आँकड़ों का संगठन - प्रश्नोत्तर

CBSE कक्षा 11 अर्थशास्त्र
पाठ-3 आँकड़ों का संगठन

अभ्यास प्रश्नोत्तर

तीन/चार अंक वाले प्रश्न
  1. वर्गीकरण के मुख्य उद्देश्य बताइए?
  2. आदर्श वर्गीकरण के आवश्यक तत्व लिखो?
  3. संतत चर तथा विविक्त चर के बीच भेद कीजिए?
  4. वर्गीकरण के 3 महत्व बताइए?
  5. नीचे 10 विद्यार्थियों के अंक दिए गए हैं। इन्हें आरोही तथा अवरोही क्रम में व्यवस्थित करो-
    48, 50, 35, 40, 60, 55, 25, 75, 45, 65
  6. निम्न आँकड़ों से अपवर्जी व समावेशी दोनो वर्गान्तर प्रयोग करते हुए आवृति वितरण की रचना करो-
    33, 10, 17, 15, 20, 12, 18, 16, 20, 22, 29, 23, 24, 16, 11, 16, 19, 24, 30, 29, 18, 42, 26, 32, 14, 40, 20, 23, 27, 30, 12, 15, 18, 24, 36, 18, 48, 21, 28
छः अंक वाले प्रश्न
  1. वर्गीकरण की विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए?
  2. सांख्यिकीय श्रृंखला को परिभाषित करो?
  3. यह कितने प्रकार की होती है? व्याख्या करो।
  4. वर्गीकृत आँकड़ों में सूचना का क्षति का अर्थ स्पष्ट करो?
  5. क्या आप इस बात से सहमत है कि वर्गीकृत आँकड़े अपरिष्कृत आँकड़ों की अपेक्षा बेहतर होते हैं? समझाइए।