नागरिकता - अभ्यास प्रश्नोत्तर
CBSE कक्षा 11 राजनीति विज्ञान
Practice Paper
पाठ-6 नागरिकता
Practice Paper
पाठ-6 नागरिकता
एक अंकीय प्रश्नः-
- नागरिकता से आपका क्या अभिप्राय है?
- नागरिकों का अपने देश के प्रति दायित्व समझाइये?
- नागरिकता प्राप्ति के दो मुख्य तरीके बताइये?
- विदेशी व्यक्ति से क्या अभिप्राय है?
दो अंकीय प्रश्नः-
- यूरोप के गोरे लोगो ने दक्षिण अफ्रीका के अश्वेत लोगो के प्रति बीसवी सदी तक क्या नीति अपनाई?
- विद्यालयों या सेना जैसी अन्य संस्था के लिए एक समान वर्दी क्यों आवश्यक होती है?
- किन कारणों के चलते कोई नागरिक अपनी नागरिकता खो सकता है?
- नागरिक और विदेशी में कोई दो अंतर लिखिये?
चार अंकीय प्रश्नः-
- लोगो के विभिन्न समूहों के लिए सरकार द्वारा समान नीति बना दिये जाने से क्या समान अधिकार प्राप्त होते हैं, बताइये।
- प्रवासी या बाहरी लोग स्थानीय अर्थव्यवस्था में किस प्रकार योगदान कर सकते है? प्रकाश डालिये।
- नागरिकता प्राप्ति के प्रमुख तरीकों का वर्णन कीजिए।
- एक आदर्श नागरिक में कौन से गुण होते है?
छः अंकीय प्रश्नः-
- वैश्विक नागरिकता की अवधारणा द्वारा आज शरणार्थियों की समस्या का समाधान हो सकता है। कैसे?
- नागरिको के राज्य व अन्य नागरिको के प्रति दायित्वों पर प्रकाश डालिये?
क्रियाकलापः-
- भारत में रहने वाले कुछ राज्यविहिन लोगो की सूची बनाकर किसी एक पर संक्षिप्त नोट लिखिये?
- यदि प्रवासी मजदूर एक दिन के लिए आपके समाज व जीवन से निकाल दिये जाये तो इसका आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा। अपने शब्दो में चित्रण कीजिए।