जन-आंदोलनों का उदय - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

सीबीएसई कक्षा -12 राजनीति विज्ञान
महत्वपूर्ण प्रश्न
पाठ-16
जन आंदोलनों का उदय

एक अंकीय प्रश्न
1. दल आधारित आंदोलनों से क्या अभिप्राय है?
उत्तरजिनमें राजनीतिक दलों की सहभागिता रहती है।
2. जन आंदोलन का कोई एक लाभ लिखिए?
उत्तरजनता के जागरूकता लाते है।
3. दलित पैंथर्स की स्थापना कब हुई?
उत्तरमहाराष्ट्र में सन् 1972 में हुई।
4. चिपको आंदोलन कहां प्रारम्भ हुआ?
उत्तरउत्तराखंड में।
5. नेशनल फिशवर्कर्स फोरम क्या है?
उत्तरमछुआरों के हितों की रक्षा के लिए बनाया गया एक राष्ट्रीय संगठन।
6. बी. के. यू का शब्द विस्तार लिखिए?
उत्तरभारतीय किसान संगठन
7. सूचना का अधिकार कानून कब पारित हुआ?
उत्तरसन् 2005 में।
8. मेधा पाटेकर किस आंदोलन से सम्बन्धित है?
उत्तरनर्मदा बचाओ आंदोलन से|
9. ताड़ी-विरोधी आंदोलन क्या था?
उत्तरआंध्र प्रदेश में महिलाओं द्वारा ताड़ी की बिक्री पर रोक लगवाने के लिए चलाया गया आंदोलन।
10. दलित पैथंर्स की प्रमुख मांग क्या थी?
उत्तरदलितों के हितों व कल्याण से संबंधित कानूनों व नीतियों को सही तरीके से लागू किया जाए।
11. भारतीय किसान यूनियन ने अपना आंदोलन किस क्षेत्र में चलाया?
उत्तरपश्चिम उत्तर प्रदेश में।

दो अंकीय प्रश्न
1. चिपको आंदोलन पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए?
उत्तरचिपको आंदोलन पर टिप्पणी
2. चिपको आंदोलन में महिलाओं ने किस प्रकार सक्रिय भागीदारी निभाई?
उत्तरपेड़ों से चिपक कर इन्हें काटने का विरोध किया।
3. दलित पैंथर्स द्वारा उठाये गए किन्ही दो मुद्दो का उल्लेख कीजिए?
उत्तर - जाति आधारित असमानता का मुद्दा
- आरक्षण के कानून तथा सामाजिक न्याय की नीतियों का कारगर क्रियान्वयन
4. दलितों के लिए चलाए गए आंदोलनों में से किन्ही दो का उल्लेख कीजिए?
उत्तरदलित पैथंर्स तथा आदि धर्म आन्दोलन।
5. किन्ही दो किसान आंदोलनों का नाम लिखिए?
उत्तरभारतीय किसान यूनियन द्वारा चलाया गया आंदोलन
- तेलंगाना आंदोलन
6. नर्मदा बचाओ आन्दोलन क्या है?
उत्तरनर्मदा और उसकी सहायक नदियों पर सरदार सरोवर परियोजना के अंतर्गत बनने वाले बाँधों का विरोध
7. बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं के कोई दो नकारात्मक प्रभाव बताइए?
उत्तरपुनर्वास की समस्या तथा पर्यावरण को खतरा।
8. नक्सलवादी आंदोलन से क्या अभिप्राय है?
उत्तरपश्चिमी बंगाल, बिहार तथा आंध्र प्रदेश के कुछ भागों में किसान तथा खेतीहर मजदूरों द्वारा आर्थिक असमानता और अत्याचार के विरूद्ध चलाया गया आंदोलन।
9. सूचना के अधिकार का आंदोलन कब शुरू हुआ तथा इसका नेतृत्व किसने किया?
उत्तरसूचना के अधिकार आंदोलन की शुरूआत मजदूर किसान शक्ति संगठन के नेतृत्व में 1990 के दशक में हुई।

चार अंकीय प्रश्न
1. जन आंदोलनों का महत्व स्पष्ट कीजिए?
उत्तरस्मरणीय बिंदु में जन आंदोलन के सबक देखें।
2. चिपको आंदोलन के प्रभाव लिखिए?
उत्तर- सरकार द्वारा हिमालयी क्षेत्र में 15 वर्ष तक पेड़ो की कटाई पर रोक
- महिलाओं में जागरूकता आई
- अन्य आंदोलनो को प्रेरणा मिली।
- ग्रामीण एवं महिलाओं से संबंधित मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने में सफल रहा ।
3. दलित पैंथर्स का उद्देश्य क्या था?
उत्तर- दलितों पर हो रहे अत्याचारों से लड़ना
- आरक्षण एवं सामाजिक न्याय के कानूनों व नीतियों को सही तरीके से लागू करवाना।
- जाति आधारित असमानता को समाप्त करवाना।
- वंचित एवं दलित वर्गो को समाप्त करवाना।
4. दो पर्यावरणवादी आंदोलनों का वर्णन कीजिए?
उत्तरचिपको आंदोलन तथा नर्मदा बचाओं आंदोलन
5. ताड़ी-विरोधी आंदोलन ने किन मुद्दो को उठाया?
उत्तरताड़ी/शराब के दुष्प्रभावों, घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव और अपराध व राजनीति के आपसी संबंधे को।
6. बाँध परियोजनाओं के विरोध में चलाए गए आंदोलनों में किन मुद्दो को उठाया जाता रहा है?
उत्तरविस्थापितों की समस्याएं, पर्यावरण क्षति का मुद्दा, निर्णय प्रक्रिया में स्थानीय समुदायों की हिस्सेदारी तथा प्राकृतिक संसाधनों पर वहां के स्थानीय लोगों का मसला आदि।

छः अंकीय प्रश्न
1. भारत में चले जन आंदोलनों के सबक क्या रहे हैं?
उत्तरस्मरणीय बिंदु देखें।
2. चिपको आंदोलन के कारणों एवं परिणामों की चर्चा कीजिए?
उत्तरचिपको आंदोलन के कारण व परिणाम
3. भारतीय किसान यूनियन की प्रमुख मांगो का उल्लेख करते हुए। इन्हें मनवाने के लिए अपनाये गये तरीकों का वर्णन कीजिए?
उत्तरप्रमुख मांगे:- गन्ने और गेहूँ के सरकारी खरीद मूल्य में वृद्धि, कम दरों पर गांरटीशुदा बिजली आपूर्ति, कृषि उत्पादों के अंतर्राज्यीय परिवहन पर लगे प्रतिबंध हटाना, किसानों के लिए पेशंन, किसानों के कर्जे माफ करना आदि।
आंदोलन के दौरान अपनायें गए तरीके:- रैलियां, धरना, प्रदर्शन, जेल भरो अभियान आदि।
4. भारत में चले किन्ही तीन जन आंदोलनों का उल्लेख कीजिए?
उत्तर-  चिपको आंदोलन, किसान आंदोलन, दलित पैंथर्स, ताड़ी विरोधी आन्दोलन, नर्मदा बचाओं आंदोलन आदि में से कोई तीन।
5. जन आंदोलनों के भारतीय लोकतंत्र पर प्रकाश डालिये?
उत्तर-  जन आंदोलनो से लोकतंत्र मजबूत हुआ है, इनसे जनता में जागृति आयी है, दलितों व वंचितों की स्थिति सुधारने में मदद मिली है तथा दलिम राजनीति की कमियो को दूर करने का एक जरिया मिला है।