स्वतंत्रता - अभ्यास प्रश्नोत्तर

CBSE कक्षा 11 राजनीति विज्ञान
Practice Paper
पाठ-2 स्वतंत्रता

एक अंकीय प्रश्नः-
  1. दक्षिण अफ्रीका के किस विचारक ने लोगो की स्वतन्त्रता के लिए जेल यातना सही थी?
  2. एक व्यक्ति के लिए स्वतन्त्रता क्यो आवश्यक है?
  3. म्यांमार की नेता ‘आंग सान सू’ की ने अपने स्वतन्त्रता सम्बन्धी विचार किस पुस्तक में दिये है?
  4. हमको समाज में रहने के लिए कुछ प्रतिबन्धों की जरूरत क्यो होती है?
  5. स्वतन्त्रता की एक विशेषता का वर्णन कीजिए?
  6. नकारात्मक स्वतन्त्रता से अपना आशय प्रकट कीजिए?
  7. प्रतिबंध का कोई एक स्रोत बताइये?
  8. उदारवादियों के अनुसार स्वतंत्रता का अर्थ लिखिये?
दो अंकीय प्रश्नः-
  1. स्वतन्त्रता से आपका क्या अभिप्राय है?
  2. आप सकारात्मक स्वतन्त्रता से क्या समझते हो?
  3. व्यक्तिगत स्वतन्त्रता से आप क्या समझते हो?
  4. राजनीतिक स्वतन्त्रता पर अपने विचार प्रकट कीजिए?
  5. राष्ट्रीय स्वतन्त्रता पर अपने विचार दीजिए?
  6. नागरिक स्वतन्त्रता का अर्थ बताईये?
  7. मिल का हानि सिद्धान्त क्या है? स्पष्ट कीजिये?
  8. आर्थिक स्वतंत्रता का अर्थ स्पष्ट कीजिये?
चार अंकीय प्रश्नः-
  1. क्या किसी सभ्य समाज में प्रतिबन्धों के बिना स्वतन्त्रता सम्भव है?
  2. नकारात्मक और सकारात्मक स्वतन्त्रता में क्या अन्तर है?
  3. एक राज्य अपने नागरिको की स्वतन्त्रता को बनाये रखने में क्या भूमिकायें अदा कर सकता है?
  4. जान स्टुअर्ट मिल के स्वसंबंद्ध और परसंबंध कार्यो में क्या अन्तर है?
  5. स्वतन्त्रता के चार प्रकारो का वर्णन कीजिए?
  6. स्पष्ट कीजिए कि क्या आर्थिक समानता के अभाव में राजनीतिक स्वतन्त्रता निरर्थक है?
  7. स्वराज क्या है? स्वराज पर महात्मा गांधी के विचारों पर प्रकाश डालिये?
  8. स्वतंत्रता के बारे में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के विचार लिखिये?
छः अंकीय प्रश्नः-
  1. उदारवादियों तथा समाजवादियों के स्वतन्त्रता के विचारों में अन्तर बताओ?
  2. स्वतन्त्रता का अर्थ स्पष्ट कीजिए। एक व्यक्ति की स्वतन्त्रता और राष्ट्र की स्वतन्त्रता में क्या कोई सम्बन्ध होता है अपने विचार प्रकट करो?
  3. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ समझाइये। क्या सरकार द्वारा किसी फिल्म नाटक व पुस्तक पर प्रतिबंध उचित होता है? अपने विचार लिखिये।
क्रियाकलाप:-
  1. कॉलेज में पश्चिमी परिधानों पर प्रतिबंध उचित है या अनुचित कक्षा में वाद विवाद कराये।
  2. क्या स्वतंत्रता के नाम पर पर्यावरण को हानि पहुँचाने वाले जो कार्य किये जा रहे है उन्हे रोका जाना सही है? क्या हमे पर्यावरण को नष्ट करने की आजादी है? विद्यार्थियों के दो समूह बनाकर चर्चा कराये।