क्षेत्रीय आकांक्षाएँ - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
सीबीएसई कक्षा -12 राजनीति विज्ञान
महत्वपूर्ण प्रश्न
पाठ-17
क्षेत्रीय आकांक्षाएं
महत्वपूर्ण प्रश्न
पाठ-17
क्षेत्रीय आकांक्षाएं
एक अंकीय प्रश्न
1. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 370 किस राज्य से संबंधित है?
उत्तर- जम्मू-कश्मीर,
2. अकाली दल किस राज्य से संबंधित राजनीतिक दल है?
उत्तर- पंजाब,
3. भाषा के आधार पर गठित किसी एक राज्य का नाम लिखिए?
उत्तर- पंजाब,
4. हिंदी विरोधी आंदोलन भारत के किन राज्यों में चला?
उत्तर- दक्षिणी राज्यों में,
5. किन राज्यों की राजनीति में बाहरी लोगों का मुद्दा निरंतर हावी रहा है?
उत्तर- पूर्वोत्तर के राज्यों में
6. पेरियार के नाम से कौन प्रसिद्ध है?
उत्तर- ई. वी. रामास्वामी नायकर
7. डी. एम. के. की स्थापना किसने की?
उत्तर- सी. अन्नादुरै
8. गोवा पुर्तगाल से स्वतंत्र कब हुआ?
उत्तर- सन् 1961 में
9. सिक्किम भारत का राज्य कब बना?
उत्तर- 1975 में 22 वाँ राज्य बना
10. सात बहनों के नाम से किन्हें जाना जाता है?
उत्तर- पूर्वोत्तर के राज्यों को
11. आसू का शब्द विस्तार लिखिए?
उत्तर- ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन।
दो अंकीय प्रश्न
1. किन्हीं दो राज्यों के नाम लिखिए जहां अलगाववादी आंदोलन चले?
उत्तर- पंजाब, मिजोरम आदि।
2. जम्मू-कश्मीर में कौन -कौन से राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र सम्मिलित है?
उत्तर- जम्मू, कश्मीर और लद्दाख।
3. पंजाब से निकले दो राज्यों के नाम लिखिए?
उत्तर- हरियाणा, हिमाचल प्रदेश
4. पंजाब समझौता कब और किनके बीच हुआ था?
उत्तर- जुलाई 1985 में प्रधानमंत्री राजीव गांधी और अकाली दल के अध्यक्ष हरचंद सिंह लोगोवाल के बीच।
5. ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ कब और किस राज्य में चलाया गया?
उत्तर- जून 1984 में पंजाब में
6. सात बहनों के नाम से प्रसिद्ध राज्यों में किन्हीं चार के नाम लिखिए?
उत्तर- मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नागालैण्ड आदि
7. उन चार देशों के नाम लिखिए जिनकी सीमाएं भारत के पूर्वोत्तर राज्यों से लगी हुई है?
उत्तर- म्यांमार, चीन (तिब्बत), बांग्लादेश, भूटान
8. भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र की राजनीति में कौन से मुख्य मुद्दे रहे है?
उत्तर- - स्वायत्तता की मांग
- अलगाववाद
- बाहरी लोगो का विरोध
9. भारत सरकार द्वारा जनता की इच्छा जानने के लिए जनमत संग्रह कहां और किस संदर्भ में कराया गया?
उत्तर- जनवरी 1967 में गोवा में कराया गया। यह गोवा को महाराष्ट्र राज्य से मिलाने के बारे में था।
10. क्षेत्रीय असंतुलन के आधार पर बने किन्ही दो राज्यों के नाम लिखिए?
उत्तर- छत्तीसगढ़, उत्तराखंड आदि
11. किन्ही दो क्षेत्रों के नाम लिखिए जिन्हें राज्य बनाये जाने की मांग की जा रही है?
उत्तर- तेलगांना, हरित प्रदेश आदि।
चार अंकीय प्रश्न
1. आनंदपुर साहिब प्रस्ताव क्यों विवादास्पद रहा?
उत्तर. क्षेत्रीय स्वायत्तता की मांग, स्वायत्त सिख राष्ट्र की मांग और सिक्खों के प्रभुत्व के ऐलान के कारण
2. पंजाब समझौते के प्रमुख प्रावधान लिखिए?
उत्तर- - चंडीगढ़ पंजाब को दिया जाएगा
- पंजाब-हरियाण सीमा विवाद के लिए एक आयोग नियुक्त होगा
- पंजाब में उग्रवाद प्रभावित लोगों को मुआवजा
- पंजाब से विशेष सुरक्षा बल अधिनियम वापस लेना, आदि।
3. सिक्किम के भारत में विलय पर प्रकाश डालिये?
उत्तर- टिप्पणी
4. भारत में पूर्वोत्तर का इलाका ज्यादा संवेदनशीन क्यों समझा जाता है?
उत्तर- - मुख्य भूमि से भौगोलिक पृथकता, जटिल सामाजिक संरचना, बड़ी अंतर्राष्ट्रीय संरचना, बड़ी अंतर्राष्ट्रीय सीमा, आर्थिक पिछड़ापन, सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण आदि के कारण |
5. द्रविड़ आंदोलन पर टिप्पणी कीजिए?
उत्तर- टिप्पणी
6. हर क्षेत्रीय आंदोलन अलगाववाद की और नही जाता। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- क्षेत्रीय आधार पर राजनीतिक, आर्थिक एवं विकास सम्बन्धी मांगे उठना स्वाभाविक है। लेकिन इन मांगो का परिणाम देश से अलगाव नहीं होता। अलगाववादी मांगे तो कुछ चरम परिस्थितियों में ही उठती है।
7. मिलान कीजिए -
(अ) नेशनल (i) पंजाब
(ब) पेरियर (ii) मिजोरम
(स) आनंदपुर साहिब प्रस्ताव (iii) जम्मू-कश्मीर
(द) लालड़ेगा (iv) तमिलनाडु
उत्तर- अ. (iii)
ब. (iv)
स. (i)
द (ii)
8. निम्न राज्यों और उनके निर्माण वर्ष का मिलान कीजिए:-
(अ) नागालैंड (i) सन् 1972
(ब) अरूणाचल प्रदेश, मिजोरम (ii) सन् 1960
(स) मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा (iii) सन् 1961
(द) हरियाणा (iv) सन् 1987
उत्तर- अ. (ii)
ब. (iv)
स. (i)
द. (iii)
छः अंकीय प्रश्न
1. कश्मीर समस्या के विभिन्न पहलुओं की चर्चा कीजिए?
उत्तर- - महाराजा हरिसिंह द्वारा स्वतंत्र रहने की इच्छा
- पकिस्तान द्वारा कबाइलियों के रूप में आक्रमण
- भारत में विलय, अनुच्छेद 370 द्वारा विशेष स्थिति
- आजाद कश्मीर और अक्साई चीन का मसला
- पाकिस्तान द्वारा आंतकवाद को बढावा
- नेशलन कांप्रफेस तथा पी. डी. पी. के दृष्टिकोण आदि
2. पंजाब समस्या क्या थी? यह देश की अखंडता से संबंधित अन्य समस्याओं से किस प्रकार भिन्न थी?
उत्तर- - 1970 के दशक में अकालियों के एक तबके द्वारा पंजाब के लिए स्वायतता की मांग उठाना जिसने आगे चलकर खालिस्तान का रूप ले लिया और सशस्त्र विद्रोह जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो गयी।
- आनंदपुर साहिब प्रस्ताव, ऑपरेशन ब्लू स्टार
- पंजाब समझौता
- पंजाब समस्या किसी पिछड़ेपने के कारण नहीं थी बल्कि यह देश के समृद्ध प्रांत में उत्पन्न हुई थी जो उपेक्षित भी नहीं था इस प्रकार यह समस्या अन्य समस्याओं से भिन्न थी।
3. असम आंदोलन सांस्कृतिक अभिमान और आर्थिक पिछड़ेपन की मिली-जुली अभिव्यक्ति था। व्याख्या कीजिए।
उत्तर- मुख्य भूमि से भौगोलिक अलगांव व पृथक सांस्कृतिक पहचान का अहसास
- आर्थिक पिछड़ापन
- बाहरी लोगों (अवैध अप्रवासी-बांग्लादेशियों, बंगाली और अन्य) की बढ़ती संख्या से स्थानीय लोगो में विभिन्न आंशकाएं पैदा हो गयी जैसे - संस्कृति को खतरा, राजनीतिक महत्व घटना, बेरोजगारी बढ़ना, व्यापार व व्यवसाय के अवसर घटना इत्यादि।
4. भारतीय लोकतंत्र में निरंतर सिर उठाती क्षेत्रीय आकांक्षाओं से हम क्या निष्कर्ष निकाल सकते है?
उत्तर- - क्षेत्रीय आकांक्षाए लोकतांत्रिक राजनीति का अभिन्न अंग है।
- क्षेत्रीय समस्याओं को जोर जबरदस्ती की बजाय बातचीत से सुलझाना चाहिए।
- विभिन्न क्षेत्रों की सत्ता में साझेदारी जरूरी है।
- क्षेत्रीय असंतुलन देश की एकता के लिए एक खतरा है।
- विभिन्नताओं का सम्मान किया जाना चाहिए।
5. नीचे लिखे अवतरण को पढ़े और इसके आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दे:-
क्षेत्रीय आकांक्षाओं को दबाने की जगह उनके साथ लोकतांत्रिक बातचीत का तरीका अपनाना सबसे अच्छा होता है। जरा अस्सी के दशक की तरफ नजर दौड़ाए-पंजाब में उग्रवाद का जोर था, पूर्वोत्तर में समस्याएं बनी हुई थी, असम के छात्र आंदोलन कर रहे थे और कश्मीर घाटी में माहौल अशांत था। इन मसलों को सरकार ने कानून-व्यवस्था की गड़बड़ी का साधारण मामला मानकर पूरी गंभीरता दिखाई। बातचीत के जरिए सरकार ने क्षेत्रीय आंदोलनों के साथ समझौता किया। इससे सौहार्द का माहौल बना और कई क्षेत्रों में तनाव कम हुआ।
(1) क्षेत्रीय आकांक्षाओं के विषय में बातचीत का रास्ता क्यों अच्छा है?
(2) अस्सी के दशक में पूर्वोत्तर में समस्या के क्या कारण थे?
(3) क्षेत्रीय आन्दोलनों के साथ समझौतो के दो उदाहरण दीजिए?
उत्तर- (1) क्योंकि क्षेत्रीय आकांक्षाओं के प्रति दमन की नीति से तनाव बढ़ता है और मामला बिगड़ता है
(2) स्वायतता की मांग
- अलगाववाद
- बाहरी लोगों का विरोध
(3) - पंजाब समझौता
- 1968 में राजीव गांधी और लालडेंगा के बीच समझौता आदि।