लोकतंत्र और विविधता (PT only) - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

 CBSE Class 10 राजनीति विज्ञान

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पाठ - 3
लोकतंत्र और विविधता


बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
1
. 1968 ई॰ के ओलंपिक खेलों का आयोजन कहाँ हुआ था?

  1. मैक्सिको
  2. लंदन
  3. पेरिस
  4. मास्को

उत्तर- (1) मैक्सिको

2. निम्न में से कौन सा भारत में सामाजिक विभाजन का आधार नही है?

  1. जाति
  2. धर्म
  3. स्वास्थ्य
  4. भाषा

उत्तर- (3) स्वास्थ्य

3. किन दो अफ्रो-अमेरिकी खिलाड़ियों ने नस्लवाद की नीति के विरूद्ध 1968 में मैकिस्को मे होने वाले ओलम्पिक मुकाबलों में अपना विरोध प्रकट किया?

  1. पीटर नार्मन
  2. टामी स्मिथ
  3. ऐडम स्मिथ
  4. जॉन कार्लोस

उत्तर- (2) टामी स्मिथ तथा (4) जॉन कार्लोस

4. स्मिथ और कार्लोस का ओलंपिक पदक वापस क्यों ले लिया गया?

  1. उन्हें गलती से दिया गया था।
  2. उन पर डोपिंग का आरोप था।
  3. उन्होनें संघ को वे पदक बेच दिए थे।
  4. संघ ने उन्हें राजनीतिक बयान देकर ओलंपिक भावना का उल्लंघन करने का दोषी माना था।

उत्तर- (4) संघ ने उन्हें राजनीतिक बयान देकर ओलंपिक भावना का उल्लंघन करने का दोषी माना था।

5. वह कौन सा आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी था जिसने टामी स्मिथ और जॉन कार्लोस के पक्ष में विरोध किया?

  1. हैनरी बालपोल
  2. जान कान्टेड एप्पल
  3. मार्टिन लूथर
  4. पीटर नार्मन

उत्तर- (4) पीटर नार्मन

6. सामाजिक विभाजनों का मुख्य आधार क्या है?

  1. जन्म
  2. जगहों में प्रस्थान
  3. नए व्यवसाय अपनाना
  4. धर्म परिवर्तन

उत्तर- (1) जन्म

7. श्रीलंका में किस तरह के सामाजिक विभेद है?

  1. भाषाई एवं प्रादेशिक
  2. भाषाई एवं धार्मिक
  3. शारीरिक रूप रंग एवं वर्ग संबंधी
  4. जाति एवं आदिवासी संबंधित

उत्तर- (1) भाषाई एवं धार्मिक

8. 17 वीं एवं 19 वीं शताब्दी के मध्य अमेरिकी दास किस नाम से जाने जाते थे।

  1. एंग्लों-अमेरिकन
  2. इंडियन - अमेरिकन
  3. अफ्रीकी
  4. एफ्रो - अमेरिकन

उत्तर- (4) एफ्रो – अमेरिकन

9. यूगोस्लाविया के विघटन का इनमें से कौन-सा उत्तरदायी था?

  1. विदेशी आक्रमण
  2. धर्म के आधार पर राजनीतिक बंटवारा
  3. आर्थिक संकट
  4. महामारी

उत्तर- (2) धर्म के आधार पर राजनीतिक बंटवारा

10. अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन किस अश्वेत नेता की अगुवाई में चलाया गया।

  1. आजिवर क्रामवैल
  2. थामस क्राम्पटन
  3. थोमस कुक
  4. मार्टिन लूथर किंग जूनियर

उत्तर- (4) मार्टिन लूथर किंग जूनियर

1 अंक वाले प्रश्न :-
प्रश्न 
1. 968 ई. में ओलंपिक खेल का आयोजन कहाँ हुआ था ?
उत्तर- 
मैक्सिको

प्रश्न 2. टॉमी स्मिथ और जॉन कालाँस कौन थे ? उन्होंने किस खेल में पदक जीते थे ?
उत्तर- 
एफ्रो-अमरीकी, 200 मीटर के दौड़ में

प्रश्न 3. अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन का मुख्य उद्देश्य क्या था ?
उत्तर- 
नस्ल आधारित भेदभाव की समाप्ति ।

प्रश्न 4. अमेरिका में नागरिक अधिकार आदोलन किसके नेतृत्व में चलाए गए थे ?
उत्तर- 
मार्टिन लूथर किंग जूनियर।

प्रश्न 5. मैक्सिको ओलपिक में टॉमी स्मिथ द्वारा पहना गया काला मफलर जैसा परिधान किस बात का प्रतीक था ?
उत्तर- 
अश्वेत शक्ति का।

प्रश्न 6. वह कौन सा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी था जिसने टॉमी स्मिथ और जॉन कालाँस के समर्थन में विरोध जताया था ?
उत्तर- 
पीटर नार्मन।

प्रश्न 7. यूगोस्लाविया के विभाजन का मुख्य आधार क्या था ?
उत्तर- 
धार्मिक और जातीय विभाजन।

प्रश्न 8. श्रीलंका में किस तरह के सामाजिक विभेद हैं ?
उत्तर- 
भाषाई एवं धार्मिक।

प्रश्न 9. समरूप समाज का अस्तित्व किस देश में है ?
उत्तर- 
जर्मनी और स्वीडन।

प्रश्न 10. आयरलैण्ड में किस-किस धर्म के अनुयायी रहते हैं ?
उत्तर- 
कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट।

प्रश्न 11. स्मिथ और कालाँस का ओलंपिक पदक वापस क्यों ले लिया गया था ?
उत्तर- 
राजनीतिक बयान देने के कारण जो ओलंपिक भावना के विरूद्र था।

प्रश्न 12. हाल में ही किस यूनिवर्सिटी ने अपने कैम्पस में स्मिथ, कार्लोस और नार्मन की मूर्तियाँ लगवाई हैं?
उत्तर- 
सैन होज़ स्टेट यूनिवसिंटी।

प्रश्न 13. किस देश में धर्म और वर्ग में गहरी समानता है ?
उत्तर- 
उत्तरी आयरलैंड।

प्रश्न 14. उत्तरी आयरलैंड की आबादी में प्रोटेस्टेंट और कैथोलिकों का प्रतिशत कितना है ?
उत्तर- 
53 प्रतिशत एवं 44 प्रतिशत

लघु/दीर्घ प्रश्नोत्तर (3/5 अंक वाले प्रशन) :-
प्रश्न 1. सामाजिक भेदभाव की उत्पत्ति को दो प्रमुख कारण बताइए ?

उत्तर- 

  1. जन्म पर आधारित - हम सिर्फ इस आधार पर उस समुदाय के सदस्य हो जाते हैं जिसमें हमारा जन्म हुआ है।
  2. पसंद या चुनाव पर आधारित - जैसे-धर्म, व्यवसाय खेल इत्यादि का चुनाव हम अपनी पसंद से करते हैं।

प्रश्न 2. भारत में भिन्नताओं को दर्शाने वाले प्रमुख तत्वों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर-

  1. जातीय भिन्नता - आर्य, अनार्य, मंगोल, मुगल, पारसी आदि।
  2. भाषाओं की भिन्नता - 22 अनुसूचित भाषाएँ और 1500 अन्य भाषाएँ भारत में बोली जाती हैं?
  3. धर्म की भिन्नता - हिन्दू धर्म, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, इस्लाम आदि।

प्रश्न 3. सामाजिक विभाजनों की राजनीति के परिणाम तय करने वाले तीन कारकों को लिखिए?
उत्तर-

  1. लोगों में राष्ट्रीय पहचान की भावना के प्रति विश्वास।
  2. राजनीतिक दलों का संविधान के दायरे में रहकर कार्य करना।
  3. सरकार विभिन्न सामाजिक वगाँ के प्रति कैसा रूख अपनाती है।

प्रश्न 4. लोकतंत्र से आप क्या समझते हैं। यह कितने प्रकार का होता है ? संक्षेप में बताइए।
उत्तर- 
लोकतंत्र शासन की एक ऐसी पद्धति है, जिसमें जनता अपने चुने हुए प्रतिनिधियों के द्वारा शासन करती है।
लोकतंत्र के प्रकार :-

  1. प्रत्यक्ष लोकतंत्र - जिसमें जनता स्वयं शासन में भागीदार होती है। जैसे- स्विटजरलैंड के कुछ कैन्टन।
  2. अप्रत्यक्ष लोकतंत्र - इसमें जनता अपने चुने हुए प्रतिनिधियों के द्वारा शासन चलाती है। जैसे - भारत।

प्रश्न 5. "सामाजिक विभाजन हमेशा खतरनाक नहीं होते हैं।" अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए।
उत्तर-

  1. उत्तरी आयरलैंड और नीदरलैंड दोनों ईसाई बहुल देश हैं तथा प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक खेमें में बंटे हैं।
  2. उत्तरी आयरलैंड में धर्म और वर्ग के बीच गहरी समानता है। वहाँ का कैथोलिक समुदाय गरीब है तथा लंबे समय से भेदभाव के शिकार हैं।
  3. नीदरलैंड में कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट दोनों ही समान रूप से अमीर और गरीब हैं। इसलिए वहाँ कोई भेदभाव नहीं है।
  4. आयरलैंड में कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट के बीच भारी मारकाट चलती है।

प्रश्न 6. टॉमी स्मिथ और जॉन कालाँस ने 1968 के मैक्सिको ओलंपिक खेल में, संयुक्त राज्य अमेरिका में होने वाले रंगभेद के मसले के प्रति अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी का ध्यान किस प्रकार आकर्षित किया ?
उत्तर-

  1. बिना जूतों के केवल मोजे पहनकर अश्वेतों की गरीबी को दर्शाया।
  2. स्मिथ ने अश्वेत लोगों के आत्मगौरव को बताने के लिए अपने गले में काला मफलर पहना था।
  3. कार्लोस ने मारे गए अश्वेतों की याद में काले मनकों की एक माला पहनी थी।

प्रश्न 7. सामाजिक अंतर कब और कैसे सामाजिक विभाजनों का रूप ले लेते हैं ?
उत्तर-

  1. जब कुछ सामाजिक अंतर दूसरी अनेक विभिन्नताओं से ऊपर और बड़े हो जाते हैं।
  2. अमेरिका में श्वेत और अश्वेत के बीच का भारी अंतर जी सामाजिक विभाजन का मुख्य कारण है।
  3. जब एक तरह का सामाजिक अंतर अन्य अंतरों से ज्यादा महत्वपूर्ण बन जाता है।

प्रश्न 8. विभिन्नताओं में सामंजस्य व टकराव में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर- सामंजस्य :-

  1. इसके अंतर्गत सामाजिक विभिन्नताओं में एकता दिखाई देती है।
  2. इसमें लोग यह महसूस करने लगते हैं कि वे विभिन्न समुदायों से संबंध रखते हैं।
  3. इससे गहरी सामाजिक विभाजन की संभावना घट जाती है।
  4. जैसे- अमेरिका में श्वेत और अश्वेत का अंतर।

टकराव:-

  1. इसके अंतर्गत सामाजिक विभिन्नताओं से टकराव उत्पन्न होता है।
  2. इसमें कई समूह एक मुद्दे पर समान नजरिया रखते हैं तो दूसरे मुद्दे पर उनके नजरियों में अंतर हो जाता है।
  3. इसमें सामाजिक विभाजन की संभावना बढ़ जाती है।
  4. जैसे- नीदरलैंड में वर्ग और धर्म के बीच ऐसा मेल नहीं दिखाई देता है|

प्रश्न 9. अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन के विकास का वर्णन कीजिए ?
उत्तर-

  1. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अमेरिका में नस्लीय भेदभाव बढ़ गया।
  2. अश्वेत लोगों पर अनेक प्रकार के प्रतिबंध लगा दिए गए थे।
  3. 1980 के दशक में अमेरिका में लगभग 33 प्रतिशत काले लोग, 20 प्रतिशत हिस्पानी और 12 प्रतिशत श्वेत गरीब एवं बेघर थे।
  4. 1950 के दशक में नागरिक अधिकारों के लिए शक्तिशाली आदोलन हुए।
  5. 1954 में वहाँ के सर्वोच्च न्यायालय ने 'अलग परंतु समान' के सिल्द्रांत को अस्वीकार कर दिया।
  6. नस्लीय भेदभाव के विरूद्र मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में आदोलन चलाया गया।
  7. 1960 के दशक में कानून बनाकर इस भेदभाव को खत्म किया गया।

प्रश्न 10. सामाजिक विभाजनों की राजनीति के परिणाम तय करने वाले तीन कारकों को बताइये।
उत्तर- (क) लोगों में राष्ट्रीय पहचान की भावना के प्रति विश्वास।
(ख) राजनीतिक दलों का संविधान के दायरे में रहकर कार्य करना।
(ग) सरकार विभिन्न सामाजिक वर्गो के प्रति कैसा रूख अपनाती है।
प्रश्न 11. क्या बड़े विभाजन की जगह अनेक छोटे विभाजन लाभकर होते है? क्या राजनीति एकता पैदा करने वाली शक्ति है?
उत्तर- (क) विभाजन की उपस्थिति समाज के बहु सांस्कृतिक पहलू को दर्शाती है।
(ख) विभाजन छोटा हो या बड़ा यह इस बात पर निर्भर करता है कि लोग स्वयं की पहचान किस रूप में करते है।
(ग) लोगों की माँग को किस प्रकार उठाया जा रहा है।
(घ) राजनीति देश को एकीकृत करने वाली शक्ति है परन्तु यह इस बात पर निर्भर करता है कि विभिन्न समुदायों के राजनेता के दृष्टिकोण में कितना लचीलापन है।

प्रश्न 12. टोमी स्मिथ और जान कार्लोस की तीन समानताएं बताइए।
उत्तर- (क) दोनों एफ्रो - अमरीकी थे।
(ख) दोनों ने ही मैक्सिको मुकाबलों में पदक जीते।
(ग) दोनों ने रंगभेद के विरोध में आवाज उठाई।

प्रश्न 13. लोकतंत्र से आप क्या समझते हैयह कितने प्रकार का होता हैसंक्षेप में बताए।
उत्तर-  लोकतंत्र से अभिप्राय जनता के शासन से है। ऐसी शासन व्यवस्था जिसमें जनता के द्वारा चुने हुए लोग जनता के उद्देश्यों की पूर्ति करे और उनमें स्वार्थ सिद्धि की भावना न हो।
लोकतंत्र के प्रकार-

  1. प्रत्यक्ष लोकतंत्र-जनता स्वयं प्रत्यक्ष रूप से कानूनों का निर्माण करती है। जैसे स्विटजरलैण्ड में।
  2. अप्रत्यक्ष लोकतंत्र - जनता के चुने हुए प्रतिनिधि शासन चलाते है जैसे - भारत में।

प्रश्न 14. उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए कि सामाजिक विभाजनों ने किस प्रकार राजनीति को प्रभावित किया है?
उत्तर-

  1. सामाजिक विभाजन कभी-कभी राजनैतिक विभाजन बन जाते है।
  2. राज्य के विखण्डन का खतरा रहता है।
  3. उम्मीदवारों को दिए गए मतदान को प्रभावित करता है।
  4. राजनेता इन्हें वोट बैंक तथा अलगाव की राजनीति के तौर पर इस्तेमाल करते है।

प्रश्न 15. ‘सामाजिक विभाजन हमेशा खतरनाक नहीं होते हैं।’ इस कथन के पक्ष में उदाहरण दीजिए।
उत्तर-

  1. उत्तरी आयरलैंड और नीदरलैंड में अधिकांश लोग कैथोलिक और प्रोटेस्टेन्ट इसाई हैं।
  2. उत्तरी आयरलैंड में अधिकांश कैथोलिक गरीब और भेदभाव से पीड़ित है अतः तनाव रहता है।
  3. नीदरलैंड में कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट दोनों ही समान रूप से अमीर और गरीब है। इसलिए दोनों में भेदभाव नहीं है। यहाँ सामाजिक विभाजन खतरनाक नही है।

प्रश्न 16. भारत में भिन्नताओं को दर्शाने वाले तीन तत्वों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर-

  1. जातीय भिन्नता - आर्य, अनार्य, तुर्क, मंगोल, मुगल, पारसी आदि।
  2. भाषाओं की भिन्नता - 1500 भाषाएं बोली जाती है। संविधान ने 22 भाषाओं को मान्यता दी है।
  3. धर्मों की भिन्नता - हिन्दू धर्म, सिक्ख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी व यहूदी धर्म के अनुयायी रहते है।

प्रश्न 17. टॉमी स्मिथ तथा जॉन कार्लोस ने 1968 में, मैक्सिकों शहर में हुए ओलंपिक खेलों के समय, संयुक्त राष्ट्र में होने वाले रंगभेद के मसले के प्रति अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी का ध्यान किस प्रकार आकर्षित किया?
उत्तर-

  1. बिना जूतों के केवल मोजे पहनकर पुरस्कार लिया।
  2. स्मिथ ने गले मे काला मफलर पहना।
  3. कार्लोस ने मारे गए अश्वेत लोगों की याद में काले मन को की एक माला पहनी थी।

प्रश्न 18. पीटर नार्मन ने दोनों अमरीकी खिलाड़ियों के प्रति समर्थन जताने के लिए क्या किया? नार्मन को इस समर्थन के कारण क्या सजा दी गई?
उत्तर-

  1. पीटर नार्मन ने पुरस्कार समारोह में अपनी जर्सी पर मानवाधिकार का बिल्ला लगाकर दोनों अमरीकी खिलाड़ियों के प्रति अपना समर्थन जताया।
  2. नार्मन को अगले ओलंपिक में आस्ट्रेलिया की टीम में जगह नहीं दी गई।