उपभोक्ता अधिकार (Project only) - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 1

 CBSE Class 10 अर्थशास्त्र

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पाठ - 5
उपभोक्ता अधिकार


याद रखने योग्य बाते:-

  1. एफ. ए. ओ. - खाद्य एवं कृषि संगठन
  2. डब्लयू. एच. ओ. - विश्व स्वास्थ्य संगठन
  3. आई. एस. ओ. - अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन
  4. आई. एस. आई. - भारतीय मानक संस्था
  5. बी. एस. आई. - भारतीय मानक ब्यूरो
  6. पी. डी. एस - सार्वजनिक वितरण प्रणाली
  7. एन. सी. सी. - राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग
  8.  रैल्फ नाडर - उपभोक्ता आन्दोलन का जन्मदाता
  9. उपभोक्ता - वह व्यक्ति जो बाजार से चीजें खरीदकर उनका उपयोग करता है।
  10. उत्पादक - वह व्यक्ति जो चीजों का निर्माण करता है।
  11. विश्व उपभोक्ता दिवस - 15 मार्च
  12. राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस - 24 दिसम्बर
  13. मानकीकरण - उत्पादों की गुणवत्ता, आकार तथा बनावट निश्चित करने की प्रक्रिया
  14. उपभोक्ता जागरूकता:- उपभोक्तओं का अपने अधिकारों एवं कर्त्तव्यों के प्रति सचेत

बहुविकल्पीय प्रश्न
1. कोपरा का अर्थ किससे है?

  1. सभी के लिए समान कार्यक्रम
  2. सभी उपभोक्ताअें का संरक्षण
  3. उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम
  4. भ्रष्टाचार रोकथाम करने वाला प्राधिकरण

उत्तर- (3) उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम

2. एगमार्क प्रमाण पत्र है

  1. सभी बिजली की वस्तुओं
  2. सभी प्रकार के जूतों का
  3. खाद्य तेलों का
  4. रेफ्रीजरेटरों का

उत्तर- (3) खाद्य तेलों का

3. उपभोक्ता कल्याण संगठन के विश्व स्तरीय संस्थान को कहते है?

  1. उपभोक्ता इंटरनेशनल
  2. जिला उपभोक्ता न्यायालय
  3. कोपरा
  4. संयुक्त राष्ट्र

उत्तर- (1) उपभोक्ता इंटरनेशनल

4. भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है-

  1. 24 दिसम्बर
  2. 21 दिसम्बर
  3. 25 दिसम्बर
  4. 22 दिसम्बर

उत्तर- (1) 24 दिसम्बर

5. आई. एस. आई. शब्द चिन्ह (लोगो) देखा जा सकता है

  1. सोने के आभूषणों पर
  2. खाद्य तेलों पर
  3. अनाजों पर
  4. बिजली के सामान पर

उत्तर- (घ) बिजली के सामान पर

6. उत्पादक के घटकों की विस्तृत जानकारी निम्न में से किस के द्वारा सुनिश्चित की जाती है।

  1. सुरक्षा पाने का अधिकार
  2. सूचना पाने का अधिकार
  3. प्रतिनिधित्व का अधिकार
  4. क्षतिपूर्ति निवारण का अधिकार

उत्तर- (1) सुरक्षा पाने का अधिकार

7. भारत में उस एजेंसी को ज्ञात कीजिए जो वस्तुओं और सेवाओं के लिए मानक निर्धारित करती है?

  1. राष्ट्रीय उपभोक्ता न्यायालय
  2. ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैण्डर्डस
  3. कोपरा
  4. उपभोक्ता इंटरनेशनल

उत्तर- (3) कोपरा

8. आप हॉलमार्क चिन्हित पाएंगे:-

  1. जेवर पर
  2. सोने का आभूषण पर
  3. बिजली के तार पर
  4. हीटर

उत्तर- (1) जेवर पर

9. जिला स्तर की अदालतों में कितनी राशि तक के मुकदमों की सुनवाई होती है?

  1. 10 लाख रूपये तक
  2. 20 लाख रूपये तक
  3. 1 करोड़ रूपये तक
  4. 1 करोड़ रूपये से अधिक

उत्तर- (2) 20 लाख रूपये तक

10. संयुक्त राष्ट्र ने उपभोक्ता संरक्षण के लिए दिशा निर्देशों को कब अपनाया?

  1. 983
  2. 1984
  3. 1985
  4. 1986

उत्तर- (3) 1985

1 अंक वाले प्रश्न
प्रश्न 1. संयुक्त राष्ट्र ने उपभोक्ता सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देशों को कब अपनाया ?

उत्तर- 
1985 में

प्रश्न 2. उपभोक्ता आंदोलन का प्रारंभ क्यों हुआ ?
उत्तर- 
उपभोक्ताओं के असंतोष के कारण 

प्रश्न 3. उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम कानून कब बना ?
उत्तर- 
1986 में

प्रश्न 4. एम. आर. पी का क्या अर्थ है ?
उत्तर- 
अधिकतम खुदरा मूल्य

प्रश्न 5. उपभोक्ता कल्याण संगठन के विश्व स्तरीय संस्थान को क्या कहते हैं ?
उत्तर- 
उपभोक्ता इंटरनेशनल

प्रश्न 6. भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर- 
24 दिसंबर

प्रश्न 7. बिजली के सामान पर कौन से शब्द चिन्ह देखे जा सकते हैं?
उत्तर- 
आई एस आई शब्द चिन्ह

प्रश्न 8. राज्य स्तरीय अदालतों में कितनी राशि तक के मुकदमों की सुनवाई होती है ?
उत्तर- 
20 लाख से 1 करोड़ तक

प्रश्न 9. उपभोक्ता आंदोलन का उदय व्यवस्थित रूप में कब हुआ ?
उत्तर- 
1960 के दशक में

प्रश्न 10. उपभोक्ता निवारण प्रक्रिया से संबंधित कोई समस्या बताइए?
उत्तर-
 जटिल, खर्चीली और समय साध्य

प्रश्न 11. कोपरा का अर्थ क्या है ?
उत्तर- 
उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम

प्रश्न 12. एगमार्क क्या है ?
उत्तर- 
खाद्य तेलों की शुद्धता का प्रमाण

प्रश्न 13. उत्पादक के घटकों की विस्तृत जानकारी किसके द्वारा सुनिश्चित की जाती है ?
उत्तर- 
सूचना पाने का अधिकार

प्रश्न 14. हॉल मार्क का चिन्ह किस पर लगाया जाता है?
उत्तर- 
आभूषणों पर

प्रश्न 15. जिला स्तर की अदालतों में कितनी राशि तक के मुकदमों की सुनवाई होती है ?
उत्तर- 
20 लाख रूपये तक

लघु / दीर्घ प्रश्न (3/5 अंक)
प्रश्न 1. पाँच तरीके बताइए जिनमें उपभोक्ताओं का दुकानदारों द्वारा वस्तु खरीदते समय शोषण किया जाता है ?

उत्तर- 
उपभोक्ता शोषण को तरीको -

  1. घटिया किस्म की वस्तु देना
  2. कम माप करना।
  3. ऊँची कीमत वसूल करना।
  4. नकली वस्तु देना
  5. मिलावटी/दोषपूर्ण वस्तु देना
  6. जमाखोरी
  7. असत्य या अधूरी सूचना देना।
  8. बुरा व्यवहार

प्रश्न 2. कोपरा का पूरा नाम बताओ। यह उपभोक्ताओं की कैसे मदद करता है?
उत्तर- 
1) कोपरा का पूरा नाम उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम है।
2) दुकानदारों की मनचाही कीमत वसूलने, घटिया वस्तु देने, कम तोलने, मिलावट को रोकने तथा नकली वस्तुसे उपभोक्ताओं को बचाने के लिए यह अधिनियम बनाया गया।
3) इसके अंतर्गत त्रि-स्तरीय उपभोक्ता अदालतों की स्थापना की गई है।

प्रश्न 3. उपभोक्ता के कर्तव्य लिखी।
उत्तर- 
उपभोक्ता की कत्तव्य :-

  1. उपभोक्ता को वस्तु के गुण के बारे में देखना चाहिए?
  2. उसे वस्तु के साथ गारंटी कार्ड भी लेना चाहिए?
  3. रसीद भी लेनी चाहिए?
  4. वस्तु पर अंकित आई. एस. आई या एगमार्क का चिन्ह भी देखना चाहिए।

प्रश्न 4. उपभोक्ता के अधिकार बताओ।
उत्तर- 
उपभोक्ता को अधिकार :-

  1. चयन का अधिकार
  2. सूचना का अधिकार
  3. निवारण का अधिकार
  4. प्रतिनिधित्व का अधिकार
  5. सुरक्षा का अधिकार
  6. उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार

प्रश्न 5. भारत सरकार ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा के हित में क्या कदम उठाये हैं, बताओ।
उत्तर- 

  1. कानूनी कदम : 1986 का उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम
  2. प्रशासनिक कदम : सार्वजनिक वितरण प्रणाली
  3. तकनीकी कदम : वस्तुओं का मानकीकरण
  4. सूचना का अधिकार अधिनियम (2005)
  5. त्रि-स्तरीय उपभोक्ता अदालतों की स्थापना।

प्रश्न 6. मान लीजिए आपको कैमिस्ट से कुछ दवाइयों को खरीदने के लिए कहा जाता है। आप दवाइयाँ खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखेंगे ?
उत्तर-

  1. दवाई बनाने की तारीख देखेंगे |
  2. दवाई पर समाप्त होने वाली तारीख देखेंगे |
  3. अधिकत्तम खुदरा मूल्य देखेंगे |
  4. समुचित रसीद लेंगे |

प्रश्न 7. उपभोक्ता संरक्षण परिषद् और उपभोक्ता अदालत में क्या अंतर है ?
उत्तर- 

  1. उपभोक्ता संरक्षण परिषद् :- ये उपभोक्ता का मार्गदर्शन करती है कि कैसे उपभोक्ता अदालत में मुकदमा दर्ज करायें। यह जनता को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करती है।
  2. उपभोक्ता अदालत - लोग उपभोक्ता अदालत में न्याय पाने के लिए जाते है। दोषी को दण्ड दिया जाता है।
  3. उन पर जुर्माना लगाती है या सज़ा देती है।

प्रश्न 8. आर टी आई - सूचना का अधिकार से क्या अर्थ है ?
उत्तर- 
सन् 2005 के अक्टूबर में भारत सरकार ने एक कानून लागू किया जो आर टी आई या सूचना पाने का अधिकार के नाम से जाना जाता है। जो अपने नागरिकों को सरकारी विभागों के कार्यकलापों की सभी सूचनाएं पाने का अधिकार सुनिश्चित करता है।

प्रश्न 9. उपभोक्ताओं के शोषण के लिए उत्तरदायी कारकों की व्याख्या कीजिए ?
उत्तर-

  1. सिमित सुचना
  2. निम्न साक्षरता
  3. सीमित पूर्ति
  4. सीमित प्रतियोगिता
  5. जागरूकता का अभाव

प्रश्न 10. न्याय पाने के लिए उपभोक्ता को कहाँ जाना चाहिए?
उत्तर-

  1. न्याय पाने के लिए उपभोक्ता को उपभोक्ता अदालत जाना चाहिए।
  2. कोपरा के अंतर्गत उपभोक्ता विवादों के निपटारे के लिए जिला राज्य और राष्ट्रीय स्तरों पर एक त्रिस्तरीय न्यायिक तंत्र स्थापित किया गया है।
  3. जिला स्तर का न्यायालय 20 लाख तक के दावों से संबंधित मुकदमों पर विचार करता है।
  4. राज्य स्तरीय अदालतें 20 लाख से एक करोड़ तक।
  5. राष्ट्रीय स्तर की अदालतें 1 करोड़ से ऊपर की दावेदारी से संबंधित मुकदमों को देखती हैं।

प्रश्न 11. पांच तरीके बताइए जिनमें उपभोक्ता का दुकानदारों द्वारा वस्तु खरीदते समय शोषण किया जाता है?
उत्तर-

  1. घटिया किस्म की वस्तु देना
  2. कम माप करना
  3. ऊँची कीमत वसूल करना
  4. नकली वस्तु देना
  5. मिलावटी/दोषपूर्ण वस्तु देना
  6. जमाखोरी
  7. असत्य या अधूरी सूचना देना
  8. बुरा व्यवहार

प्रश्न 12. कोपरा का पूरा नाम बताओं यह उपभोक्ताओं की कैसे मदद करता है?
उत्तर-

  1. कोपरा उपभोक्ता संरक्षा अधिनियम पूरा नाम है।
  2. दुकानदारों की मनचाही कीमत वसूलने, घटिया वस्तु देने कम तोलने, मिलावट को रोकने तथा नकली वस्तुओं से उपभोक्ताओं को बचाने के लिए यह अधिनियम बनाया गया।
  3. यह अधिनिमय व्यावसायिक कम्पनियों और सरकार पर दबाव डालने में सफल हुआ।

प्रश्न 13. भारत सरकार ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा के हित में क्या कदम उठाये है बताओं?
उत्तर-

  1. कानूनी कदम
  2. प्रशासनिक कदम
  3. तकनीकी कदम

प्रश्न 14. मान लीजिए आपको कैमिस्ट से कुछ दवाइयों को खरीदने के लिए कहा जाता है आप दवाइयां खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखेगें?
उत्तर-

  1. दवाई बनाने की तारीख देखेंगे।
  2. दवाई पर समाप्त होने वाली तारीख देखेंगे।
  3. न्यूनतम खुदरा मूल्य देखेंगे।
  4. समुचित रसीद लेगें

प्रश्न 15. उपभोक्ता के चार कर्त्तव्य लिखो?
उत्तर-

  1. उपभोक्ता को वस्तु के गुण के बारे में देखना चाहिए।
  2. उसको वस्तु के साथ गारन्टी कार्ड भी लेना चाहिए।
  3. रसीद भी लेनी चाहिए।
  4. वस्तु पर अंकित आई. एस. आई. या ऐगमार्क का चिन्ह भी देखना चाहिए।

प्रश्न 16. उपभोक्ता के कोई चार अधिकार बताओं?
उत्तर-

  1. सुरक्षा का अधिकार
  2. सूचना पाने का अधिकार
  3. चुनने का अधिकार
  4. सुनवाई का अधिकार
  5. उपभोक्ता जागरूकता का अधिकार

प्रश्न 17. न्याय पाने के लिए उपभोक्ता को कहाँ जाना चाहिए?
उत्तर- उपभोक्ता को गैर (अनुचित) व्यापारिक कार्य और शोषण के खिलाफ न्याय पाने का अधिकार है। अगर किसी उपभोक्ता का कोई नुकसान होता है तो उसे क्षतिपूर्ति का अधिकार है।
न्याय पाने के लिए उपभोक्ता को निम्नलिखित जगह जाना चाहिए-

  1. उपभोक्ता फोरम
  2. स्थानीय उपभोक्ता अदालन
  3. राज्य उपभोक्ता अदालत
  4. राष्ट्रीय उपभोक्ता अदालत

प्रश्न 18. उपभोक्ता संरक्षण परिषद् और उपभोक्ता अदालत में क्या अन्तर है?
उत्तर- उपभोक्ता संरक्षण परिषद्:- ये उपभोक्ता का मार्गदर्शन करती है कि कैसे उपभोक्ता अदालत में मुकदमा दर्ज कराये। यह जनता को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक भी करती है।
उपभोक्ता अदालत:- लोग उपभोक्ता अदालत में न्याय पाने के लिए जाते है। दोषी को दण्ड देती है।
उन पर जुर्माना लगाती है या सजा देती है।

प्रश्न 19. आरटीआई ‘सूचना का अधिकार’ से क्या अर्थ है?
उत्तर- सन् 2005 के अक्टूबर में भारत सरकार ने एक कानून लागू किया जो आरटीआई या सूचना पाने का अधिकार के नाम से जाना जाता है।
जो अपने नागरिकों को सरकारी विभागों के कार्यकलापों की सभी सूचनाएं पाने का अधिकार सुनिश्चित करता है।