का उल्लंघन
    • सामाजिक उत्तरदायित्वों की पूर्ति नहीं कर रहा
    • गरीब मरीजों की भी देखभाल करनी चाहिए