शांति - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

CBSE कक्षा 11 राजनीति विज्ञान
पाठ-18 शान्ति
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

एक अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
  1. शांति से क्या अभिप्राय है?
    उत्तर- 
    युद्ध रहित व्यवस्था अर्थात् युद्धों का अभाव।
  2. शांति का क्या महत्व है?
    उत्तर- 
    विश्व में विकास के लिये जरूरी।
  3. शांति के मार्ग की कोई दो बाधाएँ लिखें।
    उत्तर- 
    आंतकवादी व शस्त्रों की होड़।
  4. आधुनिक अंतर्राष्ट्रीय समाज की मांग क्या है?
    उत्तर- 
    विश्व शांति।
  5. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई थी?
    उत्तर- 
    24 अक्टूबर 1945
  6. संयुक्त राष्ट्र का मुख्य उद्देश्य क्या था?
    उत्तर-
     विश्व में शांति कायम करना।
  7. सिद्धांतकार विल्फ्रेडों पैरेटो ने ताकत का इस्तेमाल करने वालों की तुलना किससे की?
    उत्तर- 
    शेर से।
  8. संरचनात्मक हिंसा का क्या अर्थ है?
    उत्तर- 
    जाति, धर्म, नस्ल, रंग, लिंग पर आधारित हिंसा।
  9. शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का अर्थ लिखें?
    उत्तर- 
    शांतिपूर्ण सहयोग से स्वंय जीना व जीने देना।
  10. युद्ध करना कब उचित हो सकता है?
    उत्तर- 
    अपनी रक्षा एवं शांति कायम करने वाली स्थिति में।

दो अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
  1. असमानता किस प्रकार शांति को हानि पहुंचा सकती है?
    उत्तर- 
    शांति व समरसतापूर्ण सम्बन्धों को अभाव होगा, प्रतिद्वन्द्धिता एवं घृणा का साम्राज्य होगा।
  2. हमारे समाज में हिंसा बढ़ने या पनपने के क्या कारण है?
    उत्तर-
    1. जातिगत, साम्प्रदायवाद क्षेत्रवाद।
    2. आपसी ईर्ष्या व स्वार्थपरकता।
  3. हिंसा को कैसे समाप्त किया जा सकता है?
    उत्तर- 
    लोगों के मस्तिष्क व आत्मा से हिंसक सोच को हटाना होगा। करूणा, ध्यान व आत्ममन्थन क द्वारा।
  4. शांति स्थापना में राज्य का क्या सम्बन्ध है?
    उत्तर-
    1. मानव जाति के साथ समान व्यवहार।
    2. शांति व मानव कल्याण हेतु राज्य बल का प्रयोग।
  5. निःशस्त्रीकरण से आप क्या समझते है?
    उत्तर- 
    हथियार न बनना अथवा उनको सीमित करना।
  6. लोग शांति का गुणगान क्यों करते हैं?
    उत्तर- 
    इसके अभाव में उन्होंने बहुत कुछ खोया है।

चार अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
  1. अहिंसा से क्या अभ्रिपाय है?
    उत्तर- 
    आन्तरिक या बाहरी किसी भी प्रकार की हिंसा न होना। (व्याख्या कीजिए)
  2. राज्य किस प्रकार शांति कायम रख सकते है?
    उत्तर-
    1. कानूनों का निर्माण कर
    2. अधिकारों की रक्षा कर।
    3. अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा
    4. बाहरी आक्रमणों से रक्षा
  3. शांति कायम करने वाले विश्व के चार क्षेत्रों के बारे में लिखें, जहां परमाणु हथियारों पर पांबदी है?
    उत्तर-
    1. दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र
    2. लैटिन अमेरिका और कैरेबियन क्षेत्र
    3. दक्षिण पूर्वी एशिया
    4. अफ्रीका
    5. दक्षिण प्रशांत क्षेत्र
  4. आपके विचार से शांति को लम्बे समय तक किस प्रकार बनाऐ रखा जा सकता है?
    उत्तर-
    1. अन्तर्राष्ट्रीय कानून
    2. सम्प्रभुत्ता का सम्मान
    3. नि:शस्त्रीकरण
    4. शक्ति संतुलन
    5. सामूहिक उत्तरदायित्व
    6. जनमत (कोई चार)

पाँच अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
  1. दावा किया जाता है कि हिंसा एक बुराई है लेकिन कभी-कभी यह शांति लाने की अपरिहाय पूर्वशर्त जैसी होती है। शांतिवादियों का मकसद लड़ाकुओं की क्षमता को कम करके आंकना नहीं, प्रतिरोध के अहिंसक स्वरूप पर बल देना है। गांधी जी ने न्याय को अपना आधार बनाया और विलायती शासकों के अंतःकरण को आवाज दी। उन्होंने नैतिक व राजनैतिक दबाव बनाने के लिये जन आन्दोलन चलाए। मार्टिन लूथर किंग ने अमेरिका में काले लोगों के साथ भेदभाव के खिलाफ आन्दोलन 1960 में शुरू किया था।
    1. उपरोक्त पक्तियां किस ओर इशार करती है। (अपने शब्दों में लिखें)
    2. गांधी जी किस प्रकार के आन्दोलन के समर्थक थे?
    3. क्या हिंसा भी कभी शांति का कारण बन सकती है?
    उत्तर-
    1. शांति की अवधारणा के संदर्भ में।
    2. अहिंसावादी आन्दोलन।
    3. हाँ, बन सकती है कभी-कभी।

    1. स्थायी शांति से क्या तात्पर्य है?
    2. शांति का मकसद स्पष्ट करें?
    3. कोई दो प्रश्न स्वयं बनाएँ।
    उत्तर-
    1. युद्ध ना होने की स्थिति, हिंसक संघर्षों का अभाव।
    2. ऐसी स्थिति जहाँ किसी प्रकार का तनाव ना होना।

छ: अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-


  1. संरचनात्मक हिंसा के विभिन्न रूप कौन-कौन से है?
    उत्तर-
    1. जातिगत व्यवस्था
    2. पितृस्तात्मक व्यवस्था
    3. उपनिवेशवाद
    4. रंगभेद आधारित हिंसा आदि
  2.  
  3. शांतिकायम करने के विभिन्न तरीके लिखें।
    उत्तर-
    1. संप्रभुता का आदर करना।
    2. परस्पर निर्भरता का आदर।
    3. निःशस्त्रीकरण (सभी का वर्णन)
  4. विश्व के सम्मुख विद्यमान चुनौतियों का संक्षिप्त विवरण लिखें जिनका सम्बन्ध शांति से हो।
    उत्तर-
    1. दबंग राष्ट्रों का प्रभाव।
    2. आतंकवाद
    3. अन्तर्राष्ट्रीय हस्तक्षेप
    4. हथियारों की होड (सभी का वर्णन)
  5. ऐसे छः क्षेत्रों के नाम लिखें जहां परमाणु हथियारों पर पाबन्दी है?
    उत्तर-
    1. दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र
    2. लैटिन अमेरिका और कैरेबियन क्षेत्र
    3. दक्षिण पूर्वी एशिया
    4. अफ्रीका
    5. दक्षिण प्रशांत क्षेत्र
    6. मंगोलिया