विधायिका - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
CBSE कक्षा 11 राजनीति विज्ञान
पाठ-5 विधायिका
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
पाठ-5 विधायिका
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
एक अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
- राज्यसभा का कार्यकाल कितना होता है?
उत्तर- राज्यसभा स्थाई सदन है। सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष होता है। - राज्यसभा की सदस्यता के लिए कितनी आयु निर्धारित को गई है?
उत्तर- 30 वर्ष। - राज्यसभा का अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर- उप-राष्ट्रपति। - कोई विधेयक वित्त विधेयक है या नहीं, इसक निर्णय करने का अधिकार किसके पास है?
उत्तर- लोकसभा अध्यक्ष को। - भारतीय संसद का कौन-सा सदन अधिक शक्तिशाली है?
उत्तर- लोकसभा। - संसद की किन्हीं दो समितियों के नाम लिखिए।
उत्तर- (1) लोक लेखा समिति।
(2) प्राकलन समिति। - भारत में मंत्रिपरिषद् किस सदन के प्रति उत्तरदायी है?
उत्तर- लोकसभा के। - संविधान संशोधन विधेयक किस सदन में पेश हो सकता है?
उत्तर-दोनो में से किसी भी सदन में। - संविधान का 52 वां संशोधन किस विषय से संबंधित है?
उत्तर- दल-बदल कानून से। - दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है?
उत्तर- लोकसभा अध्यक्ष। - राज्यसभा में 12 सदस्यों को कौन मनोनीत करता है?
उत्तर- राष्ट्रपति। - जी. वी. मावलंकर लोकसभा के ................. स्पीकर थे?
उत्तर- प्रथम। - वर्तमान में किस नये राज्य में द्वि-सदनात्मक विधायिका है?
उत्तर- तेलंगाना।
दो अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
- दि-सदनात्मक विधायिका के पक्ष में दो तर्क दीजिए?
उत्तर-- समाज के सभी वर्गों व क्षेत्रों की समुचित प्रतिनिधित्व मिल जाता है।
- दूसरा सदन प्रथम सदन के कार्यभार कम करता है।
- भारत के किन्हीं चार राज्यों के नाम लिखिए जिनमें द्वि-सदनात्मक विधायिका है?
उत्तर-- जम्मू कश्मीर
- उत्तरप्रदेश
- बिहार
- कर्नाटक
- राज्यसभा को संरचना स्पष्ट कीजिए?
उत्तर- राज्यसभा के कुल सदस्य 250 है जिसमें 238 राज्यों द्वारा निर्वाचित क्षेत्र और 12 को राष्ट्रपति मनोनीत करता है। - लोकसभा की दो विशेष शक्तियों का उल्लेख कीजिए?
उत्तर-- धन विधेयक पेश करना
- मंत्रिपरिषद पर नियंत्रण।
- वित्त विधेयक और गैर विधेयक में अंतर है?
उत्तर- संविधान में संशोधन के लिए या सामान्य विधयकों को गैर वित्त विधेयक कहते है जबकि धन संबंधी विधेयकों को वित्त विधेयक कहते है जैसे कर लगाने के प्रस्ताव का बजट। - मिलान करो-
उत्तर- (क) - (4)(क) राज्य सभा में मनोनीत सदन (1) राज्यसभा (ख) निम्न सदन (2) लोकसभा (ग) उपरी सदन (3) 2 (घ) लोकसभा में मनोनीत सदस्य (4) 12
(ख) - (2)
(ग) - (1)
(घ) - (3) - दलबदल में क्या अभिप्राय है?
उत्तर- जब कोई सदस्य स्वेच्छा से दल की सदस्यता से त्यागपत्र दें और दल की सदस्यता ग्रहण कर लें उसे दलबदल कहते है। - राज्यसभा का सदस्य बनने के लिए दो योग्यताएं कौन-सी है?
उत्तर-- वह भारत का नागरिक हो।
- वह 30 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो।
- राज्यसभा की दो विशेष शक्तियों का वर्णन कीजिए?
उत्तर-- राज्य सभा, राज्य के अंतर्गत आने वाली विषयों पर राष्ट्रीय हित हेतु संसद को कानून बनाने का अधिकार दे सकती है।
- राज्यसभा किसी भी नई अखिल भारतीय सेवा का राष्ट्र के हित में गठन कर सकती है।
- किन परिस्थितियों में संसद का संयुक्त अधिवेशन बुलाया जाता है?
उत्तर- जब दोनों में मतभेद हो।
चार अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
- संसद की आवश्यकता महत्व स्पष्ट कीजिए?
उत्तर-- विधि निर्माण।
- बजट पारित करना।
- सरकार पर नियंत्रण।
- संविधान में संशोधन।
- लोकसभा का सदस्य बनने के लिए क्या योग्यताएं होनी चाहिए?
उत्तर-- भारत का नागरिक।
- आयु 25 वर्ष।
- पागल व दिवालिया न हो।
- किसी लाभप्रद सरकारी पद पर न हो।
- भारत में कानून निर्माण प्रक्रिया के कोई चार चरण बताइए?
उत्तर-- प्रथम वाचन।
- द्वितीय वाचन
- तृतीय वाचन
- राष्ट्रपति की स्वीकृति (व्याख्या सहित)।
पाँच अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
- भारत के मानचित्र का अध्ययन करें तथा द्वि-सदनात्मक विधायिका वाले पांच राज्यों का नाम लिखें। (पांच अंकों के लिए पांच स्थान दिखाये जा सकते है।)
उत्तर-- जम्मू और कश्मीर
- उत्तर प्रदेश
- बिहार
- महाराष्ट्र
- आंध्रप्रदेश
- कर्नाटक
- तेलंगाना (कोई पांच)
उपरोक्त कार्टून के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-- सदन से वॉक आऊट करना क्या एक उचित तरीका है? स्पष्ट करें।
- अध्यक्ष सदस्यों को सदन से किस आधार पर आऊट कर सकते है? (कोई दो कारण)
- सदस्यगण वॉक आऊट जैसा व्यवहार क्यों करता हैं? अपना विचार प्रस्तुत करें।
- नहीं, क्योंकि सदन एक ऐसा मंच है। जहां पर वाद-विवाद चर्चा, बहस व सहमति के आधार पर किसी समस्या का समाधान खोजा जाता है।
- अनुशासनहीनता पर।
- स्वयं उत्तर लिखें।
छ: अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
- लोकसभा कार्यपालिका को राज्यसभा की तुलना में क्यों कारगर ढंग से नियंत्रण में रख सकती है।
उत्तर-- अविश्वास प्रस्ताव
- मंत्रीपरिषद लोकसभा की प्रति उत्तरदायी
- जनता द्वारा चुने प्रतिनिधि
- लोकप्रिय सदन
- सदस्य संख्या अधिक
- लोकसभा कार्यपालिका पर कारगर ढंग से नियंत्रण रखने की नहीं बल्कि जन भावनाओं और जनता की अपेक्षाओं की अभिव्यक्ति का मंच है। क्या आप इससे सहमत है? कारण दें।
उत्तर-- जनता के चुने प्रतिनिधि होने के कारण
- जनहित में कानून बनाना।
- जनआकांक्षाओं एवं भावनाओं से परिचित होना।
- चुनाव के माध्यम से जनता के प्रति जवाब देहिता। (व्याख्या सहित)
- संसद के प्रमुख कार्यों का उल्लेख करें?
उत्तर-- कानून बनाना
- कार्यपालिका पर नियंत्रण
- बहस व चर्चा
- वित्तीय नियंत्रण व अविश्वास प्रस्ताव आदि।