अधिकार - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

CBSE कक्षा 11 राजनीति विज्ञान
पाठ-14 अधिकार
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

एक अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
  1. अधिकार कर्त्तव्य का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
    उत्तर- 
    सार्वजनिक कल्याण हेतु लोगों को दी जाने वाली सुविधाएँ।
  2. विश्व मानव अधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
    उत्तर-
     10 दिसम्बर।
  3. मानव के जीवन में अधिकारों का क्या महत्व है?
    उत्तर- 
    सर्वांगीण विकास हेतु।
  4. भारत में संविधान में वार्णित अधिकारों को क्या कहा जाता है?
    उत्तर- 
    मौलिक अधिकार।
  5. शिक्षा को व्यक्ति का सार्वभौमिक अधिकार क्यों माना जाता है?
    उत्तर- 
    शिक्षा सभी क्षेत्रों के विकास में सहयोगी।
  6. कर्तव्य से आप क्या समझते हैं?
    उत्तर- 
    अधिकार प्राप्त करने के बदले निभाई गई जिम्मेदारियाँ।
  7. प्राकृतिक अधिकारों तथा मौलिक अधिकरों में मुख्य अंतर क्या है?
    उत्तर- 
    जन्म से प्राप्त और संविधान द्वारा प्रदता।
  8. वर्तमान समाज में प्राकृतिक अधिकारों के स्थान पर कौन सा शब्द प्रयोग हो रहा हे?
    उत्तर- 
    मानव अधिकार।
  9. कर्तव्य कितने प्रकार के होते हैं?
    उत्तर- 
    दो प्रकार के हैं- नैतिक एवं कानूनी।

दो अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
  1. राजनीतिक अधिकारों में कौन-कौन से अधिकार शामिल है?
    उत्तर-
    1. मत देने का
    2. निर्वाचित होने का
  2. अधिकारों की सुरक्षा के कोई दो उपाय सुझाइए।
    उत्तर-
    1. राज्य द्वारा
    2. स्वतंत्रता न्यायपालिका द्वारा
  3. नागरिक के राज्य के प्रति किन्हीं दो कर्त्तव्यों को लिखिए।
    उत्तर-
    1. संविधान का सम्मान
    2. कानून व व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग
  4. एक नागरिक को कौन-कौन से आर्थिक अधिकार प्राप्त है?
    उत्तर-
    1. व्यवसाय चुनने, काम करने का अधिकार।
    2. सम्पति खरीदने का अधिकार।
  5. निम्नलिखित का मिलान कीजिए-
    a)आर्थिक अधिकारमत देने का अधिकार
    b)नागरिक अधिकार या सामाजिक अधिकारस्वतंत्रता का अधिकार
    c)राजनीतिक अधिकारन्यूनतम भत्ता
    d)सांस्कृतिक अधिकारमातृभाषा में शिक्षा पाने का अधिकार
    उत्तर-
    a)आर्थिक अधिकारन्यूनतम भत्ता
    b)नागरिक अधिकार या सामाजिक अधिकारस्वतंत्रता का अधिकार
    c)राजनीतिक अधिकारमत देने का अधिकार
    d)सांस्कृतिक अधिकारमातृभाषा में शिक्षा पाने का अधिकार

चार अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
  1. कर्त्तव्यों व अधिकार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं? क्या आप इससे सहमत हैं? समझाइए।
    उत्तर-
     अधिकार व कर्तव्य का नजदीकी संबंध अधिकार व्यक्ति के व्यक्तित्व को पूर्ण नहीं कर सकता जब तक व्यक्ति समाज के प्रति अपने कर्तव्य नहीं निभाता। कर्तव्य एक दायित्व है जो दूसरों को अपने अधिकारों को इस्तेमाल करने की स्वतंत्रता देता है।
  2. नागरिक के किन्हीं चार राजनीतिक अधिकारों का वर्णन करो।
    उत्तर-
    मत देने का अधिकार, चुनाव लड़ने का अधिकार, राजनीतिक दल बनाने का अधिकार।
  3. अधिकार राज्य की सत्ता पर कुछ सीमाएं लगातें है? उदाहरण देकर समझाइए।
    उत्तर- 
    राज्य अधिकारों का अतिक्रमण नहीं कर सकता। जनता के हितों का ध्यान राज्य द्वारा क्योंकि जनता ही लोकतांत्रिक देशों में सरकार चुनती है
    अधिकार ही राज्य को कुछ खास तरीकों से कार्य करने का दायित्व देते हैं। अधिकार यह निश्चित करते है कि राज्य व्यक्ति के जीवन और स्वतंत्रता की मर्यादा का उल्लंघन किए बगैर काम करें।

पाँच अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
  1. निम्नलिखित चित्र और वार्तालाप को पढ़िए और नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दो-
    1. उपरोक्त चित्र किस अधिकार का दावा कर रहा है?
    2. समाज में किसी भी कार्य में देरी से आहत व्यक्ति क्या महसूस करता है? उसे राहत कौन देता है?
    3. सूचना का अधिकार क्या है?​​​​​​
    उत्तर-
    1. सूचना के अधिकार का
    2. असुरक्षित व लाचार
      न्यायपालिका
    3. किसी भी विषय पर, संशय की परिस्थिति में जानकारी तथा आंकड़े प्राप्त करना 
  2. निम्न अनुच्छेद को पढ़े और प्रश्नों के उत्तर दें-
    अधिकतर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं राजनीतिक अधिकारों का घोषणा पत्र बनाने से अपनी शुरूआती करती हैं। राजनीतिक अधिकार नागरिक को कानून के समक्ष बराबरी तथा राजनीति प्रक्रिया में भागीदारी का हक देतें हैं। उनमें शामिल होने जैसे अधिकार शामिल हैं। राजनीतिक अधिकार नागरिक स्वतंत्रताओं से जुड़े होते हैं। नागरिक स्वतंत्रता का अर्थ है स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच का अधिकार, विचारों की स्वतंत्र अभिव्यक्ति का अधिकार प्रतिवाद करने तथा असहमति प्रकट करने का अधिकार। नागरिक स्वतंत्रता और राजनीतिक अधिकार मिलकर किसी सरकार की लोकतांत्रिक प्रणाली की बुनियाद का निर्माण करते है। अधिकारों का उद्देश्य लोगों के कल्याण की हिफाजत करना होता है।
    1. राजनीतिक अधिकार क्या है? इन्हें कौन देता है?
    2. राजनीतिक अधिकार लोगों को क्या देते हैं?
    3. अधिकारों का उद्देश्य क्या है और ये किस प्रकार सरकार को जनता के कल्याणहित में प्रभावित करते हैं?
      उत्तर- 
    4. व्यक्ति का विकास
    5. सुरक्षा
    6. कानून का शासन
      संवैधानिक उचारों के अधिकार के माध्यम से।

छः अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
  1. कर्त्तव्य किसे कहते हैं? एक अच्छे नागरिक के कर्त्तव्यों का उल्लेख कीजिए
    उत्तर- कर्त्तव्य एक दायित्व है। कर्त्तव्य हम दूसरों के प्रति निभाते हैं जिससे समाज का विकास होता है।
    कर्त्तव्यः-
    1. शरीर मन स्वस्थ रखना
    2. शिक्षा
    3. माता पिता की सेवा
    4. राष्ट्र के प्रति भक्ति भावना
    5. देश की सुरक्षा
    6. राष्ट्र ध्वज तथा गान की गरिमा
  2. अधिकार कितने प्रकार के हेाते हैं? उदाहरण देकर समझाइए।
    उत्तर-
    1. प्राकृतिक - जीवन, स्वतंत्रता
    2. नैतिक - माता पिता की सेवा, बच्चों की शिक्षा
    3. कानूनी- मौलिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक
  3. अधिकार तथा कर्त्तव्यों में क्या संबंध है?
    उत्तर- 
    गहरे रूप से जुड़े, एक ही सिक्के के दो पहलू कर्त्तव्य के बिना अधिकार लागू नहीं हो सकते। अपना अधिकार ही पहल कर्त्तव्य।
  4. अधिकार व दावे में अंतर लिखो?
    उत्तर-
    1. सभी दांवे अधिकार नहीं होते परंतु सभी अधिकार दावे होते हैं।
    2. अधिकार दावें है जो राज्य द्वारा मान्यता प्राप्त होते हैं, सभी दावों को राज्य द्वारा मान्यता प्राप्त होते है।
    3. दावे-राज्य के संविधान द्वारा गांरटी नहीं। मौलिक अधिकारों के राज्य के संविधान द्वारा।