राष्ट्र-निर्माण की चुनौतियाँ - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
सीबीएसई कक्षा -12 राजनीति विज्ञान
महत्वपूर्ण प्रश्न
पाठ-11
राष्ट्र निर्माण की चुनौतियां
महत्वपूर्ण प्रश्न
पाठ-11
राष्ट्र निर्माण की चुनौतियां
एक अंक वाले प्रश्न :-
1. विभाजन के बाद शुरू हुई हिंसा का ताण्डव कब मंद पड़ा?
उत्तरमहात्मा गांधी की हत्या के बाद साम्प्रदायिक ताकतों की मश्के सरकार ने कस दी। जिससे साम्प्रदायिक उन्माद कम होने लगा।
2. फिल्म ‘गर्म हवा’ किस समस्या पर केन्द्रित थी?
उत्तरभारत के तत्कालीन समाज के समक्ष आई समस्याएं जिसमें मुस्लिम अल्पसंख्यक परिवार केन्द्रीय बिन्दु थी।
3. नाथूराम गोडसे ने गांधी जी की हत्या क्यों की?
उत्तरसाम्प्रदायिक उन्माद के कारण नाथूराम गोडसे ने गांधी जी की हत्या की।
4. राष्ट्र निर्माण से आप क्या समझते है?
उत्तरसाधारण शब्दों में जाति धर्म परिवार आदि के प्रति वफादारी के स्थान पर राष्ट्र के प्रति वफादारी होनी चाहिये।
5. अमृता प्रतिम कौन थी?
उत्तरपंजाबी भाषा की प्रमुख कवियत्री व कथाकार
दो अंको वाले प्रश्न :-
1. फैज अहमद फैज कौन थे? उनका पाकिस्तानी सरकार से टकराव क्यों बना रहा?
उत्तरफैज अहमद उई के महान कवि थे। वामपंथी रुझान के कारण उनका सदैव पाकिस्तानी सरकार से टकराव बना रहा जिसके चलते उनका लम्बा समय कारावास में गुजरा।
2. स्वतंत्र राज्य बनने से पहले गुजरात व हरियाणा किन मूल राज्यों के अंग थे?
उत्तरगुजरात बॉम्बे प्रांत
हरियाणा पंजाब
3. भारत के मानचित्र में कोई दो देशी रियासतें दर्शाइये।
उत्तरमैसूर, जूनागढ़, काश्मीर आदि
4. क्षेत्रीय असंतुलन को मुद्दा बनाकर आसितत्व में आये राज्यों के नाम बताइये?
उत्तरझारखण्ड, छत्तीसगढ़ और उतरांचल।
चार अंक वाले प्रश्न :-
1. रजवाड़ों के विलय से संबंधित भारत सरकार का नजरिया स्पष्ट कीजिये।
उत्तररजवाड़ों को भारत संघ शामिल करने के लिए सरकार का रुख लचीला था। वह कुछ इलाकों को स्वायत्तता देने के लिये तैयार थी जैसा कि जम्मू कश्मीर में हुआ। सरकार का मानना था कि विभिन्नताओं को सम्मान देने और विभिन्न क्षेत्रों की मांगों को संतुष्ट करने के लिये यह जरूरी था। बंटवारे की त्रासदी के बाद देश की क्षेत्रीय अखण्डता-एकता का सवाल सबसे ज्यादा अहम हो गया था।
2. 1947 में भारत विभाजन के क्या परिणाम सामने आये?
उत्तरभारत की स्वतंत्रता बंटवारे का दर्द साथ लेकर आई जिसने दोनों ओर के अल्पसंख्यकों को अपने ही वतन में परदेशी बना दिया इसके साथ ही हिंसा और मारकाट का बाजार भी गर्म हो गया जिसका निशाना विशेष रूप से बच्चे व महिलायें बनी। अपने घर परिवार गांव और देश से प्यार करने वालों के लिये बंटवारे का मतलब था ‘दिल के दो टुकड़े हो जाना’। दोनों देशों के बीच वित्तीय संपदा के साथ टेबल कुर्सी टाइप टाइटर, सरकारी व रेलवे कर्मचारियों तक का बंटवारा हुआ।
3. भारत को बहुभाषायी राष्ट्र कहा जाता है किन्तु सभी राज्य भाषायी आधार पर गठित हो ऐसा नही है। उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।
उत्तरराज्यों के पुर्नगठन की माँग अभी खत्म नहीं हुई है। सिर्फ भाषा ही नहीं बल्कि अलग अलग क्षेत्रीय संस्कृति व विकास को मुद्दा बनाकर अनेक क्षेत्रों से अलग राज्य की आवाजे उठ रही है जैसे आंध्र प्रदेश में तेलंगाना, महाराष्ट्र में विदर्भ, व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हरित प्रदेश आदि।
छः अंकों वाले प्रश्न :-
1. 1947 का साल अभूपूर्व हिंसा विस्थापन की त्रासदी का साल क्यों था? क्या जनसाधारण ने देश के विभाजन को सहज रूप से स्वीकार किया था? उत्तर के पक्ष व विपक्ष में उदाहरण भी प्रस्तुत कीजिये।
उत्तर1947 में आजादी के साथ बंटवारे की त्रासदी भी जुड़ी है इसीलिये यह वर्ष हिंसा व त्रासदी का वर्ष कहलाया। वास्तव में देश का जनसाधारण विभाजन के विरुद्ध था क्योंकि विभाजन के साथ उन्हें अपने ही देश में अजनबी तो होना ही था साथ ही पुनर्वास की समस्या से भी जूझना था। अपने घर खेत खलिहानों से जुड़ाव को तोड़ना भी कठिन कार्य था। तत्कालीन लेखकों और कवियों ने उसे खूब उकेरा है। कुर्रतुलएन हैदर की कहानियां, गुलजार की कविताएं और कुलदीप नैय्यर की लेखनी से इसे खूब महसूस किया जा सकता है। आज भी 14 व 15 अगस्त की मध्यरात्रि कुछ लोग ‘बीते एक समय’ की याद में वागाह बार्डर पर मोमबत्तियां जलाने जाते हैं।
2. नीचे दिये गये दो विचारों में से आप किस विचार का समर्थन करेंगे तथा क्यों? भारत का बंटवारा जर्मनी की तरह खत्म क्यों नहीं किया जा सकता? समझाइये।
उत्तरभारत व पाकिस्तान के मध्य तनाव के अनेक बिन्दु है जैसे जम्मू कश्मीर, आतंकवाद आदि जिनके कारण सरकारी सतह पर शांति वार्ताएं सफल नहीं हो पाती हैं। दूसरे दोनों ओर के भ्रष्ट व स्वार्थी नेता व धार्मिक अतिवादी इस मार्ग के बाधक है। धार्मिक विभिन्नताएं भी यहां अटल है। तीसरे दोनों ओर की जनसाधारण में शिक्षा की कमी व जागृति न होने के कारण जनता सरकारी कार्यकलापों को प्रभावित नहीं कर पाती है। इसलिये एक दूसरे को स्वतंत्र राष्ट्र मानकर सम्मान करना बहेतर विकल्प हो सकता है।
3. देश का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था पाकिस्तान ने स्वयं इस्लामिक राष्ट्र घोषित किया क्या इस वजह से भारत अपने आप हिन्दू राष्ट्र बन गया। इस सम्बन्ध में अपने विचार प्रकट कीजिये।
उत्तरधार्मिक आधार पर बंटवारा होने के बावजूद भी भारत एक हिंदू राष्ट्र नही है यहाँ धर्मनिरपेक्षता को अपनाया गया क्योंकि भारत में सभी धर्मों के अनुयायी बसते है। पाकिस्तान का निर्माण हो जाने के बावजूद भी भारत में बड़ी संख्या में मुस्लिम अल्पसंख्यक मौजूद रहे जो पाकिस्तान निर्माण के पक्ष में नही थे।