समकालीन दक्षिण एशिया - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

सीबीएसई कक्षा -12 राजनीति विज्ञान
महत्वपूर्ण प्रश्न
पाठ-5
समकालीन दक्षिण एशिया

एक अंकीय प्रश्न:-
1. दक्षिण एशिया के दो देशों के नाम बताओ?
उत्तरभारत, पाकिस्तान
2. वर्ष 2005 में किस देश को सार्क का सदस्य बनाया गया?
उत्तरअफगानिस्तान
3. सार्क देशों का प्रथम सम्मेलन कहां हुआ?
उत्तरबांग्लादेश की राजधानी (ढाका में)
4. दक्षेस का मुख्यालय किस देश में है?
उत्तर(नेपाल) काठमांडू
5. सार्क सम्मेलन की स्थापना कब हुई?
उत्तरदिसम्बर 1985
6. किन दो देशों में सैनिक व लोकतांत्रिक दोनों तरह का शासन रहा है।
उत्तरपाकिस्तान व बांग्लादेश
7. शीतयुद्ध के बाद पाकिस्तान में किसके नेतृत्व में प्रथम लोकतांत्रिक सरकार बनी?
उत्तरबेनजीर भुट्टो
8. पूर्वी पाकिस्तान में पाकिस्तान के विरुद्ध जन-संघर्ष किसने शुरू किया?
उत्तरशेख मुजीबुर्रहमान
9. दक्षिण एशिया के किस देश में संवैधानिक राजतंत्र था?
उत्तरनेपाल
10.श्री लंका बिट्रेन से कब स्वतंत्र हुआ।
उत्तर1948
11.श्री लंका की राजनीति में किस समुदाय का दबदबा है।
उत्तरसिंहली समुदाय
12.भारत-श्री लंका समझौता कब हुआ।
उत्तरश्री लंका
13.श्री लंका में कौन-सा उग्र तमिल संगठन कार्यरत है।
उत्तरलिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम
14.1960 में भारत व पाकिस्तान ने किस संधिपर हस्ताक्षर किये।
उत्तरसिंधु-जल-संधि।
15.मुक्त व्यापार संधिपर कब हस्ताक्षर हुए?
उत्तरफरवरी 2004 12वें दक्षेस सम्मेलन में।

दो अंकीय प्रश्न:-
1. पाकिस्तान में लोकतंत्र सफल न होने का क्या कारण है?
उत्तरयहां की सेना, धर्मगुरु और भू-स्वामी अभिजनों का सामाजिक दबदबा।
2. पाकिस्तान व बांग्लादेश में क्या समानता है?
उत्तरदोनों देशों में कभी लोकतंत्र तथा कभी सैनिक शासन रहा है।
3. पूर्वी पाकिस्तान के लोगों ने पश्चिमी पाकिस्तान का विरोध क्यों किया?
उत्तरपूर्वी पाकिस्तान पर उर्दू भाषा लादने तथा बंगाली भाषा तथा संस्कृति के साथ दुर्व्यहार।
4. ‘साफ्टा’ को लेकर दक्षिण एशिया के अन्य देशों की आशंका को दूर करने के लिए भारत ने क्या कदम उठाया?
उत्तर- भारत ने दक्षेस देशों को बिना सीमा-शुल्क अदा किये अपने यहां तैयार माल बेचने का खुला आमंत्रण।
- भारत ने भूटान, नेपाल और श्री लंका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौता।
5. स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद श्री लंका को किस समस्या का सामना करना पड़ा?
उत्तर- श्री लंका में जातिय संघर्ष-भारतीय मूल के तमिल आजादी से पहले व बाद में भी श्री लंका में बसते रहे हैं।
- श्री लंका में सिंहली समुदाय का दबदबा
- तमिलों के प्रति-उपेक्षापूर्ण व्यवहार
6. भारत-पाकिस्तान के बीच कौन से दो समझौते हुए?
उत्तर- ताशकंद समझौता।
- शिमला समझौता।
7. SAARC और SAFTA का पूर्ण रूप लिखो।
उत्तर- साउथ एशियन एसोशिएशन फॉर रिजनल को-ऑपरेशन।
- साउथ एशियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट।

चार अंकीय प्रश्न:-
1. सार्क के सिद्धांतों के विषय में बताइये।
उत्तर- सदस्य राज्यों के आन्तरिक विषयों पर अहस्ताक्षेप।
- क्षेत्रीय सहयोग प्रभुसत्ता, समानता तथा प्रादेशिक अखण्डता के आधर पर होगी।
- सहयोग द्विपक्षीय व बहुपक्षीय न होकर अतिरिक्त सहयोग पर होगा?
- गरीबी, अशिक्षा तथा कुपोषण आदि समस्याओं के समाधन।
2. ऐसे दो मसलों के नाम बताएं जिन पर भारत-बांग्लादेश के बीच आपसी सहयोग है और इसी तरह दो ऐसे मसलों के नाम बताएं जिन पर असहमति है।
उत्तरसहमति
- ब्रह्मपुत्र व गंगा नदी के जल बटवारे के लिए फरक्का संधि
- आतंकवाद पर सहमति
असहमति
- चकमा शरणार्थी
- भारत की सरकार पर चटगांव पर्वतीय क्षेत्र में विद्रोह को हवा देना, बांग्लादेश के प्राकृतिक गैस में सेंधमारी
3. भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में क्या समझौते हुए?
उत्तर- पाकिस्तान आतंकवाद को पाकिस्तान में पनपनें नहीं देगा।
- 2004 में श्रीनगर मुज्जफ्रफराबाद के बीच बस सेवा की शुरुआत।
- भारत-पाक ने साहित्य, कला एवं संस्कृति तथा खिलाड़ियों को बीजा देने पर समझौता।
- आर्थिक तथा सांस्कृति क्षेत्रों में एक दूसरे की मदद।
4. दक्षिण एशिया में द्विपक्षीय संबंधों को बाहरी शक्तियां कैसे प्रभावित करती हैं।
उत्तर - दक्षिण एशिया विश्व के महत्वपूर्ण देशों को प्रभाव जमाने का प्रयास।
- भारत-पाक संबंधों पर अमेरिका का प्रभाव।
- चीन-पाकिस्तान साझेदारी तथा भारत-चीन संबंधों में रुकावट
- अमेरिका में दक्षिण एशियाई मूल के लोगों की संख्या, जनसंख्या बाजार इत्यादि।
5. शिमला-समझौते के विषय में बताइये?
उत्तर- 1971 में भारत-पाक युद्ध के बाद बांग्लादेश का निर्माण 3 जुलाई 1972 में दोनों देशों के प्रधानमंत्री के बीच समझौता।
- दोनों देश 30 दिन के अन्दर अपनी सीमाएं अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर लाना।
- एक-दूसरे की सीमा का उल्लंघन न करना।
- परस्पर विरोधी प्रचार न करना।
- संबंधों को सुधारने का प्रयास।
- दोनों देश आर्थिक, व्यापारिक तथा सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग करना।
6. ऊपर दिये कार्टून को ध्यान से देखिए तथा निम्न प्रश्न दो
(क) प्रथम समीकरण में राष्ट्रपति की भूमिका में से जनरल की भूमिका को घटा क्या दिखाया गया है?
(ख) द्वितीय में जनरल की भूमिका में से राष्ट्रपति की भूमिका को घटा कर क्या दिखाया है।
(ग) तीसरे में राष्ट्रपति व जनरल को जोड़ कर क्या दिखाया है।
(घ) उपर्युक्त कार्टून क्या संदेश देता है?
उत्तर(क) प्रथम समीकरण में राष्ट्रपति की भूमिका में से जनरल की भूमिका को घटाकर दिखाया गया है कि राष्ट्रपति की शक्तियां जीरो हैं।
(ख) जनरल की भूमिका में से राष्ट्रपति की भूमिका को घटाकर यह दर्शाया गया है कि जनरल की शक्तियों फिर भी कायम हैं और राष्ट्रपति की शक्तियां जीरो हैं।
(ग) तीसरे समीकरण यह बताया गया है कि जनरल चाहे तो शक्तियों में कर सकता है।
(घ) संदेश- पाकिस्तान में जनरल के रूप में परवेज मुशर्रफ की शक्तियां अधिक रही हैं क्योंकि वहां सेना का शासन है।

छः अंकीय प्रश्न:-
1. दक्षिण एशिया के देशों के बीच आर्थिक सहयोग की राह तैयार करने में दक्षेस (सार्क) की भूमिका और सीमाओं का आलोचनात्मक मूल्यांकन करें। दक्षिण एशिया की बेहतरी में ‘‘दक्षेस’’ (सार्क) ज्यादा बड़ी भूमिका निभा सके, इसके लिए आप क्या सुझाव देंगे।
उत्तर- दक्षेस (सार्क) की भूमिका- दक्षिण एशियाई देशों द्वारा बहुस्तरीय साधनों से आपस में सहयोग व संगठित समूह बनाना जिसकी शुरुआत 1985 में हुई।
- 1 जनवरी 2006 को साफ्टा को लागू करना।
- आर्थिक क्षेत्र में सार्क का महत्व- व्यापार को बढ़ावा एशियाई देशों की अर्थव्यवस्था में सुधार।
सीमाएं
- भारत-पाक कटु संबंध
- साफ्टा को लेकर आशंका
- आंतरिक अशांति व अस्थिरता।
सुझाव
- भारत-पाक संबंधों में विश्वास होना।
- सार्क देशों में संधि मित्रता तथा समानता होना।
2. भारत-पाकिस्तान के मध्य हुए संघर्षों के प्रमुख घटकों के बारे में बताइये।
उत्तर- 1947-48 संघर्ष कश्मीर समस्या
- 1965, 1971 तथा 1990 का भारत-पाक युद्ध
- सियाचीन ग्लेशियर पर नियन्त्रण
- अमेरिका द्वारा पाक को वित्तीय व सैनिक सहायता जिसे भारत अपने लिए खतरा मानता है |
- सिंधु-जल-संधि
- कच्छ के रन में सरक्रिक की सीमाओं पर विवाद
- भारत का पोखरण में, पाकिस्तान का चगाई पहाड़ी में परमाणु परीक्षण।
3. भारत के दक्षिण एशियाई देशों के साथ किस प्रकार के संबंध रहे हैं?
उत्तर- भारत-पाक संबंधों में शुरुआत से कटुता व अविश्वास
- बांग्लादेश के साथ मधुर संबंध
- श्री लंका के साथ जातीय संघर्ष को लेकर तनाव
- भारत भूटान तथा मालदीव के साथ अच्छे संबंध
- नेपाल के साथ मधुर संबंध परन्तु वर्तमान समय में नेपाल की सरकार में माओवादी के आने से कटुता आई है।