संस्कृतियों का टकराव-Important Questions

                                                               CBSE कक्षा 11 इतिहास

पाठ-8 सांस्कृतियों का टकराव
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


अति लघु उत्तरीय प्रश्न (2 अंक वाले)

  1. चिनाम्पा’ किन्हें कहा जाता था?
    उत्तर- सरकंडे तथा चटाइयों से पत्ते ढककर बनाए गए कृत्रिम टापू।
  2. एजटेकमाया और इंका सभ्यता का मुख्य आर्थिक आधार क्या था?
    उत्तर- मक्के की अधिक उपज।
  3. क्विपु’ से आप क्या समझते है?
    उत्तर- डोरियों पर गांठे लगाकर गणितीय इकाइयों का हिसाब रखना।
  4. तुपिनांबा लोग कृषि की ओर आकर्षित क्यों नहीं हो सके?
    उत्तर- लोहे का हल न होने के कारण, फल सब्जियों और मछलियों का बहुतायत से मिलना।
  5. एजटेक लोगों ने भूमि की कमी को पूरा करने का क्या तरीका निकाला?
    उत्तर- कृत्रिम टापू (चिनाम्पा) बनाना।
  6. अरावाकी संस्कृति की दो मुख्य विशेषताएँ बताइये।
    उत्तर- उदारतापूर्ण व्यवहार, आपसी सहयोग (परस्पर मेल से खाद्य उत्पादन) से रहना।
  7. ब्राजील देश का नाम ब्राजील क्यों पड़ा?
    उत्तर- ब्राजीलवुड वृक्ष के नाम पर
  8. पिजारो कौन थावह मध्य अमेरिका की किस संस्कृति से प्रभावित था?
    उत्तर- सैनिक था, इंका राज्य के सोने और चांदी से प्रभावित
  9. पुर्तगालवासियों की ब्राजील में किस कारण से रुचि थी?
    उत्तर- ब्राजीलवुड वृक्ष की लकड़ी।

लघु उत्तरीय प्रश्न (4 अंक वाले)

  1. अरावाकों और स्पेनवासियों के बीच पाए जाने वाले अंतरों को स्पष्ट कीजिए। इनमें से कौन से अंतरों को आप सबसे महत्वपूर्ण समझते हैं?
    उत्तर- (i) अरावाकी- उदारतापूर्ण व्यवहार, साथ मिलकर खाद्य उत्पादन,
    (ii) सरलता- सोने को अधिक महत्व न देना,
    (iii) बुनाई कला में प्रवीण
    (iv) स्पेनी- क्रूरता पूर्ण व्यवहार, लालची, स्वार्थी . सोने के लालच में अरावाकी जीवन शैली को हानि पहुंचाना
  2. एजटेक सभ्यता की मुख्य विशेषताएँ बताइये।
    उत्तर- श्रेणीबद्ध समाज, व्यापारियों को विशेषाधिकार प्राप्त, भूमि की कमी को चिनाम्पा द्वारा पूरा करना, युद्ध के देवताओं और सूर्य को समर्पित मन्दिर, साम्राज्य का आधार - ग्रामीण, शिक्षा को महत्व।
  3. माया संस्कृति की मुख्य विशेषताएँ बताइये।
    उत्तर- (i) ग्रामीण समाज, आर्थिक आधार - मक्के की खेती,
    (ii) खेती के उन्नत तरीके - अधिक पैदावार,
    (iii) स्कृतिक विकास- वास्तुकला, खगोल विज्ञान और गणित जैसे विषयों को बढ़ावा।
  4. इंका साम्राज्य अत्यन्त केन्द्रीकृत था’ इस कथन की विवेचना कीजिए।
    उत्तर- राजा में संपूर्ण शक्ति निहित, प्रजाजन को प्रशासन की भाषा क्वेचुआ बोलना अनिवार्य, जीते गए कबीलों को पूर्ण रूप से भीतर मिलाना, स्थानीय शासकों को सैनिक सहयोग के लिए पुरस्कृत करना, इकाइयों के नियन्त्रण वाला संघ।
  5. स्पेनी और पुर्तगाली ही विशेष रूप से समुद्री खोज की और लालयित क्यों हुए?
    उत्तर- साहसी नाविक, सोने, चांदी की प्राप्ति का लालच, बाहरी दुनिया के लोगों को इसाई बनाने का लालच तथा धर्म और व्यापार के साथ-साथ राजनीतिक नियन्त्रण बढ़ाने की भी इच्छा।
  6. अमेरिकी मूल सभ्यताएँ कौन-सी हैंइनकी आर्थिक व्यवस्थाओं के विषय में विस्तार से लिखो।
    उत्तर- (i) मूल सभ्यताएँ - एजटेक, माया, इंका
    (ii) एजटेक - मुख्य रूप से धातु कर्म, समाज का ग्रामीण आधार, मक्का, आलू आदि की खेती।
    (iii) माया - कृषि आधारित, मक्का का उत्पादन, हस्तशिल्प।
    (iv) इंका - आर्थिक व्यवस्था . सोने चांदी पर आधारित व्यापार-विनिमय।
  7. कोर्टेस ने एजटेक पर किस प्रकार अपना प्रभुत्व स्थापित किया?
    उत्तर- मैक्सिको की क्रूरतापूर्ण जीत, टॉटानैक से दोस्ती, स्पेनी सैनिकों द्वारा ट्लैक्सकलानो को हराना, फिर टैनोक्टिटलैन की ओर बढ़ना और 8 नवम्बर 1519 को वहाँ पहुंचना।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (8 अंक वाले)

  1. खोज यात्राओं के क्या परिणाम निकले? उपनिवेशीकरण और दास व्यापार के संदर्भ में अपने विचार लिखिए।
    उत्तर-
     खोज यात्राओं के परिणाम
    • अमरीका महाद्वीप की खोज हुई जिसके कारण विश्वव्यापी व्यापार को प्रोत्साहन मिला।
    • भारत जाने के एक नवीन मार्ग की खोज हुई।
    • बनाने और साम्राज्य स्थापित करने की प्रतिस्पर्धा हुई।
    • अमरीका में यूरोपीय सभ्यता फैलने लगी तथा इसाई धर्म के प्रचार में वृद्धि।उपनिवेशीकरण और दास व्यापार
    • कारखानों में काम लिया जाने लगा।
    • इसके साथ-2 वहाँ उत्पादन की पूँजीवादी प्रणाली का प्रादुर्भाव हुआ।
    • नई-नई आर्थिक गतिविधियों जोरों से शुरू हो गई। जंगलों की सफाई करके प्राप्त भूमि पर पशुपालन किया जाने लगा।
    • सभी कामों के लिए सस्ते श्रम की मांग ।
  2. कैब्राल किस प्रकार संयोगवश ब्राजील पहुँचा? उसने ब्राजील के संसाधनों का किस प्रकार दोहन किया? इसके प्रति ब्राजील वासियों की प्रतिक्रिया क्या थी?
    उत्तर- 
    केब्राल और ब्राजील
    • कैब्राल ने तुफानी समुद्रों से बचने के लिए पश्चिमी अफ्रीका का एक बड़ा चक्कर लगाया वह उस प्रदेश के समुद्र तट पर पहुँच गया। जिसे वर्तमान में ब्राजील कहा जाता है। इस प्रकार कैब्राल संयोगवश ब्राजील पहुँचा।
    • ब्राजील में एक प्राकृतिक संसाधन टिम्बर इमारती लकड़ी का भरपूर फायदा उठाया |
    • ब्राजील के निवासी लोहे के चाकू छूरियों और आरियों के बदले में पेड़ों को
      काटकर उनके लठ्ठे बनाकर जहाजों तक ले जाने के लिए तैयार हो गये।
      ब्राजील वासियों की प्रतिक्रिया :
    • मूल निवासियों ने फ्रांसीसी पादरी से कहा कि जिस भूमि ने तुम्हें पालपोस कर बड़ा किया क्या वह तुम्हारे बच्चों को पेट भरने के लिए पर्याप्त नहीं है।
    • चीनी मिल मालिकों ने काम करने से इंकार करने पर उन्हें गुलाम बनाना शुरू किया।
  3. अमरीका में स्पेन के साम्राज्य की स्थापना किस प्रकार हुई? वर्णन कीजिए।
    उत्तर-
     अमरीका में स्पेन के साम्राज्य की स्थापना।
    • स्पेनी साम्राज्य का विस्तार बारूद और घोड़ो के प्रयोग पर आधारित सैन्य शक्ति की बदौलत हुआ।
    • प्रारम्भ में 'खोज के बाद छोटी बस्तियाँ बसानी पड़ती थी। जिसमें रहने वाले स्पेनी लोग स्थानीय मजदूरो पर निगरानी रखते थे।
    • स्थानीय प्रधानों को सोने के नये-नये स्रोत खोजने के लिए भर्ती।
    • सैनिक दमन और बेगार का तांडव |
    • महामारी विशेषत: चेचक ने अरावाक लोगों पर कहर ढ़ाह दिया क्योंकि उनमें प्रतिरोध क्षमता नहीं थी।
    • स्थानीय लोगों द्वारा मानना कि बीमारी का कारण स्पेनियों द्वारा चलाई जाने वाली अदृश्य गोलियाँ थीं।
    • स्पेनवासियों ने इस क्षेत्र के दो बड़े साम्राज्यों को जीतकर अपने कब्जे में कर लिया |
    • यह काम हरमन कोर्टेस और फ्रांसिस्को पिजारों का था।
    • उनके अभियानों का खर्चा, स्पेन के जींदारी नगर परिषदों के अधिकारियों और अभिजातों ने उठाया।