वन एवं वन्य जीव संसाधन (PT only) - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

 CBSE Class 10 भूगोल

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पाठ - 2
वन एवं वन्य जीव संसाधन


बहुवैकल्पिक प्रश्न:-
प्रश्न 1. सुंदरवन राष्ट्रीय पार्क किस राज्य में स्थित है?

  1. पश्चिम बंगाल
  2. असम
  3. गुजरात
  4. त्रिपुरा

उत्तर- (1) पश्चिम बंगाल

 प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन, स्थानिक जाति का उदाहरण है?

  1. एशियाई हाथी
  2. निकोबारी कबूतर
  3. हार्नबिल
  4. एशियाई चीता

उत्तर- (2) निकोबारी कबूतर

 प्रश्न 3. निम्नलिखित में से किस राज्य में सर्वाधिक स्थायी वन क्षेत्र है?

  1. केरल
  2. बिहार
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मध्य प्रदेश

उत्तर- (4) मध्य प्रदेश

 प्रश्न 4. पेरियार बाघ रिजर्व किस राज्य में स्थित है

  1. उत्तर प्रदेश
  2. केरल
  3. मध्य प्रदेश
  4. कर्नाटक

उत्तर- (2) केरल

 प्रश्न 5. वन और बंजर भूमि जो सरकार, व्यक्तियों और समुदायों के स्वामित्व में होते हैं, उन्हें क्या कहते है?

  1. पवित्र उपवन
  2. आरक्षित वन
  3. रक्षित वन
  4. अवर्गीकृत वन

उत्तर- (4) अवर्गीकृत वन

 प्रश्न 6. बीज बचाओं आंदोलन क्या था?

  1. रसायनिक खादों से अधिक उत्पादन
  2. टिहरी के किसानों द्वारा बिना रासायिनिक खाद के फसलों का उत्पादन
  3. हरित क्रान्ति
  4. पेड़ो को उगाना

उत्तर- (2) टिहरी के किसानों द्वारा बिना रासायिनिक खाद के फसलों का उत्पादन

प्रश्न 7. चिपको आन्दोलन से क्या तात्पर्य है?

  1. वृक्षों को उगाना
  2. वृक्षो का काटना
  3. वृक्षों की रक्षा करना
  4. वनों के स्थान पर कृषि करना

उत्तर- (3) वृक्षों की रक्षा करना

प्रश्न 8. भारतीय वन्य जीवन (रक्षण) अधिनियम कब लागू किया गया?

  1. 1970
  2. 1971
  3. 1972
  4. 1973

उत्तर- (3) 1972

प्रश्न 9. किस राज्य ने सर्वप्रथम और कब संयुक्त वन प्रबंधन का प्रस्ताव रखा?

  1. उत्तर प्रदेश (1989)
  2. उड़ीसा (1988)
  3. दिल्ली (1987)
  4. पंजाब (1986)

उत्तर- (2) उड़ीसा (1988)

प्रश्न 10. ‘लुप्त जातियों’ से क्या तात्पर्य है?

  1. लुप्त होने का खतरा
  2.  पूरी तरह से समाप्त
  3. संख्या का कम होना
  4. ( संख्या में वृद्धि

उत्तर- ( 2) पूरी तरह से समाप्त

 प्रश्न 11. उड़ीसा और बिहार की जनजातियाँ शादी के दौरान किस वृक्ष की पूजा करती है

  1. इमली और आम
  2. आम और नीम
  3. पीपल और कदम्ब
  4. शीशम और कीकर

उत्तर- (1) इमली और आम

प्रश्न 12. दुर्लभ जातियां किसे कहते है?

  1. सामान्य संख्या
  2. संख्या कम या सुभेध
  3. संख्या घटना
  4. लुप्त होने का खतरा

उत्तर- (2) संख्या कम या सुभेध

प्रश्न 13. कौन सी जाति भारत में काले हिरण की रक्षा के लिए प्रसिद्ध है?

  1. गुज्जर
  2. बक्करवाल
  3. डोगरा
  4. बिश्नोई

उत्तर- (4) बिश्नोई

प्रश्न 14. राजस्थान के अलवर जिले के पांच गावों के लोगों ने 1200 हेक्टेयर वन भूमि भैरो देव डाकव सोंचरी घोषित कर दी। इसका क्या उद्देश है?

  1. खेती करना
  2. वृक्षारोपण करना
  3. शिकार पर रोक और बाहरी लोगों की घुसपैठ से वन्य जीवन को बचाना
  4. बांध बनाना

उत्तर- (3) शिकार पर रोक और बाहरी लोगों की घुसपैठ से वन्य जीवन को बचाना

प्रश्न 15. निम्नलिखित में कौन एक वनों के ह्रास का कारण नही है?

  1. रक्षक मेखला का निर्माण
  2. खनन
  3. बहुउद्देशीय घाट परियोजना
  4. पशुचारण

उत्तर- (1) रक्षक मेखला का निर्माण

लघु/दीर्घ उत्तरीय प्रश्न:-
प्रश्न 1. वन्य प्राणी तथा वनस्पति ह्रास के लिए कौन सी तीन मानव क्रियाएं उत्तरदायी है? व्याख्या कीजिए।

उत्तर-

  1. रेलवे लाइन, कृषि व्यवस्था, वाणिज्य, वासिकी और खनन क्रियाओं में वृद्धि के कारण
  2. आजादी के बाद कृषि का फैलाव
  3. स्थानान्तरी खेती के चलते वनों की कटाई
  4. बढ़ती जनसंख्या के कारण आवास की मांग

 प्रश्न 2. भारत के जैव विविधता को क्षति पहुँचाने वाले तीन कारकों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-

  1. वनों पर निर्भरता
  2. बड़ी विकास परियोजनाएँ
  3. रेलवे लाईन का विस्तार, खनन वाणिज्य आदि कई प्रजातियों के आवास को बाधित करता है।

 प्रश्न 3. तीन कारण देकर स्पष्ट कीजिए कि भारत में स्वतन्त्रता के बाद वन संसाधन का ह्रास हुआ है।
उत्तर-

  1. कृषि का फैलाव प्रमुख कारण पश्चिमी बंगाल में बक्सा टाईगर डोलोमाइट के खनन के कारण गंभीर खतरे में है
  2. नदी घाटी परियोजनाओं के कारण वन क्षेत्रों का विनाश
  3. पूर्वोत्तर और मध्य भारत में स्थानांतरी खेती के कारण वनों की कटाई।

 प्रश्न 4. बाघ परियोजना पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर-

  1. 1973 में शुरू की गयी
  2. बाघों की संख्या निरन्तर घटने के कारण यह परियोजना शुरू की गयी
  3. प्रोजेक्ट टाइगर परियोजना विश्व की बेहतरीन परियोजनाओं में से एक है।

 प्रश्न 5. वन्य प्राणियों तथा वनों के विनाश के किन्ही तीन दुष्प्रभावों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-  

  1. वन कटाई के परोक्ष परिणाम सूखा और बाढ़ है।
  2. जैव संसाधनों का विनाश सांस्कृतिक विविधता के विनाश से जुड़ा हुआ है।
  3. वनों पर आधारित समुदाय निर्धन होते जा रहे है और आर्थिक रूप से हाशियें पर पहुंच गये है।

 प्रश्न 6. भारत में वनों को कितने भागों में वर्गीकृत किया गया है? व्याख्या कीजिए।
उत्तर- भारत में वनों को 3 भागों में वर्गीकृत

  1. आरक्षित वन
  2. रक्षित वन
  3. अवर्गीकृत वन

आरक्षित वन अधिक मूल्यवान, रक्षित वनों को और अधिक नष्ट होने से बचाने के लिए अवर्गीकृत वन सरकार, व्यक्तियों और समुदाय के स्वामित्व में होते है।
प्रश्न 7. जैव विविधता क्या है? यह मानव जीवन के लिए क्यो आवश्यक है?
उत्तर-

  1. वन्य जीव और कृषि फसल उपजातियेां में अत्याधिक जैव विविधताएं पायी जाती है।
  2. मानव और दूसरे जीवधारी आपस में एक जटिल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करते है।
  3. विभिन्न प्रकार के जीव-जन्तु और वन पारिस्थितिक तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

प्रश्न 8. संयुक्त वन प्रबंधन कार्यक्रम की तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर-

  1. स्थानीय समुदाय की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
  2. इस योजना का प्रारम्भ सन् 1988 से हुआ।
  3. इसमें गांव के स्तर तक संस्थाएं बनायी जाती है।
  4. ग्रामीण और वन विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप में कार्य करते है।

 प्रश्न 9. वन्य जीवन संरक्षण में स्थानीय समुदाय की भूमिका का वर्णन कीजिए।
उत्तर-

  1. राजस्थान के अलवर जिले में पांच गांव के लोगों ने 1200 हेक्टेयर वन भूमि भैरोदेव डाकव सेंचुरी घोषित कर दी।
  2. भेरो देव डाकव सेचुरी पर गांव वालों द्वारा शिकार वर्जित किया गया है।
  3. राजस्थान में विश्नोई समाज द्वारा काले हिरण का बचाव किया गया है।

 प्रश्न 10. हिमालय में प्रसिद्ध चिपको आन्दोलन का वर्णन कीजिए।
उत्तर-

  1. यह हिमालय क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा प्रारम्भ किया गया है।
  2. यह आन्दोलन की सुन्दर लाल बहुगुणा द्वारा प्रारम्भ किया गया है।
  3. इसमें स्थानीय लोग पेड़ो से लिपट जाते थे कि हम पेड़ो को नही कटने देगें।

 प्रश्न 11. निम्नलिखित किन राज्यों में स्थित है?
(1) कारबेट राष्ट्रीय उद्यान
(
2) बांधव गढ राष्ट्रीय उद्यान
(3) सरिस्का
(
4) मानस बाघ रिजर्व
(
5) पेरियार बाघ रिजर्व

उत्तर-

  1. उत्तरांचल
  2. मध्य प्रदेश
  3. राजस्थान
  4. असम
  5. केरल

प्रश्न 12. स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद वन संरक्षण के लिए किए गए तीन कार्यो का वर्णन कीजिए।
उत्तर-

  1. भारतीय वन्य जीवन अधिनियम 1972 का निर्माण किया गया।
  2. जनता को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया गया।
  3. पर्यावरण विभाग की स्थापना की गयी।
  4. वनों का वर्गीकरण किया गया।