मूल निवासियों का विस्थापन-महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
CBSE Class 11 इतिहास
पाठ-10 मूल निवासियों का विस्थापन
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
अति लघु प्रश्न (2 अंक वाले)
- ‘नेटिव’ शब्द का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- ऐसा व्यक्ति जो अपने ही मौजूदा निवास स्थान में ही पैदा हुआ था (मूल निवासी) - ‘सेटलर’ शब्द से क्या तात्पर्य है?
उत्तर- दक्षिण अफ्रीका में डच के लिए आयरलैण्ड, न्यूजीलैण्ड और आस्ट्रेलिया में ब्रिटिश के लिए अमेरिका में यूरोपीय लोगों के लिए इस्तेमाल होता है। इन उपनिवेशों की राजभाषा अंग्रेजी थी। - उत्तरी अमरीका के मूल निवासियों की दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर-- समूहों में नदी के आसपास रहते थे।
- मछली और मांस खाते थे और सब्जियां तथा मकई उगाते थे।
- पश्चिमी यूरोप के लोगों को अमेरिका के मूल निवासी किन कारणों से ‘असभ्य’ प्रतीत हुए स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- सभ्य की पहचान - साक्षरता, संगठित धर्म, और शहरीपन के आधार पर करते थे। - उत्तरी अमेरिका के संदर्भ में ‘रिजर्वेशन्स’’ से क्या तात्पर्य है?
उत्तर- मूल निवासी छोटे इलाकों में कदै कर लिए गए थे। यह प्रायः ऐसी जमीन होती थी जिसके साथ उनका पहले से कोई रिश्ता नहीं होता था। इन्हीं जमीनों को यह नाम दिया गया। - ‘गोडल रस से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- 1840 में संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में सोने के कुछ चिह्न मिले। (अमेरिका में धरती के नीचे सोना) इसके बाद अमेरिका में अत्यधिक औद्योगिक विकास हुआ। - कनाडा और न्यूजीलैण्ड शब्दों की उत्पत्ति किस प्रकार हुई संक्षेप में वर्णन कीजिए।
उत्तर- कनाटा से निकला शब्द - 1535 में खोजी जाक कार्टियर को मिली जानकारी के मुताबिक- ह्यूरो-इरौक्यूइस की भाषा में कनाटा का मतलब था- गाँव। न्यूजीलैण्ड-हालैण्ड के तासमान द्वारा दिया गया नाम जिसने सबसे पहले 1642 में इन टापुओं को देखा
लघु प्रश्न (4 अंक वाले)
- उत्तरी अमेरिका के मूल निवासियों की किन्हीं पांच महत्वपूर्ण विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर-- उत्तरी अमेरिका के सबसे पहले बाशिंदे 30,000 साल पहले बेरिंग-स्ट्रेट्स के आरपार फैले भूमि-सेतु के रास्ते एशिया से आए।
- नदी घाटी के साथ-साथ बने गांवों में समूह बना कर रहते थे।
- मछली और मांस खाते थे और सब्जियाँ तथा मकई उगाते थे।
- अनेक भाषाएँ बोली जाती थी परन्तु लिखी नहीं जाती थी।
- औद्योगिक संबंध और दोस्तियाँ कायम करना तथा उपहारों का आदान प्रदान करते थे।
- अमरीकियो के लिए ‘फ्रंटियर’ के क्या मायने थे?
उत्तर-- संयुक्त राज्य अमेरिका 18 वीं शताब्दी के अन्त में अस्तित्व में आया।
- अपेन जन्म के शीघ्र ही बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने पश्चिम की ओर बढ़ना प्रारम्भ कर दिया।
- अमरीकियों के लिए फ्रंटियर का अभिप्राय था ‘पश्चिम’ की और बढ़ाना।
- विस्तार के लिए क्षेत्रों की खरीद तथा युद्ध दोनों का सहारा लिया।
- क्षेत्रों को खरीदते अथवा बेचते समय वहाँ के मूल निवासियों की स्वीकृति लेने की आवश्यकता नहीं समझी गई।
(vi) संयुक्त राज्य अमेरिका की पश्चिमी सीमा (फ्रंटियर) खिसकती रहती थी।
- आस्ट्रेलिया में मानव निवास के इतिहास का वर्णन करते हुए वहां के मलू निवासियों की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर- मानव निवास का इतिहास काफी लंबा है शरुआती मनुष्य या आदिमानव जिन्हे ‘ऐबारिजिनीज’ कहते हैं यह 40,000 साल पहले आने शुरू हुए थे। आस्ट्रलिया के साथ एक भू सेतु से जुड़े न्यू गिनी से आए थे। यह लोग बाहर से नहीं आये थे अपितु प्रारंभ से ही वहीं रह रहे थे। विशेषताएँ-- यहां के मूल निवासियों की 350 से 750 तक अपनी भाषा थी (हर समुदाय की)
- इनका एक विशाल समूह उत्तर में रहता था।
- उत्तरी अमरीका में उद्योगों के विकसित होने के कारणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-- रेलवे के कारण
- यंत्रें के द्वारा कृषि को आसान बनाना।
- औद्योगिक नगरों का विकास।
- कारखानों की संख्या में वृद्धि।
- बड़े पैमाने पर आर्थिक उन्नति
- संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा अपनी बस्तियों का विस्तार करने के लिए मूल बाशिंदों को किस प्रकार बेदखल किया गया विवेचना कीजिए।
उत्तर-- जमीन की कम कीमते दी गईं।
- जमीन ज्यादा ली पैसा कम दिया।
- उन्हें आलसी कहा जाता था।
- उन्हें छोटे इलाकों में कैद कर दिया।
- उन्हें असभ्य कहा जाता था।
दीर्घ प्रश्न (8 अंक वाले)
- 'गोल्ड रश से क्या तात्पर्य है? गोल्ड रश के कारण अमरीका में हुई औद्योगिक वृद्धि को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- गोल्ड रश - 1840 में संयुक्त राज्य अमरीका के कैलिफोर्निया में सोने के कुछ चिन्ह मिले। इसने 'गोल्ड रश' के जन्म दिया। यह उस आपाधापी का नाम है, जिसमें हजरों की संख्या में आतुर यूरोपीय लोग चुटकियों में अपनी तकदीर संवार लेने की उम्मीद में अमरीका पहुँचे |
उद्योगों में वृद्धि :- गोल्ड रश के कारण पूरे अमरीका महाद्वीप में रेलवे लाइनों का निर्माण हुआ |
- हजारों की संख्या में चीनी श्रमिकों की नियुक्ति हुई।
- रेलवे के साज-समान बनाने के उद्योग विकसित हुए।
- बड़े पैमाने पर कृषि करने वाले यन्त्रों का उत्पादन प्रारम्भ हुआ।
- संयुक्त राज्य अमरीका और कनाडा में औद्योगिक नगरों का विकास हुआ।
- संयुक्त राज्य अम्रीका के मूल बाशिंदों को उनकी जमीन से बेदखल क्यों करा दिया गया? उसके लिए कौन-कौन से कारण उत्तरदायी थे।
उत्तर- मूल बाशिंदो को जमीन से बेदखल करना :-- ब्रिटेन और फ्रांस से आए कुछ प्रवासी ऐसे थे, जो छोटे बेटे होने के कारण पिता की सम्पति के उत्तराधिकारी नहीं बन सकते थे, वे अमरीका में मालिक बनना चाहते थे।
- ऐसी फसलें उगाकर, जो यूरोप में नहीं उगाई जाती थी, मुनाफा कमाना चाहते थे ।
- मूल बाशिंदों को बेदखल करना गलत नहीं मांते थे, क्योंकि उनके अनुसार मूल बाशिंदे जमीन का उपयोग करना नहीं जानते।
बेदखल करने के तरीके : - धोखाधडी से ज्यादा जमीन ले ली |
- पैसा देने में वायदा खिलाफी की |
- जमीन बिक्री समझौते पर दस्तखत कराने के बाद, मूल बाशिंदों को हटने के लिए बाध्य किया।
- चिरोकी कबीलों को खदेड़ने के लिए अमरीकी फौज का उपयोग किया गया |
- जमीन के अन्दर सीसा, सोना या खनिज होने का पता चलने पर मूल बाशिंदो को उनकी स्थायी जमीन से भी धकेल दिया जाता था।
बदलाव की लहर : - आस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को नए रूप में समझने की चाहत जगी।
- मूल निवासियों को विशिष्ट संस्कृतियों वाले समुदाय के रूप में देखा गया।
- प्रकृति और जलवायु को समझने की उनकी विशिष्ट पद्धतियों को पहचाना गया |
- मूल निवासियों की धरोहर जैसे कथायें, कपड़ा साजी, चित्रकारी और हस्तशिल्प को सराहा गया |
- उनकी संस्कृति का अध्ययन करने के लिए विश्वविद्यालयी विभाग खोले गये, संग्रहालय में उनकी कलाकृतियों को जगह दी गई।
- मूल निवासियों ने अपना इतिहास लिखना शुरू किया।
- मूल निवासियों की संस्कृति को आदर दिया गया।
- मूल निवासियों का अपनी जमीन के साथ सम्बंध आदर से देखा जाने लगा।