सत्ता की साझेदारी - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

 CBSE Class 10 राजनीति विज्ञान

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पाठ - 1
सत्ता की साझेदारी


याद रखने योग्य बाते-

  1. बेल्जियम में देश की कुल आबादी का 59 प्रतिशत हिस्सा फ्लेमिश इलाके में रहता है और डच बोलता है।
  2. चालीस प्रतिशत लोग वेलोनिया क्षेत्र में रहते है और फ्रेंच बोलते है।
  3. श्रीलंका में सिंहलियों की संख्या कुल जनसंख्या का 74 प्रतिशत है।
  4. श्रीलंका में 1956 में एक कानून द्वारा सिहंली को राजभाषा घोषित कर दिया।
  5. सन् 1948 में श्रीलंका स्वतन्त्र राष्ट्र बना तथा सिहंली समुदाय के नेताओं ने अपनी बहुसंख्या के बल पर शासन पर प्रभुत्व जमाना चाहा।
  6. सन् 1956 में कानून बनाकर सिंहली को एक मात्र राजभाषा घोषित कर दिया गया।
  7. बेल्जियम ने समझदारी का परिचय दिया और अपने संविधान में संशोधन करके ऐसा प्रावधान किया कि किसी को बेगानेपन का अहसास न हो।
  8. बेल्जियम मॉडल को आदर्श मानते हुए यूरोपीय देशों ने यूरोपीय संघ का मुख्यालय ब्रूसेल्स को बनाया।
  9. शासन के विभिन्न अंगो विधायिका, कार्यपालिका, और न्यायपालिका के बीच सत्ता का बटँवारा क्षैतिज वितरण कहलाता है।
  10. उच्चतर और निम्नतर स्तर की सरकारों के बीच सत्ता के बटँवारे को उर्ध्वाधर वितरण कहते है।

बहुविकल्पी प्रश्न-
प्रश्न 1. श्रीलंका में आबादी का सबसे बड़ा हिस्सा किस प्रमुख सामाजिक समूह का है?

(क) सिंहली
(ख) तमिल
(ग) इसाई
(घ) मुस्लिम

उत्तर- (क) सिंहली

प्रश्न 2. बेल्जियम की सीमाएं किन देशों से लगती है?

  1. नार्वे, फिनलैंड, स्वीडन, आस्ट्रिया
  2. फ्रांस, नीदरलैंड, जर्मनी, लक्समबर्ग
  3. पुर्तगाल, स्पेन रोमानिया, स्वीडन
  4. इटली, पोलैंड, लाताविया, बोस्निया

उत्तर- (2) फ्रांस, नीदरलैंड, जर्मनी, लक्समबर्ग

प्रश्न 3. 1970 से 1993 के बीच बेल्जियम के संविधान में कितनी बार संशोधन किए गए?

  1. सात बार
  2. तीन बार
  3. पाँच बार
  4. चार बार

उत्तर- (4) चार बार

प्रश्न 4. बेल्जियम की जनसंख्या कितनी है?

  1. लगभग 2 करोड़
  2. लगभग 1 करोड़
  3. लगभग 4 करोड़
  4. लगभग 3 करोड़

उत्तर- (2) लगभग 1 करोड़

प्रश्न 5. बेल्जियम में किस जातीय समूह की सबसे अधिक आबादी है?

  1. फ्लेमिश
  2. जर्मन
  3. फ्रेंच
  4. इसाई

उत्तर- (1) फ्लेमिश

प्रश्न 6. बहुसंख्यकवाद सिद्धान्त के कारण किस देश में गृह-युद्ध हुआ?

  1. फ्रांस
  2. श्रीलंका
  3. जर्मनी
  4. फ्लेमिश

उत्तर-(2) श्रीलंका

प्रश्न 7. सत्ता के क्षैतिज वितरण से क्या तात्पर्य है?

  1. सत्ता का संघीय वितरण
  2. सत्ता का अलगांव वितरण
  3. कार्यपालिका, व्यवस्थापिका और न्यायपालिका में सत्ता का वितरण
  4. केन्द्र और राज्यों के बीच बटँवारा

उत्तर- (3) कार्यपालिका, व्यवस्थापिका और न्यायपालिका में सत्ता का वितरण

प्रश्न 8. यूरोपीय संघ का मुख्यालय कहाँ है?

  1. आस्लो
  2. ब्रूसेल्स
  3. टोकियो
  4. जेनेवा

उत्तर- (2) ब्रूसेल्स

प्रश्न 9. कौन सा जातीय समूह ब्रूसेल्स में बहुसंख्यक है?

  1. फ्रांसीसी भाषी
  2. डच भाषी
  3. जर्मन भाषी
  4. इंग्लिस भाषी

उत्तर- (1) फ्रांसीसी भाषी

प्रश्न 10. बेल्जियम में जर्मन भाषी लोग कितने प्रतिशत है?

  1. 5 प्रतिशत
  2. 7 प्रतिशत
  3. 10 प्रतिशत
  4. 1 प्रतिशत

उत्तर- (4) 1 प्रतिशत

प्रश्न 11. निम्न में कौन सी भाषा को सन् 1956 में श्रीलंका में राजभाषा का दर्जा दिया गया?

  1. सिंहली
  2. हिन्दी
  3. तमिल
  4. अरबी

उत्तर- (1) सिंहली

प्रश्न 12. बेल्जियम में सामुदायिक सरकार का चुनाव निम्न में से कौन करता है?

  1. देश के नागरिक
  2. सामुदायिक नेता
  3. एक ही भाषा बोलने वाले लोग
  4. बेल्जियम के नेता

उत्तर- (3) एक ही भाषा बोलने वाले लोग

प्रश्न 13. बेल्जियम में फ्रांसीसी भाषा बोलने वाले लोगों का प्रतिशत क्या है?

  1. 50
  2. 40
  3. 30
  4. 20

उत्तर- (2) 40

1 अंक वाले प्रश्न :-
प्रश्न 1. 1970 और 1993 के बीच बेल्जियम के संविधान में कितनी बार संशोधन किए गए?

उत्तर- 
चार बार

प्रश्न 2. श्रीलंका में सिंहली समुदाय की प्रभुता कायम करने के लिए किस प्रकार की सरकार का गठन किया गया है ?
उत्तर- 
बहुसंख्यकवाद सरकार।

प्रश्न 3. बेल्जियम में किस जातीय समूह की आबादी सबसे अधिक है?
उत्तर- 
डच

प्रश्न 4. श्रीलंका में सबसे अधिक संख्या किस सामाजिक समूह की है?
उत्तर- 
सिंहली

प्रश्न 5. बेल्जियम में मुख्य रूप से कौन सी दो भाषाएँ बोली जाती हैं ?
उत्तर- 
डच और फ्रेंच

प्रश्न 6. यूरोपीय संघ का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर- ब्रुसेल्स

प्रश्न 7. बेल्जियम में कौन सा अल्पसंख्यक वर्ग अमीर और शक्ति संपन्न है ?
उत्तर- 
फ्रेंच

प्रश्न 8. बहुसंख्यकवाद के कारण कौन सा देश लंबे समय तक गृहयुक्द्र की आग में झुलसता रहा?
उत्तर- 
श्रीलंका

प्रश्न 9. सत्ता की साझेदारी किस चीज में सवाधिक सहायक है ?
उत्तर- 
संघर्ष को रोकने में

प्रश्न 10. बेल्जियम में सामुदायिक सरकार का चुनाव किसके द्वारा किया जाता है ?
उत्तर- 
भाषा के आधार पर (डच, फ्रेंच और जर्मन बोलने वाले लोग)

प्रश्न 11. श्रीलंका में सिंहली भाषी लोगों का संबंध किस धर्म से है ?
उत्तर- बौछद्र धर्म से

लघु/दीर्घ प्रश्न (3/5 अंक वाले प्रश्न) :-
प्रश्न 1. सत्ता की साझेदारी के विभिन्न रूपों का उल्लेख कीजिए ?
उत्तर- 

  1. सत्ता का क्षेतिज वितरण - विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका।
  2. सत्ता का उध्वांधर वितरण - केन्द्रीय सरकार, प्रांतीय सरकार और स्थानीय सरकार।

प्रश्न 2. बेल्जियम के समाज में विभिन्न भाषायी लोगों के बीच तनाव के क्या कारण थे ?
उत्तर-

  1. बहुसंख्यक डच की अवहेलना
  2. अल्पसंख्यक फ्रेंच का अधिक ताकतवर और समृद्ध होना।
  3. आर्थिक विकास और शिक्षा का लाभ एक खास समुदाय तक सीमित रहना।
  4. राजनीतिक सत्ता एक समुदाय विशेष में केंद्रित थी।

प्रश्न 3. श्रीलंका में बहुसंख्याकवाद ने किस प्रकार सामाजिक तनाव को जन्म दिया ?
उत्तर-

  1. बहुसंख्यकवाद के तहत सिंहलियों के हितों का विशेष ध्यान रखा गया।
  2. सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सिंहलियों का एकाधिकार।
  3. सिंहली की एकमात्र राजभाषा का दर्जा।
  4. तमिलों के हितों को दरकिनार करना।
  5. तमिलों को राजनीतिक अधिकार से वंचित रखना।

प्रश्न 4. सत्ता की साझेदारी क्यों आवश्यक है ? तक दीजिए।
उत्तर-

  1. विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच टकराव को कम करना।
  2. यह लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुकूल है।
  3. यह राजनीतिक अस्थिरता को कम करता है।
  4. सत्ता में अधिक से अधिक लोगों को भागीदार बनाता है।

प्रश्न 5. सामाजिक विविधताओं वाले शासन में सत्ता का बँटवारा किस प्रकार किया जा सकता है ?
उत्तर-

  1. विभिन्न सामाजिक समूहों जैसे – भाषायी और धार्मिक समूहों के बीच सत्ता का विभाजन।
  2. सामाजिक रूप से पिछड़े हुए लोगों और महिलाओं को विधायिका में हिस्सेदारी देना।
  3. अल्पसंख्यक समुदायों को आरक्षण देकर।
  4. अत्यंत पिछड़े हुए वर्ग के लिए अलग से सरकारी नीतियां बनाना।

प्रश्न 6. श्रीलंका में पास हुए 1950 के कानून के अनुसार सिंहली लोगों के वर्चस्व के तीन प्रावधान लिखिए।
उत्तर-

  1. सिंहली भाषा की श्रीलंका की राजकीय भाषा घोषित करना।
  2. सिंहली लोगों की शिक्षण संस्थाओं और सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता देना।
  3. सिंहली लोगों को राजनैतिक प्रक्रिया में स्वतंत्र रूप से भाग लेने का अधिकार।
  4. बौद्ध धर्म को पूजा अर्चना की पूर्ण स्वतंत्रता।

प्रश्न 7. सत्ता के ऊध्वाधर वितरण और क्षेतिज वितरण में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर-
 उध्वांधर वितरण

  • इसके अंतर्गत सरकार के विभिन्न स्तरों में सत्ता का बँटवारा होता है।
  • इसमें उच्चतर तथा निम्नतर स्तर की सरकारें होती हैं।
  • इसमें निम्नतर अंग उच्चतर अंग के अधीन काम करते हैं।

क्षैतिज वितरण :-

  • इसके अंतर्गत सरकार के विभिन्न अंगों के बीच सत्ता का बँटवारा होता है।
  • इसमें सरकार के विभिन्न अंग एक ही स्तर पर रहकर अपनी शक्ति का उपयोग करते है।
  • इसमें प्रत्येक अंग एक दूसरे पर नियंत्रण रखता है।

प्रश्न 8. श्रीलंका में बहुसंख्यकवाद तथा इसके प्रभावों का वर्णन करें।
उत्तर- 
श्रीलंका में बहुसंख्यकवाद :-

  • सिंहली को एकमात्र राजभाषा घोषित करना।
  • विश्वविद्यालयों और सरकारी नौकरियों में सिंहलियों को प्राथमिकता।
  • सरकार द्वारा बौद्ध मत को संरक्षण और बढ़ावा देना।

बहुसंख्यकवाद का प्रभाव :-

  1. तमिलों की नाराजगी और शासन के प्रति बेगानेपन को बढ़ावा।
  2. 1980 के दशक में उत्तर-पूर्वी श्रीलंका में स्वतंत्र तमिल ईलम बनाने की माँग।
  3. सिंहली और तमिलों के बीच टकराव तथा गृहयुद्ध का जन्म।
  4. गृहयुद्ध के कारण हजारों लोगों का मारा जाना तथा बेघर होना।
  5. युद्ध के कारण देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक जीवन में दुष्प्रभाव।

प्रश्न 9. बेल्जियम में सामाजिक विविधताओं से उत्पन्न समस्याओं का समाधान कैसे किया गया ?
उत्तर-
 बेल्जियम में सामाजिक विविधताओं से उत्पन्न समस्याओं का समाधान :-

  1. केंंद्रीय सरकार में डच और फ्रेंच भाषी मंत्रियों की समान संख्या।
  2. केन्द्रीय सरकार की अनेक शक्तियों की क्षेत्रीय सरकारों को सौंपना
  3. केन्द्रीय सरकार में दोनों समुदायों का समान प्रतिनिधित्व
  4. सामुदायिक सरकार का गठन
  5. क्षेत्रीय और सामुदायिक सरकारों को विभिन्न मामलों में निर्णय लेने की स्वतंत्रता।

प्रश्न 10. विभिन्न दबाव समूह और राजनीतिक दल किस प्रकार सत्ता के बँटवारे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं?
उत्तर-

  1. व्यापारी, उद्योगपति, किसान और औद्योगिक मजदूर जैसे कई संगठित हित समूहों का सक्रिय होना।
  2. हित समूह एवं दबाव समूह का सरकार की विभिन्न समितियों में सीधी भागीदारी करना।
  3. सरकार के ऊपर दबाव बनाकर महत्वपूर्ण फैसले के लिए सरकार की बाध्य करना।
  4. अपने-अपने वर्ग के हितों को बढ़ावा देना।
  5. जनता की मुख्य समस्याओं की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करना।

प्रश्न 11. तमिल भाषी लोगों की क्या माँग है ?
उत्तर- 
(1) श्रीलंका में तमिल भाषी लोगों ने अपने राजनीतिक दलों के माध्यम से निम्नलिखित माँगों रखी हैं-

  1. तमिल भाषा को राजभाषा बनाया जाए।
  2. क्षेत्रिय स्वायत्तता दी जाए।
  3. अन्य जातीय समूहों के समान शिक्षा तथा रोजगार की सुविधाएँ दी जाए।
  4. 1980 के दशक में तमिल सरकार बनाने की माँग की थी।

प्रश्न 12. सत्ता की साझेदारी क्यों जरूरी है? तीन कारण बताइए।
उत्तर-

  1. यह सामाजिक समूहों के बीच संघर्ष की सम्भावना को कम करती है।
  2. सत्ता की साझेदारी प्रजातंत्र का आधार है। यह विकास के लिए आवश्यक है।
  3. श्रीलंका में सत्ता बहुसंख्यक सिंहलियों के पास थी। जिससे अल्पसंख्यक तमिलों केा बुरा लगा और पूरा देश गृह युद्ध में फंस गया।

प्रश्न 13सन् 1960 में बेल्जियम में असन्तोष के क्या कारण थेअसन्तोष किस प्रकार दूर किया गया?
उत्तर-

  1. अल्पसंख्यक फ्रेंच भाषी लोग तुलनात्मक दृष्टि से समृद्ध और ताकतवर थे। बहुसंख्यक डचभाषी लोगों को इससे नाराजगी थी।
  2. राजधानी ब्रूसेल्स में डच भाषी अल्पमत में और फ्रेंचभाषी बहुसंख्यक थे।
  3. क्षेत्रीय अन्तरों और सांस्कृतिक विविधता को स्वीकार कर टकराव का समाधान किया गया।

प्रश्न 14आधुनिक लोकतंत्र में सत्ता सी साझेदारी के चार रूपों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-

  1. सत्ता की साझेदारी सरकार के विभिन्न अंगो के बीच होती है।
  2. सरकार के विभिन्न स्तरों पर सत्ता की साझेदारी होती है।
  3. सत्ता की साझेदारी विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच होती है।
  4. सत्ता की साझेदारी राजनैतिक दलो, दबाव समूहों एवं सामाजिक आन्दोलनों द्वारा होती है।

प्रश्न 15सत्ता के क्षैतिज वितरण तीन उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर-

  1. शासन के विभिन्न अंगो विधायिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका के बीच सत्ता का बंटवारा क्षैतिज वितरण कहलाता है।
  2. सभी अंगो के बीच शक्तियों का विभाजन होता है ताकि कोई भी सत्ता का असीमित उपयोग न कर सके।
  3. हर अंग एक दूसरे पर अंकुश रखता है। इस प्रकार सभी के बीच शक्ति संतुलन बना रहता है।

प्रश्न 16उर्ध्वाधर वितरण को समझाइए?
उत्तर-

  1. उच्चतर और निम्नतर सरकारों के बीच सत्ता का बटँवारा उर्ध्वाधर वितरण कहलाता है।
  2. केन्द्र और राज्य सरकारों के बीच शक्तियों का विभाजन इसका एक अच्छा उदाहरण है।
  3. राज्य सरकार से नीचे के स्तर की सरकारों के लिए भी ऐसी ही व्यवस्था है। नगरपालिका और पंचायते ऐसी ही इकाइयाँ है।

प्रश्न 17श्रीलंका में बहुसंख्यक वाद तथा इसके प्रभावों का वर्णन करें?
उत्तर-

  1. 1956 में कानून बनाकर तमिलों को उपेक्षित कर सिहंली को राजभाषा घोषित कर दिया। जिससे तमिल वर्ग असन्तुष्ट हो गया।
  2. विश्वविद्यालयों और सरकारी नौकरियों में सिहंलियों को प्राथमिकता दी गयी जिससे तमिल नाराज हो गये।
  3. सरकार द्वारा बौद्ध मत को संरक्षण और बढ़ावा दिया गया। इससे भी तमिलों समुदाय असन्तुष्ट हो गया। जिससे श्रीलंका में गृहयुद्ध का जन्म हुआ।

प्रश्न 18बेल्जियम में सामाजिक विविधताओं से उत्पन्न समस्याओं का समाधान कैसे किया गया?
उत्तर-

  1. सरकार ने व्याप्त विविधताओं को स्वीकार किया और संविधान में चार संशोधन किए।
  2. केन्द्र सरकार में डच और फ्रेंच भाषी मंत्रियों की संख्या समान होगी।
  3. राज्य सरकारें केन्द्रीय सरकारों के आधीन नही रहेगी।
  4. सामुदायिक सरकार का निर्माण एक ही भाषा बोलने वाले लोग करेगें। इससे सभी के बीच सन्तलुन स्थापित हो गया।

प्रश्न 19युक्तिपरक और नैतिक तर्क में क्या अंतर है?
उत्तर-

  1. लाभ-हानि का सावधानी पूर्वक हिसाब लगाकर लिया गया फैसला मुक्तिपरक तर्क कहलाता है।
  2. नैतिक तर्क सत्ता के उचित बँटवारे का चिन्तन होता है।
  3. दोनों तर्को के द्वारा आपसी टकराव को टाला जा सकता है।

प्रश्न 20श्रीलंकाई तमिलों ने अपने अधिकारों के लिए किस प्रकार संघर्ष किया?
उत्तर-

  1. तमिलों द्वारा राजनैतिक पार्टियाँ बनायी गयी।
  2. तमिलों द्वारा बराबरी की मांग की गयी।
  3. तमिलों ने स्वतन्त्र तमिल ईलम की मांग की और हिंसा का भी सहारा लिया।

प्रश्न 21. विभिन्न दबाव समूह और राजनिैतक दल किस प्रकार सत्ता के बटँवारे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है?
उत्तर-

  1. राजनैतिक दल समाज में अपनी अपनी विशेषताएँ बताकर जनता को प्रभावित करते है।
  2. व्यापारियों, किसानों आदि वर्गो के हित समूह सत्ता पर दबाव बनाकर सत्ता में हिस्सेदारी प्राप्त करते है।
  3. वर्तमान में गठबंधन की सरकार साझेदारी का एक अच्छा उदाहरण है।

प्रश्न 22सामाजिक विविधताओं वाले शासन में सत्ता का बँटवारा किस प्रकार किया जा सकता है?
उत्तर-

  1. सत्ता का बटँवारा विभिन्न सामाजिक समूहों में भाषा और धार्मिक आधार पर किया जा सकता है।
  2. आर्थिक रूप से कमजोर तथा महिलाओं को आरक्षण देकर सत्ता का बंटवारा किया जा सकता है।
  3. अल्पसंख्यकों को भी उचित हिस्सेदारी देकर सन्तुष्ट किया जा सकता है। इस प्रकार समझदारी से सत्ता का उचित बँटवारा कर आपसी तालमेल ठीक किया जा सकता है।