शरीर रचना विज्ञान और मूलभूत सिद्धांत (Deleted) - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 3

CBSE कक्षा 11 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 8 शरीर रचना विज्ञान और शरीर क्रिया विज्ञान की बुनियादी बातें
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक, 30 शब्द)
प्रश्न 1. शरीर रचना विज्ञान को परिभाषित करें।
उत्तर- एनाटॉमी मानव शरीर की संरचना का अध्ययन है। शरीर रचना विज्ञान ग्रीक शब्द से आता हैः ‘एना’ का अर्थ है अलग और ‘टॉमी’ का अर्थ है काटना। क्योंकि शरीर रचना पहले विच्छेदन के माध्यम से प्राप्त किया गया था, इसलिए इसे एनाटॉमी कहते हैं।
प्रश्न 2. शरीर क्रिया विज्ञान को परिभाषित करें।
उत्तर- फिजियोलॉजी मानव शरीर के कार्यों का अध्ययन है। दूसरे शब्दों में फिजियोलॉजी यांत्रिक, भौतिक, Bioelectrical जैव रासायनिक मानव अंगों और कोशिकाओं के कार्यों और बनावट का विज्ञान है।
प्रश्न 3. मानव शरीर के किसी भी चार शारीरिक प्रणालियों का नाम बताए?
उत्तर-
  1. कंकाल तंत्र
  2. मांसपेशी तंत्र
  3. पाचन तंत्र
  4. श्वसन तंत्र
प्रश्न 4. कंकाल तंत्र को परिभाषित करें?
उत्तर- कंकाल प्रणाली हमारे शरीर की हड्डियों का ढ़ाचा है। इसमें शरीर की सभी हड्डियाँ शामिल होती है। यह शरीर को आधार और आकार देता है।
प्रश्न 5. आप जोड़ से क्या समझाते हैं?
उत्तर- दो या दो से अधिक अस्थियों का संयोजन ही जोड़ कहलाता है। जोड़ों के प्रकार निम्नलिखित हैः
  1. अचल या रेशेदार जोड़
  2. आंशिक चल या उपस्थि जोड़
  3. स्वतंत्र रूप से चल जोड़
प्रश्न 6. मानव शरीर में सबसे लंबी और छोटी हड्डी कौन-सी है?
उत्तर- मानव शरीर में सबसे लंबी हड्डी फीमर (जांघ की हड्डी) है। और मानव शरीर में सबसे छोटी हड्डी स्टेपीज (कान की हड्डी) है।
प्रश्न 7. मांसपेशी क्या है?
उत्तर- मांसपेशी एक संकुचनशील ऊतक होता है। पेशियाँ कंकाल तन्त्र के साथ मिलकर सभी प्रकार की गतियों के लिए उत्तरदायी होती है। विभिन्न आन्तरिक अंगों के निर्माण तथा उनके संकुचन एवं प्रसार में मांसपेशियाँ अपना योगदान देती है।
प्रश्न 8. मांसपेशियों के कितने प्रकार होते हैं?
उत्तर- मांसपेशियों के प्रकार
  1. स्वैच्छिक/कंकाल/धारीदार मांसपेशी
  2. अनैच्छिक या चिकनी या धुरी पेशी
  3. हृदय की मांसपेशी
प्रश्न 9. हमारे शरीर में सबसे अधिक काम करने वाली मांसपेशी कौन-सी है?
उत्तर- हृदय की मांसपेशी हमारे शरीर में सबसे अधिक काम करने वाली होती है।
प्रश्न 10. हमारे शरीर में सबसे मजबूत मांसपेशी कौन-सी है।
उत्तर- जबड़े की मांसपेशी हमारे शरीर में सबसे मजबूत मांसपेशी है।
प्रश्न 11. एक बच्चे और एक वयस्क में कितनी हड्डियाँ होती है।
उत्तर- एक बच्चे में 213 हड्डियाँ होती हैं और एक वयस्क में 206 हड्डियाँ होती है।
प्रश्न 12. टिडल वॉल्यूम क्या है?
उत्तर- एक सामान्य श्वास के दौरान ली गई या बाहर छोड़ी गई हवा की मात्रा ही टिडल वाल्यूम है।
प्रश्न 13. महत्त्वपूर्ण क्षमता (Vital Capacity) क्या है?
उत्तर- यह एक गहरी साँस लेने के बाद बलपूर्वक बाहर छोड़ी गई साँस/हवा की मात्रा है। यह पुरूषों में 4800 सीसी और महिलाओं में लगभग 3100 सीसी है।
प्रश्न 14. दिल की दर (Heart Rate) क्या है?
उत्तर- यह एक मिनट में दिल की पम्पिंग/संकुचन की संख्या है। यह एक वयस्क में सामान्य परिस्थतियों में लगभग 72 प्रति मिनट होती है।
प्रश्न 15. स्ट्रोक घनत्व (Strokes Volume) क्या है?
उत्तर- यह दिल के द्वारा संकुचन में प्रयुक्त रक्त की मात्रा है। यह सामान्य वयस्क में लगभग 80 मिलीग्रा./संकुचन है, जबकि प्रशिक्षित खिलाड़ियों में यह 110 मिलीलीटर/संकुचन होती है।
प्रश्न 16. कार्डियक आउटपुट (Cardiac Output) क्या है?
उत्तर- कार्डियक आडटपुट = स्ट्रोक मात्रा X दिल की दर। यह बेसिक स्तर पर 5 से 6 लीटर है। अप्रशिक्षित व्यक्ति में यह 20 लीटर तक जा सकती है और प्रशिक्षित एथलीटों में यह 40 लीटर तक जा सकती है।
प्रश्न 17. Tricuspid Value ट्राईकुस्पिड वालन कहाँ स्थित है?
उत्तर- यह Value हृदय के दाई तरफ स्थित है।
प्रश्न 18. ऐक्सियल अस्थियाँ (Axial Skeletal) क्या होती है?
उत्तर- Axial Skeletal, खोपड़ी, पीठ और पसलियों का भार Hip Joint की तरफ स्थानान्तरित करती है।
प्रश्न 19. Appedicular Skeletal एपेण्डी कुलर हड्डियाँ क्या कार्य करती है।
उत्तर- कंकाल के निचले भाग की हड्डियों को Appendicular Skeletal कहते हैं। इनके द्वारा ही शरीर की गति सम्भव हो पाती है।
प्रश्न 20. मानव शरीर में कब्जेदार जोड़ कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तर- कोहनी, टखने तथा हथेली की उँगलियों में कब्जेदार जोड़ पाए जाते है।
प्रश्न 21. रक्त संचरण प्रणाली में मुख्य धमनी कौन-सी है?
उत्तर- Aorta आओटा धमनी (महाधमनी) है।