राष्ट्रवाद - अभ्यास प्रश्नोत्तर

CBSE कक्षा 11 राजनीति विज्ञान
Practice Paper
पाठ-7 राष्ट्रवाद

प्रश्नावली
एक अंकीय प्रश्नः-
  1. राष्ट्रवाद का अर्थ लिखिए?
  2. क्या भारत एक राष्ट्र है?
  3. एक संस्कृति-एक राज्य की मान्यता ने कब जोर पकड़ा?
  4. ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया पुस्तक के लेखक का नाम लिखिए?
  5. राष्ट्रीय आत्म-निर्णय से आप क्या समझते है?
  6. राष्ट्र के निर्माण में सहायक तत्व कौन-कौन से है?
  7. रिक्त स्थान भरें:-
    1. ‘बास्क .......... का एक पहाड़ी और समृद्ध क्षेत्र हैं जहां पर अलगाववादी आंदोलन चल रहा है।
    2. यहूदी लोगो नें अपने इतिहास में ज्यादातर समय दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बिखरे-फैले रहने के बावजूद, हमेशा दावा किया कि उनका मूल गृह - स्थल है।
  8. किसी एक राष्ट्र का उदाहरण दीजिए जहां सामान्य या समान धर्म की विशेषता नहीं पाई जाती।
दो अंकीय प्रश्नः-
  1. राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने में सहायक किन्ही दो कारकों का उल्लेख कीजिए।
  2. किन्हीं दो राष्ट्रो के उदाहरण दीजिए जहां लोगों में भाषा की समानता नहीं है।
  3. राष्ट्र और राज्य में अंतर स्पष्ट कीजिए।
  4. उन्नीसवी शताब्दी में राष्ट्रवादी भावना के परिणामस्वरूप गठित दो राष्ट्र राज्यों के उदाहरण दीजिए।
  5. एक संस्कृति-एक राज्य के विचार पर टिप्पणी कीजिए?
  6. क्या भारत जैसे देश में आत्मनिर्णय का अधिकार उचित है?
चार अंक के प्रश्नः-
  1. राष्ट्रवाद और भूमंडलीकरण के प्रभावों की चर्चा कीजिए?
  2. राष्ट्र के निर्माण के लिए अनिवार्य समझी जाने वाली लोगों की कुछ मान्यताओं पर प्रकाश डालिए।
  3. राष्ट्रीय आत्मनिर्णय के सिद्धान्त का महत्व स्पष्ट कीजिए?
  4. राष्ट्र बहुत हद तक एक काल्पनिक समुदाय होता है? टिप्पणी कीजिए।
  5. राष्ट्र और राज्य में चार अंतर लिखिए?
  6. राष्ट्रवाद के गुण और दोषों का उल्लेख कीजिए?
  7. आज के समय में राष्ट्रवाद के आधार पर चल रहें किन्ही चार आंदोलनों का वर्णन कीजिए।
  8. वंश, भाषा, धर्म या नस्ल में से कोई भी पूरे विश्व में राष्ट्रवाद के लिए साझा कारण होने का दावा नहीं कर सकता। टिप्पणी कीजिए।