भारत - स्थिति-महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

                                                              CBSE कक्षा 11 भूगोल

(भाग-ख) पाठ-1 भारत स्थिति
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


लघु प्रश्नोत्तर (3 अंक वाले)

  1. हिन्द महासागर वास्तव में हिन्द का महासागर है इस कथन की पुष्टि कीजिए?
    उत्तर-
    1. पश्चिमी एशिया तथा पूर्वी एशिया के बीच हिन्द महासागर के तट पर भारत की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है।
    2. इस महासागर के उत्तरी छोर पर स्थित भारत की तट रेखा अन्य किसी भी देश की तट रेखा से अधिक लम्बी है।
    3. भारतीय प्रायद्वीप हिन्द महासागर में लगभग 1600 किमी तक विस्तृत है और पश्चिम में अरब सागर तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी का निर्माण करता है।
      इस प्रकार हम कह सकते है कि हिन्द महासागर सचमुच हिन्द का महासागर है।
  2. हिंद महासागर के शीर्ष पर स्थित भारत की केंद्रीय स्थिति क्यों महत्वपूर्ण है?
    उत्तर-
     भारतीय प्रायद्वीप हिन्द महासागर में लगभग 1600 कि. मी. तक विस्तृत है। पश्चिम में अरब सागर तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी दक्षिण-मध्य एशिया में हिंद महासागर के शीर्ष पर भारत की केन्द्रीय स्थिति पश्चिम में स्थित यूरोप के विकसित राष्ट्रों से संबंध स्थापित करने में सहायक हैं वहीं दूसरी और अफ्रीका, पश्चिमी एशिया, दक्षिण पूर्वी एशिया, जापान, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड व अमेरिका आदि देशों से व्यापारिक संबंध स्थापित करने में सहायक हैं।
    इस प्रकार हम कह सकते हैं हिन्द महासागर वास्तव में भारत के लिए एक वरदान है
  3. भारत की लंबी तटरेखा के क्या प्रभाव हैं?
    उत्तर- भारत की लंबी तटरेखा के बहुत लाभ है
    • अफ्रीका औद्योगिक दृष्टि से विकसित यूरोप तथा तेल-सम्पन्न पश्चिमी एशिया को एशिया को दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों चीन, विकसित उद्योग वाले जापान आस्ट्रेलिया तथा संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के पश्चिमी तट को जोड़ने वाले महासागर पारीय जल मार्ग भारत से होकर गुजरते है।
    • व्यापार के लिए अति उपयोगी है।
    • बंदरगाहो के विकास के लिए अनुकूल दशाएं उपलब्ध कराता है तथा रोजगार सृजन में सहायक है।
  4. उष्ण कटिबंधीय सूर्य से प्रचुर मात्रा मे मिलने वाली धूप और मानसूनी वर्षा करोड़ो भारतवासियों की नियति तय करती है? स्पष्ट करे।
    उत्तर- तापमान और वर्षा जलवायु के दो मुख्य तत्व है, इनका वनस्पति पर प्रभाव, वनस्पति का मिट्टी पर प्रभाव इन सबका कृषि पर आधारित उद्योगों और उनसे जुड़े लोगों का भाग्य इन दो जलवायु तत्वों से जुड़ा है इसलिए यह कहना बिल्कुल उपयुक्त है कि उष्ण कटिबंधीय सूर्य से प्रचुर मात्रा में मिलने वाली धूप और मानसूनी वर्षा करोड़ो भारतवासियों की नियति तय करती है।
  5. उपमहाद्वीप किसे कहते हैं? भारतीय उपमहाद्वीप में सम्मिलित देशों के नाम लिखो?
    उत्तर- किसी महाद्वीप का एक बड़ा भाग जो भौगोलिक, सांस्कृतिक, आर्थिक दृष्टि से महाद्वीप के अन्य भागों से अलग है तथा अपने भूभाग में एकरूपता हो उपमहाद्वीप कहलाता है। भारतीय उपमहाद्वीप में उत्तर पश्चिम में पाकिस्तान उत्तर में नेपाल, भूटान पूर्व में बांग्लादेश तथा मध्य में भारत सम्मिलित है।
  6. भारत के सबसे पूर्वी भाग अरूणाचल प्रदेश और सबसे पश्चिमी भाग गुजरात के स्थानीय समय में दो घंटे का अंतर है। क्यों ?
    उत्तर-
     अरूणाचल प्रदेश तथा गुजरात के बीच में लगभग 30° डिग्री अर्थात 2933 किलोमीटर का देशांतरीय अंतर है। सूर्य को एक देशान्तर से दूसरे देशान्तर पर पहुँचने में 4 मिनट का समय लगता है। अत: अरूणाचल प्रदेश व गुजरात के बीच समय का अन्तर 30×4=120 मिनट अथति दो घंटे का है।
  7. हैदराबाद में दोपहर का सूर्य कभी शिराबिन्दु से उत्तर की ओर तथा की दक्षिण की ओर होता है, लेकिन दिल्ली में ऐसा नहीं होता। क्यों?
    उत्तर-
     सूर्य का आभासी संचरण कर्क व मकर के बीच होता है। हैदराबाद कर्क रेखा के दक्षिण में स्थित है इसलिए यहाँ सूर्य वर्ष में दो बार शिरोबिंदु पर उत्तरायन व दक्षिणयन परिगमन करते हुए रहता है। जबकि दिल्ली कर्क रेखा के उत्तर में स्थित होने के कारण यहाँ सूर्य शिरोबिंदु के दक्षिण में ही रहता है।
  8. श्री लंका एंव भारत भौतिक रूप से कैसे अलग हैं ?
    उत्तर-
     श्री लंका तथा भारत भौतिक लक्षण पाक जलसंधि व मन्नार की खाड़ी द्वारा एक दूसरे से अलग होते हैं।
  9. क्षेत्रफल के आधार पर संसार के देशों में भारत की स्थिति कया है ?
    उत्तर-
     क्षेत्रफल के आधार पर भारत संसार का सातवाँ बडा देश है। भारत से अधिक क्षेत्रफल वाले देश क्रमशः रूस, चीन, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, आस्ट्रेलिया तथा ब्राजील है।