भारत के विदेश सम्बन्ध - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

सीबीएसई कक्षा -12 राजनीति विज्ञान
महत्वपूर्ण प्रश्न
पाठ-13
भारत के विदेश सम्बंध

एक अंक वाले प्रश्न:-
1. किस वैश्विक पृष्ठ भूमि में भारत को स्वतंत्रता मिली?
उत्तरशीतयुद्ध काल में
2. शीतयुद्ध से बचने के लिए भारत ने किसी नीति का पालन करने का निर्णय लिया?
उत्तरगुट निरपेक्षता की नीति का
3. भारत चीन सम्बन्ध कब सामान्य हुए?
उत्तर(लगभग 10 वर्ष बाद) 1976 में दोनो के बीच राजनीतिक सम्बन्ध बहाल हो सके।
4. चीन से युद्ध के तुरंत बाद किस इलाके पर सरकार ने विशेष ध्यान दिया?
उत्तरपूर्वोत्तर प्रदेशो पर (नागालैण्ड को प्रान्त तथा मणिपुर त्रिपुरा को विधान सभा के निर्वाचन का अधिकार दिया)
5. भारत पाक युद्ध किसके हस्ताक्षेप पर खत्म हुआ?
उत्तरसंयुक्त राष्ट्र संघ, रूस के मध्यस्थता की।
6. ब्रिटेन ने स्वेज नहर के मसले पर किस देश का आक्रमण किया?
उत्तरमिस्त्र पर, 1956 में
7. नेफा या उत्तर-पूर्वी सामन्त किस राज्य को कहाँ जाता है?
उत्तरअरूणाचल प्रदेश
8. चीन-भारत युद्ध के पश्चात् किस पार्टी के नेताओं को चीन का पक्ष लेने के कारण गिरफ्तार किया गया था?
उत्तरमाक्र्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (सी. पी. एम.)
9. 1971 में भारत-पाक युद्ध के समय पूर्वी पाकिस्तान के प्रमुख नेता एवं पार्टी का नाम बताइये?
उत्तर.  शेख मुबीबुर्रहमान, आवामी लीग
10. 1999 के कारगिल संघर्ष के समय भारत द्वारा कौन सा ऑपरेशन चलाया गया?
उत्तरआपरेशन विजय

दो अंकों वाले प्रश्न:-
1. तिब्बत के धार्मिक गुरू दलाई लामा भारत में शरण क्यों देना चाहते थे?
उत्तर(अ)तिब्बत पर चीनी आक्रमण
(ब)भारत में राजनीतिक मदद की आशा
2. गुटनिरपेक्षता पृथकतावाद से किस प्रकार भिन्न है?
उत्तरपृथकतावाद में अन्तर्राष्ट्रीय विवादों से अलग-थलग रहने की नीति अपनाई जाती है। गुटनिरपेक्षता में गुण दोष के आधार पर रूप अपनाया जाता है।
3. सही करके पुनः लिखें:-
1972 की शान्ति और मैत्री की संधि संयुक्त राज्य अमेरिका से भारत की निकटता का परिणाम था।
उत्तर‘‘सन् 1971 की शान्ति और मैत्री की सन्धि सोवियत संघ से भारत की निकटता का परिणाम थी।
पारस्परिक आर्थिक सहयोग
बस व रेल सेवा की बहाली
4. वर्तमान के बजाय पचास के दशक में दुनिया में भारत की पहचान कहीं ज्यादा थी इसके पक्ष में दो तर्क दीजिए?
उत्तरशांतिपूर्ण सह अस्तित्व के पांच सिद्धांत जिनकी घोषणा जवाहरलाल नेहरू व चीन के चाऊफ एन लाई ने 1954 में की।
5. 1990 के बाद भारत की विदेश नीति में क्या बदलाव आये?
उत्तरविश्व में शांति व सुरक्षा के लिये शस्त्रों की होड़ पर रोक लगाना।
6. भारत-पाक संबंधों को सामान्य बनाने के दो प्रयास लिखिये?
उत्तरभारतीय नियंत्रण सीमा रेखा में पाकिस्तानी घुसपैठ के फलस्वरूप 1999 में कारगिल संघर्ष हुआ।
7. भारत में सी.टी.बी.टी पर हस्ताक्षर करने से इन्कार क्यों किया?
उत्तरयह संधियाँ केवल परमाणु शक्ति से हीन देशों पर लागू हो रही थी जिससे परमाणु शक्ति पर कुछ परमाणु शक्ति प्राप्त देशो के एकाधिकार को वैधता मिलती थी।
8. शिमला समझौता कब और किसके बीच हुआ?
उत्तर3 जुलाई 1972 को इन्दिरागांधी तथा जुल्फिकार अली भुट्टो।

चार अंकों वाले प्रश्न:-
1. 1962 के भारत चीन युद्ध का भारत के नियोजित विकास पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर(अ)भारत को अपने सीमित साध्न रक्षा क्षेत्र लगाने पड़े।
(ब)तीसरी पंचवर्षीय योजना बुरी तरह प्रभावित हुई।
(स)चौथी पंचवर्षीय योजना 1969 में शुरू हो सकी।
2. भारत चीन संबंधों में तनाव के मुख्य बिन्दु लिखिये।
उत्तर(अ) तिब्बत समस्या (ब) नेफा (अरूणाचल प्रदेश) पर चीन का दावा (स) दलाई लामा को भारत में शरण देना (द) सीमा विवाद
3. 1973 के अरब इजराइल युद्ध का भारत पर प्रभाव बताइये।
उत्तरइस युद्ध से विश्व में तेल के लिए हा-हा कार मच गया। भारत तेल के बढ़े दामो से आर्थिक समस्या से घिर गया और मुद्रा स्पफीति बढ़ गई।
4. महाशक्तियों की नाराजगी से बचने के लिये भारत ने क्या तरीका अपनाया? क्या यह सही रास्ता था?
उत्तरभारत में गुट निरपेक्षता की नीति को अपनाया। हा यह सही रास्ता था क्योंकि भारत को विकास व सहयोग के लिए शान्ति की आवश्यकता थी दोनो गुटो के संघर्षो व तनावों से दूर रहना समय की आवश्यकता थी।
5. विश्व राजनीति के बदलते समीकरण विदेश नीति को किस प्रकार प्रभावित करते हैं? समझाइये
उत्तरविदेशी नीति राष्ट्रीय हितो को ध्यान में रखकर बनाई जाती है जिस पर विश्व समीकरण का सीधा प्रभाव पड़ता है जैसे - रूस भारत का मित्र रहा किन्तु 1990 के बाद रूस का अन्तर्राष्ट्रीय महत्व कम होने पर भारत ने यूएसए समर्थक नीतियां अपनानी शुरू कर दी।
6. अमेरिका के गुट में पाकिस्तान शामिल हो गया था और भारत ने रूस के साथ 20 वर्षीय संधि की। इस सन्दर्भ में बताइये क्या भारत गुट निरपेक्षता का नीति का पालन कर रहा था? कैसे?
उत्तर भारत उस समय गटु निरपेक्षता का समर्थक था और यह सन्धि समय की आवश्यकता थी क्योंकि पाकिस्तान अमेरिका तथा चीन की धूरी बनती देखकर भारत को भी अपनी सुरक्षा की पर्याप्त तैयारी करनी थी।
7. 1962 के भारत चीन युद्ध का भारत पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर(अ)अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत छवि धूमिल हुई।
(ब)भारत की विदेशी नीति में आदर्शवादिता के बजाय पर्यातवादिता पर जोर दिया जाने लगा।
(स)भारत ने अपनी सैन्य शक्ति बढ़ाना शुरू किया।
(द)पाक ने भारत को कमजोर समझ कर 1965 में आक्रमण किया।
8. भारतीय विदेश नीति की प्रकृति बताने वाले संवैधनिक प्रावधान क्या है?
उत्तरअनुच्छेद 51 में नीति निर्देशक सिद्धांत
(अ)अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति व सुरक्षा को बढ़ाना
(ब)राष्ट्रो के बीच न्याय संगत और सम्मान पूर्ण सम्बन्ध बनाना
(स)अन्तर्राष्ट्रीय नियम कानूनो व संधियों का आदर करना
(द)अन्तर्राष्ट्रीय विवादों को मध्यस्थता से निपटाना।
9. 1971 के भारत-पाक युद्ध पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।
उत्तर.  1971 का भारत-पाक युद्ध-भूमिका
(अ)पूर्वी पाक में लोगो का संघर्ष तथा भारत का समर्थन
(ब)पाकिस्तान पराजित, बांग्लादेश का उदय
(स)1972 का शिमला समझौता

छः अंकों वाले प्रश्न:-
1. भारत पाकिस्तान संबंधों में मधुरता भी है कटुता भी व्याख्या कीजिये।
उत्तरमधुरता - सांस्कृतिक आदान-प्रदान, अल्पसंख्यको की सुरक्षा तथा मुआवजा को लेकर नेहरू - लियाकत अली समझौता रेल तथा बस सेवा की शुरूआत आदि।
कटुता-कश्मीर समस्या, भारत-पाक युद्ध 1965, 1971, 1999 आतंकवाद, तथा 26/11 की घटना आदि।
2. भारत एक ओर निशस्त्रीकरण को विदेश नीति में जगह देकर समर्थन देता है दूसरी ओर उसका अपना परमाणु कार्यक्रम भी है। ‘‘क्या यह विरोधभास है या आवश्यकता स्पष्ट कीजिये।
उत्तरभारत ने अपने परमाणु परीक्षण से साफ किया कि वह परमाणु शक्ति का प्रयोग शान्ति व सुरक्षा के लिए करेगा। तीन युद्धो के बाद परमाणु परीक्षण आवश्यक हो गये ये निशस्त्रीकरण के नाम पर विकास शील देशो को पीछे रखने की महाशक्तियों की नीति से भारत संतुष्ट नही है।
3. भारत-चीन संबंधों में मतभेद और सहमति के बिन्दु बताइए।
उत्तरमतभेद के कारण - स्मरणीय बिन्दु देखे
सहयोग के कारण - ऐतिहासिक, व्यापारिक व धार्मिक सम्बन्ध पारस्परिक व्यापार (दोनो के पास बड़ा बाजार)
एक दूसरे के यहा पूंजी निवेश, अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों में विकसित देशो का विरोध।
4. किन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर भारत ने परमाणु परीक्षण किये? इसकी परमाणु नीति क्या है?
उत्तरस्मरणीय बिन्दु देखे
5. भारतीय विदेश नीति के प्रमुख सिद्धांत बताइए।
उत्तरस्मरणीय बिन्दु देखे
6. हाल के वर्षो में भारत-पाक संबंधों के निर्धारण में आंतकवाद की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करें?
उत्तर(अ) लगभग तीन दशकों से पाक द्वारा भारत में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा
(ब)9/11 की घटना के बाद विश्व जनमत आतंकवाद के विरुद्ध
(स)ऊपरी तौर पर पाक को भी आतंकवाद के विरुद्ध होना पड़ा
(द)पाक सरकार का आतंकवादियों पर नियन्त्रण न रहना
(य)भारतीय संसद पर आक्रमण के कारण दोनो देश युद्ध के कगार पर आ गये
(र)मुम्बई हमले के बाद दोनो देशो के सम्बन्ध पुनः बिगड़ गये।
(ल)दोनो देशो की सरकार व जनता सम्बन्धों में सुधार चाहती है लेकिन आतंकवाद इनके मार्ग में बड़ी बाधा बना हुआ है।