संविधान एक जीवंत दस्तावेज़ - अभ्यास प्रश्नोत्तर

CBSE कक्षा 11 राजनीति विज्ञान
Practice Paper
पाठ-9 संविधान एक जीवंत दस्तावेज़

प्रश्नावली
एक अंकीय प्रश्नः-
  1. भारतीय संविधान कब लागू हुआ?
  2. भारतीय संविधान में कितने संशोधन हो चुके है?
  3. भारतीय संविधान में संशोधन की प्रक्रिया किस अनुच्छेद में दी गयी है
  4. रिक्त स्थान भरिए:-
    भारतीय संविधान .............. और ............... संविधान का मिश्रण है
  5. भारतीय संविधान में अब तक कितने तरीकों से संशोधन हो चुके है?
  6. निम्न वाक्य को शुद्ध कीजिए-
    ‘राष्ट्रपति किसी संशोधन विधेयक को संसद के पास पुनर्विचार के लिए भेज सकता है।’
  7. भारतीय संविधान के किसी एक विवादास्पद संशोधन का उल्लेख कीजिए।
दो अंकीय प्रश्नः-
  1. किसी भी संविधान की निरंतरता या जीवंतता के पक्ष में दो तर्क दीजिए?
  2. भारतीय संविधान में राजनीतिक आम सहमति के माध्यम से किए गए किन्ही दो संशोधनों का उल्लेख कीजिए?
  3. भारतीय संविधान के दो प्रावधान बताइए जिनमें साधारण बहुमत से संशोधन किया जा सकता है?
  4. विशिष्ट बहुमत के आधार पर संशोधन से क्या अभिप्राय है?
  5. संविधान की मूल संरचना के सिद्धान्त से आप क्या समझते है?
  6. 42 वें संविधान संशोधन द्वारा किए गए किन्हीं दो प्रावधानों का उल्लेख कीजिए?
चार अंकीय प्रश्नः-
  1. भारतीय संविधान में संशोधन की प्रक्रिया का उल्लेख कीजिए।
  2. भारतीय संविधान एक ही साथ लचीला और कठोर है। स्पष्ट कीजिए।
  3. संविधान की रक्षा व उसकी व्याख्या में न्यायपालिका की भूमिका पर प्रकाश डालें।
  4. संविधान में कई संशोधन किए जा चुके हैं परंतु इसका मूल स्वरूप नहीं बदला है। टिप्पणी कीजिए।
  5. संविधान की व्याख्या को लेकर न्यायपालिका और सरकार के बीच टकराव के कारण लिखिए।
छः अंकीय प्रश्नः-
  1. ‘भारतीय संविधान एक जीवंत दस्तावेज है।’ इस कथन की विस्तार से व्याख्या कीजिए।
  2. भारतीय संविधान में इतने अधिक संशोधन होने के क्या कारण रहे है?
  3. भारतीय संविधान में संशोधन प्रक्रिया की आलोचनात्मक व्याख्या कीजिए तथा अपने सुझाव दीजिए।
क्रियाकलाप:-
  1. भारतीय संविधान संशोधन प्रक्रिया की तुलना देशों की संविधान संशोधन प्रक्रिया से करें।
  2. न्यायपालिका और सरकार के बीच टकराव के मुद्दो पर चर्चा।