संघवाद - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

 CBSE Class 10 राजनीति विज्ञान

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पाठ - 2
संघवाद


याद रखने योग्य बाते-

  1. संघीय व्यवस्था में दो या दो से अधिक प्रकार की सरकारे होती है। जो एक ही नागरिक समूह पर शासन करती है।
  2. संघीय व्यवस्था में प्रत्येक सरकार के अधिकार क्षेत्र और शक्तियों का स्पष्ट वर्णन संविधान में किया गया है।
  3. संविधान के मौलिक प्रावधानों को किसी एक स्तर की सरकार अकेले नही बदल सकती। ऐसे बदलाव दोनो स्तरों की सरकारों द्वारा ही होते है।
  4. अदालतों को संविधान और दोनो स्तर की सरकारों के अधिकारों की व्याख्या करने का अधिकार है।
  5. संघीय शासन व्यवस्था का कार्य-देश की एकता और सुरक्षा को बढ़ावा देना तथा क्षेत्रीय विविधताओ को पूरा सम्मान करना होता है।
  6. भारत में जम्मू-कश्मीर एक मात्र ऐसा राज्य है जिसका अपना संविधान है।
  7. भारत, बेल्जियम और स्पेन में राज्यों की तुलना में केन्द्र सरकार ज्यादा शक्तिशाली है।
  8. भारतीय संविधान में हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं को अनुसूचित भाषा का दर्जा दिया गया है।
  9. विषयों की वह सूची जिस पर केन्द्र सरकार कानून बनाती है। संघ सूची कहलाती है।
  10. संघ सूची में 97 विषय रखे गये है।

बहुविकल्पीय उत्तरीय प्रश्न-
प्रश्न 
1. भारत में कितने प्रतिशत लोगों की मातृभाषा हिंदी है?

  1. 35 प्रतिशत
  2. 40 प्रतिशत
  3. 42 प्रतिशत
  4. 48 प्रतिशत

उत्तर- (2) 40 प्रतिशत

प्रश्न 2. भारतीय संविधान द्वारा कितनी भाषाओं केा अनुसूचित भाषाओं का दर्जा दिया गया है।

  1. 20 भाषाओं का
  2. 21 भाषाओं का
  3. 22 भाषाओं का
  4. 23 भाषाओं का

उत्तर- (3) 22 भाषाओं का

प्रश्न 3. एक ऐसी सरकार जो एक से ज्यादा राजनीतिक पार्टियों द्वारा एक साथ मिलकर बनायी जाती हो, कहलाती है-

  1. काम चलाऊ सरकार
  2. स्थायी सरकार
  3. प्रगतिशील सरकार
  4. गठबंधन सरकार

उत्तर- (4) गठबंधन सरकार

प्रश्न 4. नगर निगम के प्रमुख को क्या कहते है?

  1. मेयर
  2. चैयरमेन
  3. सचिव
  4. प्रधान

उत्तर- (1) मेयर

प्रश्न 5. भारत के किस राज्य को विशेष दर्जा प्राप्त है?

  1. उत्तर-प्रदेश
  2. जम्मू कश्मीर
  3. कर्नाटक
  4. आन्ध्र प्रदेश

उत्तर- (2) जम्मू कश्मीर

प्रश्न 6. केन्द्र और राज्य सरकारों के बीच में होने वाले विवादों का निपटारा कौन करता है?

  1. प्रधानमंत्री
  2. राष्ट्रपति
  3. न्यायपालिका
  4. राज्यपाल

उत्तर- (3) न्यायपालिका

प्रश्न 7. स्थानीय शासन वाली संस्थाऐं जो शहरों में काम करती हैं, कहलाती है।

  1. नगरपालिका और नगर निगम
  2. जिला पंचायत
  3. विधान परिषद्
  4. ग्राम पंचायत

उत्तर- (1) नगरपालिका और नगर निगम

प्रश्न 8. निम्न में से कौन सा विषय केन्द्र सूची में शामिल नही है?

  1. रेलवे
  2. मुद्रा
  3. कानून व सुरक्षा
  4. बैकिंग

उत्तर- (3) कानून व सुरक्षा

प्रश्न 9. केन्द्र और राज्यों के बीच सत्ता का बँटवारा कितनी सूचियों में किया गया है?

  1. 3
  2. 4
  3. 5
  4.  6

उत्तर- (1) 3

प्रश्न 10. राज्य पुनर्गठन आयोग की रिपोर्ट को कब लागू किया गया था?

  1. 12 मई 1950
  2. 1 नवम्बर 1956
  3. 26 जनवरी 1950
  4. 15 अगस्त 1947

उत्तर- (2) 1 नवम्बर 1956

1 अंक वाले प्रश्न:-
प्रश्न 1. सत्ता का विकेन्द्रीकरण किसे कहते हैं ?

उत्तर- 
केन्द्र और राज्य से शक्तियाँ लेकर स्थानीय सरकारों को देना।

प्रश्न 2. नगर पालिकाओं और ग्राम पंचायतों के लिए लगभग कितने लोगों का चुनाव होता है |
उत्तर- 
36 लाख

प्रश्न 3. भारत में किस राज्य को विशेष दजां प्राप्त है ?
उत्तर- 
जम्मू कश्मीर

प्रश्न 4. स्थानीय शासन वाली कौन-कौन सी संस्थाएँ शहरों में काम करती हैं ?
उत्तर- 
नगरपालिका और नगर निगम

प्रश्न 5. एकात्मक शासन व्यवस्था किसे कहते हैं ?
उत्तर- 
ऐसी व्यवस्था जिसमें शासन का एक ही स्तर होता है।

प्रश्न 6. बेल्जियम में किस प्रकार की सरकार है ?
उत्तर- 
संघीय सरकार

प्रश्न 7. पचायत समिति का गठन कैसे होता है ?
उत्तर- 
कई पंचों को मिलाकर पंचायत समिति का गठन होता है।

प्रश्न 8. नगर निगम के प्रमुख को क्या कहते हैं ?
उत्तर- 
मेयर

प्रश्न 9. समवर्ती सूची के विषयों पर कानून कौन बनाता है?
उत्तर-
 केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार।

लघु/दीर्घ प्रश्न- (3/5 अंक वाले प्रश्न):-
प्रश्न 1. भारतीय संविधान में केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का बँटवारा किस प्रकार किया गया है ?

उत्तर-
 संघ सूची - प्रतिरक्षा, विदेश, बँकिंग, संचार, मुद्रा आदि - राष्ट्रीय महत्व के विषय।
राज्य सूची - पुलिस, व्यापार, वाणिज्य, कृषि, सिंचाई - प्रान्तीय महत्च के विषय।
समवर्ती सूची - शिक्षा, वन, मजदूर संघ, विवाह, गोद लेना।
अवशिष्ट शक्तियाँ - वे विषय जो ऊपर के तीन सूचियों में नहीं हैं तथा जिन पर कानून बनाने का अधिकार केंद्र सरकार को है।

प्रश्न 2. स्थानीय सरकारों के महत्व का वर्णन कीजिए?
उत्तर- 

  1. अनेक समस्याओं का निपटारा स्थानीय स्तर पर हो जाता है।
  2. लोगों को इस बात की जानकारी होती है कि पैसा कहाँ और कैसे खर्च करना है।
  3. स्थानीय स्तर पर लोगों को फैसलों में सीधे भागीदार बनाना संभव हो जाता है।
  4. सत्ता में अधिक से अधिक लोगों को भागीदार बनाना। 5) स्थानीय शासन सत्ता के विकेन्द्रीकरण के अनुरूप है।

प्रश्न 3. भारत की संघीय व्यवस्था में बेल्जियम से मिलती जुलती एक विशेषता और उससे अलग एक विशेषता को बताएँ ?
उत्तर- 
भारत में बेल्जियम से मिलती-जुलती विशेषता यह है कि दोनों देशों में संपूर्ण देश के लिए एक संघ सरकार का गठन किया गया है। अलग विशेषता यह है कि बेल्जियम की केन्द्र सरकार की अनेक शक्तियाँ देश के दो क्षेत्रीय सरकारों को सुपुर्द कर दी गई हैं, जबकि भारत में केंद्र सरकार अनेक मामलों में राज्य सरकार पर नियंत्रण रखती है।

प्रश्न 4. 1992 के संविधान संशोधन द्वारा लोकतांत्रिक व्यवस्था में विकेन्द्रीकरण की प्रभावी बनाने के लिए क्या प्रयास किए गए हैं ?
उत्तर-

  1. स्थानीय निकायों के चुनाव नियमित रूप से कराना अनिवार्य है।
  2. कम से कम एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
  3. हर राज्य में पंचायत और नगरपालिका चुनाव कराने के लिए राज्य चुनाव आयोग नामक स्वतंत्र संस्था का गठन किया गया है।
  4. राज्य सरकारों को अपने राजस्व और अधिकारों का कुछ हिस्सा स्थानीय निकायों को देना पड़ा।

प्रश्न 5. संघवाद या संघीय शासन व्यवस्था क्या है ? इसकी विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर-

  1. संघीय व्यवस्था में सत्ता केन्द्रीय सरकार और अन्य सरकारों में बंटी होती है।
  2. संघीय व्यवस्था में दो या दो से अधिक स्तर की सरकारें होती हैं।
  3. केंद्र सरकार राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर कानून बनाती है और राज्य सरकारें राज्य से संबंधित विषयों पर।
  4. दोनों स्तर की सरकारें अपने-अपने स्तर पर स्वतंत्र होकर अपना काम करती हैं।
  5. केन्द्र तथा राजय सरकार के अधिकार क्षेत्र संविधान में स्पष्ट रूप से वर्णित हैं।

प्रश्न 6. भारत की भाषा नीति क्या है ?
उत्तर-

  1. भारत में किसी एक भाषा को राष्ट्रभाषा का दजां न देकर हिंदी और अन्य 21 भाषाओं को अनुसूचित भाषा का दर्जा दिया गया है।
  2. अंग्रेजी को राजकीय भाषा के रूप में मान्यता दी गई है, विशेषकर गैर हिन्दी भाषी प्रदेशों को देखते हुए।
  3. सभी राज्यों की मुख्य भाषा का विशेष ख्याल रखा गया है।

प्रश्न 7. 1992 से पूर्व विकेन्द्रीकरण के स्वरूप का वर्णन कीजिए।
उत्तर-

  1. सभी राज्यों में गाँव के स्तर पर ग्राम पंचायतें और शहरों में नगरपालिकाओं की स्थापना की गई थी।
  2. स्थानीय संस्थाएँ राज्य सरकारों के अधीन रखी गई थी।
  3. स्थानीय संस्थाओं के चुनाव नियत समय पर नहीं कराए जाते थे।
  4. स्थानीय संस्थाओं के पास न अपना अधिकार था और न संसाधन।

प्रश्न 8. एकात्मक और संघात्मक सरकारों के बीच अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर- 
एकात्मक शासन व्यवस्था :-

  1. इसमें केन्द्र सरकार शक्तिशाली होती है।
  2. इसके अंतर्गत संविधान संशोधन केन्द्र सरकार कर सकती है।
  3. शक्तियाँ एक जगह पर केंद्रित होती हैं।
  4. इसमें एक ही नागरिकता होती है।
  5. केन्द्र सरकार राज्यों से शक्तियाँ ले सकती हैं।

संघात्मक शासन व्यवस्था :-

  1. इसमें केन्द्रीय सरकार अपेक्षाकृत कमजोर होती है।
  2. इसमें केन्द्र सरकार अकेले संविधान संशोधन नहीं कर सकती है।
  3. शक्तियाँ कई स्तरों पर विभाजित होती हैं।
  4. कई संघीय व्यवस्था वाले देशों में दोहरी नागरिकता होती है।
  5. दोनों स्तर की सरकारें अपने अधिकार क्षेत्र में स्वतंत्र होती हैं।

प्रश्न 9. केन्द्र और राज्यों के सम्बन्धों में आए बदलावों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
 

  1. विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों की सरकारें।
  2. गठबन्धन सरकारों के आने से केन्द्र सरकार अपनी मनमानी नहीं कर सकती है।
  3. केन्द्रीय राजस्व में राज्यों को दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी।
  4. केन्द्र - राज्य तनाव में कमी।
  5. केन्द्र - राज्य सम्बन्धों में सुधार।
  6. केन्द्र सरकार की योजनाओं में राज्यों के हितों का ख्याल।

प्रश्न 10. पंचायतों की मुख्य परेशानियों का वर्णन करें।
उत्तर-

  1. जागरूकता का अभाव ।
  2. धन का अभाव ।
  3. अधिकारियों की मनमानी।
  4. जन सहभागिता में कमी।
  5. केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध नहीं कराना।
  6. चुनाव नियमित रूप से नहीं होते।

प्रश्न 11. भारत एक संघीय व्यवस्था वाला देश है इस तथ्य को साबित करने वाले मुख्य सिद्धांतों को लिखें|
उत्तर-

  1. भारत में केन्द्र, राज्य और स्थानीय, तीन स्तरों पर सरकारें हैं।
  2. भारत में एक लिखित एवं विस्तृत संविधान है।
  3. प्रत्येक स्तर की सरकार के अधिकार क्षेत्र संविधान में स्पष्ट वणित हैं।
  4. संविधान के मौलिक प्रावधानों को कोई एक स्तर की सरकार अकेले नहीं बदल सकती।
  5. सर्वोच्च न्यायालय की संविधान की व्याख्या का अधिकार।
  6. केन्द्र और राज्य सरकारों के बीच विधायी शक्तियों को संघ सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची में बांटा जाना।
  7. वित्तीय स्वायतता के लिए केन्द्र और राज्य सरकारों के लिए अलग–अलग स्रोत।

प्रश्न 12. संघवाद की किन्हीं तीन बुराइयों की व्याख्या कीजिए|
उत्तर- 

  1. केन्द्रीय सरकार का अधिक शक्तिशाली होना।
  2. संविधान संशोधन का अधिकार केवल केन्द्र को ही प्राप्त होना।
  3. संसद को अधिक अधिकार होना।
  4. धन संबंधी अधिकारों का केन्द्र के पास अधिक होना।
  5. केन्द्र सरकार का राज्य सरकारों के मामले में अनावश्यक हस्तक्षेप।

प्रश्न 13. संघीय व्यवस्था की चार विशेषताओं का वर्णन कीजिए?
उत्तर-

  1. सरकार एक से अधिक प्रकार की होती है।
  2. सत्ता का विभाजन होता है।
  3. प्रत्येक सरकार का अपना क्षेत्राधिकार निश्चित होता है।
  4. दोनों सरकारें एक ही नागरिक समूह पर शासन करती है।

प्रश्न 14सरकार का एकल रूप क्या होता हैतीन विशेषताएं लिखिए।
उत्तर-

  1. जब सरकार का स्तर एक होता है। इससे अलग उसकी उपइकाइयाँ होती है। जो उसके अधीन काम करती है।
  2. केन्द्र सरकार राज्य सरकार के लिए आदेश पारित कर सकती है।
  3. मुख्य शक्ति केन्द्रीय सरकार के पास ही होती है।

प्रश्न 15एकात्मक और संघात्मक सरकारों के बीच चार विभेद स्पष्ट कीजिए?
उत्तर-

  1. संघात्मक सरकार में शक्तियों का विभाजन होता है।
  2. एकात्मक सरकार में राज्य सरकार केन्द्र सरकार के अधीन होती है।
  3. संघीय प्रणाली में राज्य सरकार के पास अपनी शक्तियां होती है तथा वह केन्द्र सरकार के प्रति जवाबदेह नही होती।
  4. संघीय प्रणाली में संविधान के मौलिक प्रावधान केन्द्रीय विधायिका द्वारा एक पक्षीय रूप में परिवर्तित नही किये जा सकते लेकिन एकात्मक व्यवस्था में ऐसा सम्भव है।

प्रश्न 16केन्द्र और राज्य सरकारों के बीच विधायी शक्तियों के तीन स्तरीय विभाजन की व्याख्या कीजिए।
उत्तर- 
तीन सूचियों में विभाजन किया गया है।

  1. संघ सूची - राष्ट्रीय महत्व के विषय
  2. राज्य सूची - स्थानीय महत्व के विषय
  3. समवर्ती सूची - साझे महत्व के विषय

प्रश्न 17भारत में संघीय शासन व्यवस्था किस प्रकार राज्यों के निर्माण में सफल रही? तीन बिन्दुओं में स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-

  1. संघीय व्यवस्था भारत में राज्यों के गठन के संदर्भ में सफल रही।
  2. भाषायी आधार पर राज्यों का गठन सफल प्रयास रहा।
  3. कुछ राज्यों का गठन संस्कृति भूगोल तथा जातीय विभिन्नताओं की पहचान हेतु किया गया।

प्रश्न 18भारत की भाषा नीति की कोई चार विशेषताएँ लिखिए?
उत्तर-

  1. संविधान में किसी भी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा नही दिया गया है।
  2. संविधान में 22 भाषाओं का अनुसूचित भाषा का दर्जा दिया गया है।
  3. केन्द्र सरकार ने हिन्दी के साथ अंग्रेजी को राजकीय कामों में प्रयोग की अनुमति दे दी है।
  4. हिन्दी को बढ़ावा देने की केन्द्र सरकार की नीति है लेकिन दूसरे राज्यों पर हिन्दी को थोपा नही जा सकता है।

प्रश्न 19विकेन्द्रीकरण के क्या लाभ हैकोई तीन लाभ बताइए।
उत्तर-

  1. विकेन्द्रीकरण का अर्थ है - सत्ता का बँटवारा।
  2. विकेन्द्रीकरण से तानाशाही प्रवृत्ति की समाप्ति होती है।
  3. स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान हो जाता है।
  4. प्रजातन्त्रिक मूल्यों को शक्ति मिलती है।

प्रश्न 20. 1992 के संविधान संशोधन द्वारा हमारे देश में सरकार के तीसरे स्तर को अधिक प्रभावशाली क्यों बनाया गया?
उत्तर-

  1. गाँव, प्रखण्ड तथा जिला स्तर पर स्थानीय सरकार का निर्माण
  2. स्थानीय लोगों को सत्ता में शामिल करके देश के विकास में सहायक बनाया गया।
  3. महिलाओं, अनुसूचित जातियों तथा पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था।
  4. स्थानीय स्तर पर समस्याओं का शीघ्र निपटारा।

प्रश्न 21भारत में पंचायती राज की तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए?
उत्तर-

  1. स्थानीय स्तर पर सरकारों का गठन
  2. समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निपटारा।
  3. समय तथा धन की बचत
  4. स्थानीय लोगों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास और जागरूकता

प्रश्न 22केन्द्र और राज्यों के सम्बन्धों में आए बदलावो का वर्णन कीजिए
उत्तर-

  1. राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों द्वारा सरकारों का गठन
  2. गठबंधन सरकारों का आगमन जिससे केन्द्र सरकारें मनमानी नही कर सकती
  3. केन्द्र राज्यों के बीच तनाव में कमी
  4. केन्द्र और राज्यों के सम्बन्धों में सुधार

प्रश्न 23पंचायतों की तीन परेशानियों का वर्णन कीजिए?
उत्तर-

  1. जागरूकता का अभाव
  2. पंचायतों के चुनाव से
  3. गुटबन्दी की शुरूआत
  4. धन का अभाव
  5. अधिकारियों की मनमानी

प्रश्न 24. संघवाद की किन्ही तीन बुराइयों की व्याख्या कीजिए?
उत्तर-

  1. केन्द्रीय व्यवस्था का अधिक प्रभावशाली होना।
  2. संविधान संशोधन का अधिकार केवल केन्द्र को ही प्राप्त है।
  3. संसद को अधिक अधिकार प्राप्त है।
  4. धन का बँटवारा भेद-भाव पर आधारित नही होना चाहिए।