सत्ता के वैकल्पिक केंद्र - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

सीबीएसई कक्षा -12 राजनीति विज्ञान
महत्वपूर्ण प्रश्न
पाठ-4
सत्ता के वैकल्पिक केन्द्र

एक अंकीय प्रश्न:-
1. विश्व राजनीति में दो ध्रुवीयता समाप्त होने के बाद उभरने वाले सत्ता के दो वैकल्पिक केन्द्र के नाम बताइये?
उत्तरयूरोपीय संघ व आसियान
2. किस योजना के तहत 1948 में यूरोपीय आर्थिक सहयोग संगइन की स्थापना की गई?
उत्तरमार्शल योजना
3. यूरोपीयन इकॉनोमिक कम्युनिटी का गठन कब हुआ?
उत्तर1957
4. यूरोपीय संघ की स्थापना कब हुई?
उत्तर1992
5. यूरोपीय संघ की मुद्रा का नाम बताइये? इसे कितने देशों ने अपनाया।
उत्तरयूरो 12 देशों ने अपनाया।
6. किस देश ने ‘खुले द्वार’ की नीति को अपनाया किस वर्ष में।
उत्तरचीन 1978
7. आसियान (ASEAN) का पूर्ण रूप लिखिए?
उत्तरदक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन
8. आसियान के संस्थापक दो देशों के नाम बताएं?
उत्तरइंडोनेशिया, मलेशिया।
9. भारत ने किन दो आसियान सदस्यों के साथ मुक्त-व्यापार समझौता किया?
उत्तरसिंगापुर, थाईलैंड।
10. यूरोपीय संघ के दो देशों के नाम बताए जो सुरक्षा परषिद के भी सदस्य हैं।
उत्तरब्रिटेन, फ्रांस
11. चीन विश्व व्यापार संगठन का सदस्य कब बना था?
उत्तर2001

दो अंकीय प्रश्न:-
1. क्षेत्रीय संगठनों को बनाने के क्या उद्देश्य हैं?
उत्तर- अपने क्षेत्रों में एतिहासिक दुश्मनी व कमजोरियों का क्षेत्रीय स्तर पर समाधन ढूंढ़ना।
- अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्ण और सहकारी क्षेत्रीय व्यवस्था का विकास करना।
2. चीन की नई आर्थिक नीति के दो विपरीत प्रभाव बताइये?
उत्तर- बेरोजगारी में वृद्धि।
- गांव और शहर के लोगों की आय में अन्तर।
3. मार्शल योजना क्या थी?
उत्तर1945 के बाद यूरोप के देशों में मेल-मिलाप को शीतयुद्ध से मदद मिली। अमेरिका ने यूरोप की अर्थव्यवस्था ने पुनर्गठन के लिये मदद की जिसे मार्शल योजना के नाम से जाना गया।
4. SEZ से क्या अभिप्राय है?
उत्तरSpecial Economic Zone (SEZ) के निर्माण से विदेशी व्यापार में वृद्धि। चीन विश्व में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिये सबसे आकर्षक देश बन कर उभरा।
5. आसियान के दो उद्देश्य बताइये?
उत्तर(1) आर्थिक विकास तेज करना।
(2) सामाजिक व सांस्कृतिक व प्रौद्योगिक विकास आदि।
6. चीन ने विदेशी व्यापार में वृद्धि लाने के लिए किन दो नीतियों को अपनाया?
उत्तर- 1978 खुले द्वार की नीति
- SEZ नीति
7. यूरोपीय संघ के झण्डे के विषय में संक्षिप्त विवरण दीजिए?
उत्तर- सोने के रंग के सितारों का वृत्त जो यूरोपीय संघ की एकता को दर्शाता है।
- 12 सितारे वहां इस संख्या को पारंपरिक रूप से पूर्णता, समग्रता और एकता का प्रतीक माना जाता है।
8. आसियान के झण्डे के विषय में बताइये?
उत्तर- आसियान के प्रतीक-चिन्ह में धन की दस बालियों दक्षिण-पूर्व एशिया के दस देशों को दर्शाती है।
- जो आपस में मित्रता व एकता के धागे में बंधे हैं। वृत्त आसियान की एकता का प्रतीक है।

चार अंकीय प्रश्न:-
1. यूरोपीय संघ के चार उद्देश्य बताइये।
उत्तर- शांति स्थापित करने के उद्देश्य से सांझी सुरक्षा व विदेश नीति बनाना।
- व्यक्तियों, वस्तुओं और पूंजी का आवागमन।
- यूरोपीय सदस्य देशों की कृषि और उद्योग धंधे का विकास।
- पर्यावरण सुधार |
2. क्षेत्रीय संगठनों पर भौगोलिक निकटता का क्या प्रभाव होता है?
उत्तर- क्षेत्रीय संगठन मजबूत होता है?
- समस्याएं एक समान होती हैं। (द्वितीय विश्व युद्ध व उपनिवेश का सामना)
- गरीबी, राष्ट्र-निर्माण, आर्थिक पिछड़ापन।
- समस्याओं का मिलकर सामना करना।
3. आसियान विजन 2020 की मुख्य क्या बाते हैं? वर्णन कीजिए।
उत्तर- अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में आसियान की बर्हिमुखी भूमिका को महत्व देना।
- संवाद और परामर्श की नीति।
- एशियाई देशों के साथ व्यापार व निवेश पर ध्यान देना।
- क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा स्थापित करना।
4. भारत-चीन के मध्य विवाद का वर्णन करें?
उत्तर- सीमा विवाद:- चीन ने पाकिस्तान के साथ संध् िकरके कश्मीर के कुछ भाग पर अधिकार।
- भारत के अरुणाचल प्रदेश पर चीन का दावा करना।
- 1962 का भारत-चीन युद्ध लद्दाख व अरुणाचल प्रदेश पर अपने दावे को जबरन स्थापित करना।
- 1965 भारत-पाक युद्ध में चीन ने पाकिस्तान की मदद की।
- चीन द्वारा भारत के परमाणु-परीक्षण का विरोध।
5. चित्र को ध्यानपूर्वक देखिए तथा निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए?
(क) विश्व में सबसे ज्यादा साइकिल चीन में इस्तेमाल की जाती है? आपके विचार में यह क्या संदेश देता है।
(ख) साइकिल के दो पहिए किस विचार धरा का प्रतिनिधित्व करते हैं।
उत्तर(क)संदेश- आज विश्व में निम्न कीमत की वस्तुएं चीन द्वारा पूंजीवादी देशों को निर्यात की जाती है।
(ख)दो पहिए- साम्यवाद और पूंजीवाद का प्रतिनिधित्व करते हैं 1978 में चीन ने ‘खुले द्वार’ तथा SEZ की नीति अपनाई?
6. अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय में आसियान के सशक्तिकरण के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए?
उत्तर- यूरोपीय संघ की तरह इनका अपना झण्डा, गान, मुद्रा व स्थापना दिवस होना चाहिए।
- अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि करना।
- व्यापार को बढ़ावा देना?
- सुरक्षा और विदेश नीतियों में तालमेल स्थापित करना।
- यूरोपीय संघ की तरह UNO की गतिविधियों में भाग लेना।

छः अंकीय प्रश्न:-
1. यूरोपीय संघ के आर्थिक क्षेत्र में क्या प्रभाव हुए?
उत्तर2005 में इसका सकल घरेलू उत्पादन 12000 अरब डॉलर हो गया जो अमेरिका सी भी ज्यादा था।
- यूरो मुद्रा, अमेरिकी डॉलर के लिये खतरा।
- विश्व व्यापार संगठनों के अन्दर समूह के रूप में कार्य करना।
- अमेरिकी नीतियां भी इससे प्रभावित।
2. यूरोपीय संघ की सांझी विशेषताओं का वर्णन कीजिए?
उत्तर- अपना एक झंडा, गान, स्थापना दिवस और अपनी एक मुद्रा।
- समृद्ध सैनिक क्षमता।
- टकराव रहित, मेल मिलाप की सोच।
- दो राष्ट्रो का सुरक्षा परिषद् का स्थाई सदस्य होना।
3. चीनी अर्थव्यवस्था के उत्थान के लिए उत्तरदायी कारकों का वर्णन कीजिए।
उत्तर- खुले द्वार की नीति
- शॉक थेरेपी की जगह, चरणबद्ध अर्थव्यवस्था
- 1982 में खेती का निजीकरण
- विशेष आर्थिक क्षेत्र की व्यवस्था
- निजी सम्पत्ति को आंशिक रूप से स्वीकारना।
- अर्थव्यवस्था समाजवाद से पूंजीवाद की ओर बढ़ती।
4. राजीव गांधी द्वारा 1988 में चीन यात्रा के पश्चात् भारत-चीन संबंधो को नई दिशा प्राप्त हुई है। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- 1988 में भारत-चीन संबंध सुधारने का प्रयास वार्ता का तरीका अपनाया गया।
- सांस्कृतिक आदान-प्रदान।
- विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में परस्पर सहयोग
- व्यापार के लिए सीमा पर चार पोस्ट खोलने के लिए समझौते किये
- दोनों देशों ने ऊर्जा सौदा प्राप्त करने तथा विश्व व्यापार संगठन पर समान नीति अपनाई।