जल संसाधन (PT only) - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

 CBSE Class 10 भूगोल

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पाठ - 3
जल संसाधन


बहुवैकल्पिक प्रश्न (एक अंक वाले)
1. इनमें से किसने बाँधों को आधुनिक भारत का मंदिर कहा?

  1. राजेन्द्र प्रसाद
  2. जवाहर लाल नेहरू
  3. सरदार पटेल
  4. गाँधी जी

उत्तर- (2) जवाहर लाल नेहरू

2. राजस्थान में छत वर्षा जल संग्रहण को कहा जाता है?

  1. गुल
  2. कुल
  3. टाँका
  4. बाओक्स

उत्तर- (3) टाँका

3. निम्नलिखित में से कौन बांध का दुष्प्रभाव नही है?

  1. अन्तर-राज्यीय जल विवाद
  2. जलाशय में तलछट का जमाना
  3. जनसंख्या का विस्थापन
  4. बाढ़ नियंत्रण

उत्तर- (4) बाढ़ नियंत्रण

प्रश्न 4. निम्नलिखित में से किस नदी पर टिहरी बाँध बनाया जा सकता है?

  1. भागीरथी
  2. यमुना
  3. कोशी
  4. सतलुज

उत्तर- (1) भागीरथी

प्रश्न 5. विश्व में जल के कुल आयतन का कितने प्रतिशत भाग महासागरों में पाया जाता है?

  1. 94.5 प्रतिशत
  2. 95.5 प्रतिशत
  3. 96.5 प्रतिशत
  4. 97.5 प्रतिशत

उत्तर- (3) 96.5 प्रतिशत

प्रश्न 6. विश्व में जल के कुल आयतन का कितने प्रतिशत भाग अलवणीय जल है।

  1. 2.5
  2. 3.5
  3. 4.5
  4. 5.5

उत्तर- (1) 2.5

प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कौन सा अलवणीय जल का स्रोत है?

  1. वर्षण
  2. सतही जल
  3. भौमजल
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर- (4) उपरोक्त सभी

प्रश्न 8. सलाल बाँध किस नदी पर बना हुआ है?

  1. चेनाब
  2. महानदी
  3. कृष्णा
  4. सतलुज

उत्तर- (1) चेनाब

प्रश्न 9. पहाड़ी और पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण के लिए निम्नलिखित में कौन-सी विधि अपनाई जाती है?

  1. जोहड़
  2. जल वाहिकाएं
  3. खादीप
  4. गुल अथवा कुल

उत्तर- (4) गुल अथवा कुल

प्रश्न 10. नागार्जुन सागर बाँध किस नदी पर स्थिति है?

  1. चेनाब
  2. महानदी
  3. कृष्णा
  4. सतलुज

उत्तर- (3) कृष्णा

अति लघु उत्तर वाले प्रश्न (1 अंक वाले प्रश्न)
प्रश्न 1. विश्व में कुल जल के आयतन का मनुष्य के उपयोग के लायक कितना जल है ?

उत्तर-
 तमिलनाडु

  1. कृषि तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था का विकास
  2. औद्योगीकरण में तेजी
  3. शहरी अर्थव्यवस्था का विकास

प्रश्न 2. 'गुल' अथवा ‘कुल' क्या है?
उत्तर- 
पश्चिमी हिमाचल में पर्वतीय क्षेत्रों में वाहिकाओं को ‘गुल' अथवा ‘कुल' कहते हैं।

प्रश्न 3. ‘खादीन’ और ‘जोहड़' क्या है ?
उत्तर- 
शुष्क तथा अर्धशुष्क क्षेत्रों में वर्षा जल को एकत्र करने के लिए बनाए गड्ढ़े।

प्रश्न 4. भारत के ऐसे क्षेत्र का उदाहरण दें जहाँ पर्याप्त मात्रा में वर्षा होती है फिर भी जल की कमी है ?
उत्तर- 
मेघालय की राजधानी शिलांग।

प्रश्न 5. राजस्थान में छत वर्षा जल संग्रहण को क्या कहा जाता है ?
उत्तर- 
टाँका

प्रश्न 6. जल दुर्लभता के दो कारण लिखी।
उत्तर- 
(1) बढ़ती जनसंख्या की बढ़ती आवश्यकताएँ
(2) जल का असमान वितरण

प्रश्न 7. टिहरी परियोजना किस राज्य में किस नदी पर बनाया गया है ?
उत्तर- 
उत्तराखड़ में भागीरथी नदी पर

प्रश्न 8. सलाल परियोजना किस नदी पर तथा किस राज्य में निर्मित है ?
उत्तर- 
जम्मू व कश्मीर में चेनाव नदी पर

लघु/दीर्घ उत्तर वाले प्रश्न (3/5 अंक वाले प्रश्न)
प्रश्न 1. वर्षा जल संग्रहण क्या है? भारत के विभिन्न भागों में वर्षा जल संग्रहण की कोई दो विधियाँ बताइए?

उत्तर- यह एक तकनीक है जिसके द्वारा वर्ष के जल खाली स्थान घरो में टैंक बेकार पड़े कुएँ आदि में भरा जाता है बाद में इसका प्रयोग किया जाता है।

  1. पहाड़ी और पर्वतीय क्षेत्रों में लोगो ने गुल अथवा कुल जैसी वाहिकाएं, नदी की धारा का रास्ता बदलकर खेतो में सिचांई के लिए बनाई है।
  2. राजस्थान में पीने का जल एकत्रित करने के लिए छत वर्षा जल संग्रहण का तरीका आम है।
  3. पश्चिम बंगाल में बाढ़ के मैदान में लोग अपने खेतों की सिंचाई के लिए बाढ़ जल वहिकाएं बनाते हैं।
  4. शुष्क तथा अर्द्धशुष्क क्षेत्रों में खेतों में वर्षा जल एकत्रित करने के लिए गड्ढे बनाये जाते है।

प्रश्न 2. बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना क्या है? बहु-उद्देशीय नदी घाटी परियोजना के चार लक्ष्य बताइएँ?
उत्तर- नदी पर बाँध बनाकर इससे अनेक प्रकार कार्य लिए जाने को ही बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना कहते है प्रमुख उद्देश्य:-

  1. जल विद्युत उत्पादन
  2. सिचांई
  3. घरेलू व औद्योगिक जल आपूर्ति
  4. नौचालन
  5. बाढ़ नियंत्रण
  6. मछली पालन

प्रश्न 3. बहुउद्देशीय परियोजनाओं की किन्ही तीन हानियों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-

  1. नदी पर बांध बनाने से उनका प्राकृतिक बहाव रूकना
  2. तलछट बहाव कम होना
  3. बाँध नदियों को टुकड़ों में बाँट देता है।
  4. बाढ़ के मैदान में जलाशयों से वनस्पति और मिट्टियाँ जल में डुब जाती है।
  5. स्थानीय लोगो वहां से विस्थापन होना।

प्रश्न 4. राजस्थान के अर्द्धशुष्क भागों में किस प्रकार वर्षा जल संग्रहण किया जाता है? चर्चा कीजिए।
उत्तर-

  1. अर्द्ध-शुष्क और शुष्क क्षेत्रों में भूमिगत टैक अथवा टाँका होना।
  2. इनका आकार एक कमरे जितना होता है।
  3. टाँका यहाँ सुविकसित छत वर्षा जल संग्रहण तंत्र का अभिन्न हिस्सा होता है जिसे घर में बनाया जाता है।
  4. वे घरों की ढलवाँ छतों से पाइप द्वारा जुड़े होते है। छत से वर्षा के जल को भूमिगत टाँका में पहुँचाया जाता है।

प्रश्न 5. जल दुर्लभता से क्या अभिप्राय है और इसके दो कारण दीजिए।
उत्तर- जल की मांग की तुलना में जल की कमी जल दुर्लभता कहलाती है।
जल दुर्लभता के कारण-

  1. अधिक जनसंख्या
  2. जल संसाधनों का अतिशोषण
  3. औद्योगिकीकरण

प्रश्न 6. जल संसाधनों का संरक्षण और प्रबंधन क्यों आवश्यक है? कोई तीन कारण लिखिए।
उत्तर-

  1. जल का अतिशोषण, अत्याधिक प्रयोग, समाज में असमान वितरण इसके कारण संरक्षण एवं प्रबंधन आवश्यक।
  2. बढ़ती जनसंख्या, कृषि आधुनिकीकरण, नगरीकरण, औद्योगिकीकरण का भारत की नदियों पर दुष्प्रभाव पड़ना।
  3. प्राकृतिक परितंत्र का ह्रास हो रहा है। परिस्थितिकी संकट उत्पन्न होना।
  4. बढ़ती जनसंख्या के पेयजल तथा कृषि उत्पादन में सिंचाई आदि के लिए जल संरक्षण एवं प्रबन्धन आवश्यक है।

प्रश्न 7. जवाहर लाल नेहरू ने बांधो को आधुनिक भारत का मन्दिर क्यों कहा? बाँधो के किन्ही चार लाभो को बताइये।
उत्तर- फायदे-

  1. सिंचाई
  2. बिजली उत्पादन
  3. घरेलू व औद्योगिक आवश्यक हेतु जल आपूर्ति
  4. बाढ़ नियन्त्रण
  5. मनोरंजन
  6. मतस्य पालन

प्रश्न 8. “पृथ्वी के धरातल का तीन चौथाई जल से ढ़का हुआ है। परन्तु फिर भी दुनियां में जल की कमी है। इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-

  1. विश्व में जल के कुल आयतन का 96.5 प्रतिशत भाग महासागरों में पाया जाता है।
  2. 2.5 प्रतिशत अलवणीय जल है। विश्व में अलवणीय जल का लगभग 70 प्रतिशत भाग बर्फ के रूप में जमा है।
  3. वर्षा में वार्षिक और मौसमी परिवर्तन के कारण जल संसाधनों की उपलब्धता में समय और स्थान के अनुसार विभिन्नता है।
  4. जल की कमी इसके अतिशोषण, अत्याधिक प्रयोग अयैा समाज के विभिन्न वर्गो में जल के असमान वितरण के कारण होती है।

प्रश्न 9. वर्षा जल संग्रहण क्या है ? भारत के विभिन्न भागों में वर्षा जल संग्रहण की दी विधियाँ लिखी।
उत्तर-

  1. एक तकनीक जिसमें वर्षा जल को खाली स्थानों, घरों में टैंक में, बेकार पड़े कुएँ में भरा जाता है। बाद में इसका प्रयोग किया जाता है।
  2. पर्वतीय क्षेत्रों में ‘गुल' तथा ‘कुल' जैसी वाहिकाओं से नदी की धारा का रास्ता बदलकर खेतों की सिचाई।
  3. राजस्थान में पीने का जल एकत्रित करने के लिए छत वर्षा जल संग्रहण आम तकनीक है।
  4. पश्चिम बंगाल में बाढ़ के दौरान बाढ़ जल वाहिकाएँ बनाते हैं।
  5. शुष्क तथा अर्ध शुष्क क्षेत्रों में वर्षा जल एकत्रित करने के लिए गड्ढ़ों का निर्माण।
  6. नदी पर बाँध बनाकर इससे अनेक प्रकार के उद्देश्यों को पूरा करना, बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना कहते हैं।
  • जल विद्युत उत्पादन
  • सिंचाई
  • घरेलू व औद्योगिक जल आपूर्ति
  • नौचालन व पर्यटन
  • बाढ़ नियंत्रण
  • मछली पालन

प्रश्न 10. बेकार पड़े कुएँ का वर्षा के जल के द्वारा पुनः भरण कैसे किया जाता है?
उत्तर- 

  1. पी.वी.सी. पाइप का प्रयोग करके छत पर वर्षा जल एकत्र किया जाता है।
  2. रेल व ईंट प्रयुक्त करके जल का छनन किया जाता है।
  3. भूमिगत पाइप द्वारा जल हौज तक ले जाया जाता है, जहाँ से तुरंत प्रयोग किया जाता है।
  4. इसी हौज से अतिरिक्त जल कुएँ तक ले जाया जाता है।
  5. कुएँ का जल भूमिगत जल का पुनर्भरण करता है।
  6. बाद में इस जल का प्रयोग अन्य कार्यों के लिए किया जा सकता है।

प्रश्न 11. औद्योगीकरण तथा शहरीकरण किस प्रकार जलदुर्लभता के लिए उत्तरदायी हैं ?
उत्तर-

  1. स्वतंत्रता के पश्चात् भारत में तेजी से औद्योगीकरण
  2. उद्योगों की बढ़ती संख्या के कारण अलवणीय जल का अत्यधिक प्रयोग।
  3. शहर की बढ़ती आबादी तथा शहरी जीवन शैली के कारण जल ऊर्जा की आवश्यकता में तीव्र वृद्धि।
  4. शहरों तथा गाँवों में जल संसाधनों का अतिशोषण।

प्रश्न 12. ‘नर्मदा बचाओ आदोलन' पर टिप्पणी लिखी।
उत्तर-

  1. आंदोलन गैर सरकारी संगठन द्वारा संचालित
  2. जनजातीय लोगों, किसानों, पर्यावरणविदों व मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का सरदार सरोवर परियोजना के विरोध में लामबंद।
  3. आरंभ में यह आंदोलन जंगलों के बाँध के पानी में डूबने के मुद्दे पर केंद्रित।
  4. बाद में इसका लक्ष्य विस्थापितों का पुनर्वास करना हो गया।
  5. आदोलन का अगुवा नेता मेधा पाटकर अब भी संघर्षरत।

प्रश्न 13. परंपरागत वर्षा जल संग्रहण की किन पद्धतियों को आधुनिक समय में अपनाकर जल दुर्लभता की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है ?
उत्तर- 

  1. छत वर्षा जल संग्रहण
  2. गुल अथवा 'कुल'
  3. बाढ़ जल वाहिकाएँ
  4. गडुढे बनाकर
  5. खादीन
  6. टैंक अथवा टाँका
  7. बॉस ड्रिप सिंचाई प्रणाली।

प्रश्न 14. जवाहर लाल नेहरू ने 'बाँधों को आधुनिक भारत के मंदिर' क्यों कहा है? बाँधों से होने वाले लाभों की सूची बनाइए।
उत्तर- 
1) बाँधों से लाभ :-

  1. सिंचाई
  2. विद्युत उत्पादन
  3. घरेलू तथा औद्योगिक आवश्यकता हेतु जल आपूर्ति
  4. बाढ़ नियंत्रण
  5. मनोरंजन तथा पर्यटन
  6. मत्स्य पालन।

प्रश्न 15. हमारे देश में जल का अभाव दिन प्रतिदिन क्यों बढ़ता जा रहा है ? कारणों की सूची तैयार करें।
उत्तर- 
 

  1. भारत मानसूनी जलवायु का देश। कई बार मानसून असफल होने से जल का अभाव बढ़ रहा है।
  2. सिंचाई के जल की मांग में तीव्र वृद्धि।
  3. औद्योगिक क्रियाओं के कारण भूमिगत जल स्तर का गिरना।
  4. शहरीकरण की गति में वृद्धि के कारण जल संसाधनों पर बढ़ता दबाव।
  5. बढ़ती जनसंख्या की आवश्यकताओं को पूरा करने के कारण।