नियोजित विकास की राजनीतिक - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

सीबीएसई कक्षा -12 राजनीति विज्ञान
महत्वपूर्ण प्रश्न
पाठ-12
नियोजित विकास की राजनीति

एक अंक वाले प्रश्न:-
1. नियोजन का एक लाभ लिखिये।
उत्तरसमय सीमा के भीतर लक्ष्य व उद्देश्य प्राप्त करना।
2. योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तरप्रधानमंत्री
3. स्वतंत्रता के शुरूआती सालों में विकास से क्या अभिप्राय था।
उत्तरसभी का समान रूप से विकास
4. मिश्रित अर्थव्यवस्था की अवधारणा लिखिये।
उत्तरवह अर्थव्यवस्था जिसमें पूंजीवादी व सामजावादी दोनों के गुणों का समावेश था।
5. प्रथम पंचवर्षीय योजना किस क्षेत्र पर केन्द्रित थी?
उत्तरकृषि
6. हरित क्रांति क्या थी?
उत्तरफसलों में वृद्धि (खासतौर पर गेहूं की फसल में)
7. 1960 का खाद्य संकट किस क्षेत्र में सबसे विकराल था?
उत्तरबिहार
8. Milk man of India किसे कहा जाता है?
उत्तरवर्गीज कूरियर
9. पी.सी. महानलोबिस कौन थे?
उत्तरदूसरी पंचवर्षीय योजना के योजनाकार
10. योजना आयोग की स्थापना कब हुई?
उत्तर1950 में
11. 11वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि लिखिये।
उत्तर2007-2012
12. श्वेत क्रांति क्या थी?
उत्तर1970 में एक कार्यक्रम द्वारा ग्रामीण सहकारी दूध उत्पादकों को उत्पादन व विपणन के राष्ट्र व्यापी तंत्र से जोड़ना।
13.1969 में केन्द्रीय सरकार ने कितने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया?
उत्तर14 बैंकों का
14. पंचवर्षीय योजना का मॉडल भारत ने किस देश से प्रेरित होकर अपनाया?
उत्तरसोवियत रूस
15. द्वितीय पंचवर्षीय योजना की अवधि व प्राथमिकता लिखिये
उत्तर1957-61 भारी उद्योग
16. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना मुख्यतः किस क्षेत्र पर आधारित है?
उत्तरशिक्षा पर
17. भूमि सुधार का अर्थ बताइये?
उत्तरभूमि के स्वामित्व का पुनर्वितरण

दो अंकों वाले प्रश्न:-
1. भारत के लिये विकास पश्चिमीकरण से किस प्रकार भिन्न था?
उत्तरभौतिक प्रगति के साथ वैज्ञानिक तर्कबद्धि व आर्थिक सामाजिक न्याय पर भी जोर।
2. केरल मॉडल से आप क्या समझते हैं?
उत्तरविकेन्द्रीयकृत नियोजन द्वारा सभी क्षेत्रों में विकास
3. उड़ीसा के ग्रामीण लोग विरोध पर क्यों उतारू हुए?
उत्तरउन्हें अपने जीवन व आजीविका पर होने वाला विकास मंजूर नहीं था। यह उनके लिये विस्थापन था।
4. पंचवर्षीय योजना अपनाने से भारत को क्या लाभ मिला?
उत्तरतेजी से आर्थिक विकास व खाद्य पदार्थों में संवृद्धि
5. विकास को लेकर मुख्य बहसे क्या थी?
उत्तरकुछ नेता औद्योगिकरण को उचित रास्ता मानते थे तो कुछ की नजर में कृषि का विकास करना ग्रामीण क्षेत्रों की गरीबी को दूर करना सर्वाधिक जरूरी था।
6. वामपंथ व दक्षिण पंथ से आपका क्या तात्पर्य है?
उत्तरवामपंथी समाजवादी व्यवस्था व दक्षिणपंथ मुक्त अर्थव्यवस्था और सरकारी हस्तक्षेप के पक्ष में थे।
7. नियोजन के मुख्य उद्देश्य लिखिये।
उत्तरद्वितीय पंचवर्षीय योजना में भारी उद्योग पर अधिक ध्यान होने के कारण इसमें कृषि के विकास की रणनीति का अभाव था। इस विवाद में जेसी. कुमारप्प व चौधरी चरण सिंह का नाम मुख्य रूप से शामिल है।
8. 1960 के दशक में कृषि की दशा बदतर क्यों हो गई?
उत्तरसूखा व अकाल के कारण कृषि की दशा खराब हो गई थी।
9. गांव शिवपाल गंज में भूमि सुधार किसी रूप से पहुंचा?
उत्तरगांव में भूमि सुधार के नाम पर केवल तस्वीरों व नारों का सहारा लिया जा रहा थ। जिससे किसानों को पर्याप्त जानकारी का अभाव रहा।
10. ऐसे दो राज्यों के नाम लिखिये जहां HYV (High Yeilding Variety) बीजों का प्रयोग हुआ?
उत्तरपंजाब, आंध्र प्रदेश
11. भारत में कृषि सुधार लाने के लिये क्या कदम उठाये गये?
उत्तर1. भूमि सुधार 2. उन्नत बीजो का प्रयोग 3. सिंचाई की व्यवस्था

चार अंको वाले प्रश्न:-
1. 1940-50 के दशक में दुनिया भर में नियोजन के पक्ष में हवा क्यों बह रही थी?
उत्तरइस काल में यूरोप महामंदी का शिकार होकर सबक सीख चुका था। जापान व जर्मनी युद्ध में तबाह होकर फिर बसे थे और सोवियत संघ ने 1930-40 के दशक में भारी कठिनाइयों के बीच शानदार प्रगति की थी।
2. बॉम्बे प्लान पर प्रकाश डालिये।
उत्तरउद्योगपतियों का संयुक्त प्रस्ताव जिससे सरकार निवेश के क्षेत्र में कदम उठाये।
3. प्रथम व द्वितीय पंचवर्षीय योजनाओं के उद्देश्य में अंतर स्पष्ट कीजिये।
उत्तरप्रथम पंचवर्षीय योजना कृषि पर आधारित थी जबकि द्वितीय पंचवर्षीय योजना भारी उद्योगों पर केन्द्रित थी।
4. हरित क्रांति के सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव समझाइये
उत्तरगेहूं की पैदावार में रिकार्डतोड़ वृद्धि, कृषि क्षेत्र का विकास नकारात्मक प्रभाव देश के सभी भागों में समान विकास नहीं हुआ। बड़े किसानों को अधिक लाभ
5. उदारवादी पूंजीवादी मॉडल व समाजवादी मॉडल में अंतर समझाइये।
उत्तरउदारवादी पूंजीवादी मॉडल में खुली प्रतिस्पर्धा, बाजार मूलक अर्थव्यवस्था व सरकार का जरूरत से अधिक हस्तक्षेप नहीं जबकि समाजवादी मॉडल सरकारी नीतियों का समर्थक होता है।
6. चकबन्दी के लाभ लिखिये?
उत्तरकेन्द्रीकृत नियोजन द्वारा विकास की पहुंच गांवों तक नहीं हो पाई
7. सार्वजनिक क्षेत्र के मुख्य उद्देश्य बताइये?
उत्तरसार्वजनिक क्षेत्र के मुख्य उद्देश्य
(1)देश का तीव्र आर्थिक विकास
(2)आर्थिक समानता की स्थापना
(3)तकनीकी विषयों में आत्मनिर्भरता

छः अंको वाले प्रश्न:-
1. क्या स्वतंत्रता के प्रारंभिक वर्षों में सार्वजनिक क्षेत्र को मजबूत बनाने का निर्णय उचित था? बाद में बदलाव के कारण भी लिखिये।
उत्तरप्रारंभ में सार्वजनिक क्षेत्र का मजबूत बनाया जाना ठीक था परंतु भ्रष्टाचार अकुशलता से यह घाटे का सौदा अंततः नीतियों में उदारता, विदेश पूंजी निवेश भी बढ़ा।
2. 1966-67 के खाद्य संकट व जोनिग के प्रभाव लिखिये यह भारतीय कृषि नीति को किस प्रकार नई दिशा दे गया?
उत्तरबिहार में जोनिंग या इलाकाबंदी के कारण खाद्य संकट गंभीर हो उठा। खाद्य संकट व भुखमरी से निपटने के लिये सरकार ने जो कदम उठाये उनकी परिणती हरित क्रांति के रूप में हुई जिससे कृषि का विकास सम्भव हो सका।
3. भारत में आर्थिक नियोजन की शुरूआत जिन उद्देश्यों के लिये की गई थी उन्हें प्राप्त करने में सरकार किस हद तक सफल हुई? समझाइये।
उत्तरतेजी से आर्थिक विकास व समाज के सभी वर्गों का समान विकास उद्देश्य से नियोजन की शुरुआत हुई। सरकार बहुत हद तक लक्ष्य पाने में सफल भी हुई। कृषि का विकास, औद्योगिक सवृद्धि व हरित क्रांति द्वारा फसलों में क्रांतिकारी रूप से वृद्धि इसका प्रमाण है।
4. भारत ने आर्थिक विकास के लिये मिश्रित अर्थिव्यवस्था को अपनाने का निश्चय क्यों किया? यह फैसला देश के विकास में किस प्रकार सहायक सिद्ध हुआ?
उत्तरमिश्रित अर्थव्यवस्था अपनाने का सरकार का निर्णय उचित प्रमाणित हुआ। क्योंकि इसमें दोनों अर्थव्यवस्थाओं के गुणों का समावेश था जिससे देश का चहुंमुखी विकास सम्भव हो सका।
5. भारत में योजनाबद्ध विकास में राज्य की भूमिका का विश्लेषण कीजिये।
उत्तरयोजना बद्ध विकास में राज्य की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। कुशल नीति निर्माण व प्रभावशाली क्रियान्वयन नियोजन का आवश्यक अंक है।
6. क्या आधुनिक बनने के लिये ‘पश्चिमी’ होना जरूरी है?
उत्तरआधुनिक बनने के लिये हमें आधुनिक तकनीकी शिक्षा व वैज्ञानिक तर्क बद्धि की आवश्यकता अधिक बेती है। पश्चिम का अंधाधुंध अनुकरण आधुनिकता नहीं वरन पिछलग्गूपन है।
7. दक्षिणीपंथी व वामपंथी खेमो द्वारा मिश्रित अर्थव्यवस्था पर की गई आलोचना के मुख्य बिन्दु लिखिये।
उत्तरमिश्रित अर्थव्यवस्था से भ्रष्टाचार व अकुशलता बढ़ी है। सरकार ने निजी क्षेत्र को अधिक फायदा पहुँचाया। गरीबी में कमी नहीं हुई। मोटी तन्खव्वाह पाने वाले मध्यमवर्ग की उत्पत्ति आदि।