प्राथमिक क्रियाएँ-महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

 CBSE Class 12 Geography

Important Questions 
(भाग – 1)
पाठ - 5
प्राथमिक क्रियाएं


अध्याय को संक्षेप में जानिये:-

प्र॰1विश्व के वे कौन से दो क्षेत्र है जहाँ भोजन संग्रह प्रमुख आर्थिक एवम् क्रिया है?

उ॰उच्च अक्षांश के क्षेत्र - उत्तरी कनाडा, उत्तरी यूरेशिया अवम दक्षिणी चिली।

निम्न अक्षांश के क्षेत्र - अमेजन बेसिन उष्ण कटिबंधीय अफ्रीका, द. पूर्वी एशिया का आंतारिक प्रदेश।

प्र॰2संग्रहण पर आधारित कुछ व्यवसायिक कार्यों के नाम लिखिए ।

उ॰पौधों की छालों से कुनेन एवम् कार्क तैयार करना, दवाईयाँ बनाना, रबड़, गोंद व राल बनाना।

प्र॰3पशुपालन को कितने वर्गों में रखा जा सकता है?

उ॰पशुपालन को दो वर्गों में रखा जा सकता है।

(1) चलवासी पशुपालन (2) वाणिज्य पशुधन पालन

प्र॰4चलवासी पशुचारकों की संख्या में कमी आने के प्रमुख कारण बताइये।

उ॰(1) राजनीतिक सीमाओं का बनना एवं उन पर कड़ा नियंत्रण।

(2) राज्यों द्वारा चलवासी पशुचारकों के लिए नई बस्तियों का निर्माण।

प्र॰5कर्तन एवं दहन कृषि को विश्व के भिन्न - भिन्न भागों में किस नाम से जाना जाता है?

उ॰भारत में झूम कृषि मध्य अमेरिका एवं मेक्सिको में मिल्पा, मलेशिया एवं इंडोनेशिया में लादांग।

प्र॰6फलों एवं पुष्पों की खेती मुख्या रूप से विश्व में कहां-कहां होती है?

उ॰उत्तर प.यूरोप, उ. पू . संयुक्त राज्य अमेरिका एवं भूमध्य सागरीय प्रदेश।

प्र॰7ट्रक कृषि किसे कहते है?

उ॰जहां केवल सब्जियों के खेती होती है वहां ट्रक खेत एवं बाज़ार के मध्य दूरी रात भर में तय करते है। इन्हें ट्रक कृषि कहते है।

प्र॰8सहकारी कृषि के लिए मुख्य रूप से अग्रणी देश कौन सा है?

उ॰डेनमार्क। इसके अतिरिक्त नीदरलैंड, बेल्जियम एवं इटली में भी यह सफलतापूर्वक चला है।

प्र॰9सोवियत संघ / रूस में सामूहिक कृषि को क्या कहते है?

उ॰कोलखहोज

प्र॰10खनन कार्य के प्रमुख तरीके कौन से है?

उ॰(1) धरातलीया या विवृत खनन

(2) भूमिगत या कूपकी खनन


विस्तार से जानिये

प्र॰11चलवासी पशुचारण एवं वाणिज्य पशुधन पालन में अंतर स्पष्ट करे?

उ॰चलवासी पशुचारण

  • चलवासी पशुचारण में पशु पालक अपने पालतू पशुओं के साथ पानी एवं चरागाह के लिए एक स्थान से दुसरे स्थान जाते रहते है।
  • क्षेत्र को भौगोलिक विशेषता के अनुसार पशु पाले जाते है जैसे – उष्ण कटिबन्धीय अफ्रीका में गाय - बैल, सहारा एवं एशिया के मरुस्थलों में – भेड़ - बकरी एवं ऊँट
  • यह एक जीवन निर्वाह व्यवसाय के रूप में है।
  • इसमें पशुपालन के पारंपरिक तरीके अपनाये जाते है।

वाणिज्य पशुधन पालन

  • इसमें पशुओ को एक विशाल फर्म में एक ही जगह पर रखा जाता है एवं चराई को नियंत्रित करने के लिए सम्पूर्ण क्षेत्र को छोटी-छोटी इकाईयों में बाँटा जाता है।
  • इनमें मुख्य रूप से एक ही प्रकार के पशु पाले जाते है जैसे - भेड़, बकरी, गाय, बैल एवं घोड़े।
  • यह व्यापार की दृष्टि से व्यवस्थित एवं पूंजी प्रधान व्यवसाय है।
  • इसमें पशुओं के प्रजनन, स्वास्थ्य तथा उत्पादों के संसाधित करने में वैज्ञानिक तरीके प्रयोग में लिए जाते है।

प्र॰12आदिकालीन निर्वाह कृषि, किस रूप में की जाती है? इसको प्रमुख विशेषताये बताइए?

उ॰आदिकालीन निर्वाह कृषि स्थानांतरीय कृषि के रूप में की जाती है इसके कृषक एक क्षेत्र के जंगल या वनस्पतियों को जलाकर खेती करना है एवं 3 से 5 साल बाद वह स्थान छोडकर अन्यंत्र चला जाता है। इस कृषि में खेत छोटे-छोटे होते है औजार पारंपरिक होते है जैसे - फावड़े, कुदाली आदि। इस प्रकार की कृषि का मुख्य क्षेत्र अफ्रीका, दक्षिणी एवं मध्य अमेरिका का उष्ण कटिबन्धीय भाग है। इस कृषि को विश्व के अलग – अलग भागो में भिन्न - भिन्न नामों से जानते है जैसे - झूम, मिल्पा, लादांग आदि।

प्र॰13रोपण कृषि की प्रमुख विशेषताये बताते हुए इसके अंतर्गत फसलों के नाम लिखो?

उ॰विशेषताये:-

(1) कृषि क्षेत्र का आकार विस्तृत हो जाता है।

(2) अधिक पूंजी निवेश, उच्च प्रबंध एवं वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग होता है।

(3) इसमें एक फसल के उत्पादन पर ध्यान केन्द्रित किया जाता है।

(4) रोपण कृषि की फसलों को एक बार रोपकर कई वर्षो तक फसल ली जाती है जैसे - चाय, कोफी, कोको , रबड़, कपास, गन्ना, केला एवं अनन्नास

प्र॰14गहन निर्वाह कृषि एवं विस्तृत वाणिज्य कृषि में तीन अंतर बताये?

उ॰गहन निर्वाह कृषि

  • इस कृषि में खेतों के आकार छोटे होते है उन पर निर्भर जनसँख्या का घनत्व सघन होता है।
  • इस कृषि में कृषक परिवार के लोग ही श्रम करके उत्पादन वृद्धि करते है।
  • इस कृषि में अधिकतर कार्य हाथ से एवं कम से कम यांत्रिक विधि का प्रयोग किया जाता है।
  • इसके अंतर्गत मुख्तयः चावल गेहूँ की खेती की जाती है। इसमें प्रति हेक्टयेर उपज लिखो।

विस्तृत वाणिज्य कृषि

  • खेतों के आकार बड़े होते है और जनसँख्या का घनत्व कम होता है।
  • इनमें व्यावसायिक रूप से श्रमिक रखे जाते है।
  • इस कृषि में अधिकतर कार्य मशीनों द्वारा किया जाता है।
  • इस कृषि में प्रति व्यक्ति उपज अधिक होती है। क्यों यह कृषि कम जनसँख्या वाले स्थानों में की जाती है।

प्र॰15डेयरी कृषि की सफलता किन बातों पर निर्भर करती है?

उ॰डेयरी कृषि उस कृषि को कहते है जिसके अंतर्गत दुधारू पशुपाले जाते है। इसमें जानवरों के रहने, चारा भंडारण आदि की व्यवस्था बड़े पैमाने पर की जाती है। दूध निकालने के लिये भी मशीने लगायी जाती है।

दुग्ध उत्पादों के परिवहन की, रेफ्रिजेटर की एवं पशचुराइजेशन की व्यवस्था इस कृषि के लिए आवयशक है क्योकि दुग्ध उत्पाद बहुत शीघ्र खराब होने वाले होते है।

प्र॰16खनन कार्य को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक कौन से है?

उ॰(1) किसी स्थान पर खनिज अयस्क की उपलब्धता, गुणवता एवं भंडार का होना।

(2) खनिजो के लिये आवश्यक तकनीकी ज्ञान का होना।

(3) खनन के लिये आवश्यक पूंजी यातायात की सुविधा एवं श्रम उपलब्ध होना।

प्र॰17भूमध्य सागरीय कृषि कहाँ की जाती है? इस प्रकार की कृषि की 2 प्रमुख विशेषताये क्या है?

उ॰भूमध्य सागरीय कृषि भूमध्यसागर के समीपवर्ती क्षेत्रों जो दक्षिणी यूरोप से उत्तरी अफ्रीका में ट्रयूनिशिया से अटलांटिक तक फैला है, में की जाती है इसके अतिरिक्त द. कैलिफ़ोर्निया, मध्यवर्ती चिली में भी यह कृषि की जाती है।

विशेषताये:-

(1) इसके अंतर्गत मुख्य रूप से अंगूर, अंजीर जैसे फलों की खेती की जाती है

(2) शीत ऋतु में यूरोप एवं अमेरिका में फलों एवं सब्जियों की माँग की पूर्ती करता है।

प्र॰18मानसून एशिया के घने बसे क्षत्रों में किस प्रकार की कृषि की जाती है? कारण सहित स्पष्ट करे।

उ॰मानसून एशिया में चावल प्रधान एवं चावल रहित गहन निर्वाह कृषि की जाती है

कारण:- इन क्षेत्रों का उच्चावच, जलवायु, वर्षा आदि के कारण कृषि कार्य पर बहुत अधिक जनसँख्या निर्भर है यहाँ यंत्रो के स्थान पर मानव श्रम एवं उर्वरको के स्थान पर गोबर खाद एवं हरी खाद का प्रयोग अधिक होता है। इन क्षत्रों में जनसँख्या की अधिकता एवं कृषि पर निर्भर होना प्रमुख कारण है।


मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न

प्र॰विश्व के मानचित्र में निम्नलिखित क्षेत्रों को पहचानों एवं उनके सामने क्षेत्र का नाम लिखे?

1. गहन निर्वाह कृषि क्षेत्र
2. विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि क्षेत्र
3. डेरी कृषि में अग्रणी देश

उ॰(1) (अ) इंडोनेशिया
(ब) पूर्वी चीन
(2) (अ) प्रेयरीज
(ब) पंपाज
(स) वेल्ड्ज
(द) स्टेपिज
(3) (अ) न्यूजीलैंड
(ब) तस्मानिया
(स) डेनमार्क
मानचित्र