विश्व जनसंख्या-वितरण, घनत्व और वृद्धि-पुनरावृति नोट्स

                                      CBSE Class 12 भूगोल भाग- 1

पाठ- 2 विश्व जनसंख्या वितरण घनत्व और वृद्धि
पुनरावृति नोटस


अवधारणा मानचित्र

संक्षेप में जानिएः-

  1. 21 वीं शताब्दी के आरम्भ में विश्व में लगभग 6 अरब जनसंख्या रिकार्ड की गई जो अब बढ़कर 7 अरब हो गई है।
  2. किसी देश की जनसंख्या ही उसका वास्तविक धन होती है | यही लोग देश के संसाधनों का उपयोग करते है और उसकी नीतियाँ निर्धारित करते है |
  3. किसी देश की जनांकिकीय विशेषताओं जैसे जनसंख्या में कुल पुरुष स्त्रियों व बच्चों की संख्या, जन्मदर, मृत्युदर, प्रवास, नगरीय ग्रामीण जनसंख्या तथा उनकी स्थिति का ज्ञान जनसंख्या के अध्ययन से होता है |
  4. भूपृष्ठ पर लोगों के फैलाव को जनसंख्या का वितरण कहते हैं | यह विश्व में बड़ा हीअसमान है |
  5. विश्व की जनसंख्या का 90 प्रतिशत भाग इसके मात्र 10 प्रतिशत क्षेत्र पर निवास करता है |
  6. विश्व की लगभग 60 प्रतिशत जनसंख्या केवल 10 प्रतिशत देशों में निवास करती है | जिसमें 6 देश एशिया महाद्वीप में स्थित हैं |
  7. जनसंख्या घनत्व प्रति वर्ग कि.मी में रहने वाले व्यक्तियों के रूप में मापा जाता है |
  8. इसकी गणना कुल जनसंख्या को कुल क्षेत्रफल से भाग देकर की जा सकता है |
  9. संसार के कुछ भागों में जनसंख्या घनत्व 200 व्यक्ति प्रतिवर्ग कि.मी से भी अधिक है | इन क्षेत्रों को सघन आबाद क्षेत्र कहा जाता है |
  10. उत्तरी व दक्षिणी ध्रुवों के निकट, उष्ण एवं शीत मरुस्थल, विषुवत रेखीय उच्च वर्षा का क्षेत्र व ऊँचे पर्वतीय क्षेत्र विरल आबाद है |
  11. जल की उपलब्धता, भू-आकृति, जलवायु, मृदा, जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख भौतिक कारक हैं |
  12. खनिज, नगरीकरण, औद्योगीकरण जैसे आर्थिक कारक भी जनसंख्या वितरण को प्रभावित करते हैं |
  13. धार्मिक व सांस्कृतिक महत्त्व के स्थान तथा राजनैतिक स्थिरता व शान्ति जनसंख्या को प्रभावित करने वाले सामाजिक और सांस्कृतिक कारक है |
  14. एक स्थान से दुसरे स्थान स्थाई या अस्थाई तौर पर जाना प्रवास है |
  15. जन्मदर, मृत्युदर व प्रवास जनसंख्या परिवर्तन के तीन प्रमुख घटक है |
  16. जहाँ से लोग गमन करते हैं उसे उदगम स्थान और जिस स्थान पर आगमन करते हैं उसे गंतव्य स्थान कहते हैं |
  17. विश्व में जनसंख्या के दो गुना होने की अवधि तेजी से घट रही है | अब 5 अरब से 6 अरब होने में मात्र 12 वर्ष लगे हैं |
  18. रोगों के विरुद्ध टीकाकरण, चिकित्सा सुविधाओं में सुधर तथा स्वच्छता ने मृत्युदर को तीव्रता से घटाने में मदद की है |
  19. विश्व में जनसंख्या वृद्धि और आर्थिक विकास में ऋणात्मक सहसंबंध पाया जाता है |
  20. विश्व में औसत जनसंख्या में वृद्धि का परिणाम अकाल, बीमारी तथा युद्ध द्वारा इनमें अचानक गिरावट के रूप में सामने आता है |
  21. विश्व की जनसंख्या का वितरण बहुत असमान है।
  22. जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारण है, भौतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनैतिक आदि।
  23. विश्व के दस सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश विश्व की 60 प्रतिशत जनसंख्या का सहयोग करते है।
  24. जनसंख्या घनत्व किसी भी देश की भूमि और जनसंख्या के अनुपात को व्यक्त करता है। फिजियोलोजिकल घनत्व मानव-भूमि अनुपात को व्यक्त करने की उपयोगी विधि है।
  25. फिजियोलोजिकल घनत्व कुल जनसंख्या और कुल कृषि योग्य भूमि का अनुपात व्यक्ति करता है।
  26. जनसंख्या वृद्धि किसी भी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या में निश्चित अवधि में आए परिवर्तन को व्यक्त करती है।
  27. जनसंख्या परिवर्तन के तीन मुख्य कारक है जन्म-दर, मृत्यु-दर और प्रवास।
  28. एक वर्ष के जन्म दर और मृत्यु दर के अन्तर से वार्षिक वृद्धि दर ज्ञात होती है।
  29. आरम्भ में विश्व की जनसंख्या की वृद्धि मंद थी, किन्तु अठारहवीं शताब्दी में औद्योगिक क्रान्ति के दौरान हुए तकनीकी परिवर्तन एवं स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधा में हुए परिवर्तन के कारण हुए।
  30. किसी भी जनसंख्या द्वारा दुगुना होने के लिए कितने वर्ष की समय अवधि लिया जाना विश्व के विभिन्न देशों की जनसंख्या वृद्धि को मापने का अच्छा तरीका है।
  31. विश्व में औसत जनसंख्या घनत्व 45 व्यक्ति प्रति वर्ग कि॰मी॰ है।
  32. शिक्षा गर्भ निरोधकों की सुगम उपलब्धता तथा बड़े परिवार के लिए कर निरुत्साहक जैसे कुछ प्रावधान जनसंख्या नियंत्रण में सहायक हो सकते हैं |