समय की शुरुआत से-अभ्यास प्रश्नोत्तर

                                                                CBSE कक्षा 11 इतिहास

पाठ-1 समय की शुरुआत से


आल्टामीरा के गुफा चित्र

  • निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
    आल्टामीरा स्पेन में स्थित एक गुफा-स्थल है। आल्टामीरा की गुफा की छत पर बनी चित्रकारियों की ओर मार्सिलीनों सैंज दि सउतुओला का ध्यान उसकी बेटी मारिया द्वारा नवंबर 1879 में दिलाया गया था। मार्सिलीनो एक स्थानीय भूस्वामी तथा शौकीन पुरातत्वविद् थे और उनकी नन्ही सी लड़की गुफा में इधर-उधर खेल और दौड़ रही थी। जबकि उसके पिता गुफा के फर्श की खुदाई कर रहे थे। अचानक मारिया की नजर छत पर बनी चित्रकारियों पर पड़ी वह तुरन्त चिल्ला उठी। "पापा देखो, बैल।” एक बार तो उसके पिता ने बेटी की बात को हंसी में उड़ा दिया। पर तुरंत ही उन्हें यह अहसास हुआ कि छत पर सचमुच कुछ चित्रकारियां बनी हुई हैं। जिनमें रंग की बजाय किसी प्रकार की लेई (पेस्ट) का इस्तेमाल किया गया है।
    प्रश्न-
    1. "आल्टामीरा” के गुफा चित्रों से किस प्रकार की जानकारी मिलती है? (2)
    2. मार्सिलीनो की बेटी का क्या नाम है? गुफा के अन्दर बेटी ने पापा से क्या कहा? (2)
    3. आल्टामीरा गुफा किस देश में हैं? और जंगली बैल का चित्र गुफा में किस स्थान पर है? (2)
    4. मार्सिलीनो कौन था? (2)

हादजा जनसमूह

  • निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
    "हादजा शिकारियों तथा संग्राहकों का एक छोटा समूह है जो ‘लेक इयासी’ एक खारे पानी की विभ्रंश घाटी में बनी झील के आसपास रहते हैं। पूर्वी हादजा का इलाका सूखा और चट्टानी है। जहां घास (सवाना) कांटेदार झाडि़यां और एकासियों के पेड़ों की बहुतायत है, लेकिन यहां जंगली खाद्य वस्तुएँ भरपूर मात्र में मिलती हैं। बीसवीं शताब्दी के शुरू में यहां भांति-भांति के जानवरों की बेशुमार संख्या थी। यहां के बड़े जानवरों में हाथी, गैंडे, भैंसे, जिराफ, जेब्रा, वाटरबक, हिरण, चिंकारा, खागदार जंगली सुअर बबून बंदर, शेर, तेंदुए और लकड़बग्घे जितने आम है उतने ही आम छोटे जानवरों में साही मछली, खरगोश, गीदड़, कछुए और अनेक प्रकार के जानवर हैं। हादजा लोग हाथी को छोड़कर बाकी सभी किस्म के जानवरों का शिकार करते हैं। और उनका मांस खाते हैं। यहां शिकार के भविष्य को कोई खतरा पैदा किए बिना नियमित रूप से जितना मांस खाया जाता है, उतना दुनिया के किसी भी ऐसे भाग में नहीं खाया जा सकता, जहां ऐसे शिकारी-संग्राहक रहते हैं अथवा निकट भूतकाल में रहते थे।
    प्रश्न-
    1. हादजा जन समूह से क्या अभिप्रय है? (3)
    2. हादजा जन समूह के लोग कहां रहते हैं? (1)
    3. ‘लेक इयासी’ का क्या अर्थ है? स्पष्ट कीजिए। (2)
    4. इस समूह के क्षेत्र में कौन-कौन से बड़े जानवर पाये जाते हैं? उनके नाम लिखिए। (2)

अभ्यास मानचित्र (अफ्रीका)

  1. अफ्रीका के मानचित्र में निम्नलिखित को अंकित कीजिए।
    1. मोरक्को,
    2. चाड,
    3. केन्या,
    4. सोमालिया,
    5. मोजाम्बिक
  2. दिए गऐ यूरोप के मानचित्र में 1-5 स्थान दिए गए हैं उन्हें पहचान कर उनके नाम लिखिए-