योग - CBSE Value Based Questions

 CBSE कक्षा 11 शारीरिक शिक्षा

पाठ - 5 योग
मूल्यपरक प्रश्न


मूल्यपरक प्रश्न (Value Based Questions)

कक्षा XI विद्यार्थियों को एक समूह विद्यालय के शारीरिक शिक्षक के पास विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने हेतु पहुँचता है, जहाँ शारीरिक शिक्षक समूह का वर्गफल उनके प्रथम दृष्टतया शारीरिक आधार पर करता है, जिसमें वह देखता है, कि कुछ बच्चे शारीरिक रूप से गोलमटोल विशेषतया मोटे है, कुछ बच्चे स्वस्थ्य, सुन्दर व सुडौल है। तथा कुछ बच्चे पतले व लंबे है।

प्रश्न 1. उपरोक्त पंक्तियों अनुसार शारीरिक शिक्षक ने उन्हें किस वर्ग में वर्गीकृत किया?

उत्तर-

  1. गोलमटोल बच्चों को- एंडोमोर्फ वर्ग
  2. स्वस्थ व सुडोल बच्चों को- मेसोमोर्फ वर्ग
  3. पतले व लंबे बच्चों को- एक्टोमोर्फ वर्ग

प्रश्न 2. शिक्षक गोल मटोल बच्चों को किस खेल के लिए चयनित करेगा?

उत्तर- भारोत्तोलन व पावर लिफ्टिंग आदि जिनमें शक्ति की अधिक आवश्यकता होती है।

प्रश्न 3. शिक्षक मेसोमोर्फ वर्ग के बच्चों को किस खेल गतिविधि के लिए प्रोत्साहित करेगा?

उत्तर- ऐथलेटिक्स (धावन पथ) प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित करेगा।

प्रश्न 4. शिक्षक पतले व लंबे वर्ग के बच्चों को किस खेल में चयनित करेगा।

उत्तर- “लंबी दौड़, वॉलीबाल और बास्केटबाल खेलों में प्रोत्साहित करेगा।