परिवहन एवं संचार-महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

                                                 CBSE Class 12 Geoagraphy

Important Questions 
(भाग 1)
पाठ - 8
परिवहन और संचार


अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्र-1 विश्व की सबसे लंबी पाइपलाईन का नाम बताइए तथा यह किन क्षेत्रों को जोड़ती है ?

उत्तर- ‘बिग इंच’ पाइपलाईन विश्व की सबसे लंबी पाइपलाईन है। यह मैक्सिको की खाड़ी के तेल के कुओं को संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर-पूर्वी राज्यों से मिलती है।

प्र-2 कौन सा जलमार्ग , भारत तथा यूरोप के बीच की दूरी को कम करता है?

उत्तर- स्वेज नगर मार्ग

प्र-3 चैनल टनल किन दो स्थानों को जोड़ता है ?

उत्तर- पेरिस को लंदन से।

प्र-4 किस देश में रेलमार्ग के जाल का विशालतम तंत्र पाया जाता है ?

उत्तर- संयुक्त राज्य अमेरिका। यह विश्व के कुल रेलमार्गों का लगभग 40 प्रतिशत है।

प्र-5 आस्ट्रेलियाई पार-महाद्वीपीय रेलमार्ग के अंतिम सिरों के स्टेशनों के नाम बताइए ?

उत्तर- आस्ट्रेलियाई पार महाद्वीपीय रेलमार्ग के अंतिम सिरों के स्टेशनों के नाम

(1) पर्थ (पश्चिमी)

(2) सिडनी (पूर्व)

प्र-6 साइबर स्पेस किसे कहते हैं ?

उत्तर- साइबर स्पेस विद्युत द्वारा कम्पयूटरीकृत स्पेस का संसार है। यह भेजने वाले और प्राप्त करने वाले के शारीरिक संचलन के बिना कम्प्यूटर पर सूचनाओं के प्रेषण और प्राप्ति की विद्युतीय अंकीय दुनिया है। इसे इंटरनेट के नाम से जाना जाता है।

प्र-7 कील नहर किन दो सागरों को जोड़ती है। इसका निर्माण किस देश के द्वारा किया गया है ?

उत्तर- कील नहर पूर्व में बाल्टिक सागर तथा पश्चिम में उत्तर सागर को जोड़ती है। इसकी निर्माण डेनमार्क द्वारा किया गया है।


अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्र-8 परिवहन क्या है ? इसकी प्रमुख विधाएं बताओ।

उत्तर- परिवहन व्यक्तियों और वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक वहन करने की सेवा या सुविधा को कहते हैं जिससे मनुष्यों, पशुओं तथा विभिन्न प्रकार की गाड़ियों का प्रयोग किया जाता है। विश्व परिवहन की प्रमुख विधाएं हैं-स्थल, जल, वायु तथा पाइपलाइन परिवहन।

प्र-9 परिवहन जाल का अर्थ स्पष्ट करो।

उत्तर- अनेक स्थान जिन्हें परस्पर मार्गों की श्रेणियों द्वारा जोड़ का एक नए परिवहन प्रारूप का निर्माण किया जाता है उसे परिवहन जाल कहते हैं।

प्र-10 विश्व का सर्वप्रथम रेलमार्ग कब शुरू हुआ तथा यह किन दो स्थानों को जोड़ता था ?

उत्तर- विश्व का सर्वप्रथम रेलमार्ग 1825 में इंग्लैंड के स्टॉकटन और डर्लिंग्टन स्थानों के मध्य शुरू हुआ।

प्र-11 स्थल परिवहन के अंतर्गत नवीनतम विकास के रूप में किन मार्गों को रखा गया है ?

उत्तर- स्थल परिवहन के अंतर्गत नवीनतम विकास के रूप में तीन मार्गों को रखा गया हैं- पाइपलाइन, राजमार्ग तथा तारमार्ग।

प्र-12 ‘महामार्ग’ का अर्थ स्पष्ट करो।

उत्तर- महामार्ग दूरस्थ स्थानों को जोड़ने वाली पक्की सड़के होती हैं जिनका निर्माण इस प्रकार से किया जाता है कि (बिना रूके) अबाधित रूप से यातायात का आवागमन हो सके। इसके लिए अलग-अलग यातायात लेन, पुलों, फ्लाइओवरों तथा दोहरे वाहन मार्गों का निर्माण किया जाता है।

प्र-13 सीमावर्ती सड़कें क्या हैं ? इनका क्या महत्व है? (बोर्ड परीक्षा-2013)

उत्तर- अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के सहारे बनाई गई सड़कों को सीमावर्ती सड़कें कहा जाता है। ये दूर क्षेत्रों में रहने वाले प्रमुख नगरों को जोड़ने तथा प्रतिरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सभी देशों में सैन्य शिविरों तक वस्तुओं को पहुंचाने के लिए ये सड़कें बनाई जाती हैं।

प्र-14 किस देश में विश्व का सघनतम रेल तंत्र पाया जाता है ?

उत्तर- यूरोप में (4 लाख 40 हजार किलोमीटर लंबे रेलमार्ग)

प्र-15 दक्षिणी अमेरिका के किन दो प्रदेशों में सघनतम रेलमार्ग है ?

उत्तर- 1. अर्जेंटाइना के पंपास क्षेत्र

2. ब्राजील के काफी उत्पादक क्षेत्र

प्र-16 पार-साइबेरियन रेलमार्ग के अंतिम सिरों के स्टेशनों के नाम बताओ।

उत्तर- पश्चिम में सेन्ट पीटर्सवर्ग से पूर्व में व्लाडिवोस्क तक।

प्र-17 पार-कैनेडियन रेलमार्ग के अंतिम सिरों के स्टेशनों के नाम बताओ ?

उत्तर- पश्चिम में प्रशांत महासागर के तट पर स्थित वैंकूवर तथा पूर्व में हैलीफेक्स।

प्र-18 विश्व का सबसे व्यस्ततम व्यापारिक जलमार्ग कौन सा है ?

उत्तर- औद्योगिक दृष्टि से उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग विश्व का सबसे व्यस्ततम व्यापारिक जलमार्ग है जो उत्तर पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका तथा पश्चिमी यूरोप को मिलाता है। विश्व का एक चौथाई विदेशी व्यापार इसी मार्ग द्वारा परिवहित होता है। इसे ‘वृहद ट्रंक मार्ग’ भी कहा जाता है।

प्र-19 पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग क्या है ?

उत्तर- पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग पूरे महाद्वीप से गुजरते हुए दोनों किनारों को जोड़ते हैं जैसे-पार कैनिडियन व पार-साइबेरियन रेलमार्ग।

प्र-20 पाइपलाइन का विस्तृत उपयोग क्या है ?

उत्तर- जल, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस जैसे तरल व गैसीय पदार्थों के अबाधित प्रवाह और परिवहन के लिए पाइपलाइन का प्रयोग किया जाता है। इसका प्रयोग तरलीकृत कोयले के परिवहन के लिए तथा न्यूजीलैंड में फार्मों से फैक्टरियों तक दूध के परिवहन के लिए किया है।

प्र-21 उपग्रह संचार सेवा का उपयोग क्या है ?

उत्तर- उपग्रह संचार सेवा का उपयोग टलिफोन, मोबाइल, टेलीविजन, इंटरनेट के अतिरिक्त मौसम के बारे में जानकारी प्राप्त करने में तथा साधनों (प्राकृतिक) की जानकारी हेतू किया जाता है।


लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्र-1 सड़क परिवहन , रेल परिवहन की अपेक्षा आर्थिक दृष्टि से अधिक लाभदायक है। क्यों?

उत्तर- सड़क परिवहन, रेल परिवहन की अपेक्षा अधिक लाभकारी है क्योंकि

1. इसके द्वारा घर-घर तक वस्तुओं को पहुंचाया जा सकता है।
2. छोटी-छोटी दूरियों को तय करने के लिए सड़कें ही महत्वपूर्ण है।
3. पहाड़ी व पर्वतीय भागों में रेल पटरियों की अपेक्षा सड़कें बनाना अधिक आसान होता है।

प्र-2 विकसित व विकासशील देशों में सड़कों की गुणवत्ता में अंतर क्यों पाया जाता है ?

उत्तर- 1. आर्थिक विकास का स्तर- विकसित देशों में उच्च आर्थिक विकास होने के कारण, विकासशील देशों की अपेक्षा अच्छी गुणवत्ता वाली सड़कें पाई जाती हैं। विकसित देश, सड़क निर्माण व रखरखाव पर भारी खर्च करते हैं क्योंकि उन्हीं की गुणवत्ता पर उनका व्यापार निर्भर होता है।

2. उच्च तकनीक वाले परिवहन के साधन- विकसित राष्ट्रों में परिवहन के साधनों की तकनीक बहुत उच्च होती है जिसके लिए अच्छी गुणवत्ता वाली सड़कों का निर्माण जरूरी हो जाती है।

3. भूभाग की प्रकृति- मैदानी भागों में, पहाड़ी भागों की अपेक्षा सड़कें बनाना, व उनका रखरखाव करना अधिक आसान होता है। इसीलिए भू-भाग की प्रकृति भी सड़कों की गुणवत्ता को प्रभावित करती है।

प्र-3 ‘पार-साइबेरियन रेलमार्ग’ के आर्थिक महत्व को किन्हीं तीन बिंदुओं में स्पष्ट कीजिए ?   (बोर्ड परीक्षा-2013)

उत्तर- ‘पार-साइबेरियन रेलमार्ग का आर्थिक महत्व’

  • यह रेलमार्ग एशियाई प्रदेश को पश्चिमी यूरोपीय बाजारों से जोड़ता है।
  • यह रेलमार्ग यूरोव पर्वतों, ओब तथा येनीसी नदियों से होकर गुजरता है।
  • इस रेलमार्ग को दक्षिण से जोड़ने वाले योजक मार्ग भी है जैसे कैस्पियन तट पर बालू, ताशकंद (उज्बेकिस्तान) और चीन में बीजिंग की ओर।
  • इसके मार्ग में चीता एक महत्वपूर्ण कृषि केंद्र तथा इरकुस्टस्क एक फर केंद्र है।

प्र-4 राइन नदी जलमार्ग विश्व का अत्याधिक प्रयोग में लाया जाने वाला जलमार्ग क्यों हैं ? कोई तीन कारण बताओ। (बोर्ड परीक्षा-2013)

उत्तर- राइन नदी जलमार्ग विश्व का अत्याधिक प्रयोग में लाए जाने के कारण-

1. यह संपन्न कोयला खनन क्षेत्रों से गुजरता हुआ परिवहन सुविधाएं प्रदान करता है।
2. समुद्री जलयान तथा आंतरिक मालवाहक पोत वस्तुओं एवं सामग्रियों का आदान-प्रदान करता है।
3. यह संपन्न औद्योगिक प्रदेश है तथा सभी औद्योगिक वस्तुओं का आदान-प्रदान इसी जलमार्ग से होता है।
4. यह जलमार्ग स्विटजरलैंड, जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम तथा नीदरलैंड के औद्योगिक क्षेत्रों को उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग से जोड़ता है।

प्र-5 ‘सड़क घनत्व’ शब्द की परिभाषा दो। सर्वाधिक सड़क घनत्व किस महाद्वीप में हैं ?

उत्तर- सड़क घनत्व का अर्थ है प्रति 100 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सड़क मार्गों की लंबाई। सर्वाधिक सड़क घनत्व उत्तर अमेरिका महाद्वीप में हैं। ये 60 लाख किलोमीटर लंबे महामार्ग है।

प्र-6 सड़कों पर संकुलन क्यों हो जाता है ? परिवहन संकुलन की समस्याओं के समाधान के उपाय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- जब सड़क तंत्र यातायात की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित नहीं हो पाते तो सड़कों पर संकुलन बढ़ जाता है।

संकुलन की समस्या के समाधान के उपाय

1. सार्वजनिक बस सेवाओं के सुधार परिवहन के द्रुत मार्ग
2. सड़कों को चौड़ा करना
3. पुलों, फ्लाईओवरों तथा दोहरे वाहन मार्गों का निर्माण
4. उच्चतर पार्किंग शुल्क
5. सामूहिक शीघ्र संचरण (एम.आर.टी.)

प्र-7 पर्वतों मरूस्थलों तथा बाढ़ संभावित प्रदेशों में स्थल परिवहन की क्या-क्या समस्याएं है ?

उत्तर- पर्वतों मरूस्थलों तथा बाढ़ संभावित प्रदेशों में स्थल परिवहन की निम्नलिखित समस्याएं हैंः-

  • पर्वतीय भागों में सड़क परिवहन विकसित करना कठिन तथा खर्चीला कार्य है तथा इन भागों को पार करने के लिए सड़क परिवहन का उपयोग नहीं किया जा सकता है।
  • मरूस्थल भागों में बालू मिट्टी के स्थानांतरण के कारण सड़क परिवहन बाधित होता है।
  • बाढ़ संभावित प्रदेश में बाढ़ के समय में सड़क मार्ग तथा रेलमार्ग, बाढ़ के पानी के साथ बह जाते हैं।

प्र-8 महामार्ग की परिभाषा दीजिए। संसार के आधुनिक महामार्गों की चार विशेषताएं बताइए ?

उत्तर- महामार्ग वे पक्की सड़कें है, जो दूरस्थ स्थानों को मिलती है। ये सड़कें इस प्रकार बनाई जाती है कि इन पर वाहन बिना रूकावट के दौड़ते रहें। महामार्गों पर कोई चौराहा अथवा लालबत्ती नहीं होती है। भिन्न-भिन्न देशों में महामार्गों के अलग-अलग नाम है जैसे फ्री वे हाई वे, एक्सप्रेस वे आदि के नाम से जाना जाता है। संसार के आधुनिक महामार्गों की चार विशेषताएं निम्नलिखित है:-

  • महामार्गों की चौड़ाई अधिक होती है। ये सड़कें 60 मीटर तक चौड़ी होती है।
  • महामार्गों पर कोई गति अवरोधक नहीं होते हैं।
  • इन सड़कों पर चौराहे तथा लालबत्ती नहीं होती है।
  • इन पर वाहन तीव्र गति से कई लेन में दौड़ते हैं।

प्र-9 पनामा नहर की छह मुख्य विशेषताएं लिखिए ?

उत्तर- यह नगर पूर्व में अटलांटिक महासागर को पश्चिम में प्रशांत महासागर से जोड़ती है।

  • इसका निर्माण पनामा जलडमरूमध्य के आर-पार किया गया है।
  • यह नगर 72 किलोमीटर लंबी है।
  • इस नहर में कुल छह जलबंधक तंत्र हैं।
  • इस नगर के द्वारा समुद्री मार्ग से न्यूयार्क व सान फ्रांसिस्को के मध्य लगभग 13000 किलोमीटर की दूरी कम हो गई है।
  • इस नहर से पूर्वी एवं दक्षिणी पूर्वी एशिया तथा मध्य संयुक्त राज्य अमेरिका की दूरी कम हो गई है।

प्र-10 स्वेज नहर की छह विशेषताएं लिखिए ?

उत्तर- स्वेज नहर की छह विशेषताएं निम्नलिखित है:-

  • इस नहर का निर्माण 1869 में मिस्त्र में हुआ।
  • यह नगर भूमध्यसागर को लालसागर से जोड़ती है।
  • यह लगभग 180 किलोमीटर लंबी तथा 11 से 15 मीटर गहरी है।
  • इस नहर के द्वारा यूरोप तथा दक्षिणी एशिया व आस्ट्रेलिया के मध्य की दूरी कम हुई है।
  • इस नगर में प्रतिदिन 100 जलयान आवागमन करते हैं।
  • नील नदी से नौगम्य ताजा पानी की नहर भी स्वेज से मिलती है।

प्र-11 विश्व का सबसे लंबा पार महाद्वीपीय रेलमार्ग कौन सा है ? इस पार महाद्वीपीय रेलमार्ग की कोई चार विशेषताएं बताइए?

उत्तर- विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग है जो रूस देश में है।

ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग की विशेषताएं निम्नलिखित है:-

  • यह विश्व का सर्वाधिक लंबा 9322 किलोमीटर पार महाद्वीपीय रेलमार्ग है।
  • यह रेलमार्ग पश्चिम में सेंट पीटर्सबर्ग से पूर्व प्रशांत महासागर तट पर स्थित व्लाडिवोस्टक तक जाता है।
  • यह रेलमार्ग अपने एशियाई प्रदेश को पश्चिमी यूरोपीय बाजारों से जोड़ता है।
  • इस रेलमार्ग ने स्टेपीज घास के मैदानों के आर्थिक विकास में बहुत सहायता की है।

प्र-12 संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रसिद्वपाइपलाईन कौन सी है ? पाइपलाईन परिवहन के चार लाभों का उल्लेख कीजिए?

उत्तर- संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रसिद्वपाइपलाईन का नाम ‘बिग इंच’ है।

पाईपलाईनों परिवहन के लाभ निम्नलिखित हैः-

पाइपलाइनों को कठिन, ऊबड़-खाबड़, भूभागों तथा पानी के नीचे भी बिछाया जा सकता है।

  • इनके संचालन एवं रखरखाव का खर्च अपेक्षाकृत कम है।
  • यह जलीय तथा गैसीय पदार्थों के परिवहन का तीव्र, सस्ता, सक्षम तथा पर्यावरण हितैषी साधन है।
  • पाइप लाइन परिवहन में ईंधन की बचत होती है तथा मौसम संबंधी दशाओं का प्रभाव नहीं पड़ता है।
  • परिवहन के इस साधन के द्वारा पदार्थों की निरंतरता बनी रही है।

प्र-13 अतः स्थलीय जलमार्गों के तीन लाभ लिखिए ?

उत्तर - तः स्थलीय जलमार्गों की तीन लाभ निम्नलिखत है:-

  • यातायात के सभी साधनों से जलमार्ग सस्ते तथा सुगम होते है: भारी सस्ती तथा अधिक स्थान घेरनेवाली वस्तुओं, जैसे कोयला, लोहा, लकड़ी आदि को ढ़ोने का सबसे सस्ता साधन है।
  • रेल एवं सड़क यातायात की भांति जल यातायात में विशेष मार्ग बनाने की आवश्यकता नहीं होती।
  • घने वनों में नदियां ही परिवहन का एक मात्र साधन है।

प्र-14 वायु के परिवहन के तीन दोष कौन-कौन से है ?

उत्तर- वायु परिवहन के तीन दोष निम्नलिखित हैः-

  • यह परिवहन का सबसे महंगा साधन है, अतः इसका लाभ केवल धनी लोग ही उठा पाते हैं।
  • खराब मौसम में वायु-सेवा उपलब्ध नहीं होती।
  • वायुयानों की दुर्घटनाएं एवं अपहरण की समस्याएं कई बार भयंकर रूप धारण कर लेती है।

मानचित्र

प्र-15 पाइप लाइन परिवहन के दोष बताइए।

उत्तर- 1. पाइप लाइनों में कोई लोच नहीं होती
2. इनमें रिसाव का पता लगाना एक बड़ी समस्या होती है।
3. कहीं पर पाइप लाइन के फट जाने पर इसकी मरम्मत करना कठिन होता है।
4. एक बार बनाने के बाद न तो इसकी क्षमता हो घटाया जा सकता है और न बढाया जा सकता है।
5. कई क्षेत्रों में इनकी सुरक्षा की व्यवस्था करना भी कठिन होता है।

प्र-16 नीचे दिए गए मानचित्र का अध्ययन करके निम्न प्रश्नों के उत्तर दो-

- इस रेलमार्ग का नाम बताओ तथा यह किस देश में है ?

उत्तर- ‘पार- साइबेरियन रेलमार्ग’ । यह रूस देश में है।
-‘अ’ व ‘ब’ स्टेशनों के नाम बताओ।

उत्तर- अ - सेन्ट पीटर्सबर्ग
ब - ब्लाडि वोस्टोक
- इस रेलमार्ग का महत्व बताओ।

उत्तर - इस रेलमार्ग के द्वारा अनाज, खनिज, लकड़ी का परिवहन एशिया से पश्चिमी यूरोप के बाजारों तक होता है तथा इसी कारण इस रेलमार्ग पर कई नए नगर बस गए हैं।

प्र-17 नीचे दिए मानचित्र का अध्ययन करो व बताओ-

मानचित्र

- इस रेलमार्ग के अन्तिम दो स्टेशनों के नाम

उत्तर- वैकूंवर (पश्चिम में) हैलीफेक्स (पूर्व में)

- इस रेलमार्ग का नाम बताओ।

उत्तर- पारकैनेडियन रेलमार्ग

- इस रेलमार्ग का आर्थिक महत्व बताओ।

उत्तर- यह रेलमार्ग मॉट्रियाल औद्योगिक क्षेत्र को प्रेयरीज की गेहूँ पट्टी से तथा शंकुधारी वन प्रदेश से जोड़ता है। इसके द्वारा गेहूँ, खनिज व लकड़ी का परिवहन होता है तथा इसे कनाडा की आर्थिक धमनी भी कहा जाता है।

प्र-18 नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर मानचित्र द्वारा दो-

मानचित्र

इस महामार्ग के पूर्वी , पश्चिमी स्टेशनों के नाम दो।

उत्तर- पूर्वी- सिडनी
पश्चिमी- पर्थ
- इस रेलमार्ग का नाम बताओ।

उत्तर- आस्ट्रेलियाई पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग
- इस रेलमार्ग का महत्व बताओ।

उत्तर- यह रेल लाइन पश्चिमी तट में पर्थ से शुरु होकर पूर्व में सिड़नी से होते हुए दक्षिण भाग में मेलबोर्न तक जाती है।

प्र-19 मानचित्र के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दो-

मानचित्र

-यह मानचित्र किस मानव निर्मित नहर का है ?

उत्तर- स्वेज नहर

-इस नहर के उत्तरी व दक्षिणी पतन का नाम बताओ।

उत्तर- पोर्ट सईद (उत्तरी पतन), पोर्ट स्वेज (दक्षिणी पतन)

-आर्थिक महत्व बताओ

उत्तर- यह नगर भूमध्य वा लाल सागर को जोड़ती है और यूरोप को हिन्द महासागर से एक नए व छोटे मार्ग से जोड़ती है।
इसका मार्ग उत्तमाशा अन्तरीप मार्ग से काफी कम है अतरू समय व ईंधन की बचत होती है।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्र-1 संसार में उपलब्धता परिवहन व संचार सेवाओं का महत्व बताओ

उत्तर- परिवहन का महत्व

  • परिवहन व्यक्तियों और वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की सुविधा को कहते हैं।
  • यह समाज की आधारभूत आवश्यकताओं के पूरा करने के लिए रचा गया एक संगठित सेवा उद्योग है।
  • वस्तुओं व सेवाओं का उत्पादन क्षेत्रों से उनके उपयोग क्षेत्रों तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम परिवहन है।
  • किसी भी देश का विकास प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रुप से परिवहन सेवाओं पर निर्भर करता है।
  • स्थल, जल, वायु व पाइपलाइन परिवहन की मुख्य विद्याएं है जिनका प्रयोग परिवहन के लिए किया जाता है।

संचार का महत्व

  • संचार संदेश तथा विचार एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाए जाते है।
  • शुरु में संचार का काम मनुष्यों, पशुओं तथा परिवहन के विभिन्न साधनों द्वारा होता था।
  • रेडियों, टेलिविजन, फैक्स तथा इंटरनेट के विकास ने संचार को और भी आसान बना दिया है।
  • आज इन्टरनेट पृथ्वी पर सबसे बड़े विद्युतीय जाल के रुप में 100 से अधिक देशों को जोड़ता है।
  • संचार में आधुनिक विकास जैसे मोबईल टेलीफोन तथा सैटलाइट इत्यादि संचार के महत्वपूर्ण साधन है।

प्र-2 सड़कों का क्या महत्व है ? विकसित देशों में सड़कों की अच्छी गुणवत्ता होने के किन्हीं तीन कारणों को स्पष्ट कीजिए?

उत्तर- सड़कों का महत्व –

  • छोटी दूरियों के लिए सड़क परिवहन, रेल परिवहन की अपेक्षा आर्थिक दृष्टि से लाभदायक होता है।
  • सड़कों द्वारा घर-घर तक वस्तुओं को पहुँचाया जा सकता है।

विकसित देशों में सड़कों की अच्छी गुणवत्ता के कारणः-

  • सड़कों के निर्माण व उसके रखरखाव पर भारी खर्च आता है। विकसित देशों में अच्छी गुणवत्ता वाली सड़के सर्वत्र पायी जाती है।
  • सड़कों की परतों पर मोटाई अधिक होती है उसमें लगने वाली पदार्थ-साम्रगी अच्छी गुणवत्ता वाली होती है।
  • प्लास्टिक अवशिष्ट को पिघलाकर तारकोल में डालकर सड़कों के निर्माण में प्रयोग किया जाता है।

प्र-3 ‘परिवहन’ शब्द की परिभाषा दीजिए। उत्तरी अमेरिका के महामार्गों की किन्हीं चार विशेषताओं का वर्णन कीजिए ?

उत्तर- परिवहन व्यक्तियों ओर वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक वहन करने की सेवा या सुविधा को कहते है जिसमें मनुष्यों, पशुओं तथा विभिन्न प्रकार की गाड़ियों का प्रयोग किया जाता है। उत्तरी अमेरिका के महामार्गों की विशेषताएँ

  • प्रत्येक स्थान महामार्ग से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।
  • पश्चिमी प्रशान्त महासागरीय तट पर स्थित नगर पूर्व में अटंलाटिक महासागरीय तट पर स्थित नगरों से भली-भांति जुड़े हुए है।
  • उत्तर में कनाडा के नगर दक्षिण में मैक्सिकों के नगरों से जुड़े है।

प्र-4 विश्व का व्यस्ततम समुद्री मार्ग कौन सा है ? इस मार्ग की चार विशेषताओं का वर्णन कीजिए?

उत्तर- उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग विश्व का व्यस्ततम व्यापारिक जलमार्ग हैं। उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग की विशेषताएँ निम्नलिखित है-

  • यह मार्ग औद्योगिक दृष्टि से विकसित विश्व के दो प्रदेशों उत्तर-पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका और उत्तर-पश्चिमी यूरोप को मिलाता है।
  • विश्व का एक चैथाई विदेशी व्यापार इस मार्ग द्वारा परिवहित होता है।
  • इस मार्ग को वृहद ट्रंक मार्ग भी कहा जाता है।
  • किसी भी अन्य मार्ग की अपेक्षा अधिक देशों और लोगों को सेवाएं प्रदान करता है। यह समुद्री मार्ग प्राचीन विश्व के ह्रदय स्थल कहे जाने वाले क्षेत्रों से गुजरता है।

प्र-5 जल परिवहन के कोई छः लाभ बताइए। दो महत्वपूर्ण मनुष्यनिर्मित नौ वाहन नहरें कौन-सी है ? उनके द्वारा जोड़े गये सागरों के नाम बताइए?

उत्तर- जल परिवहन के लाभ

  • जल परिवहन के लिए मार्गों का निर्माण नहीं करना पड़ता है।
  • महासागर एक दूसरे से जुड़े होने के कारण विभिन्न आकार के जहाज चल सकते हैं। यह परिवहन बहुत सस्ता पड़ता है।
  • पानी पर कम घर्षण के कारण ऊर्जा खपत का मूल्य अपेक्षाकृत कम होता है।
  • इसके निर्माण एवं निर्वाह पर कम लागत आती है।
  • भारी तथा अधिक मात्रा में उत्पादों के दूर देशों के लिए परिवहन का बहुत उपयोगी माध्यम है।

मानव निर्मित नहरें-

(1) पनामा नहर- अटलांटिक महासागर को प्रशान्त महासागर से जोड़ती है।
(2) स्वेज नहर- भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ती है।

प्र-6 वे कौन-सी विद्याएँ हैं जिनके द्वारा साइबर स्पेस मनुष्यों के समकालीन आर्थिकी और सामाजिक स्पेस की वृद्धि करेगा।

उत्तर- इंटरनेट की सुविधाजनक संपर्क प्रणाली द्वारा कोई प्रयोगकर्ता माइक्रोकम्पयूटर और मोडम के माध्यम से साइबर स्पेस से जुड़ सकता है और इससे सम्बन्धित विविध प्रकार की नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकता है। साइबर स्पेस इलैक्ट्रॉनिक कम्पयूटरीत क्षेत्र का विश्व है, जो इंटरनेट और वलर्ड वाइड वेब जैसी प्रौद्योगिकी से संचालित होता है। सूचना संसार आज किसी कार्यालय, जहाज या कही भी हो सकता है।

इलैक्ट्रॉनिक नेटवर्क ने मानव इतिहास में अद्वितीय उन्नति की है। विगत 5 वर्षों में वैश्विक प्रयोक्ताओं का संयुक्त राज्य अमेरिका से विकासशील देशों में स्थानांतरण हुआ है। संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रयोक्ताओं का प्रतिशत अंश 1995 में 66 प्रतिशत से 2005 में 25 प्रतिशत रह गया। अब विश्व के अधिकांश प्रयोक्ता संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, चीन और भारत में है।

चूँकि प्रतिवर्ष लाखों नए ग्राहक इंटरनेट से जुड़े चुके है। अतरू सूचना संसार के आकार, प्रयोग तथा महत्व में वृद्धि हो गई है।

इसके अन्तर्गत ई-मेल व इलेक्ट्रॉनिक वाणिज्य भी शामिल है। संक्षेप में दूरसंचार क्रान्ति ने मानवीय, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र का काफी विस्तार कर दिया है।


दीर्घ-उत्तरीय प्रश्न

प्र-7 महासागरीय मार्गों के प्रमुख लाभों का वर्णन करों-

उत्तर- 1. महासागरीय मार्ग सभी दिशाओं में मुड़ सकने वाले मार्ग हैं।

2. इनके लिए किसी रख-रखाव की जरुरत नहीं होती।

3. महासागरों का मार्गों के रुप में इस्तेमाल करना पर्यावरण के साथ अनुकूलन करना है।

4. एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप तक भारी पदार्थों का लम्बी दूरियों के लिए परिवहन समुद्र द्वारा करना स्थल वा वायु परिवहन की अपेक्षा सस्ता पड़ता है।

5. आधुनिक यात्री व मालवाहक जहाजों में शीध्र नाशवान वस्तुओं के लिए प्रतीशन कोष्ठक व टैकरों के आधुनिक सुविधाएँ होती है।

6. कंटेनरों के प्रयोग ने तथा राडार वा बेतार के तार आदि नौ परिवहन सम्बन्धी सुविधाओं ने इन मार्गों द्वारा परिवहन को और भी अधिक सरल बना दिया है।


मानचित्र कार्य

प्र- विश्व के मानचित्र में दिखाओ वा पहचानों

1) इग्लैंड का महत्वपूर्ण पतन-    लंदन
2) कनाडा के पश्चिमी तट पर स्थित पतन- वैकूंवर
3) ब्राजील के तट पर स्थित पतन- रियो-डि-जेनेरो
4) दक्षिण अफ्रीका के सुदूर दक्षिणी सिरे पर स्थित पतन- केपटाउन
5) आस्ट्रेलिया के दक्षिणी तट पर स्थित पत्तन-   मेलर्बान
6) यूरोपीय रुस का हवाई पत्तन - मास्को
7) फ्रांस का महत्वपूर्ण हवाई पत्तन -    पेरिस
8) जर्मनी का महत्वपूर्ण हवाई पत्तन -   बर्लिन
9) सऊदी अरब का हवाई पत्तन - जेद्दा
10) ब्राजील का हवाई पत्तन -    ब्राजीलिया


CBSE Class 12 Geoagraphy
Important Questions 
(भाग 2)
पाठ 10
परिवहन और संचार


अतिलघु प्रश्न

प्र-1 राष्ट्रीय महामार्ग किसे कहते हैं?

उत्तर- वे प्रमुख सड़के जिन्हें केन्द्र सरकार द्वारा निर्मित एवं रखरखाव तथा परिचालन किया जाता है वे राष्ट्रीय महामार्ग कहलाती है। ये एक राज्य को दूसरे राज्य से जोड़ती हैं।

प्र-2 भारत के उत्तर-दक्षिण गलियारे के सिरों पर स्थित नगरो के नाम बताइये?

उत्तर- उत्तरी सिरे पर श्रीनगर और दक्षिणी सिरे पर कन्याकुमारी है

प्र-3 जी.टी.रोड़ किन दो राष्ट्रय महामार्गो में विभाजित किया गया?

उत्तर- 1. राष्ट्रीय महामार्ग (एन.एच.1) न॰ 1 दिल्ली से अमृतसर

2. राष्ट्रीय महामार्ग (एन.एच.2) न॰ दिल्ली से कोलकात्ता

प्र-4 निर्माण एवं रखरखाव की दृष्टि से सड़कों को कितने भागों में बांटा गया है?

उत्तर- चार भागों में बांटा गया है:- 1. राष्ट्र महामार्ग (एन.एच.), 2. राज्य महामार्ग (एस.एच) 3. प्रमुख जिला सड़क (डी.आर.) 4. ग्रामीण सड़क (आर. रोड़)

प्र-5 भारतीय रेल की स्थापना कब हुई?

उत्तर- भारत में प्रथम रेलगाड़ी 13 अप्रैल, 1853 को मुबंई से थाणे के मध्य 34 किलो मीटर दूरी तक चली।

प्र-6 भारतीय रेल तंत्र को कितने मंडलों में बांटा गया है?

उत्तर- 16 रेल मंडलों में बांटा गया है।

प्र-7 सबसे लम्बे राष्ट्रीय महामार्ग का नाम बताइये?

उत्तर- एन.एच.7 वाराणसी से कन्याकुमारी तक (2369 किलोमीटर)

प्र-8 एच.एच. 6 दूसरा सबसे लम्बा राष्ट्रीय महामार्ग है इसका विस्तार बताइये?

उत्तर- यह सबलपुर, रायपुर, नागपुर होता हुआ कोलकत्ता को धुले से जोड़ता है। (1949 कि.मी.)।

प्र-9 भारत की उस वायु सेवा का नाम बताइये जो सभी महाद्वीपो को जोड़ती है।

उत्तर- एयर इंडिया सेवा।

प्र-10 राष्टीय जलमार्ग नं. का विस्तार बताइये।

उत्तर- इलाहाबाद से हल्दिया (1620 किलोमीटर) गंगा नदी

प्र-11 ‘भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण’ की स्थापना कब हुई और इसका क्या कार्य है?

उत्तर- भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्रािधकरण की स्थापना 1995 में हुई तथा इसे राष्ट्रीय महामार्गो के विकास, रख-रखाव व प्रचालन का कार्य सौपा गया।

प्र-12 ‘सीमा सड़क संठगन’ की स्थापना कब व क्यो हुई?

उत्तर- मई 1960 में ‘सीमा सड़क संगठन’ की स्थापना, देश की उत्तरी व उत्तरी-पूर्वी सीमा से सही सड़कों के सुधार के माध्यम से आर्थिक विकास को गति देने तथा रक्षा तैयारियों को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से की गई।

प्र-13 राष्ट्रीय जलमार्ग न. 2 का विस्तार बताओं

उत्तर- सदिया से ध्रुवरी।

प्र-14 राष्ट्रीय जलमार्ग न. 3 का विस्तार बताओं

उत्तर- कोट्टापुरम से कोलम

प्र-15 भारत में सड़क मार्गों की लम्बाई कितनी है ?

उत्तर- 33.1 लाख कि॰ मी॰ ।

प्र-16 भारत का राष्ट्रीय औसत सड़क घनत्व कितना है ?

उत्तर- 75 कि॰ मी॰

प्र-17 नहाई (NHAI) का विस्तृत रूप लिखिए ।

उत्तर- भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण ।

प्र-18 (PSLV) का विस्तृत रूप लिखिए ।

उत्तर- पोलर सेटेलाइट लाँच वेहिकल।

प्र-19 भारत में पक्की सड़कों का सर्वाधिक एवं न्यूनतम घनत्व वाले राज्य कौन से हैं ?

उत्तर- सर्वाधिक घनत्व - केरल – 387·24 (प्रति 100 वर्ग कि॰ मी॰)

न्यूनतम घनत्व - जम्मू कश्मीर - 10·48 (प्रति 100 वर्ग कि॰ मी॰)


दीर्घ प्रश्न

प्र-1 राष्ट्रीय महामार्ग विकास की मुख्य परियोजनाएँ कौन सी है। संक्षिप्त वर्णन कीजिए?

उत्तर- भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण ने देश भर में विभिन्न चरणों में कई प्रमुख परियोजनाओं की जिम्मेदारी ले रखी है जैसे किः-

1. स्वर्णिम चुतुर्भज परियोजनाः- इसके अंतर्गत 5846 किमी लंबी 4/6 लेन वाले उच्च सघनता वाले यातायात गलियारे शामिल है। जोकि देश के चार महानगरों दिल्ली, मुबंई, कोलकाता व चेन्नई को आपस में जोड़ता है।

2. उत्तर-दक्षिण तथा पूर्व-पश्चिम गलियारों को जोड़ना है।

1. North South Corridor – Sri nagar to Kanyakumari (4,016 km)

2. East-West Corridor-Silchar (Assam) to Porbander Gujrat (3,640 km)

प्र-2 भारतीय कोंकण रेलवे का निर्माण कब हुआ। इसका विस्तृत वर्णन कीजिए?

उत्तर- भारतीय कोंकण रेलवे का निर्माण 1998 में हुआ।

विशेषताएं

1. यह रेल मार्ग रोहा (महाराष्ट्र) को मंगलौर (कर्नाटक) से जोड़ता है। यह 760 किमी. लंबा है।

2. यह रेलमार्ग 146 नदियों व धाराओं को मंगलौर 2000 पुलों एवं 91 सुरंगों को पार करता है।

3. इस मार्ग पर एशिया की सबसे लम्बी (6.5 की. मी) सुरंग भी है।

4. इस परियोजना में कर्नाटक गोवा तथा महाराष्ट्र राज्य शामिल है।

प्र-3 भारत में एशिया की पहली देशपारीय पाइपलान कहां से कहां तक निर्माण की गई थी।

उत्तर- सन् 1959 में असम के नहरकटिया तेल क्षेत्र से बरौनी के तेल शोधन कारखाने तक निर्मित की गई थी इसे 1966 में और आगे कानुपर तक विस्तारित किया गया था।

प्र-4 भारत में परिवहन के अन्य साधनों की तुलना में सड़क परिवहन अधिक उपयोगी क्यों माना जाता है?

उत्तर- 1. सड़के अपेक्षाकृत अधिक उबड़-खाबड़ और ढलुआ भूमि पर भी बनाई जाती हैं।

2. सड़के एक द्वार से दूसरे द्वार तक सेवा प्रदान करती हैं।

3. सड़क परिवह अन्य परिवहन के साधनों की पूरक है।

4. शीघ्र खराब होने सामान जल्दी से ढोये जा सकते हैं।

5. थोड़ी दूरी की यात्रा के लिए अपेक्षाकृत अधिक सुविधा जनक है।

6. सड़को का निर्माझा एवं रखरखाव अपेक्षाकृत आसान है तथा लागत कम है।

प्र-5 भारतीय रेलवे के विस्तार के लिए सरकार द्वारा उठाये गये महत्वपूर्ण कदमों को समझाइये?

उत्तर- 1. मीटर तथा नेरौगेज रेलमार्गें को ब्रॉंडगेज में बदलना।

2. केन्द्रीयत रेल प्रबन्धन तन्त्र को 16 रेल मण्डलों में बांटा गया।

3. रेलमार्गों को दोहरे रेलमार्गो में बदला।

4. रेलों की संख्या तथा रेलों की गति को बढ़ाया

5. कम्प्यूटरीकृत आरक्षण की सुविधा

6. वाष्पचालित इंजनों के स्थान पर डीजल व विद्युत चालित इंजनों को लाया गया।

प्र-6 भारत में सर्वाधिक प्रभावी व अधुनातन व्यैक्तिक संचार प्रणाली कौन सी है? उसकी विशेषताएं बताओ।

उत्तर- सभी व्यैक्तिक संचार तन्त्रों में इंटरनेट सबसे प्रभावी व अधुनातन संचार प्रणाली है। इसकी प्रमुख विशेषताएं हैंः-

1. इंटरनेट विभिन्न मदों पर विस्तृत जानकारी सहित आंकड़े भी उपलब्ध कराता है।

2. नगरीय क्षेत्रों में इसका व्यापक स्तर पर प्रयोग किया जाता है।

3. यह उपयोग कर्ता को ई-मेल के माध्यम से कम लागत में सूचनाओं की अभिगम्यता प्रापत करने है।

4. ई-कामर्स तथा मौद्रिक लेन-देन के लिए यह अधिकाधिक प्रयोग में लाया जा रहा है।

प्र-7 पाइप लाइन परिवहन की विशेषताऐं बताइए । दो उदाहरण भी दीजिए ।

उत्तर- 1. किसी भी प्रकार की जलवायु व धरातल पर आसानी से बिछाई जा सकती है।

2. लम्बे समय तक उपयोग करने पर सस्ती पड़ती है।

3. समय की बचत होती है।

4. प्रदूषण नहीं करती।

5. तरल व गैसीय पदार्थों के परिवहन के लिए उपयोगी है ।

मुख्य पाइप लाइनें

1. नाहरकटिया (असम) से बरौनी (बिहार) 1959 में भारत की सबसे पहली पाइप लाइन

2. HVJ पाइप लाइन (हजीरा. विजयपुर - जगदीश पुर)

3. एल. पी. जी. गैस के परिवहन के लिए गुजरात में अंकलेश्वर बडोदरा गैस पाइप लाइन।

प्र-8 भारतीय रेल की मुख्य समस्याएँ क्या है।

उत्तर- 1. बिना टिकट यात्रा

2. पुराना संरचनात्मक ढाँचा

3. उचावच –

  • मरूस्थली क्षेत्र में रेत के टिब्बे
  • वन प्रदेश व दलदली क्षेत्र
  • पहाड़ी क्षेत्र व नदियों पर पुल बनाना अत्याधिक खर्चीला

पारा द्वीप (उड़ीसा व झारखण्ड से नोहे का निर्यात)

हल्दिया (ज्वारीय व कोलकाता का सहायक)

प्र-9 भारत किस व्यापार समूह का एक सहायक सदस्य है?

उत्तर- आसियान (ASEAN)

प्र-10 मुक्त आकाश नीति क्या है?

उत्तर- सरकार ने अप्रैल 1992 में भारतीय निर्यातकों को मदद देने तथा उनके निर्यात को प्रतियोगिता पूर्ण बनाने के लिए नौभर के लिए एक मुक्त आकाश नीति आरंभ की। इसके अन्तर्गत विदेशी निर्यातक का संगठन कोई भी मालवाहक वायुयान देश में ला सकता है।

प्र-11 सड़क घनत्व क्या है? सड़क घनत्व को निर्धारित करने वाले कारक बताओं?

उत्तर- प्रति 100 वर्ग किलोमीटर में सड़कों की कुल लम्बाई को सड़क घनत्व कहते है। सड़क घनत्व को निर्धारित करने वाले कारक हैः-

1. भूभाग की प्रकृति:- मैदानी क्षेत्रों में सड़कों का निर्माझा आसान व सस्ता होता है जबकि पहाड़ी व पठारी क्षेत्रों में निर्माझा कठिन व महंगा पड़ता है। इसीलिए गुणवत्ता व घनत्व मैदानी क्षेत्रों में अधिक और ऊँचाई तथा बरसाती व वनीय क्षेत्रों में कम होता है।

2. आर्थिक विकास का स्तर - जिन क्षेत्रों का आर्थिक विकास अच्छा होता है वहां सड़कों का घनत्व अधिक होता है जैसे उत्तरी व दक्षिणी भारतीय राज्य जबकि पूर्वी प्रदेशों में भू-भाग की प्रकृति व विकास के निम्न स्तर के कारण सड़कों का घनत्व निम्न है।


विस्तार से जानियेः-

प्र-1 भारत में अन्य सड़कों की श्रेणी के अंतर्गत सी दो प्रकार की सड़के शामिल है

उत्तर- भारत में अन्य सड़कों के दो प्रकारः-

1. सीमावर्ती सड़कें

2. अन्तर्राष्ट्रीय महामार्ग

सीमावर्ती सड़केंः-

1. सीमावर्ती सड़कें सीमा सड़क संगठन के अन्तर्गत आती हैं।

2. देश के उत्तरी एवं उत्तरी पूर्वी सीमा से सटे राज्यों के आर्थिक विकास एवं रक्षा दृष्टि से इन सड़कों का विकास किया गया।

3. बी.आर.ओ. ने चण्डीगढ़ से मनाली होते हुए लेह तक औसतन 4270 मीटर वाली सड़क का निर्माण किया।

अन्तर्राष्ट्रीय महामार्गः-

1. पड़ोसी राष्ट्रो से सद्भावना व मैत्रीपूर्ण सम्बन्धों को बनाये रखने के लिए इनका विकास किया गया।

2. लाहौर को दिल्ली से बाघा बार्डर के द्वारा जोड़ा गया तथा इसी प्रकार नेपाल व बांग्लादेश पड़ोतसी देशों को अन्तर्राष्ट्रीय महामार्गो के द्वारा जोड़ा गया है।

प्र-2 रेलवे पटरी की चैड़ाई के आधार पर भारतीय रेल के तीन वर्ग कौन-कौन से तथा छोटी लाइन का विस्तार कहां-कहां पर है?

उत्तर- भारतीय रेल जाल विश्व के सर्वाधिक लम्बे रेल जालों में से एक है। रेलवे पटरी के आधार पर भारतीय रेल को तीन वर्गो में रखा जाता है।

1. बड़ी लाइन:- ब्रांड गेज में रेल पटरियों के बीच की दूरी 1.616 मीटर होती है। इसकी कुल लम्बाई 46,807 कि.मी है जोकि देश के कुल रेलमार्गो का 74.14 प्रतिशत है।

2. मीटर लाइनः- इन पटरियों के बीच की दूरी एक मीटर होती है इसकी कुल लम्बाई 13,290 कि.मी है जोकि कुल रेलमार्ग का 21.02 प्रतिशत है।

3. छोटी लाइन:- इसमें दो पटरियों के बीच की दूरी 0.762 मीटर या 0.610 मीटर होती है इसकी कुल लम्बाई 3124 किमी है जोकि कुल भारतीय रेल का 4.94 प्रतिशत है। यह प्राय पर्वतीय क्षेत्रों तक सीमित है।

जैसे छोटी लाइन का विस्तार

1. पठान काट से जोगिन्दर नगर

2. दार्जलिंग से सिलीगुड़ी

3. कोयम्बटुर से उडगमडलंम

4. कर्जत से माथे रान

5. कालका से शिमला

भारत के प्रमुख अन्र्राष्ट्रीय हवाई अड्डे

दिल्ली - इन्दिरा गांधी हवाई अड्डा

कोलकत्ता दमदम - नेताजी सुभाष चन्द्र बोस हवाई अड्डा

मुबंई - सान्ताकुंज-सहारा हवाई अड्डा

चेन्नइ - मीनाम्बकम हवाई अड्डा

अमृतसर - राजासांसी हवाई अड्डा

तिरूवन्तपुरम - तिरूवन्तपुरम हवाई अड्डा

भारत के प्रमुख रेलमंडल व उनके मुख्यालय

उत्तर रेलवे - नई दिल्ली

दक्षिण रेलवे - चेन्नई

पश्चिमी रेलवे - मुम्बई

पूर्वी रेलवे - कोलकत्ता

मध्य रेलवे - मुम्बई

दक्षिण-पूर्वी रेलवे - कोलकत्ता

उत्तरपश्चिमी रेलवे - जयपुर

दक्षिणमध्य रेलवे - सिकन्दराबाद

उत्तर पूर्वी रेलवे - गोरखपुर

पूर्व तटीय रेवले - भुवनेश्वर


मानचित्र कार्य

प्र- भारतीय मानचित्र में दर्शाइये

उत्तर- 1. अधिकतम सड़क घनत्व वाला राज्य

2. न्यूनतम सड़क घनत्व वाला राज्य

3. रेल मंडलों के मुख्यालय

1. सेन्ट्रल (मध्य), 2. ईस्टर्न (पूर्वी), 3. ईस्ट कोस्टल (पूर्वी तटीय), 4. नादर्न (उत्तरी), 5. सादर्न (दक्षिणी)


दीर्घ प्रश्न

प्र-1 भारत एक कृषि प्रधान देश होने के बावजूद भी खाद्य तेल व दालों का आयात क्यो करता है?

उत्तर- 1 अधिक जनसंख्या के कारण बढ़ती मांग ।

2 दालों की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता कम होना ।

3 अन्य फसलो की तुलना में कम लाभ देने वाली ।

4 अधिकांश कृषि क्षेत्र खाद्य फसलों के अन्तर्गत ।

5 भारतीय व्यंजनो में अधिक खाद्य तेल का प्रयोग ।


नोट: व्याख्या करें

प्र-1 भारत के निर्यात व्यापार की मुख्य विशेषताएँ बताइए ।

उत्तर- निर्यातः-

(क) भारत 7500 से अधिक वस्तुओं का निर्यात करता है ।

(ख) निर्यात की जाने वाली वस्तुओं में बहुत विविधता है ।

(ग) कृषि, औद्योगिक, हथातधा, कुटीर, हस्तशिल्प आदि उत्पादों का निर्यात करता है ।

(घ) पिछले वर्षो में योजना, परामर्श, भवन निर्माण व तकनीकी का भी निर्यात हुआ है ।

(ड.) कम्प्यूटर साफ्टवेयर के निर्यात में भी असाधारण वृद्धि दर्ज की गई है।

आयात:-

1. आयात में दो समूहों की प्रधानता रही है -

(क) ईंधन सामग्री

(ख) कचा माल व खनिज इनकी आयात में 63% भागीदारी है ।

2. इसके अलावा पूँजीगत वस्तुओं की भागीदारी 11% है ।

3. खाद्य वस्तुओं की भागीदारी केवल 37% रही ।

उर्वरक 105% अखबारी कागज, गन्ना व लुग्दी 0.9% रही 14 चिकित्सीय उत्पाद,कपास, रंगाई, कच्चा अनाज, रेशा व रत्न आदि अन्य आयातित वस्तुएँ है ।