परिवहन तथा संचार-पुनरावृति नोट्स

                                               CBSE Class 12 भूगोल भाग – 2

पाठ – 10 परिवहन और संचार
पुनरावृति नोटस


परिचयः- परिवहन वह व्यवस्था है, जिसमें यंत्रों तथा संगठनों द्वारा मनुष्य और माल-भार को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचाया जाता है। परिवहन के विकास से गतिशीलता बढ़ती है, परिवहन तंत्र में चार तत्व शामिल है - उद्गम, गतंव्य, मार्ग और वाहक। उद्गम वह बिन्दु है जहां से यातायात शुरू होता है, गतंव्य वह बिन्दु है जहां यह समाप्त होता है, मार्ग वह तल है, जिस पर आवागमन होता है तथा वाहक वह साधन जो यात्रियों और सामान को ढोता है।

अवधारणा मानचित्र

पाठ एक नज़र में

  • परिवहन वह व्यवस्था हैं जिसमें यन्त्रों तथा संगठनों द्वारा मनुष्य और मालभार को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचाया जाता है।
  • संचार वह व्यवस्था है जिसमें विचारों, संदेशों तथा दर्शन का विनिमय विभिन्न माध्यमों द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान तक करते हैं।
  • परिवहन तन्त्र भारत में सामाजिक, आर्थिक य राजनीतिक एकता को मज़बूत करता हैं |
  • सड़कों को मुख्यतया राष्ट्रीय महामार्गों, राज्य महामार्गों जिला व ग्रामीण सड़कों में बाँटा जा सकता है | सीमांत सड़कें एवं अंतर्राष्ट्रीय महामार्ग अन्य महत्वपूर्ण सड़कें हैं।
  • भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण (एन.एच.ए.आई.) को राष्ट्रीय महामार्गों के विकास, रख-रखाव तथा प्रचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
  • वायु परिवहन का प्रबंधन दो निगमों-एयर इंडिया तथा इन्डियन एयरलाइन द्वारा किया जाता है |
  • इंटरनेट सर्वाधिक प्रभावी व आधुनिक वैयक्तिक संचार प्रणाली है।
  • भारत में प्रति वर्ष सडूकों द्वारा लगभग 85% यात्री तथा 70% भार यातायात का पविहन किया जाता हैं।
  • भारत में आधुनिक सड़कों के लिए पहला गंभीर प्रयास 1943 में नागपुर योजना बना कर किया गया परन्तु रज़वाड़ों व ब्रिटिश भारत के बीच समन्वय के अभाव में यह सफल नहीं हो सकी।
  • भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण (NHAI) का प्रचलन 1995 में हुआ यह भूतल परिवहन मंत्रालय के अधीन एक स्वयत्तशासी निकाय है।
  • मई 1960 में सीमा सिद्धक संगठन को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़कों के सुधार के लिए स्थापित किया गया।
  • भारतीय रेल की स्थापना 1853 में हुई | मुंबई से थाणे के बीच 34 कि.मी. लम्बी रेल लाइन निर्मित की गई |
  • मेट्रो रेल ने कलकत्ता और दिल्ली नगरों में नगरीय परिवहन व्यवस्था में क्रान्ति ला दी है |
  • सी.एन.जी. चालित वाहनों तथा मेट्रो रेल के प्रचालन ने नगरों में प्रदुषण को नियंत्रित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है |
  • जल परिवहन सबसे सस्ते, ईंधन दक्ष तथा पारिस्थितिकी अनुकूल परिवहन प्रणाली है |
  • देश में राष्ट्रीय जल मार्गों के विकास, अनुरक्षण तथा नियमन हेतू 1986 में अतः स्थलीय जलमार्ग प्राधिकरण स्थापित किया गया |
  • भारत में भर के अनुसार लगभग 95% तथा मूल्य के अनुसार 70% विदेशी व्यापार महासागरीय मार्गों द्वारा होता है |
  • भारत में 1936 में आल इण्डिया रेडियो तथा 1957 में आकाशवाणी की श्तापना की गई |