चुनाव और प्रतिनिधित्व - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

CBSE कक्षा 11 राजनीति विज्ञान
पाठ-3 चुनाव और प्रतिनिधि
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

एक अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
  1. प्रत्यक्ष लोकतंत्र से क्या अभिप्राय है?
    उत्तर-
     ऐसी शासन व्यवस्था जिसमें नागरिक सरकार चलाने तथा आम फैसले लेने में सीधा भाग लेते हैं।
  2. अप्रत्यक्ष लोकतंत्र से क्या तात्पर्य हे?
    उत्तर- 
    अप्रत्यक्ष लोकतंत्र ऐसी शासन व्यवस्था होती हैं जिसमें नागरिक अपने प्रतिनिधियों को चुनाव द्वारा चुनकर संसद में भेजते है तथा प्रतिनिधि सरकार चलाने तथा फैसले लेते है।
  3. निर्वाचन किसे कहते है?
    उत्तर- निधियों को चुनने की विधि को चुनाव या निर्वाचन कहते है।
  4. मतदाता से क्या अभिप्राय हे?
    उत्तर-
     भारतीय संविधान के अनुसार 18 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के सभी भारतीय नागरिकों को मत देने का अधिकार है, उसे हम मतदाता कहते है।
  5. मतदाता सूचियां कौन तैयार करवाता है।
    उत्तर- 
    चुनाव आयोग।
  6. चुनाव-स्वतंत्र एवं निष्पक्ष हो। यह जिम्मेदारी किसकी है?
    उत्तर- 
    चुनाव आयोग।
  7. आम चुनाव किसे कहते है?
    उत्तर- 
    लोकसभा या विधानसभा के निश्चित पांच वर्ष के कार्यकाल के पूरा होने के बाद जो चुनाव होता है उसे आम चुनाव कहते है।
  8. सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार किसे कहते है?
    उत्तर- 
    18 वर्ष की आयु प्राप्त सभी स्त्री-पुरूष एवं अन्य भारतीय नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के मतदान करने के अधिकार को सार्वभौमिक मताधिकार कहते हैं।
  9. लोकसभा या विधानसभा चुनाव में खड़े होने के लिए न्यूनतम आयु क्या होनी चाहिए।
    उत्तर- 
    25 वर्ष।
  10. अनुच्छेद-324(1) के माध्यम से किसकी स्थापना की गई है?
    उत्तर- 
    संविधान के अनुच्छेद-324(1) के अनुसार भारत में निर्वाचन आयोग की स्थापना की गई है।
  11. बहुलवादी व्यवस्था किसे कहते है?
    उत्तर- 
    भारत में निर्वाचन कि विधि- "जो सबसे आगे वही जीते"/प्रणाली को अपना रखा है। इसे ही बहुलवादी व्यवस्था भी कहते हैं।
  12. पृथक निर्वाचन मंडल से क्या तात्पर्य है?
    उत्तर- 
    पृथक निर्वाचन मंडल का अर्थ है कि किसी समुदाय के प्रतिनिधि के चुनाव में केवल उसी समुदाय के लोग वोट डाल सकेंगे।
  13. चुनाव में निर्वाचन क्षेत्रों की सीमा तय करने का काम कौन करता है?
    उत्तर- 
    परिसीमन आयोग।
  14. भारत में चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है?
    उत्तर- 
    राष्ट्रपति।
  15. भारत में राज्य सभा चुनावों मे कौन सी मत प्रणाली का प्रयोग किया जाता है।
    उत्तर- 
    एकल संक्रमणीय मत प्रणाली।
  16. देश के प्रथम चुनाव आयुक्त कौन थे?
    उत्तर- 
    श्री सुकुमार सेन।

दो अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
  1. प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष लोकतंत्र में दो अन्तर लिखिए।
    उत्तर-
    1. प्रत्यक्ष लोकतंत्र में जनता शासन में सीधा भाग लेती है, जबकि अप्रत्यक्ष में जनता के द्वारा चुने प्रतिनिधि भाग लेते है।
    2. प्रत्यक्ष लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को शासन मानता है जबकि अप्रत्यक्ष में जन प्रतिनिधि अपने आपको शासन समझते है।
  2. 'फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट' प्रणाली का क्या अर्थ है?
    उत्तर- 
    इस प्रणाली का अर्थ यह है कि जो प्रत्याशी चुनावी दौड़ में अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले सबसे आगे निकल जाता है वहीं विजयी होता है।
  3. 'समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली किसे कहते है?
    उत्तर- 
    इस प्रणाली में किसी पार्टी को उतनी ही प्रतिशत सीटें मिलती है जितने प्रतिशत उसे वोट मिलते हैं। इसके दो प्रकार होते हैं जैसे कहीं पर पूरे देश में एक ही निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है जैसे-इजराइल व नीदरलैंड तथा कहीं पर पूरे देश को बहु-सदस्ययी निर्वाचन क्षेत्रों में बांटा जाता है।
  4. गुप्त मतदान प्रणाली किसे कहा जाता है?
    उत्तर- 
    अप्रत्यक्ष लोकतंत्र प्रणाली में प्रतिनिधियों के चुनाव करवाने की प्रणाली गुप्त मतदान की है। इसमें मतदाता के अलावा किसी को पता नहीं चलता कि किसको वोट दिया गया है।
  5. आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों से आप क्या समझते हैं?
    उत्तर- 
    संविधान में व्यवस्था कि गई है कि अल्पसंख्यकों या निम्न वर्गों के जन प्रतिनिधि भी संसद में पहुंचे उनकी उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए परिसीमन विभाग समय-समय पर वर्ग विशेष, महिला विशेष के लिए आरक्षित सीट कर देता है उसे आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र कहते हैं।
  6. किसी चुनाव प्रणाली की सफलता के कौन से दो तत्व है?
    उत्तर- 
    (i) स्वतंत्र चुनाव
    (ii) निष्पक्ष/पारदर्शी चुनाव
  7. परिसीमन आयोग से आप क्या समझते है? इसका गठन कौन करता है?
    उत्तर- 
    भारत में निर्वाचन आयोग के साथ काम करने वाली संस्था जो निर्वाचन क्षेत्रों की सीमा तय करती है तथा आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण करती है उसे परिसीमन आयोग कहते है। इसका गठन राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।

चार अंकीय प्रश्नों के सांकेतिक उत्तर:-
  1. ‘सर्वाधिक वोट पाने वाले की जीत' और 'समानुपतिक प्रतिनिधत्व चुनाव व्यवस्था मे चार अन्तर लिखिए।
    उत्तर- अंतर-
    सार्वधिक वोट पाने वाले की जीतसमानुपातिक प्रतिनिधित्व
    1. देश के छोटे-छोटे निर्वाचन क्षेत्रों में बांट देते है।
    2. हर निर्चाचन क्षेत्र से एक ही प्रतिनिधि चुना जाता है।
    3. मतदाता प्रत्याशी को वोटता देता है।
    4. प्रत्याशी को मतदाता व्यक्तिगत जानते है।
    1. पुरे देश का एक ही निर्वाचन क्षेत्र होता है 
    2. एक से अधिक चुने जाते है।
    3. मतदाता पार्टी को मत देता है।
    4. इसमें मतदाता पार्टी  को गुप्त रूप से वोट देता है इसलिए प्रत्याशी को नही जानता।              
  2. सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार के चार महत्व लिखिए।
    उत्तर- 
    सार्वभौमिक मताधिकार से जन प्रभुसत्ता सिद्धान्त लागू होता है।
    1. यह लोकतांत्रिक सिद्धान्त के अनुरूप है।
    2. व्यक्तिगत विकास के लिए आवश्यक है।
    3. इससे राजनीतिक जागरूकता आती है।
  3. भारत के निर्वाचन आयोग के चार मुख्य कार्यों का वर्णन कीजिए।
    उत्तर-
    1. मतदाता सूची तैयार करना।
    2. चुनाव की तिथि तया करना।
    3. चुनाव कराना, निरीक्षण करना।
    4. चुनाव परिणाम जारी करना।
  4. प्राचीन यूनानी नगर राज्यों में प्रचलित प्रत्यक्ष लोकतंत्रीय व्यवस्था को समझाइए।
    उत्तर- 
    सम्पूर्ण नगर राज्य के लोग एक खुले स्थान पर एकत्रित होते तथा अपने प्रतिनिधि को हाथ उठाकर चुनते तथा रोजमर्रा के सरकारी फैसला हाथ उठवाकर प्रत्यक्ष रूप से जनता से स्वीकृति प्राप्त करते थे। इसे प्रत्यक्ष लोकतंत्र प्रणाली कहते है।
  5. लोकसभा एवं विधानसभा सदस्य बनने के लिए संविधान में कौन-कौन सी योग्यताएं तय की गई है?
    उत्तर-
    1. भारत का नागरिक हो।
    2. आयु 25 वर्ष हो।
    3. लाभ के पद पर ना हो।
    4. पागल या दिवालिया ना हो।
    5. अपराधिक प्रवृत्ति का या सजा याफ्ता ना हो।
  6. 'लोकतंत्र में चुनाव का महत्व' विषय पर टिप्पणी लिखिए।
    उत्तर-
     लोकतंत्र में चुनावों को बहुत महत्व है- चुनाव व लोकतंत्र एक सिक्के के दो पहलू हैं। आज विश्व में सौ से अधिक देशों में लोकतंत्र है। जहां लोकतंत्र है वहां जनप्रतिनिधियों को चुनने के लिए चुनाव प्रणाली अपनाई जाती है।
  7. पृथक निर्वाचन मण्डल और आरक्षित चुनाव क्षेत्र के बीच अन्तर स्पष्ट कीजिए।
    उत्तर- 
    पृथक निर्वाचन मण्डल में-एक समुदाय के प्रतिनिधि के चुनाव में केवल उसी समुदाय विशेष के लोग वोट डाल सकते है।
    आरक्षित चुनाव क्षेत्र-में सभी मतदाता वोट तो डालेंगे लेकिन प्रत्याशी केवल उसी समुदाय का होगा जिसके लिए वह सीट आरक्षित है।

पांच अंकीय प्रश्नों के सांकेतिक उत्तर:-
  1. निम्नलिखित कार्टून को ध्यानपूर्वक देखो तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए
    1. कार्टून में हाथी किस समस्या की ओर संकेत करता नजर आता है?
    2. हाथी की पूंछ खींचना किस ओर इशारा करता है?
    3. हाथी की पूंछ खींचने वाले नेता का नाम लिखिए?
    4. व्यस्क मताधिकार से आप क्या समझते है?
    उत्तर- i. प्रथम आम चुनाव में अनुभवहीन विशाल मतदाताओं को नियंत्रित करके सफल मतदान करवाना।
    ii. अनियंत्रित मतदाताओं को चुनाव में मतदान के लिए तैयार करने का प्रयास।
    iii. पं. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में प्रथम आम चुनाव हुए।
    iv. 18 वर्ष की आयु प्राप्त सभी नागरिकों को बिना भेदभाव के मतदान का अधिकार देना।

छ: अंकीय प्रश्नों के सांकेतिक उत्तर:-
  1. भारतीय चुनाव प्रणाली में सुधार के कोई छ: सुझाव सुझाइए। वर्णन करो।
    उत्तर- चुनाव सुधार-
    1. सर्वाधिक जीत प्रणाली के स्थान पर, समानुपातिक प्रतििनिधत्व प्रणाली अपनाएं।
    2. ससंदीय एवं विधान सभाओं में एक तिहाई सीटों पर महिलाओं का चुनाव।
    3. चुनावों में धन के प्रभाव पर नियंत्रण।
    4. फौजदारी मुकद्दमें वाले की उम्मीदवारी रद्द।
    5. चुनाव प्रचार में जाति एवं धर्म का प्रयोग प्रतिबंधित हो।
    6. राजनीति दलों में पारदर्शिता एवं लोकतंत्र हो।
  2. भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के चयन प्रक्रिया को समझाते हुए, उसके प्रमुख कार्यों का वर्णन कीजिए।
    उत्तर- 
    मुख्य निर्वाचन आयोग की नियुक्ति–राष्ट्रपति द्वारा। कार्यकाल-छः वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक। वेतन-उच्चतम न्यायालय के न्यायधीश के समान होता है।
    कार्य-
    1. मतदाता सूची तैयार करना,
    2. चुनाव कार्यक्रम तय करना,
    3. स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराना
    4. राष्ट्रीय एक राज्यपार्टी के रूप में दलों/पार्टियों का मान्यता देना।
    5. चुनावों का निरीक्षण करना।
    6. राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति का चुनाव कराना।
  3. भारत की चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को सविस्तार समझाइए?
    उत्तर- 
    चुनाव प्रक्रिया- 1. चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होना ii. चुनावों की तिथि, आवेदन करने, नाम वापस लेने की तिथि। चुनाव प्रचार तथा चुनाव प्रचार की निगरानी करना, तय तिथि पर चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कराना, मतगणना कराना तथा चुनाव परिणाम घोषित करना। (चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति, मतदान केन्द्रों की स्थापना)
  4. भारत की चुनाव प्रणाली की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिए?
    उत्तर- 
    चुनाव प्रणाली की विशेषताएं-
    भारत में 'सर्वाधिक मत से जीत की प्रणाली' को अपना रखा है इसकी विशेषताएं है-
    1. यह सरल है।
    2. इसमें प्रतिनिधि जनता के प्रति जवाब देह होते है।
    3. मतदाता एवं प्रतिनिधि का प्रत्यक्ष सम्पर्क रहता है।
    4. यह प्रणाली क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व लोकतंत्रीय सिद्धान्त पर आधारित है।
    5. इसमें खर्च कम आता है।
    6. इस प्रणाली से राष्ट्रीय एकता को बल मिलता है।
  5. "चुनाव और लोकतंत्र एक सिक्कें के दो पहलू है।" इस कथन को समझाते हुए चुनावों का लोकतंत्र में महत्व क्या है? समझाइए।
    उत्तर- 
    लोकतंत्र में चुनाव का महत्व-
    1. प्रतिनिधि चुनाव जीत कर सरकार में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करते है।
    2. चुना हुआ प्रतिनिधि जनमत के अनुसार काम करेगा।
    3. इस व्यवस्था में जनता में आत्मविश्वास की भावना बढ़ती है।
    4. लोकतंत्र में उचित प्रतिनिधित्व जरूरी है जो चुनाव द्वारा ही संभव है।
    5. नागरिकों के अधिकारों एवं स्वतंत्रता की सुरक्षा उचित प्रतिनिधित्व से ही है।
    6. उचित प्रतिनिधित्व से राष्ट्रीय एकता को बल मिलता है।