लोकतंत्र की चुनौतियाँ (PT only) - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 1

 CBSE Class 10 राजनीति विज्ञान

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पाठ - 8 लोकतंत्र की चुनौतियाँ


बहुवैकल्पिक प्रश्न:-
1. निम्न में से कौन लोकतन्त्र के विस्तार के लिये चुनौती है।

  1. सरकारी नियन्त्रण को दूर करना।
  2. स्थानीय सरकारों को अधिक शक्ति।
  3. अमीरों के नियन्त्रण को कम करना।
  4. लोकतान्त्रिक संस्थाओं को मजबूत करना।

उत्तर- (2) स्थानीय सरकारों को अधिक शक्ति।

2. प्रत्येक स्थापित लोकतन्त्र के समक्ष होती है-

  1. विस्तार चुनौती
  2. लोकतन्त्र मजबूत करने की चुनौती
  3. बुनियादी आधार बनाने की चुनौती
  4. तानाशाही की चुनौती

उत्तर- (1) विस्तार चुनौती

3. लोगों को राजनीतिक सुधार लागू करने मे सशक्त बनाने वाला कौन सा अधिनियम श्रेष्ठतम है।

  1. सूचना का अधिकार
  2. स्वतन्त्रता का अधिकार
  3. शिक्षा का अधिकार
  4. स्वतन्त्रतापूर्वक आवागमन का अधिकार

उत्तर- (1) सूचना का अधिकार

4. निम्न में से कौन सा तरीका किसी लोकतन्त्र में राजनीतिक सुधार लाने के लिये बेहतर है।

  1. कानूनी परिवर्तन
  2. संवैधानिक परिवर्तन
  3. लोगों का सशक्तिकरण
  4. सुधारों के लिये कानून बनाना

उत्तर- (3) लोगों का सशक्तिकरण

5. निम्न में कौन सी स्थिति एक अच्छे लोकतन्त्र के लिये आपेक्षित है।

  1. लिंग जाति धर्म पर आधारित भेदभाव को समाप्त करना।
  2. सभी मुख्य निर्णय शासक लेते है।
  3. शासक लोगों द्वारा चुने जाते है।
  4. वोट देने का अधिकार प्रदान करना।

उत्तर- (3) वोट देने का अधिकार प्रदान करना।

1 अंक वाले प्रश्न
प्रश्न 1. किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था द्वारा सामना की जाने वाली समस्याओं की क्या कहते है ?

उत्तर- 
लोकतंत्र की चुनौतियाँ

प्रश्न 2. प्रत्येक लोकतंत्र के समक्ष किसकी मुख्य चुनौती होती है?
उत्तर- 
विस्तार की चुनौती

प्रश्न 3.लोगों को राजनीतिक सुधार लागू करने में सशक्त बनाने वाला कौन सा कानून श्रेष्ठतम है।
उत्तर- 
सूचना का अधिकार, 2005

प्रश्न 4. राजनीतिक सुधार किसे कहते है ?
उत्तर- 
लोकतंत्र की विभिन्न चुनौतियों के बारे में सभी सुझाव या प्रस्ताव ‘लोकतांत्रिक सुधार या राजनीतिक सुधार कहे जाते हैं।
लघु। दीर्घ प्रश्न (3/5 अंक)
प्रश्न 1. लोकतंत्र की चुनौतियों पर हम कैसे विजय प्राप्त कर सकते है ? समझाएँ।

उत्तर-

  1. सैन्द्रान्तिक रूप से सुधार मुख्यतः राजनीतिक दलों के द्वारा ही लाये जाने चाहिए।
  2. जनादेश के अनुसार समुचित संवैधानिक आधार अपनाया जाना चाहिए।
  3. पंजायती राज व्यवस्था के द्वारा प्रशासन में लोगों की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास।
  4. सामाजिक जरूरतों के अनुसार नियमों में समय-समय पर बदलाव।

प्रश्न 2. लोकतंत्र की चुनौतियाँ कौन-कौन सी है?
उत्तर-

  1. बुनियादी चुनौती - जहाँ लोकतंत्र नहीं है वहाँ इसे स्थापित करना।
  2. विस्तार की चुनौती - सभी क्षेत्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों को लागू करना।
  3. लोकतंत्र को मजबूत करने की चुनौती - लोकतंत्र में जनता तथा संस्थाओं को सशक्त करना।

प्रश्न 3. लोकतंत्र को कैसे मजबूत किया जा सकता है?
उत्तर-

1) लोकतांत्रिक संस्थाओं और उनकी कार्य पद्धतियों को मजबूत बनाना।
2) लोगों द्वारा लोकतंत्र से जुड़ी अपनी उम्मीदों को पूरा करना।
3) लोगों की भागीदारी में वृद्धि।
4) सरकारी फैसलों में पारदर्शिता।

प्रश्न 4. अच्छे लोकतंत्र की विशेषताएँ लिखिए?
उत्तर-

  1. धर्म, नस्ल, जाति और लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं
  2. एक निश्चित कार्यकाल के बाद चुनाव सम्पन्न।
  3. एक से अधिक दल।
  4. स्वतंत्र और निष्पक्ष न्यायपालिका।

प्रश्न 5. शिकायतों को लोकतंत्र की सफलता का प्रमाण किस प्रकार माना जाता है ? तीन तथ्यों की सहायता से स्पष्ट करें।
उत्तर-

  1. शिकायत के द्वारा सरकार की निर्णय लेने की प्रक्रिया अच्छी ही जाती है।
  2. इससे विचारों को व्यक्त करने की स्वतंत्रता सशक्त होती है और लोकतंत्र में सुधार होते हैं।
  3. शिकायतों द्वारा नागरिक सजग हैं ज्ञात होता है।

प्रश्न 6. सबसे बढ़िया कानून कौन से है? भारत से उदाहरण दे कर स्पष्ट करें।
उत्तर- 
सबसे बढ़िया कानून वे हैं जो लोगों को लोकतांत्रिक सुधार करने की ताकत देते हैं। सूचना का अधिकार कानून लागों की जानकार बनाने और लोकतंत्र के रखवाले के तौर पर सक्रिय करने का अच्छा उदाहरण है। यह भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाता है।

प्रश्न 7. भारतीय लोकतंत्र के समक्ष कौन-कौन सी चुनौतियाँ हैं ?
उत्तर- 

  1. भ्रष्टाचार
  2. जातिवाद
  3. क्षेत्रवाद
  4. भाषावाद
  5. आतंकवाद

प्रश्न 8. लोकतन्त्र की चुनौतियों को हम कैसे विजय प्राप्त कर सकते है? समझाइये।
उत्तर-

  1. सैद्धान्तिक रूप से सुधार मुख्यतः राजनीतिक दलों के द्वारा ही लाये जाने चाहिये।
  2. जनादेश के अनुसार समुचित सवैधानिक आधार अपनाया जाना चाहिये।
  3. पंचायती राज व्यवस्था के द्वारा प्रशासन में लोगों की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास
  4. सामाजिक जरूरतों के अनुसार नियमों में समय-समय पर बदलाव

प्रश्न 9. लोकतन्त्र की आधारभूत चुनौतियाँ कौन सी है?
उत्तर-

  1. बुनियादी चुनौती
  2. विस्तार की चुनौती
  3. लोकतन्त्र को मजबूत करने की चुनौती

प्रश्न 10. लोकतन्त्र को कैसे मजबूत किया जा सकता है? कारण बताइये
उत्तर-

  1. लोकतान्त्रिक संस्थाओं और उनकी कार्य पद्धतियों को मजबूत बनाना।
  2. लोगों द्वारा लोकतन्त्र से जुड़ी अपनी उम्मीदों को पूरा करना
  3. लोगों की भागीदारी में वृद्धि
  4. सरकारी फैसलें लेने की प्रक्रिया में अमीर और प्रभावशाली लोगों के नियन्त्रण और प्रभाव को कम करना।

प्रश्न 11. अच्छे लोकतन्त्र की विशेषतायें लिखिये?
उत्तर-

  1. धर्म, नस्ल, जाति और लिंग के आधार पर भेदभाव नही।
  2. एक निश्चित कार्यकाल के बाद चुनाव सम्पन्न होते है।
  3. अच्छे लोकतन्त्र में एक से अधिक दल होते है।
  4. कार्यपालिका और विधायिका दोनों से न्यायपालिका स्वतन्त्र होती है।

प्रश्न 12. जाति प्रथा के दोष बताइये?
उत्तर-

  1. आपसी ईर्ष्या और द्वेष
  2. व्यक्तिगत उन्नति के मार्ग में बाधा
  3. राष्ट्रीयता के मार्ग में बाधा
  4. छूआ छूत को जन्म