वैश्वीकरण - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

सीबीएसई कक्षा -12 राजनीति विज्ञान
महत्वपूर्ण प्रश्न
पाठ-9
वैश्वीकरण

एक अंकीय प्रश्न:-
1. वैश्वीकरण का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
त्तरस्मरणीय बिन्दु
2. वैश्वीकरण के कौन-कौन से प्रभाव होते हैं?
उत्तरआर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक तथा संस्कृतिक
3. आर्थिक वैश्वीकरण का क्या अर्थ है?
उत्तरविभिन्न देशों में आर्थिक प्रवाह तेज होना
4. वैश्वीकरण का एक सकारात्मक प्रभाव लिखिये।
उत्तरतकनीकी ज्ञान और पूंजी का विकास हुआ
5. वैश्वीकरण का एक नकारात्मक प्रभाव लिखिये
उत्तरगरीब देशों का आर्थिक शोषण
6. मैक्डोनाल्डीकरण से आप क्या समझते हो?
उत्तरविभिन्न संस्कृतियों पर अमेरिकी संस्कृति का प्रभाव
7. भारत ने सन् 1991 में आर्थिक सुधारों की योजना क्यों आरम्भ की?
उत्तरवित्तीय संकट दूर करना तथा ऊंची आर्थिक विकास दर प्राप्त करना
8. वैश्वीकरण के विरोध के विश्वव्यापी मंच का नाम लिखिये।
उत्तरवर्ल्ड सोशल फोरम (W.S.F.)
9. भारत में किन संगठनों ने बहुराष्ट्रीय नियमों के प्रवेश का विरोध किया?
उत्तरकिसानों तथा औद्योगिक मजदूरों ने
10. निम्न लिखित वाक्य को सही करके पुनः लिखिये।
‘‘वैश्वीकरण के कारण राज्य की अहस्तक्षेपवादी प्रवृति के बजाय कल्याणकारी प्रवृत्ति को बढ़ावा मिला है।’’
उत्तरकल्याणकारी प्रवृति के बजाय अहस्तक्षेपवादी प्रवृति को बढ़ावा मिला है।
11. वर्तमान समय में विश्व में कौन सी विचार धारा पाई जाती है?
उत्तरउदारीकरण, वैश्वीकरण
12. संचार के क्षेत्र में तीन क्रांतिकारी साधनों के नाम लिखिए?
उत्तरटेलीग्राफ, टेलीफोन व माइक्रोचिप
13. व्यापार संतुलन क्या है?
उत्तरकिसी देश के कुल आयात और निर्यात मूल्यों का अन्तर यदि बराबर हो तो व्यापार संतुलन होगा।

दो अंकीय प्रश्न:-
1. संचार क्रांति का आगमन किन आविष्कारों के कारण हुआ?
उत्तरटेलीफोन, टेलीग्राफ तथा माईक्रोचिप
2. विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के कारण क्या आसान हो गया है?
उत्तरविचार, व्यक्ति, वस्तु, पूंजी की आवाजाही आसान हुई
3. विश्व व्यापी आपसी जुड़ाव से आपका क्या आशय है?
उत्तरविश्व के लोगों में आपस में जुड़े होने की भावना
4. वैश्वीकरण के कारण राज्यों ने अपने को किन कार्यों तक सीमित कर दिया?
उत्तरकानून व्यवस्था बनाये रखना तथा नागरिक सुरक्षा तक
5. विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के विकास से राज्य की क्षमता में कैसे वृद्धि हुई है?
उत्तरनागरिकों के बारे में सूचना एकत्र करके प्रभावी कार्य करना
6. सामाजिक सुरक्षा कवच से आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तरआर्थिक रूप से कमजोर लोगों को वैश्वीकरण के बुरे प्रभावों से बचाने के संस्थानिक उपाय
7. वैश्वीकरण से विश्व में वस्तुओं के व्यापार पर क्या प्रभाव हुआ है?
उत्तर(A)विभिन्न देशों में अपने आयात प्रतिबन्धें में कमी
(B)पूंजी के आवागमन पर रोक कम हुई
8. सांस्कृतिक समरूपता तथा सांस्कृतिक विभिन्नता से आपका क्या आशय है?
उत्तरसांस्कृतिक समरूपता - विश्व संस्कृति के नाम पर दूसरे देशों पर अमेरिका की संस्कृति लादना। सांस्कृतिक विभिन्नीकरण- विश्व में सभी संस्कृतियां पहले की अपेक्षा वर्तमान में कहीं ज्यादा विशिष्ट होती जा रही हैं।
9. वर्ल्ड सोशल फोरम के तहत कौन-कौन से समूह वैश्वीकरण का विरोध कर रहे हैं?
उत्तरमानवाधिकार कार्यकर्ता, पर्यावरणवादी, महिला कार्यकर्ता, मजदूर तथा युवा कार्यकर्ता एकजुट होकर।
10. बहुराष्ट्रीय निगम से आप क्या समझते हो?
उत्तरवह कम्पनी जो एक से अधिक देशों में आर्थिक गतिविधियां चलाती हैं।   
11. क्या साम्राज्यवाद ही वैश्वीकरण है स्पष्ट कीजिए।
उत्तरनहीं, सामाज्यवाद में एक देश अपनी सीमा के बाहर के क्षेत्र के लोगों पर आर्थिक तथा राजनीतिक कब्जा करता है जबकि वैश्वीकरण में राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होता है।
12. कल और आज के वैश्वीकरण में क्या अन्तर है?
उत्तरपहले समय में वस्तु तथा तैयार माल का आवागमन था। परन्तु अब व्यक्ति वस्तु विचार पूंजी तकनीक तथा कच्चे माल का भी आवागमन है।
13. दो महत्वपूर्ण अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक संस्थाओं के नाम बताइए?
उत्तर- अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
- विश्व व्यापार संगठन
14. भारत वैश्वीकरण को किन तरीको से प्रभावित कर रहा है। कोई दो कारण दीजिए?
उत्तर- भारतीय लोग विदेशो में जाकर अपनी संस्कृति व रीति-रिवाज को बढ़ावा दे रहे है।
- भारत में उपलब्ध सस्ते श्रम ने विश्व को आकर्षित किया है।

चार अंकीय प्रश्न:-
1. वैश्वीकरण में विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी का क्या योगदान है?
उत्तर(A)टेलीफोन टेलीग्राफ तथा माईक्रोचिप से संचार क्रांति
(B)हमारे विचारों पर प्रौद्योगिकी का प्रभाव पड़ा
(C)परिवहन साधनों से आवाजाही सुगम हुई
(D)राज्यों की सीमाओं को समाप्त सा कर दिया।
(E)समय, स्थान तथा दूरी प्रायः समाप्त
2. वैश्वीकरण की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तरस्मरणीय बिन्दु देखें
3. वैश्वीकरण के विश्व व्यापी विरोध की विवेचना कीजिए।
उत्तर: स्मरणीय बिन्दु देखें
4. वैश्वीकरण के राजनीतिक प्रभावों का उल्लेख करो।
उत्तरस्मरणीय बिन्दु देखें
5. वैश्वीकरण के सांस्कृतिक पक्ष की व्याख्या कीजिए।
उत्तरस्मरणीय बिन्दु देखें
6. आप कल्पना कीजिए कि क्या भविष्य में वैश्वीकरण भविष्य में जारी रहेगा?
उत्तरहां, क्योंकि
(A)प्रत्येक व्यक्ति तथा देश एक दूसरे पर निर्भर होगा
(B)कोई भी व्यक्ति अपनी आवश्यकता स्वयं पूरी नहीं कर सकता
(C)क्षेत्राीय व अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों का निर्माण आपसी निर्भरता के कारण
(D)भविष्य में विश्व सहयोग बढ़ेगा तथा विकसित देश दूसरे देशों का शोषण के बजाय सहयोग करेंगे|
7. प्रस्तुत कार्टून देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो।
(A)इस कार्टून में वैश्वीकरण के किस प्रभाव को दिखाया गया है?
(B)यह कार्टून किस बात की तरफ इशारा कर रहा है?
उत्तर(A)सांस्कृतिक प्रभाव को दिखाया गया। सांस्कृतिक प्रभाव के कारण विश्व संस्कृति के जन्म की बजाय पश्चिमी संस्कृति को लादा जा रहा है। न चाहते हुए भी सांस्कृतिक वर्चस्व को स्वीकारना पड़ता है और अमेरिका नये बाजारों पर कब्जे करता जा रहा है।
(B)मैक्डोनाल्डीकरण की तरफ इशारा कर रहा है जिसमें विभिन्न संस्कृतियों का अमेरिकी संस्कृति के रंग में रंग जाती है।
8. नीचे दिए गए कार्टून देख कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दे?
(A)कल और आज से क्या अभिप्राय है?
(B)वैश्वीकरण के चार खतरे बताइये?
उत्तरस्मरणीय बिन्दु देखें।

छः अंकीय प्रश्न:-
1. वैश्वीकरण को प्रेरित करने वाली कौन सी परिस्थितियां (कारण) रही है?
उत्तरस्मरणीय बिन्दु देखें।
2. भारत को वैश्वीकरण ने कैसे प्रभावित किया तथा भारत कैसे वैश्वीकरण को प्रभावित कर रहा है?
उत्तरस्मरणीय बिन्दु देखें।
3. भारत में वैश्वीकरण की प्रक्रिया के लिए क्या-क्या प्रयास किये हैं?
उत्तर(A)व्यापार नीति में सुधार
(B)औद्योगिक नीति में सुधार
(C)पूंजी बाजार में सुधार
(D)सरकारी उपक्रम, बीमा में प्रतियोगिता
(E)विश्व व्यापार संगठन का प्रभाव - अनेक वस्तु से सीमा शुल्क हटाया
(F)सरकार द्वारा प्रदत्त रियायतो का अन्त
(G)निजी बैंक खोलने की अनुमति
(H)बहु राष्ट्रीय कम्पनियों को व्यापारिक गतिविधियों की छूट
4. वैश्वीकरण के भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव हुए हैं? विवेचना कीजिए।
उत्तर(A)सकारात्मक प्रभाव-
1. उत्पादकता सुधार से जीवन स्तर सुधारा।
2. प्रतियोगिता से कार्य कुशलता में वृद्धि
3. कम कीमत पर अच्छी सेवा तथा वस्तु उपलब्ध
4. निर्यात वृद्धि से विश्व व्यापार में भारत का योगदान बढ़ा
5. रोजगार के नये अवसरों का निर्माण
6. स्वदेशी प्रौद्योगिकी में सुधार हुआ
(B) नकारात्मक प्रभाव-
1. टेक्नोलॉजी से बेरोजगारी बढ़ी
2. प्रतियोगिता के कारण छोटे उद्यमी बाहर
3. गरीब लोगों की संख्या में वृद्धि
4. कम कुशल श्रमिकों पर बुरा प्रभाव