कांग्रेस प्रणाली चुनौतियाँ और पुनर्स्थापना - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
सीबीएसई कक्षा -12 राजनीति विज्ञान
महत्वपूर्ण प्रश्न
पाठ-14
कांग्रेस प्रणाली:- चुनौतियां और पुर्नस्थापना
महत्वपूर्ण प्रश्न
पाठ-14
कांग्रेस प्रणाली:- चुनौतियां और पुर्नस्थापना
एक अंकीय प्रश्न:-
1. नेहरू की मृत्यु के पश्चात भारत के प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया?
उत्तरलाल बहादुर शास्त्री
2. लाल बहादुर शास्त्री ने कौन सा नारा दिया?
उत्तरजय जवान जय किसान
3. इन्दिरा गांधी प्रधानमंत्री बनने से पूर्व किस राजनीतिक पद पर कार्यरत थी?
उत्तरशास्त्री जी के मंत्रीमण्डल में सूचना मंत्री
4. लाल बहादुर शास्त्री ने पाकिस्तान के साथ कौन सा समझौता किया था?
उत्तरताशकन्द समझौता, 1966
5. दल-बदल की राजनीति कब शुरू हुई?
उत्तरसन् 1967 से
6. 1967 के चुनावों के परिणामों ने किस प्रकार की राजनीति को जन्म दिया?
उत्तरगठबंधन की राजनीति
7. इन्दिरा गांधी को प्रधानमंत्री बनवाने में किसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी?
उत्तरसिंडिकेट ने
8. भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता का संकेत कैसे महसूस होता है?
उत्तरभारत में सत्ता का हस्तान्तरण शान्तिपूर्ण ढंग से होता है।
9. सर्वप्रथम भारत के किस राज्य में किस पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी?
उत्तरमद्रास (अब तमिलनाडु) में, द्रविड मुनेत्र कडगम (डी. एम. के.) की सरकार बनी।
10. प्रिवी पर्स से आप क्या समझते है?
उत्तरदेशी रियासतों के राजाओं के विशेषाधिकार जैसे-निजी सम्पदा, विशेष भत्ते आदि।
11. स्कूल बच्चों को दोपहर का भोजन देने की योजना लागू करने का श्रेय किसे जाता है?
उत्तरके. कामराज
12. पं॰ जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु के समय कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष कौन था?
उत्तरके. कामराज
दो अंकीय प्रश्न:-
1. 1960 के दशक को किन कारणों से खतरनाक, दशक कहा जाता है?
उत्तरइस समय गरीबी, असमानता, साम्प्रदायिकता, क्षेत्रीय विभाजन, युद्धों का सामना आदि समस्याये विद्यमान थी।
2. किस राष्ट्रपति चुनाव में अंर्तआत्मा की आवाज पर मतदान के लिए कहा गया?
उत्तरवी. वी. गिरि
3. चौथे आम चुनावों को राजनीतिक भूकंप की संज्ञा क्यों दी गई?
उत्तरइस चुनाव में कांग्रेस की प्राप्त मत प्रतिशत तथा सीट संख्या में कमी आई और कांग्रेस 09 राज्यों में चुनाव हारी थी।
4. इन्दिरा काल में कांग्रेस का जनाधार कौन से वर्ग के लोग थे?
उत्तरमहिला, दलित, आदिवासी तथा अल्पसंख्यक
5. इन्दिरा गांधी द्वारा अपना जनाधार बढ़ाने के लिए उठाये गए कोई दो कदम बताएँ?
उत्तर(1) प्रिवीपर्स की समाप्ति (2) बैंको का राष्ट्रीयकरण (3) भूमि सुधार (4) गरीबी हटाओ का नारा।
6. डी. एम. के राजनीतिक पार्टी ने किस संस्कृति का समर्थन और किस भाषा का विरोध किया?
उत्तरसमर्थन-द्रविड़ संस्कृति का, विरोध-हिन्दी भाषा का।
7. ‘‘ग्रैड़ अलांयस’’ से क्या अभिप्राय है?
उत्तर1971 के चुनाव के समय सभी बड़ी गैर साम्यवादी और गैर कांग्रेसी विपक्षी दलों द्वारा बनाया गया गठबंधन।
8. इन्दिरा गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में जमने में समय क्यों लगा?
उत्तरइन्दिरा गांधी को प्रधानमंत्री बनने के एक वर्ष के अन्दर लोकसभा चुनावों में अनुआई करनी पड़ी और इस समय देश की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी।
9. 1996 में शास्त्री जी के मरणोपरांत प्रधानमंत्री पद के लिए संघर्ष किन के बीच हुआ तथा किसने यह पद कैसे प्राप्त किया?
उत्तरइन्दिरा गांधी तथा मोरारजी देसाई में, आम सहमति के बजाय सांसदो ने गुप्त मतदान में इन्दिरा जी को 2/3 मत दिये।
चार अंकीय प्रश्न:-
1. सन् 1971 के चुनावों के क्या परिणाम घटित हुए?
उत्तर(अ) कांग्रेस संगठन का सफाया
(ब)नयी कांग्रेस ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उत्तराधिकारी
(स)इन्दिरा गांधी जनता की एक मात्र नेता
(द)1967 का खोया प्रभुत्व पुनः प्राप्त
(य)1971 के पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान का विभाजन।
2. श्रीमति इंदिरा गांधी ने दिसम्बर 1970 में लोक सभा भंग करने की सिफारिश करने की आवश्यकता क्यों महसूस की?
उत्तर(अ)दूसरे दलों से अपनी निर्भरता समाप्त करना
(ब)अपने दल की स्थिति मजबूत करना
(स)अपने कार्य कर्मो के पक्ष में जनादेश प्राप्त करना।
3. लाल बहादुर शास्त्री को प्रधानमंत्री बनने पर किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा था?
उत्तर(अ)1962 के भारत चीन युद्ध से उत्पन्न आर्थिक कठिनाई
(ब)1965 के भारत-पाक युद्ध तथा इसकी आर्थिक कठिनाई
(स)मानसून की विफलता
(द)खाद्यान्न संकट
(य)विदेशी मुद्रा भण्डार में कमी
(र)औद्योगिक उत्पादन तथा निर्यात में कमी।
4. चौथे लोकसभा चुनाव के समय भारत की क्या स्थिति थी?
उत्तरसन् 1967 में चौथा आम चुनाव हुए - स्थिति
(अ)आर्थिक संकट
(ब)विदेशी मुद्रा भण्डार में कमी
(स)मानसून असफल, सूखा, खेती उपज में कमी, खाद्य संकट
(द)सैन्य खर्च में वृद्धि, आर्थिक विकास तथा नियोजन के संसाधनों को सैन्य व्यय में लगाना।
5. कांग्रेस पार्टी किन कारणों को लेकर 1969 में विभाजन की शिकार हुई?
उत्तरसन् 1967 में इन्दिरा गांधी द्वारा 20 सूती कार्यक्रम, खाद्यान्न का सरकार नियन्त्रण, भूमि सुधार, बैंको का राष्ट्रीयकरण तथा प्रिवीपर्स की समाप्ति की घोषणा।
- 1969 में राष्ट्रपति चुनाव में सिडिकेट व इन्दिरा गांधी के मध्य गुट बाजी।
- राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष ने व्हिप जारी किया परन्तु इन्दिरा गांधी ने खुले आम अन्तरात्मा की आवाज पर वोट डालने को कहा।
6. निम्न का संबंध किससे है?
(क)जय जवान जस किसान,
(ख)गरीबी हटाओं
(ग)इन्दिरा हटाओ
(घ)आया राम गया राम
उत्तर(अ)जय जवान जय किसान - लाल बहादुर शास्त्री
(ब)गरीबी हटाओ - इंदिरा गांधी
(स)इन्दिरा हटाओ - ग्रैड अलांयस
(द)आया राम गया राम - दलबदल
7. निम्न शब्दों का पूर्ण रूप लिखो?
(1) P.U.F.
(2) S.V.D.
(3) C.W.C
(4) D.M.K.
उत्तर(1) P.U.F.: पापुलर युनाइटेड फ्रंट
(2) S.V.D.: संयुक्त विद्यायक दल
(3) C.W.C.: कांग्रेस वर्किंग कमेटी
(4) D.M.K.: द्रविड मुनेत्र कड़गम
छः अंकीय प्रश्न:-
1. 1960 के दशक से आरंभ हुई दल बदल की राजनीति से भारतीय राजनीति आज भी ग्रस्त है इस बात को ध्यान में रखते हुए दलबदल के कुप्रभावों की चर्चा करें।
उत्तर(अ)मतदाताओं से विश्वासघात
(ब)राष्ट्रीय हितो की अनदेखी
(स)प्रशासन में ढील-अलोकतान्त्रिक
(द)राजनीतिक अस्थिरता
(य)मंत्रिमण्डल मे अनावश्यक विस्तार
(र)छोटे दलों को बढावा
(ल)विद्यायको की प्रतिष्ठा में कमी
(व)राजनीति में मतदाताओं की रूचि कम होना
(च)अवसरवादिता को बढावा।
2. 1967 के आम चुनाव के समय भारत की आर्थिक, राजनीतिक व सामाजिक स्थिति का वर्णन करे।
उत्तर(अ)आर्थिक स्थिति: - मानसून विफलता, खाद्यान्न संकट, विदेशी मुद्रा भण्डार में कमी, सैन्य खर्च में वृद्धि रूपये का अवमूल्यन
(ब)राजनीतिक स्थिति - 1967 के चुनावों तक दो प्रधानमंत्रियों का देहावसान, नये प्रधानमंत्री का कम अनुभवी होना विरोधी दलों का कांग्रेस विरोधी मोर्चा बनाना।
(स)सामाजिक स्थिति - समाजवादी पार्टियों का समानता के लिए संघर्ष, कृषक विद्रोह, साम्प्रदायिक दंगे
3. चौथे आम चुनाव 1967 के भारतीय राजनीति पर क्या प्रभाव हुए?
उत्तर(अ)कांग्रेस के प्रभुत्व को झटका
(ब)विपक्षी दलो में एकता का विकास
(स)मतदाताओं की जागरूकता का संकेत
(द)गठबंधन सरकारों का आरम्भ
(य)दलबदल की शुरूआत
(र)राज्यों में मध्याब्धि चुनाव।
4. इन्दिरा गांधी ने कांग्रेस को पुनर्स्थापित करने के लिए क्या रणनीतियां बनाई थी?
उत्तर(अ)साम्यवादी दलों से चुनावी गठजोड़
(ब)जनता के सामने ठोस कार्यक्रम - गरीबी हटाओ।
(स)अर्थव्यवस्था में सार्वजनिक क्षेत्र की वृद्धि
(द)राजाओं के प्रिवी पर्स की समाप्ति
(य)बैको का राष्ट्रीयकरण
(र)विपक्षी दलों के पास ठोस कार्यक्रम नही।