तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य-महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

                                                         CBSE class-11 इतिहास

पाठ-3 तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


अति लघु प्रश्न (2 अंक वाले)

  1. रोम साम्राज्य के इतिहास की जानकारी के मुख्य स्त्रोत कौन-से हैं?
    उत्तर-
     
    (i) पाठ्य सामग्री  (ii) प्रलेख अथवा दस्तावेज  (iii) भौतिक अवशेष
  2. रोम के सम्राट आगस्टस का शासन काल किस बात के लिए जाना जाता है? और क्यों?
    उत्तर-
    1. शान्ति और समृद्धि के लिए।
    2. राज्य में यह शान्ति लम्बे आन्तरिक संघर्ष तथा सैनिक विजयों के बाद आई। 
  3. रोम साम्राज्य में गणतन्त्र से क्या अभिप्राय था ?
    उत्तर-
     रोमन साम्राज्य में गणतन्त्र ऐसी शासन व्यवस्था की जिसमें वास्तविक सत्ता 'सैनेट' नामक निकाय में निहित थी। अभिजात वर्ग की सरकार जो सैनेट के माध्यम से शासन चलाती थी।
  4. रोम साम्राज्य के संदर्भ में 'प्रिंसिपेट' से क्या तात्पर्य है? संक्षेप में उत्तर दीजिए।
    उत्तर-
     वह राज्य जो ऑगस्ट्स ने 27 ई.पू. स्थापित किया था।
  5. रोमन साम्राज्य के राजनीतिक इतिहास में तीन प्रमुख खिलाड़ी कौन थे?
    उत्तर- 

    (i) सम्राट (ii) अभिजात वर्ग (सैनेट) (iii) सेना
  6. रोम साम्राज्य की सेना की किन्हीं दो विशिष्टताओं का उल्लेख कीजिए।
    उत्तर-
     
    1. रोम की सेना व्यवसायिक थी जिसमें प्रत्येक सैनिक को वेतन दिया जाता था।
    2. प्रत्येक सैनिक को कम से कम 25 वर्ष तक सेवा करनी पड़ती थी।
  7. रोम साम्राज्य में साक्षरता की स्थिति का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
    उत्तर-
    (i) काम चलाऊ साक्षरता व्यापाक तौर पर विद्मान | (ii) पोम्पोई में गलियों की दीवारों पर अंकित विज्ञापन। (iii) मिस्र में सैकड़ों पैपाइरस प्राप्त हुए हैं जिन पर संविदा-पत्र लिखे हैं।
  8. रोमन सरकार ने चांदी में मुद्रा ढ़ालना क्यों बन्द कर दिया था?।
    उत्तर- 
    स्पेन की खानों में चाँदी मिलनी बन्द हो गई थी और सरकार के पास मुद्रा के लिए पर्याप्त चाँदी नहीं थी, सोना प्रयोग में आया

लघु प्रश्न (4 अंक वाले)

  1. 'तीसरी शताब्दी में रोम साम्राज्य को बहुत अधिक तनाव (तीसरी शताब्दी का संकट) का सामना करना पड़ा'उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
    उत्तर-
     
    1. 225 ई. में ससानी वंश के शापुर प्रथम नें 60,000 रोमन सेना का सफाया कर दिया।
    2. रोम की पूर्वी राजधानी ऐंटीओक पर अधिकार जर्मन मूल की कई जनजातियों ने डैन्यूब नदी की सीमाओं पर आक्रमण।
    3. विदेशी बर्बरों के लगातार आक्रमण।
    4. 47 वर्षों में 25 सम्राट सत्तासीन हुए।
  2. 'रोम में सिहांसन पारिवारिक वंशक्रम पर आधारित था। उदाहरण सहित विवेचना कीजिए।
    उत्तर-
    1. पिता का राज्यपुत्रको मिलता था चाहे पुत्र नैसर्गिक हो यादत्तक।
    2. सेना भी इस सिद्धान्त को मानती थी।
    3. ऑगस्ट्स जूलियस सीजर का गोद लिया पुत्र था।
    4. टिबेरियस भी आगस्ट्स का अपना पुत्र नहीं था।
    5. सत्ता का सहज परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए आगस्ट्स ने टिबेरियस को गोद लिया था।
  3. 'रोम साम्राज्य सांस्कृतिक विभिन्नता का अनुपम मिश्रण था।' इस कथन की विवेचना कीजिए।
    उत्तर-
     
    1. धार्मिक संप्रदायों तथा स्थानीय देवी-देवताओं में भरपूर विविधता।
    2. बोलचाल की अनेक भाषाएँ।
    3. वेशभूषा की विभिन्न शैलियाँ।
    4. तरह-तरह के भोजन
    5. सामाजिक संगठनों के भिन्न-भिन्न रूप।
    6. बस्तियों के अनेक रूप।
  4. भूमध्य सागर तथा निकटवर्ती पूर्व में दासता रूपी संस्था की गहरी जड़ों का विश्लेषण कीजिए।
    उत्तर-
     
    1. रोम साम्राज्य में दासता की जड़े गहरी थीं। ईसाई धर्म के राज्य बनने के पश्चात् भी गुलामी की प्रथा को कोई गंभीर चुनौती नहीं।
    2. लेकिन इसका तात्पर्य यह नहीं कि अधिकांश श्रम दासों द्वारा किया जाता था।
    3. इटली में 75 लाख की जनसंख्या में 30 लाख दास।
    4. दासों को पूंजी निवेश के रूप में देखा जाता था।
    5. आर्थिक आधार को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों में दासों का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई थी।
  5. रोम साम्राज्य के पतन के क्या कारण थे। संक्षिप्त विवरण दीजिए।
    उत्तर-
     
    1. रोम साम्राज्य के पतन की प्रक्रिया में बाहरी आक्रमणों का योगदान रहा।
    2. उत्तर में जर्मन मूल के समूहों द्वारा आक्रमण।
    3. सभी बड़े प्रोतों पर अधिकार और अपने राज्य स्थापित-स्पेन में विसिगोथ, गॉल में फ्रेंक तथा इटली में लोम्बाडों का राज्य।
    4. ईरान के ससानी वंश के शासकों द्वारा पूर्वी प्रांतों पर आक्रमण।
    5. भीषण युद्ध के पश्चात् पूर्वी रोम अरबों के अधिकार में।
  6. रोमन साम्राज्य मेंस्त्रियाँकहाँतक स्वतन्त्र थी ? विवरण दीजिए।
    उत्तर-
     
    1. महिला अपने पिता की प्रथम उत्तराधिकारी |
    2. नाभिकीय परिवारका व्यापक रूप से प्रसार
    3. स्त्री का पैत्रक सम्पत्ति पर अधिकार
    4. तलाक देना आसान
    5. विवाह बातचीत द्वारा तय होते थे।
    6. महिलाओं पर पति का नियन्त्रण
  7. रोमन साम्राज्य के सन्दर्य में परवर्ती पुराकाल से आप क्या समझते है?
    उत्तर-
     
    1. सम्राट कान्स्टैनटाइन द्वारा ईसाई धर्म को राज धर्म बनानेका निर्णय।
    2. सम्राट डायोक्लीशियन द्वारा सीमाओं पर किलें बनवाना।
    3. प्रान्तों का पुनगर्टन
    4. सैनिक और असैनिक कार्यों को अलग करना।
    5. सॉलिडस नामक सोने के सिक्के का प्रचलन ।
    6. रोमोत्तर राज्यों की स्थापना।
  8. रोमन साम्राज्य में श्रमिकों पर नियन्त्रण रखने के लिए कौन-कौन से तरीके अपनाये जाते थे?
    उत्तर-
     साम्राज्य में श्रमिकों पर नियन्त्रण रखने के तरीके
    1. निरीक्षण
    2. श्रमिकों के समूह रखना
    3. जंजीर डालकर रखना
    4. दागा जाना
    5. ऋण संविदा
  9. रोम के सन्दर्भ में नगर क्या थे? वहाँ के शहरी जीवन की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
    उत्तर-
     शहरी केन्द्र अपने दंडनायक, नगर परिषद व सुनिश्चित राज्य क्षेत्र अधीनता में कई गाँव
    विशेषतायें:
    1. खाने की कमी नही ।
    2. सार्वजनिक स्नान गृह
    3. अकाल में भी बेहतर सुविधाएँ
    4. मनोरंजन के साधन

दीर्घ उत्तर वाले प्रश्न (8 अंक वाले प्रश्न)

  1. रोमन साम्राज्य की सामाजिक श्रेणियों का वर्णन कीजिए।
    उत्तर-
     
    1. इतिहासकार टैसिटस द्वारा प्रारंभिक साम्राज्य के प्रमुख सामाजिक समूहों का वर्णन |
    2. तीसरी शताब्दी के प्रारंभ में सैनेट सदस्य संख्या लगभग एक हजार थी।
    3. चौथी सदी के शुरू में कॉन्स्टैनटाइन प्रथम का शासन काल।
    4. अत्यधिक धनवान अभिजात वर्ग।
    5. मध्यम वर्गका उदय।
    6. हयूमिलिओरिसया निम्नतर वर्ग।
    7. प्रवासी कामगार।
    8. रोमन साम्राज्य का परवर्ती काल ।
    9. रोमन राज्य तानाशाही पर।
    10. स्व-नियोजित शिल्पकार।
  2. रोम की अर्थव्यवस्था को आधुनिक दर्शाने वाले अभिलक्षण कौन से थे? व्याख्या कीजिए।
    उत्तर-
    1. भूमध्यसागर के नज़दीक पानी की शक्ति का प्रयोग।
    2. जलशक्ति के कारण प्रौद्योगिकी का प्रयोग।
    3. स्पेन की सोने और चांदी की खानों में जल-शक्ति से खुदाई।
    4. व्यापाक पैमाने पर खानों से खनिज निकालना। उत्पादकता काउफ्रेंचा स्तर ।।
    5. बैंकिग-व्यवस्था।
    6. धन का बड़े स्तर पर प्रयोग।
    7. नगर औद्योगिक तथा व्यापारिक गतिविधियों के केन्द्र।
    8. सुगठित वाणिज्यिक व्यवस्था।
    9. बेहतर परिवहन क्षमता।
  3. रोमन साम्राज्य की सामाजिक विशेषताओं की विवेचना कीजिए।
    उत्तर-
     
    1. एकल परिवार का स्वरूप
    2. परिवार में दास शामिल
    3. महिलाओं को स्वामित्व च संचालन का अधिकार
    4. महिलाओं को कानूनी स्वतंत्रता
    5. तलाक देना आसान
    6. विवाह परिवार द्वारा
    7. काम चलाऊ साक्षरता सांस्कतिक विविधता विधमान
    8. अनेक भाषाएँ
  4. रोम साम्राज्य की विश्व को देन की विवेचना कीजिए ।
    उत्तर-
    1. साम्राज्य स्थापना
    2. राज्य प्रबंध की शिक्षा
    3. सैनिक संगठन
    4. रोमन कानून
    5. ईसाई धर्म का प्रचार
    6. धार्मिक सहनशीलता
    7. सडकें और पुल
    8. भवन-निर्माण कला(वास्तुकला)
    9. साहित्य व दर्शन
    10. भाषा
  5. 'रोम सेना, रोम साम्राज्य का महत्वपूर्ण अंग थी' कथन का औचित्य निर्धारित करते हुए व्याख्या कीजिए।
    उत्तर-  
    सैनिक प्रबंध की विशेषताएँ:
    1. रोम सेना राजनीति की महत्वपूर्ण संस्था
    2. व्यावसायिक सेना
    3. सेवा करने की अवधि निश्चित होना
    4. सबसे बड़ा एकल निकाय
    5. सेनेट में सेना का डर
    6. मतभेद होने पर गृहयुद्ध
    7. आंदोलन व विद्रोह
    8. शासक अथवा सम्राटों का भाग्य निर्धारित करने की शक्ति
  6. रोमन समाज और अर्थव्यवस्था को आधुनिक दर्शाने वाले अभिलक्षण कौन से थे? व्याख्या कीजिए।
    उत्तर- 
    रोमन समाज और अर्थव्यवस्था को आधुनिक दर्शाने वाले अभिलक्षण :
    1. रोमन समाज :
      1. उच्च वर्ग की कर वसूली
      2. प्रशासन के कार्य में सक्रिय सहायता
      3. संभ्रांत वर्ग
      4. एकल परिवार
      5. महिलाओं की स्थिति
      6. सांस्कृतिक विविधता
    2. अर्थव्यवस्था :
      1. मजबूत अर्थव्यवस्था
      2. कटेनरो का प्रयोग
      3. निर्यात
      4. जलशक्ति का प्रयोग
      5. औधोगिक पैमाने पर खानों से खनिज निकालना
      6. संगठित व्यापार
      7. बैंकिग व्यवस्था
      8. धन का व्यापक प्रयोग
  7. यूनान और रोम वासियों की धार्मिक संस्कृति की व्याख्या कीजिए।
    उत्तर-
     यूनान तथा रोम वासियों की धार्मिक संस्कृति।
    1. बहुदेववादी संस्कृति
    2. अनेक देवी-देवता
    3. मंदिर, मठ और देवालय का निर्माण
    4. अनेक पंथो एवं उपासना पद्धति में विश्वास
    5. स्वयं को एक नाम से न पुकारना
    6. यहूदी धर्म
    7. ईसाईकरण होना
    8. कठोर सीमाएँ न होना