जनसंख्या संघटन-महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

  CBSE Class 12 Geography

Important Questions 
(भाग – 1)
पाठ - 3
जनसंख्या संघटन


अतिलघु प्रश्नोत्तरः

प्र॰1 यू ए ई (संयुक्त अरब अभिरत) में निम्न लिंग अनुपात का प्रमुख कारक है?

उ॰ पुरूष कार्यशील जनसंख्या का चयनित प्रवास हैं।

प्र॰2 कौन सा आयु वर्ग आर्थिक रूप से कार्यशील जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करता।

उ॰ 15 से 59 वर्ष

प्र॰3 विश्व में सबसे अधिक लिगांनुपात किस देश का है?

उ॰ लाटविया (1187)

प्र॰4 विश्व में सबसे कम लिगांनुपात किस देश का है?

उ॰ संयुक्त अरब अमिरात (468)

प्र॰5 लिंग-अनुपात किसे कहते है?

उ॰ प्रति हजार पुरूषों पर स्त्रियों की संख्या को लिंग-अनुपात कहते हैं।

प्र॰6 वर्ष 2001 में विश्व की नगरीय जनसंख्या कितने प्रतिशत थी?

उ॰ 45 प्रतिशत


अति लघु

प्र॰7 संसार का औसत लिंगानुपात कितना है?

उ॰ 990 महिलाये प्रति 1000 पुरुष

प्र॰8 विश्व का सबसे बड़ा भाषा समूह कौन सा है?

उ॰ मंडारिन (चीनी)

प्र॰9 संसार के कितने देशों का प्रतिकूल लिंगानुपात है?

उ॰ 72 देशों का

प्र॰10 हृासमान जनसंख्या पिरामिड वाले एक देश का नाम लिखो?

उ॰ जापान

प्र॰ 11 स्थिर जनसंख्या पिरामिड वाले देश का एक उदाहरण दो।

उ॰ ऑस्ट्रेलिया

प्र॰12 विस्तारित जनसंख्या पिरामिड वाले देशों के कुछ उदाहरण दो।

उ॰ नाइजीरिया, बांग्लादेश व मेक्सिको


लघु प्रश्नोत्तर

प्र॰1 जनसंख्या संघटन से आप क्या समझते हैं?

उ॰ जनसंख्या संघटन :

  • कोई भी जनसंख्या विभिन्न आयु वर्ग के स्त्री-पुरूषों से मिलकर बनती है। जनसंख्या संघटन या जनांकिकी संरचना जनसंख्या की उन विशेषताओं को प्रदर्शित करता है जिनकी माप की जा सके तथा जिनकी मदद से दो विभिन्न प्रकार के व्यक्तियों के समूह में अनतर अथवा तुलना की जा सके।
  • आयु लिंग, साक्षरता, आवास का स्थान तथा व्यवसाय आदि ऐसे महत्वपूर्ण घटक हैं जो जनसंख्या के संघटन को प्रदर्शित करते है।
  • किसी देश के भावी विकास की योजनाओं को बनाने तथा निश्चित करने में जनसंख्या संघटन का महत्वपूर्ण योगदान है।

प्र॰2 आयु संरचना का क्या महत्व है?

उ॰ आयु संरचना :

  • आयु आयु संरचना का एक देश के जनांकिकीय तत्व के रूप में बड़ा महत्व है। आयु संरचना के आधार पर यह ज्ञात किया जा सकता है कि विभिन्न आयु वर्गों में लोगों का कितना प्रतिशत है।
  • यदि जनसंख्या में 0-14 आयु वर्ग की जनसंख्या अधिक हे तो आश्रित जनसंख्या का अनुपात अधिक होगा। इसके कारण आर्थिक विकास धीमा होगा।
  • 15-59 वर्ष के आयु में अधिक जनसंख्या होने पर कार्यशील अथवा अर्जक जनसंख्या अधिक होने की संभावना होती है जो देश के संसाधनों के दोहन करने में सहायक होती है।
  • 60 वर्ष के ऊपर के आयु संरचना वर्ग में बढ़ती हुई जनसंख्या से वृद्धों की देखभाल पर अधिक व्यय होने का संकेत मिलता है। उपरोक्त तथ्यों से स्पष्ट है कि जनसंख्या के जनांकिकीय निर्धारक के रूप में आयु संरचना का अध्ययन बहुत महत्वपूर्ण है।

प्र॰3 साक्षरता दर से क्या अभिप्राय है? संसार के विभिन्न देशों के बीच साक्षरता दर में बड़ी असमानता क्यों हैं?

उ॰ साक्षरता दर से अभिप्राय 7 वर्ष व उससे अधिक आयु के उन लोगों के प्रतिशत से है जो अपने दैनिक जीवन में अपनी समझ के अनुसार कथन को लिख और पढ़ सकते में समर्थ हैं। साक्षरता दर किसी देश की जनसंख्या का गुणात्मक पहलू है। साक्षरकता दर को प्रभावित करने वाले कारक निम्न है।

  • आर्थिक विकास का स्तर: अल्पविकसित अर्थव्यवस्था वाले देशों में साक्षरता की निम्न दर तथा उन्नत नगरीय अर्थव्यवस्था वाले देशों में उच्च साक्षरता दर पाई जाती है।
  • नगरीकरण: जिन प्रदेशों में जनसंख्या का अधिकांश भाग नगरों में निवास करता है वहाँ साक्षरता दर ऊँची है जैसे यूरोप के देश। लेकिन जिन देशों में ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत अधिक है वहां साक्षरता दर निम्न है।
  • महिलाओं की सामाजिक स्थिति: कृषि आधारित अर्थव्यवस्थाओं में महिलाओं की स्थिति गौण होती है इसलिए महिला साक्षरता दर निम्न पाई जाती है जबकि औद्योगिक अर्थव्यवस्था वाले देशों में महिलाओं में साक्षरता दर उच्च होती है।

प्र॰4 संसार के ग्रामीण और नगरीय जनसंख्या संघटन का उदाहरणों सहित वर्णन कीजिए?

उ॰ संसार के ग्रामीण व नगरीय जनसंख्या संघटन के महत्वपूर्ण बिन्दु निम्न है।

  • जनसंख्या का ग्रामीण और नगरीय विभाजन निवास के आधार पर होता है।
  • ग्रामीण व नगरीय जीवन आजीविका और सामाजिक दशाओं में एक दूसरे से भिन्न होता है।
  • विश्व की अधिकांश जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है।
  • ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में आयु व लिंग संघटन, व्यवसायिक संरचना, जनसंख्या का घनत्व तथा विकास का स्तर अलग-अलग होता है।
  • नगरीय क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों की अधिक संभावनाओं के कारण, ग्रामीण क्षेत्रों से स्त्रियों के प्रवास के परिणामस्वरूप पश्चिमी यूरोप व कनाडा में नगरीय क्षेत्रों के महिलाओं की अधिकता है इसके विपरीत अफ्रीका व एशिया में नगरीय क्षेत्रों में पुरूष प्रधान प्रवास के कारण पुरूषों की अधिकता है।
  • ग्रामीण क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्रों में प्रवास से नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या लगातार बढ़ रही है (कोई पांच बिन्दु)

प्र॰5 जनसंख्या की व्यावसायिक संरचना का क्या अर्थ है? विश्व में पाये जाने वाले व्यावसायिक संरचना के चार प्रमुख वर्गो की उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए?

उ॰ व्यावसायिक संरचना: किसी निश्चित आर्थिक कार्य के अन्तर्गत लगी सक्रिय जनसंख्या के अनुपातिक वितरण को व्यावसायिक संरचना करते है प्रमुख वर्गः

  • प्राथमिक व्यवसाय के अन्तर्गत आखेटन, कृषि-वानिकी, मतस्य पालन तथा खनन।
  • द्वितीयक व्यवसाय के अन्तर्गत विनिर्माण उद्योग एवं शक्ति उत्पादन।
  • तृतीयक व्यवसाय के अन्तर्गत परिवहन, संचार, बैंकिग तथा अन्य सेवाएं।
  • चतुर्थक व्यवसाय के अन्तर्गत अधिक बौद्धिकता व्यवसाय सम्मिलित किए जाते है जिनका कार्य चिंतन-शोध तथा विचारों का विकास करना है।

प्र॰6 विश्व की जनसंख्या का औसत लिंग अनुपात कितना है? विश्व में लिंग अनुपात स्त्रियों के प्रतिकूल होने के कोई तीन कारण बताइ। स्त्रियों के प्रतिकूल एवं अनुकूल लिंग अनुपात वाले अधिकतर देश क्रमश: किस महाद्वीप में है?

उ॰ - विश्व की जनसंख्या का औसत लिंग अनुपात प्रति हजार पुरूषों पर 990 स्त्रियां है।

- लिंग अनुपात स्त्रियों के प्रतिकूल होने के प्रमुख कारण निम्न है।

क) स्त्री-भ्रूण हत्या

ख) स्त्रियों के प्रति घरेलू हिंसा

ग) स्त्रियों के सामाजिक आर्थिक स्तर का निम्न होना

  • प्रतिकूल लिंगानुपात वाला महाद्वीप - एशिया
  • अनुकूल लिंगानुपात वाला महाद्वीप - यूरोप

प्र॰7 विश्व के राजनीतिक मानचित्र में ‘ए’ से लेकर ‘जे’ तक के द्वारा भौगोलिक लक्षण दिखाए गए है। नीचे दिए गए विवरण की सहायता से इनकी पहचान कीजिए तथा मानचित्र पर दी गई बिन्दु रेखाओं पर इनके सही नाम लिखे?

उ॰ A मानव विकास सूचकांक में विश्व का सबसे निम्न स्तर वाला देश - नाइजर

B मानव विकास सूचकांक में विश्व का सबसे उच्च स्तर वाला देश - नार्वे

C एशिया में मानव विकास सूचकांक के उच्च स्तर वाला एक देश - सिंगापुर

D बांग्लादेश की मेगासिटी - ढाका

E इंडोनेशिया की मेगासिटी - जर्काता

F ईरान की मेगासिटी - तेहरान

G नाइहजीरिया की मेगासिटी - ब्लागोरा

H ब्राजील की सबसे बड़ी मेगासिटी - साओपोलो

I ग्रेट बिट्रेन की मेगासिटी - लन्दन

J जापान की मेगासिटी - टेक्यो