जैव-विविधता एवं संरक्षण-महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
CBSE कक्षा 11 भूगोल (भाग-क)
पाठ-16 जैव-विविधता एवं संरक्षण
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
दीर्घ प्रश्न (5 अंक वाले)
- जैव विविधता को किन तीन स्तरों पर समझा जा सकता है।
उत्तर- जैव विविधता को निम्नलिखित तीन स्तरों पर समझा जा सकता है।- अनुवांशिक विविधता (Genetic Biodiversity):- अनुवांशिक जैव विविधता में किसी प्रजाति के जीवों का वर्णन किया जाता है। जीवन निर्माण के लिए जीन (Gene) एक मूलभूत इकाई है। किसी प्रजाति में जीव की विविधता ही अनुवांशित जैव-विविधता है।
- प्रजातीय विविधता (Species Biodiversity):- प्रजातीय विविधता किसी निर्धारित क्षेत्र में प्रजातियों की अनेक रूपता बताती है और प्रजातियों की संख्या से सम्बन्धित है। जिन क्षेत्रों में प्रजातीय विविधता अधिक होती है, उन्हे विविधता के हॉट-स्पॉट (Hot Spots) कहते हैं।
- पारितंत्रीय विविधता (Eco system Diversity):- पारितंत्रीय विविधता पारितंत्रो की संख्या तथा उनके वितरण से सम्बन्धित है। पारितंत्रीय प्रक्रियाएं तथा आवास स्थानों की भिन्नता ही पारितंत्रीय विविधता बनाते हैं।
- आई यू सी एन द्वारा पौधों व जीवों की प्रजातियों को उनके संरक्षण के उद्देश्य से तीन वर्गो में विभाजित किया गया है। विस्तार में बताए?
उत्तर-- संकटापन्न प्रजातियां:- इसमें वे सभी प्रजातियाँ सम्मिलित है, जिनके लुप्त हो जाने का खतरा है। इंटरनेशनल यूनियन फॉर द कंजरवेशन ऑफ नेचर एण्ड नेचुरल रिसोर्सेज (आई यू सी एन) विश्व की सभी संकटापन्न प्रजातियों के बारे में रेट लिस्ट (रेड लिस्ट) के नाम से सूचना प्रकाशित करता है।
- सुभेद्य प्रजातियांः- इसमें वे सभी प्रजातियाँ सम्मिलित है, जिन्हें यदि संरक्षित नहीं, किया गया या उनके विलुप्त होने में सहयोगी कारक यदि जारी रहे तो निकट भविष्य मे उनके विलुप्त होने का खतरा है। इनकी संख्या अत्याधिक कम होने के कारण, इनका जीवित रहना सुनिश्चित नही है।
- दुर्लभ प्रजातियांः- संसार में इन प्रजातियों का संख्या बहुत कम है। ये प्रजातियां कुछ ही स्थानों पर सीमित है या बड़े क्षेत्र में विरल रूप में बिखरी हुई है।
- जैव-विविधता के सम्मेलन में लिए गए संकल्पों में जैव-विविधता संरक्षण के कौन से उपाय सुझाए गए है किन्ही पांच का वर्णन करें?
उत्तर-- संकटापन्न प्रजातियों के संरक्षण के लिए प्रयास करने चाहिए।
- प्रजातियों को लुप्त होने से बचाने के लिए उचित योजनाएं व प्रबंधन अपेक्षित हैं।
- खाद्यानों की किस्में, चारे संबंधी पौधो की किस्में इमारती लकड़ी के पेड़, पशुधन, जंतु व उनकी वन्य प्रजातियों की किस्मों को संरक्षित करना चाहिए।
- प्रत्येक देश को वन्य जीवों के आवास को चिन्हित कर उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करना चाहिए।
- प्रजातियों के पलने-बढ़ने तथा विकसित होने के स्थान सुरक्षित व संरक्षित हों।
- वन्य जीवों व पौधों का अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, नियमों के अनुरूप हो।
- जैव-विविधता के महत्व को आर्थिक, पारिस्थितिक तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से वर्णन करें।
उत्तर-- आर्थिक महत्व:- सभी मनुष्यों के लिए दैनिक जीवन में जैव विविधता एक महत्वपूर्ण संसाधन है। जैव-विविधता को संसाधनो के उन भंडारो के रूप में समझा जा सकता है। जिनकी उपयोगिता भोज्य पदार्थ, औषधियों और सौदंर्य प्रसाधन आदि बनाने में है। जैव संसाधनों की ये परिकल्पना जैव-विविधता के विनाश के लिए भी उत्तरदायी है। साथ ही यह संसाधनों के विभाजन और बंटवारे को लेकर उत्पन्न नए विवादो का भी जनक है। खाद्य फसलें, पशु वन संसाधन मतस्य और दवा संसाधन आदि कुछ ऐसे प्रमुख आर्थिक महत्व के उत्पाद हैं, जो मानव को जैव-विविधता के फलस्वरूप उपलब्ध होते है।
- पारिस्थितिक महत्व:- जीव व प्रजातियां ऊर्जा ग्रहण कर उसका संग्रहण करती है, कार्बनिक पदार्थ उत्पन्न एवं विघटित करती है। और परितंत्र में जल व पोषक तत्वों के चक्र को बनाए रखने में सहायक होती है। इसके अतिरिक्त प्रजातियां वायुमंडलीय गैस को स्थिर करती है और जलवायु को नियंत्रित करने में सहायक होती है। ये परितंत्री क्रियाएं मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण क्रियाएं है परितंत्र में जितनी अधिक विविधता होगी प्रजातियों के प्रतिकूल स्थितियों में भी रहने की संभावना और उनकी उत्पादकता भी उतनी ही अधिक होगी। जिस परितंत्र में जितनी प्रकार की प्रजातियां होगी, वह परितंत्र उतना ही अधिक स्थायी होगा।
- वैज्ञानिक भूमिका:- जैव विविधता इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक प्रजाति हमें यह संकेत दे सकती है कि जीवन का आरंभ कैसे हुआ और यह भविष्य में कैसे विकसित होगा। जीवन कैसे चलता है और परितंत्र, जिसमें हम भी एक प्रजाति है, उसे बनाए रखने में प्रत्येक प्रजाति की क्या भूमिका है, इन्हें हम जैव-विविधता से समझ सकते है। जैव-विविधता का स्तर अन्य जीवित प्रजातियों के साथ हमारे संबंध का एक अच्छा पैमाना है।
- जैव-विविधता के ह्रास को रोकने के उपायों का वर्णन करें?
उत्तर-- संकटापन्न प्रजातियों के संरक्षण के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।
- प्रजातियों को लुप्त होने से बचाया जाए।
- पौधों की सुरक्षा करनी चाहिए।
- वन्य जीवों के आवास को चिन्हित करके उन्हें सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए।
- वन्य जीवों एवं पौधो के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को नियमित करना चाहिए।
- महाविविधता केन्द्र किसे कहते है? वर्णन करें?
उत्तर- वो उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र जहां संसार की सर्वाधिक प्रजातीय विविधता पाई जाती है उन्हे महा-विविधता केन्द्र कहा जाता है इन देशों की संख्या 12 है और इनके नाम है: मैक्सिको, कोलम्बिया, इक्वेडोर, पेरू, ब्राजील, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कोंगो, मेडागास्कर, चीन, भारत, मलेशिया, इंडोनेशिया और आस्ट्रेलिया। इन देशो से समृद्ध महा-विविधता के केन्द्र स्थित है। - भारत सरकार ने विभिन्न प्रकार की प्रजातियों को बचाने संरक्षित करने तथा उनके विस्तार के लिए कौन से उपाय किए हैं ?
उत्तर- भारत सरकार ने प्राकृतिक सीमाओं के भीतर विभिन्न प्रकार की प्रजातियों को बचाने, संरक्षित करने तथा उनके विस्तार के लिए निम्नलिखित उपाय किए हैं:-- वन्य जीवन सुरक्षा अधिनियम 1972 पारित किया है। जिसके अंतर्गत नेशनल पार्क, पशुविहार स्थापित किए हैं।
- जीवमंडल आरक्षित क्षेत्रों (Biosphere Reserves) की घोषणा की गई है जहाँ वन्य जीव अपने प्राकृतिक आवास में निर्भय होकर रह सकते हैं। तथा प्रजाति को विकास कर सकते हैं।
- विभिन्न महाद्वीपों में स्थित पारिस्थितिक हॉट स्पॉट (ecological hotspots in the world) की सूचि बनाइए |
उत्तर-महाद्वीप हॉट स्पॉट दक्षिण एवं सेन्ट्रल अमेरिका 1. सेन्ट्रल अमेरिका की उच्च भूमि, निम्न भूमि
2. पश्चिम इक्वाडोर तथा कोलंबियन काको
3. उष्ण कटिबंधीय एंडोज
4. अटलांटिक वन ब्राजीलअफ्रीका 1. पूर्वी मेडागास्कर
2. पूर्वी चाप पर्वत
3. ऊपरी गिनी वनएशिया 1. पश्चिम घाट, पूर्वी हिमालय; भारत
2. इन्डोनेशिया
3. प्रायद्वीपीय मलेशिया
4. फिलीपीन्स
5. उत्तरी बोर्निया
6. सिंह राजा वन, श्रीलंकाआस्ट्रेलिया 1. क्वींस लैंड
2. मेलेनेशिया (न्यू कैलेडानिया)CBSE कक्षा 11 भूगोल (भाग-क)
पाठ-16 जैव-विविधता एवं संरक्षण
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरअति लघु प्रश्न (1 अंक वाले)
- जैव विविधता क्या है?
उत्तर- जैव विविधता दो शब्दों के मेल से बना है, Bio व Diversity ‘बायो’ का अर्थ है - जैव तथा डाइवर्सिटी का अर्थ है- विविधता। किसी निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में पाए जाले वाले जीवों की संख्या व उनकी विविधता को जैव विविधता कहते है। - ‘हॉट-स्पॉट’ किसे कहते है?
उत्तर- जिन क्षेत्रें में प्रजातीय विविधता अधिक होती है उन्हें विविधता के हॉट-स्पॉट कहा जाता है। - भारत सरकार ने वन्य जीवन सुरक्षा अधिनियम कब पारित किया?
उत्तर- 1972 - ब्राजील के रियो-डि-जेनेरो में जैव विविधता सम्मेलन कब हुआ व कितने देशो ने इसमें भाग लिया?
उत्तर- जैव विविधता सम्मेलन 1992 में हुआ तथा 155 देशों ने इसमें भाग लिया। - विश्व में किसी एक संकटापन्न प्रजाति का नाम बताओ?
उत्तर- रेड पांडा। - भारत में दो पारिस्थितिक हॉट-स्पॉट कौन से हैं ?
उत्तर- पूर्वी हिमालय और पश्चिमी घाट भारत के दो परिस्थितिक हॉट-स्पॉट है। - पारितंत्रीय विविधता का परिसीमन करना कठीन होता है ?
उत्तर- पारितंत्रीय विविधता का परिसीमन करना मुश्किल व जटिल होता है क्योंकि प्रजातियों का समूह होता है जबकि परितंत्र की सीमाएँ निश्चित नही होतीं। - इंदिरा गाँधी नेशनल पाक कहाँ स्थित है ?
उत्तर- अन्नामलाई पश्चिमी घाट में।
CBSE कक्षा 11 भूगोल (भाग-क)
पाठ-16 जैव-विविधता एवं संरक्षण
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरमानचित्र कार्य
- विश्व के मानचित्र में दिए गए लक्षणों की विवरण की सहायता से पहचान कीजिए और सही नाम लिखिए-
1. प्रमुख समुद्री जलधारा
2. उत्तरी अमेरिका की घास भूमि
3. दक्षिण अमेरिका की प्रमुख नदी
4. दक्षिणी अफ्रीका की घास भूमि
5. प्रमुख सागर
6. आस्ट्रेलिया की घास भूमि
7. दक्षिणी अमेरिका की प्रमुख पर्वत श्रेणी
8. जैव-विविधता हॉट स्पॉट का प्रमुख देश
9. अफ्रीका की प्रमुख नदी
उत्तर- विश्व के मानचित्र में दिए गए लक्षणों को पहचान कर नाम लिखो
1. उत्तरी अफ्रीका की प्रमुख पर्वत श्रेणी
2. एक प्रमुख समुद्री धारा
3. एशिया के प्रमुख पर्वत
4. आस्ट्रेलिया का प्रमुख नगर
5. यूरेशिया के प्रमुख पर्वत
6. विश्व की छोटे आकार की प्लेट
7. जापान की प्रमुख गर्म धारा
8. दक्षिणी अमेरिका की ठण्डी धारा
9. उत्तरी अमेरिका की प्रमुख पर्वत श्रेणी
10. यूरोप के प्रमुख पर्वत
11. मध्य अफ्रीका की नदी
12. दक्षिण अमेरिका का मरूस्थल
उत्तर-विश्व के मानचित्र में पहचान कर नाम लिखो.
A. उत्तरी अफ्रीका का मरूस्थल
B. दक्षिणी अफ्रीका का मरूस्थल
C. प्रमुख बर्फीला महाद्वीप
D. उत्तरी ध्रुव सागर
E. प्रमुख व सबसे बड़ा महाद्वीप
F. प्रमुख महासागर
G. भारत का पठार
H. प्रमुख देश
I. प्रमुख महाद्वीप
J. प्रमुख महासागर
K. प्रमुख नदी
L. प्रमुख महाद्वीप
M. न्यूजीलैण्ड - एक देश
उत्तर-
- जैव विविधता क्या है?