द्वितीयक क्रियाएँ-पुनरावृति नोट्स

                                            CBSE Class 12 भूगोल भाग - 1

पाठ - 6 द्वितीयक क्रियाएं
पुनरावृति नोटस


अवधारणा मानचित्र

पाठ एक नजर में

महत्वपूर्ण बिंदु

द्वितीयक क्रियाओं में उन क्रियाओं को शामिल किया जाता है जिनसे हम प्राकृतिक रूप में उपलब्ध संसाधनों को अपने गुण एवं तकनीक से दूसरे रूप में बदल देते है एवं उसे अधिक मूल्यवान बना देते है जैसे गन्ने से चीनी बनाना।

इसके अंतर्गत मुख्य रूप से विनिर्माण प्रक्रिया आती है जिससे हम हाथ से या मशीन की सहायता से किसी वस्तु का उत्पादन करते है।

आधुनिक विनिर्माण उद्योग की विशेषतायें है:-

  1. कारीगर का विशिष्ट कौशल से युक्त होना।
  2. उद्योगो को पूर्ण रूप से यंत्रीकरण एवं कंप्यूटर युक्त होना।
  3. उद्योग परिसर का पर्यावरण हितेषी होना।
  4. एक सगंठनात्मक ढाचा होना।

उद्योगों के वर्गीकरण के आधार है - आकार, कच्चा माल, अंतिम उत्पाद का प्रकार, स्वामित्व परम्परागत बड़े पैमाने वाले औधोगिक प्रदेश अपने अनाकर्षक वातावरण एवं अन्य कमियों के कारण परिवर्तन के दौर में है।
उच्च प्रौधोगिक की उद्योग में उन्नत वैज्ञानिक शोध एवं इंजीनियरिंग कौशल की आवश्कता होती है इन उद्योगों के आसपास का वातावरण साफ सुथरे एवं कर्मियों के लिये सुविधाओं से युक्त होता है।

  1. प्राकृतिक रूप से प्राप्त कच्चे माल को जब मनुष्य अपना कौशल, ज्ञान एवं श्रम लगा कर नये उत्पाद में बदल देता है तो इसे द्वितीय आर्थिक क्रिया कहा जाता है |
  2. द्वितीयक क्रियाये मुख्य रूप से विनिर्माण उद्योग से सम्बंधित है | विनिर्माण hath से या मशीनों से हो सकता है |
  3. औद्योगीकरण के प्रारंभिक समय में उद्योग में अकुशल श्रमिकों की अधिकता होती थी | औद्योगिकी क्षेत्रों का वातावरण आकर्षक नही होता था | प्रदुषण की भरी समस्या होती थी |
  4. आधुनिक समय में उद्योग अधिक संगठित है अधिकतर कार्य यंत्रों के द्वारा होता है | कुशल श्रमिक एवं प्रशासनिक अधिकारी वर्ग अधिक होते है | वातावरण स्वच्छ एवं प्रदुषण रहित करने की कोशिश होती है |
  5. उद्योग कहाँ अधिक होने और कहाँ, कम इस बात को प्रभावित करने वाले कई भौगोलिक एवं आर्थिक कारक होते हैं |
  6. उद्योगों को उनके बड़े या छोटे आकार, उनके उत्पाद एवं स्वामित्व के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है |
  7. उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग आधुनिकतम निर्माण क्रिया है जिसमें काफी मात्रा में विशिष्ट रूप से प्रशिक्षित कर्मचारी होते हैं और रोबोट्स एवं कम्प्यूर की सहायता से कार्य किये जाते हैं |
  8. ऐसे उद्योगों के संकेंद्र्ण स्थल को प्रौद्योगिकी ध्रुव काहा जाता है जैसे अमेरिका में सियेटल, भारत में बेंगलुरु |
  9. श्रमिकों का वह वर्ग जो निर्माण कार्यों में लगें विशिष्ट कौशल प्राप्त होते हैं उन्हें 'नीला कॉलर" श्रमिक कहते हैं |
  10. सिलिकन घाटी संयुक्त राज्य अमेरिका में एक प्रौद्योगिक नगर हैं जो फ्रेंडरिक टर्मन के कार्यों का प्रतिफल है जहाँ औद्योगिकी युक्त पार्क का विकास हुआ |